Recent Movies
Showing posts with label sanjay dutt. Show all posts
Showing posts with label sanjay dutt. Show all posts

जानिए सजा के दौरान संजय के साथ जेल में कैसा व्यवहार किया गया - Know the behavior in prison with Sanjay Dutt


बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पिछले महीने जेल से बाहर आये है ,  56 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि स्वतंत्रता की भाव अब समझ में आया है ।1993 के  मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में दोषी पाये गया थे , जिसके लिए 42 महीने की सजा हुई थी जिसे पूरा कर 25 फरवरी को बाहर आये थे । उन्होंने कहा " जेल से बाहर आने से 103 दिन पहले से मैं एकान्त कारावास में था ।यह मेरे लिए स्वतंत्र महसूस करने के लिए थोड़ा लंबा समय लग होगा। अभी तक स्वतंत्रता की भाव सोचने के लिए है । मैं जेल के साथ अपने पिछले 23 वर्षों से बाहर आ गया है।  वहा बहुत सारे प्रतिबंध थे । मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह जीवन जी रहा हूँ।" वे शारीरिक रूप से ज्यादा मानसिक रूप से कैद थे ।

उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा के विपरीत जेल की सजा के दौरान कोई भी विशेष फैसिलिटी प्राप्त नहीं था और खाने के लिए ही भोजन और  कपड़े किसी भी अन्य कैदी की तरह दिया जा रहा था। जेल के बारे में सबसे बदतर बात है वहा का भोजन जो  बिल्कुल भी काने लायक नही होता था। "

संजय ने कहा "इस सजा और कैद को मैं और मेरा परिवार कभी नहीं  भूल पाएंगे, उन्होंने ये भी कहा की वह  एक देशभक्त है और अपने देश प्यार करते  है।मैं अपने देश को नुकसान पहुँचाने की सोच भी नहीं सकता हैं। यह मुझे बहुत प्रभावित किया। लेकिन मैं लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूँ जिसने मुझ पर विश्वास किया ।  मुझे नहीं लगता कि मैं अपने पिता को नीचा दिखाया है। वह जानते थे कि मैं एक आतंकवादी नहीं था।  मरने से पहले उन्होंने मुझे बताया कि वह मुझ पर गर्व करते थे।

Keywords : Sanjay Dutt, Sanjay Dutt interview, jail, Bollywood, Sanjay Dutt latest news, Sanjay Dutt latest update, Bollywood Actor

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है संजय दत्त की बायोपिक - Biopic on Sanjay Dutt Release by Christmas


बॉलीवुड के बायोपिक फिल्म लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ जाएगी . बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के लाइफ पर बनने वाली फिल्म में संजय के रोल को रणवीर कपूर निभायँगे . यह फिल्म 2017 के क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है .
    संजय दत्त हालही में पुणे के यद्वारा जेल से छूट कर आये है. वह संजय अवैध हथियार रखने के जुर्म की सजा पूरी कर रहे थे . संजय जब जेल से निकले तो सबसे पहले जेल पर लगे तिरंगे को सलूट किया . संजय को राष्ट्रीय झंडे को सलूट करना फिल्म का महत्वपूर्ण भाग हो सकता है . इस फिम की शूटिंग इस साल के सितम्बर में शुरू हो जाएगी

Keywords : biopic , Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, Christmas, 2017, most awaited films, National Flag, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख और सुनील शेट्टी ने की संजय से मुलाकात -Shahrukh Khan and Sunil Shetty met Sanjay Dutt

शनिवार शाम जेल से रिहा हुए संजय दत्त से मिलने के लिए शाहरुख खान उनके घर पहुंचे। दोनों ने काफी वक्त साथ में बिताया। बाद में संजय शाहरुख को उनकी कार तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। 
खबरों की माने तो सलमान अभी तक संजय से मिल नहीं पाए हैं। सलमान का न आना हैरानी की वजह बन गया है, क्योंकि वो सिर्फ संजू के दोस्त नहीं हैं बल्कि संजय उन्हें अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।

संजय से मिलने के लिए हनी सिंह, आर माधवन और सुनील शेट्टी भी पहुंचे। उनके पुराने दोस्त जैकी श्रॉफ और डायरेक्टर सुभाष घई भी यहां नजर आए।       


keywords : Bollywood,Shah Rukh Khan, Honey Singh, Jackie Shroff, Meet, Sanjay Dutt, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त

