Recent Movies
Showing posts with label biopic. Show all posts
Showing posts with label biopic. Show all posts

कहीं रामू की फिल्म वीरप्पन में असल वीरप्पन तो नहीं - Watch Veerappan Trailer

महज दो साल पहले वह फिल्मों से जुड़े संदीप मुंधल की पहली विस्तृत किरदार वाली फिल्म है। लेकिन जब से इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है लोग उनके लुक की ही बातें कर रहे हैं। संदीप की शक्ल वीरप्पन से बिल्कुल नहीं मिलती, बल्कि असल जिंदगी में तो वह अच्छे-खासे हैंडसम मॉडल की तरह दिखते हैं। लेकिन जिस तरह से ट्रेलर को देख असली वीरप्पन की याद आती है, ठीक उसी तरह से ये उत्सुकता भी बनती है कि आखिर रामू ने संदीप को इस किरादर में ढाला कैसे? भिवानी, हरियाणा के रहने वाले संदीप मुंधल कलां अभिनय का प्रशिक्षण राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से लिया है। ट्रेलर देख एक बार तो लगता है कि कहीं रामू ने असल वीरप्पन से तो काम नहीं ले लिया? या ये केवल मेक-अप का कमाल है? राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है,

संदीप पर रामू की नजर साल 2015 में पड़ी, जब उन्होंने उसे फिल्म 'बेबी' में एक छोटे से रोल में देखा। अब आप सोच रहे होंगे कि अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'बेबी' में भला संदीप भारद्वाज कहां थे। लेकिन ये सच है कि संदीप ने 'बेबी' फिल्म में एक छोटा-सा रोल किया था। आपको याद होगा एक मिशन को अंजाम देने के लिए जब अक्षय दिल्ली के एक मॉल में अपनी टीम के साथ कुछ आतंकवादियों के मंसूबे नाकाम करने पहुंचते हैं तो वहां उनकी कुछ हमलावरों से मुठभेड़ हो जाती है। इन्हीं में से एक आतंकी की भूमिका संदीप ने अदा की थी।

हम आपको बता दें कि संदीप का यह मेकओवर प्रसिद्ध मेक-अप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड ने किया है, फिल्म इंडस्ट्री से बीस साल से जुड़े हैं और कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। विक्रम के नाम 'दि मेकिंग ऑफ महात्मा', 'मकबूल', 'ओंकारा', '3 ईडियट्स', 'कमीने', 'रक्त चरित्र', 'पीपली लाइव', 'दि डर्टी पिक्चर' और 'पीके' सरीखी फिल्में हैं, जिनमें उनके द्वारा किए गए मेकअप की काफी प्रशंसा हुई।



Keywords :  Veerappan Trailer, Veerappan , Biopic, Ramu, Ram Gopal Varma, Bollywood, राम गोपाल वर्मा, वीरप्पन ट्रेलर,  वीरप्पन, संदीप भारद्वाज, बॉलीवुड,



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी की सुशांत ने - Sushant singh rajput doning job in railyway

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए  कड़ी मेहनत की है।  सुशांत ने स्वयं में शारीरिक और मानसिक रूप से कई बदलाव सिर्फ धोनी के किरदार को करीब से जानने के लिए किए।

सुशांत ने फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' की शूटिंग शुरू करने से पहले , रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी के दौरान धोनी जिस रेलवे क्वार्टर में रहते थे, उसमें उनके साथ रहने वाले अन्य टिकट कलेक्टरों से मुलाकात की।

सुशांत धोनी के साथ रहने वाले टिकट कलेक्टरों के साथ कुछ सप्ताह तक रहे भी। इस दौरान उन्होंने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में कई जानकारियां हासिल करने के साथ ही टीटी का काम भी सीखा।

सुशांत का कहना है कि इस अनुभव से उन्हें धोनी की भूमिका अदा करने में काफी आसानी हुई। उन्होंने कहा, "धोनी की क्रिकेट करियर से पहले की जिंदगी को जानने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उनके साथियों ने इसमें मेरी पूरी सहायता की। रेलगाड़ी में साथ यात्रा कराने के साथ ही उन्होंने मुझे रेलवे क्वार्टर में रहने की भी इजाजत दी।"