प्रिया दत्त के किरदार में नही है करीना - kareena will not work in the film

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया। ‘थ्री इडीयट’ की अदाकारा यहां एक आइसक्रीम ब्रांड के नए स्वाद वाली आइसक्रीम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।


Keywords : संजय दत्त, रणबीर कपूर, फिल्म, करीना कपूर, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, film, Kareena kapoor, Bollywood, Bollywood news

पिता-बेटी के बीच भावनाओं की डोर मजबूत - Feelings between father - daughter strong bond

संजय दत्त के लिए र‍िश्तों का सफर भी अासान नहीं रहा है. बड़ी बेटी त्रिशला के साथ उनके रिलेशंस में भी तनाव ही रहा है. हालांकि उन्होंने त्रिशला को कई बार मनाने की कोश‍िश की थी लेकिन बर्फ पूरी तरह पिघली नहीं.

हालांकि इस बार उनकी रिहाई के समय त्रिशला जिस तरह ट्वि‍टर पर संजय के लिए इमोशनल मैसेज लिख रही हैं, उससे लगता है कि इस कैद ने पिता-बेटी के बीच भावनाओं की डोर जोड़ दी है. बता दें कि त्रिशला, संजय और उनकी पहली वाइफ ऋचा शर्मा की बेटी हैं. 

पहले त्रिशला ने संजय दत्त के साथ अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इनके साथ त्रिशला ने मैसेज भी लिखा था, 'मेरा शेर पिंजरे से बाहर आने वाला है और फिर वो जंगल का रुख करेगा.'

उसके बाद रिहाई वाले दिन त्रिशला ने फिर संजय दत्त के लिए ट्वीट किया, 'मैं आपके लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.'

त्रिशला बताती हैं कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने पिता से चिट्ठियों के जरिए संपर्क में हैं. एक हफ्ते पहले त्रिशला ने उनसे बात भी की थी. गौरतलब है कि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा के देहांत के बाद उनकी बेटी त्रिशला अपने नाना-नानी के पास न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई थीं. उसके बाद काफी अरसे तक संजय और त्रिशला के संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे.

लेकिन संजय को जेल होने के बाद त्रिशला ने अपने पिता के लिए अपने बर्ताव में काफी सुधार किया. 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद संजय दत्त को गैरकानूनी तरीके से एके - 56 राइफल रखने के जुर्म में आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी.


Keywords :Sanjay dutt, Jail, trishala, social media, arms act, sanjay dutt jail, sanjay dutt walk out, संजय दत्‍त, जेल, बॉलीवुड, रिहाई,  सोशल मीडिया, त्रिशला

बॉलीवुड ने संजय दत्त का तहेदिल स्वागत किया - Bollywood actor Sanjay Dutt welcomed wholeheartedly

पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 42 महीने की कैद की सजा काटने के बाद गुरुवार सुबह रिहा हुए अभिनेता संजय दत्त का  बॉलीवुड ने तहेदिल स्वागत किया । बाहर निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कंधे से बैग नीचे उतारा फिर आजाद हवा में धरती को प्रणाम किया. इसके बाद उस जेल पर लगे तिरंगे को सेल्यूट किया ।

 मुंबई पहुंच कर सिद्धि विनायक का दर्शन करने के बाद संजय दत्त अपनी मां नर्गिस और पिता सुनील दत्त को याद किया और कहा कि आज वो काफी खुश होते ।  संजय दत्त को इस आजादी का पिछले 23 साल से इंतजार था ,  इस आजादी को महसूस करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा । 

          56 साल के संजय दत्त मई 2013 से जेल में थे. वहां वह 42 महीने तक रहे. जेल में संजय दत्त की पहचान कैदी नंबर 16656 के रूप में थी. उनको 10 बाई 10 फुट के 185 हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था. वह जेल में टोकरियां और पेपर बैग बनाने का काम करते थे. इसके साथ ही जेल प्रशासन के साथ मिलकर एक रेडियो सेवा शुरू की थी.  संजय वहां रेडियो जॉकी होने के साथ प्रोग्राम की स्क्रिप्ट भी लिखते थे. जेल जाने के बाद वह काफी धार्मिक हो गए थे. उनके सेल में गणेश और हनुमानजी की तस्वीरें थीं. बताया जा रहा है कि संजय दत्त जेल में रोज भगवदगीता भी पढा करते थे.  जेल के अंदर काम करके उन्होंने 440 रुपये की कमाई की थी जिसे पत्नी मान्यता को दिया है

संजय को अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच साल कठोर कारावास की सजा दी गई थी। महेश भट्ट, सतीश कौशिक, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने संजय को ट्विटर पर बधाई दी।

सतीश कौशिक ने लिखा, 'स्वागत है, संजय दत्त। तकलीफ खत्म हुई। कानून ने अपना काम किया। नया व्यक्ति, नई जिंदगी। परिवार को बधाई। ईश्वर महान है।'
जूही चावला ने ट्वीट किया, ' स्वागत है संजय। दत्त परिवार के लिए बेहद खुश हूं। संजय पर ईश्वर की कृपा हो।' साजिद खान ने लिखा, 'अग्नि परीक्षा समाप्त हुई। समाज का कर्ज चुकता हुआ। दोस्त, परिवार, प्रशंसक इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। घर वापसी पर स्वागत, बाबा।' वहीं, रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, 'हीरो ऐसे ही होते हैं। वह गलतियों की सजा भुगतते हैं। स्वागत है, मुन्नाभाई।'

Keywords : संजय दत्त, रिहाई, बॉलीवुड, स्वागत, ट्विटर, Sanjay Dutt, Release, Bollywood, welcome, Twitter

25 फरवरी को सुबह रिहा हो जाएंगे संजय - Sanjay will be released on February 25 morning,

फिल्म अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवडा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि संजय 25 फरवरी को सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे और उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी अगवानी करेंगे।

अधिकारी ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध के साथ कहा कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दत्त परिवार की ओर से प्रस्तावित एक छोटे स्वागत समारोह के अनुरोध को खारिज कर दिया, क्योंकि दत्त के तमाम प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के वहां उपस्थित रहने की संभावना है।

Keywords : संजय दत्त, यरवडा जेल, बॉलीवुड, 1993 मुंबई धमाके, अवैध हथियार रखने के दोषी, Sanjay Dutt, Yerwada Jail, Bollywood, 1993 Bombay blasts, Arms Act case

'पुलिसगीरी' पर नहीं उत्तराखंड पीड़ितों पर पैसा खर्च कर रहे संजय दत्त


जेल जाने के बाद संजय दत्त की पहली फिल्म 'पुलिसगीरी' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। संजय दत्त नहीं चाहते कि इस फिल्म के प्रमोशन में अधिक पैसा खर्च किया जाए। उन्होंने यह ख्वाहिश अपनी पत्नी को लिखे पत्र में व्यक्त की है।

संजय दत्त चाहते हैं कि इस समय फिल्‍म के प्रमोशन पर पैसे खर्च करने से ज्यादा जरूरी उत्तराखंड के पीड़ितों की मदद करना है।

आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाए गए संजय दत्त इन दिनों पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे हैं। जेल जाने के बाद यह संजय दत्त की पहली फिल्म पांच जुलाई को रिलीज हो रही है।

संजय दत्त इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। संजय दत्त चाहते हैं कि इस फिल्‍म के प्रचार-प्रसार में अधिक पैसा न खर्च किया जाए। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्‍म का प्रीमियर दुबई में प्लान किया था।

संजय दत्त चाहते हैं कि इस प्रीमियर में खर्च की जाने वाली राशि को इस प्रीमियर के बजाय उत्तराखंड के राहत कोष में दे दी जाए। मान्यता से संजय दत्त की इस इच्छा से फिल्म के निर्माताओं को अवगत करा दिया है।

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इस फिल्म का प्रीमियर दुबई में होगा या नहीं। अब यह फैसला ‌फिल्म के निर्माता ही लेंगे।

डिपार्टमेंट की कहानी


बैनर : रामगोपाल वर्मा प्रोडक्शन्स, उबेरॉय लाइन प्रोडक्शन्स, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स 
निर्माता-निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
संगीत : धरम संदीप, बप्पा लाहिरी, विक्रम नागी 
कलाकार : अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, राणा दग्गुबती, अंजना सुखानी, मधु शालिनी, नतालिया कौर 
रिलीज डेट : 18 मई 2012 