Keywords : महेंद्र सिंह धोनी, बायोपिक, एमएस धोनी, सुशांत सिंह राजपूत, sushant singh rajput , railyway,  Mahendra Singh Rajput, Biopic, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput, Bollywood, Bollywood New, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'सचिन अ बिलियन ड्रीम्स' का टीजर रिलीज - Biopic sachin a billion dreams teaser released

सचिन तेंदुलकर की बायोपिक फिल्म 'सचिन अ बिलियन ड्रीम्स' का टीजर रिलीज हो चूका है. फिल्म का यह टीजर क्रिकेट के भगवान सचिन के फैन्स की धड़कन को तेज करने वाला है  . यह टीजर सचिन की ऑफ फील्ड शख्सियत और उनकी इमोशनल साइड को बयां करता है.

फिल्म के इस टीजर में सचिन के वॉयस ओवर को शामिल किया गया है जिसमें सचिन अपने पि‍ता द्वारा उन्हे जिंदगी की दी गई एक अह‍म सीख के बारे में बता रहे हैं. टीजर में सचि‍न की सफलताओं और फील्ड में उनके लिए क्रिकेट लवर्स की दीवानगी को भी दर्शाया गया है.

ट्विटर पर सचिन ने खुद फैन्स का उनकी सपोर्ट के लिए धन्यबाद करते हुए इस फिल्म का टीजर शेयर किया है.

Keywords : Sachin teaser, Sachin A Billion Dreams, Sachin film, Biopic, God of cricket, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'सरबजीत' का टेलर रिलीज - film sarabjit trailer is released

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋचा चड्ढा और अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म  'सरबजीत' का टेलर रिलीज हो गया है.  फिल्म सरबजीत भारतीय नागरि‍क सरबजीत के जिंदगी की दर्दनाक कहानी पर आधारित है जो पाकिस्तान जेल में 1990 से 2013 तक बंद रहने का बाद वही दम तोड़ दिया .

इस फिल्म में 'सरबजीत' में सरबजीत के किरदार में रणदीप हुड्डा ने जान डाल दी है . रणदीप ने हर एक एक्ट को बारीकी से निभाया है चाहे वह जेल जाने से पहले वाले सरबजीत हो या पाकिस्तान की जेल में यातनाएं झेल रहे सरबजीत के दोनों किरदारों में स्टिक लग रहे हैं. रणदीप हुड्डा को सरबजीत अवतार शायद ही कोई पहचान पाएगा , रणदीप वाकई लोगों को हैरान करेंगे. रणदीप हुड्डा ने इस किरदार को जीवंत करने के लिए ट्विटर पर अपने मेकअप आर्टिस्ट रेनुका पिल्ले का तहेदिल से  शुक्रि‍या अदा किया है.

ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार में सरबजीत की रिहाई के लिए गुहार लगाती नजर आ रही हैं. फिल्म में सरबजीत की पत्नी की भूमिका में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा नजर आ रही  है.
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी .



Keywords : Sarbjit trailer, Randeep Hooda trailer, Aishwarya Rai Sarbjit, Bollywood, Bollywood news, Upcoming movie, Biopic
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मास्टर ब्लास्टर की बायोपिक 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' का टीजर पोस्टर रिलीज़ - Sachin Tendulkar set to make debut as actor

बॉलीवुड के बायोपिक रेस में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक भी शामिल हो गई है , इससे पहले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी, पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के लाइफ पर फिल्म आने वाली है। सोमवार को मास्टर ब्लास्टर की बायोपिक 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' का टीजर पोस्टर जारी हुआ।

बायोपिक 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' फिल्म से  सचिन एक्टर के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश डायरेक्टर जेम्स एर्सकीन ने किया है। इस फिल्म के पोस्टर में सचिन तेंदुलकर पैड पहने और बल्ला थामे मैदान पर चलते दिख रहे हैं।


पोस्टर पर लिखा है 55 दिनों की ट्रेनिंग. एक जोड़ी ट्राउजर। सचिन की कहानी। 14 अप्रैल को फिल्म का टीजर  आएगा। तेंदुलकर ने ट्विटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ट्वीट किया , 'इतने सालों के प्यार और अपनेपन के लिए आप सबका शुक्रिया। 14 अप्रैल को दोपहर एक बजे फिल्म का टीजर देखें।' 
यह फिल्म मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 200 नॉटआउट प्रोडक्शन के प्रोडक्शन में बन रहा है।

Keywords :सचिन तेंदुलकर ,सचिन ए बिलियन ड्रीम्स, क्रिकेट, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया, Bollywood, Sachin, Indian cricketor , Biopic, 
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सुशांत के काबिलियत से मिली भारतीय जर्सी - Talent Of Sushant Singh Rajput Earns Him Indian Jersey!