डिपार्टमेंट के जरिये रा और रियल मैन की वापसी हो रही है। इस फिल्म की खासियत इसका एक्शन, ड्रामा और संवाद हैं। ‘डिपार्टमेंट’ पुलिस डिपार्टमेंट में शक्ति संघर्ष की कहानी है। अमिताभ, संजय दत्त और राणा के किरदार लार्जर देन लाइफ है।

sanjay dutt amitabh bachchan

sanjay dutt

amitabh bachchan

सर्जेराव (अमिताभ बच्चन) एक कुटिल इंसान है जिसकी सत्ता हेरफेर और धोखे से चलती है। महादेव की ताकत उसका दोहरा व्यक्तितत्व है। उसने अपना दूसरा चेहरा सफलतापूर्वक छिपा रखा है। शिवनारायण (राणा दग्गुबती) उस किरदार को दर्शाता है जो गोली पहले मारता है और बात बाद में करता है। जिन लोगों की वह इज्जत करता है उनकी हर बात वह मानता है।

sanjay dutt

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों को रोकने के लिए उच्च अधिकारी जिनमें होम सेक्रेटरी, होम मिनिस्टर और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस शामिल हैं एक सीक्रेट मीटिंग कर एक नया डिपार्टमेंट बनाते हैं जिसे वे ‘द डिपार्टमेंट’ नाम से पुकारते हैं। इसके बाद शुरू होता है शक्ति हासिल करने के लिए संघर्ष।

अपनी बीवी का यह रूप देखकर दुखी हुए थे संजू बाबा!

manayata -sanjay dutt
manyata

मान्यता बॉलीवुड में स्ट्रगलर थीं तब प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में उन्होंने 'अल्हड़ मस्त जवानी' आइटम सॉन्ग पर डांस किया था। उसी दौरान, उनकी शादी संजय दत्त से हुई। जब संजू बाबा को इस बात का पता चला तो वह दुखी हुए। वह चाहते थे कि फिल्म से इस सॉन्ग को हटा दिया जाय। उन्होंने प्रकाश झा से अनुरोध किया कि इसे फिल्म में नहीं दिखाया जाय। लेकिन, वह इसके लिए तैयार नहीं हुए क्योंकि उनका मानना था कि मान्यता ने बहुत मेहनत करके इसमें बढ़िया पर्फार्मेंस दिया है।

संजय थे नर्वस, सलमान ने बढ़ाया आत्मविश्वास

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पांचवें संस्करण की मेजबानी करने वाले फिल्म अभिनेता संजय दत्त शुरूआत में इस शो को प्रस्तुत करने को लेकर बहुत नर्वस थे, पर उनके दोस्त और सह प्रस्तुतकर्ता सलमान खान ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में बहुत मदद की. संजय इस शो की मेजबानी करते हुए छोटे पर्दे पर पहली बार उतर रहे हैं.

गुरुवार रात इस शो से जुड़े एक कार्यक्रम में संजय ने संवाददाताओं से कहा, ‘एक एंकर के तौर पर, मैंने इस शो का बहुत मजा लिया. मुझे सलमान से बहुत भरोसा मिला. मैं पहली बार किसी शो की मेजबानी कर रहा था, इसलिए मैं स्टेज के पीछे बहुत नर्वस था. पर जब हम स्टेज पर आए और सलमान ने अपना काम शुरू किया तो मुझे ठीक लगने लगा. इसके बाद तो हम पूरे फ्लो में आ गए.’

सलमान और संजय ने ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ में साथ काम किया हैं. दोनों अच्छे दोस्त भी हैं. संजय के मुताबिक, ‘मुझे लगता है कि यह टीवी पर आने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका था. इसके पहले मुझे टीवी का थोड़ा डर लगता था. जब मैं सलमान के शो ‘दस का दम’ में मेहमान के तौर पर गया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे किसी शो की मेजबानी करनी चाहिए और अगर कोई अच्छा मौका आएगा, तो वह उसके बारे में मुझे बताएंगे. वह सलमान ही थे, जिन्होंने मुझे बिग बॉस के बारे में बताया और इस तरह मैं यहां आ गया.’

संजय ने कहा कि वह सलमान को छोटा भाई मानते हैं. दूसरी बार शो की मेजबानी कर रहे सलमान शो के कुछ एपिसोड में मौजूद नहीं रहेंगे. यह पूछे जाने पर कि आप शो की मेजबानी अकेले कैसे करेंगे, उन्होंने कहा, ‘मैं सलमान से बात करूंगा और उनसे मदद लूंगा. हम दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे. मैंने पुराने शो भी देखे हैं.