भारतीय क्रिकेटर और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक में भूमिका के लिए अभ्यास कर रहे सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छा बल्लेबाज बन गए है।

हाल ही में,सुशांत सिंह राजपूत ने तीन घंटे  नेट प्रैक्टिस किया , जानने वाली बात ये है की सुशांत तीन घंटे  लगातार बिना आउट हुए खेलते रहे । सुशांत को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे किरण मोरे उनकी परफॉरमेंस देख खुस हुए ।  किरण मोरे सुशांत की बैटिंग से प्रभावित होकर टीम भारत की जर्सी भेंट किया ।
बॉलीवुड अभिनेता ट्विटर पर जर्सी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

Keywords : Sushant Singh Rajput, biopic , MS Dhoni, Kiran More, Team Indias jersey  , Bollywood, Bollywood Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है संजय दत्त की बायोपिक - Biopic on Sanjay Dutt Release by Christmas


बॉलीवुड के बायोपिक फिल्म लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ जाएगी . बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के लाइफ पर बनने वाली फिल्म में संजय के रोल को रणवीर कपूर निभायँगे . यह फिल्म 2017 के क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है .
    संजय दत्त हालही में पुणे के यद्वारा जेल से छूट कर आये है. वह संजय अवैध हथियार रखने के जुर्म की सजा पूरी कर रहे थे . संजय जब जेल से निकले तो सबसे पहले जेल पर लगे तिरंगे को सलूट किया . संजय को राष्ट्रीय झंडे को सलूट करना फिल्म का महत्वपूर्ण भाग हो सकता है . इस फिम की शूटिंग इस साल के सितम्बर में शुरू हो जाएगी

Keywords : biopic , Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, Christmas, 2017, most awaited films, National Flag, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

एक बार फिर बायोपिक में नजर आएंगे सुशांत - Sushant will be seen again in biopic

टीवी एक्टर से फिल्मस्टार बने सुशांत सिंह राजपूत कई बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स की नजर में हैं. क्रिकेट आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी बायोपिक फिल्म में काम करने के बाद सुशांत जल्दी ही एक और स्पोर्ट्समैन की बायोपिक फिल्म करेंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत को एथलिट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म करने का ऑफर दिया गया है. सुशांत की फिल्में चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर होती हैं. इससे पहले फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में भी उनके काम को काफी सराहा गया था. अब पेटकर पर बन रही फिल्म के लिए भी सुशांत तैयारियों में जुट गए हैं.

पेटकर भारत की तरफ से जर्मनी के हेइडेलबर्ग में 1972 में हुए पैरालिम्पिक्स खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट थे. उन्होनें 50 मीटर की फ्रीस्टाइल स्विमिंग को 37.33 सेकण्ड्स में पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था. एथलेटिक्स में जाने से पहले पेटकर इंडियन आर्मी में थे.

पेटकर के अनुसार, 'यह एक सम्मान की बात है कि सुशांत जैसे फेमस स्टार ने मेरे जीवन को पर्दे पर उतारने में रुचि दिखाई है. इससे पहले कई लोग मुझसे मिले और उन्होंने कई वादे भी किए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.' खुद सुशांत भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. सुशांत बताते हैं , 'पेटकर की कहानी काफी असाधारण है और यह इतनी सम्मोहक है कि कई लोगों को प्रेरित कर उनकी जिंदगी बदल सकती है. मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं.'


Keywords : सुशांत सिंह, बायोपिक, स्‍पोर्ट्स पर्सन, सुशांत सिंह फिल्‍में, Sushant singh,Mahendra Singh Dhoni, Sushant singh rajput, biopic, sportsperson biopic