Recent Movies
Showing posts with label ranbir kapoor. Show all posts
Showing posts with label ranbir kapoor. Show all posts

फिल्म रॉक ऑन 2 के लिए गायेंगी श्रद्धा कपूर - Shraddha is going to playback all songs of film ‘Rock On 2’

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ' आशिकी 2', ' हैदर ' और ' एबीसीडी 2' में अपने गायकी का  कौशल को दिखा चुकी है और उनका का कहना है कि आंकी आने वाली फिल्म 'रॉक ऑन 2' में सारे गाने श्रद्धा कपूर खुद गाने जा रही है।

बॉलीवुड फिल्म रॉक ऑन 2 म्यूजिकल ड्रामा है । इस फिल्म में श्रद्धा के साथ साथ फरहान अख्तर , अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली  मुख्य भूमिका में है । माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक प्रशंसक के साथ चैट के दौरान श्रद्धा बताया की 'रॉक ऑन 2 ' के लिए गा रही है । इस फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर है।

अभिनेत्री भविष्य में अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहता है। श्रद्धा अगली रोमांटिक एक्शन फिल्म ' बागी ' में टाइगर श्रॉफ विपरीत नजर आएँगी। श्रद्धा ने कहा की " वास्तव में हम फिल्म ' बागी ' के लिए बहुत मेहनत किये है, मैं लोगों से उम्मीद करती हूँ की ये लोगो को पसंद आएगी । "

Keywords :  Bollywood, Bollywood News, Baaghi, Rock On 2, Shraddha Kapoor, Aashiqui 2, Haider ,ABCD 2, Ranveer Singh ,Ranbir Kapoor, Farhan Akhtar, Arjun Rampal, Prachi Desai ,Purab Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आईपीएल उद्घाटन समारोह में कैटरीना ने मचाई खलबली - Katrina’s Abs At IPL’s Opening Ceremony

कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेक-अप के परेशानियों से  अच्छी तरह से बहार आ चुकी है । ये बात कल आई पि एल के उद्घाटन समारोह में देखने को मिला। कल के आईपीएल उद्घाटन समारोह में कैटरीना का प्रदर्शन कबीले तारीफ रहा है।

कैटरीना ने कल  उद्घाटन समारोह में बेली डांस किया जिसे देख क्र भीड़ में खलबली मच गई । लोग चीरिंग करते नहीं थक रहे थे भीड़ की  खलबली लगातार बढ़ती जा रही थी । और तो और  क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो की नजरे कैटरीना के डांस पर ही जमी रही । उन्होंने डांस देखने में शायद ही पलके झपकाई हो।

Keywords : Bollywood, Katrina Kaif , Ranbir Kapoor, opening ceremony , IPL , Belly dance, cricketer Dwayne Bravo , Ranvir Singh 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

राजस्थान में शुरू हुई ऐ दिल हैं मुश्किल की शूटिंग - Suiting of film Ae Dil hain Mushkil start in Rajasthan

करण जौहर की इस फिल्म ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ की शायद आखिरी शूटिंग राजस्थान में चल रही है । इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, फवाद खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक अहम् भूमिका में हैं। इससे पहले फिल्म की शूटिंग लन्दन में हुई थी। अब फिल्म का एक मेजर हिस्सा राजस्थान में शूट हो रहा है।

इस शूटिंग लोकेशन पर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा एक साथ देखे गए। ये दूसरा मौका हैं जब रणबीर और अनुष्का ‘बॉम्बे वेलवेट’ के बाद साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी।

रणबीर ने चेक शर्ट पहनी हैं और अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फवाद खान इन दोनों के बीच खड़े हैं और काफी हॉट दिख रहे हैं। वैसे करण जौहर की ये फिल्म लव ट्रायंगल मालूम पड़ती हैं। जिसमे रणबीर, अनुष्का और ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं।

इसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ इंटिमेट सीन्स करने से मना कर दिया था। यह फिल्म की सूटिंग हद तक हो चुकी हैं। हम इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतेज़ार कर रहे हैं।


Keywords : Ae Dil hain Mushkil, Anushka Sharma, Fawad khan, Karan Johar, Ranbir Kapoor, Rajasthan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्या था रणबीर के ब्रेकअप पर नीतू कपूर का रिएक्शन ? - Neetu Kapoor’s Reaction To Ranbir Break Up

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर हमेशा अपने बेटे रणबीर की जिंदगी के हर एक पल में  रहती है । जब रणबीर - कैटरीना का ब्रेकअप हुआ नीतू कपूर तब भी चुप थी । हालही में एक घटना में नीतू कपूर चुप्पी तोड़ दिया, नीतू ने कहा " हर किसी का अपना अपना जीवन है। मैं कुछ भी नहीं कह सकती । मैं क्या कहूं?"

यह आश्चर्य की बात है क्योकि नीतू हमेशा आपने बेटे के पक्ष में बात करती है ।रणबीर  ब्रेकअप के बाद आपने फैमिली के साथ रहने लगे है। हालही में रणबीर ने अनुराग बासु की फिल्म की सूटिंग पूरी की है जिसे लीड एक्ट्रेस कैटरिना ही है ।

Keywords: Neetu Kapoor , Ranbir Kapoor, Ranbir-Katrina , broke up , silent, surprise , defense, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है संजय दत्त की बायोपिक - Biopic on Sanjay Dutt Release by Christmas


बॉलीवुड के बायोपिक फिल्म लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ जाएगी . बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के लाइफ पर बनने वाली फिल्म में संजय के रोल को रणवीर कपूर निभायँगे . यह फिल्म 2017 के क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है .
    संजय दत्त हालही में पुणे के यद्वारा जेल से छूट कर आये है. वह संजय अवैध हथियार रखने के जुर्म की सजा पूरी कर रहे थे . संजय जब जेल से निकले तो सबसे पहले जेल पर लगे तिरंगे को सलूट किया . संजय को राष्ट्रीय झंडे को सलूट करना फिल्म का महत्वपूर्ण भाग हो सकता है . इस फिम की शूटिंग इस साल के सितम्बर में शुरू हो जाएगी

Keywords : biopic , Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, Christmas, 2017, most awaited films, National Flag, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्यों कैटरीना कैफ ने सुल्तान को रिजेक्ट किया ? - Why Katrina Kaif Had Rejected Sultan?

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की फिल्म सुल्तान जो ईद पर रिलीज़ होगी इस फिल्म में कैटरीना  ने काम करने से मना कर दिया था ।रिपोर्ट के अनुसार, के अनुसार फितूर गर्ल रणबीर को परेसान नही करना चाहती थी शायद रणवीर कपूर को पसंद नही होगा ।

फिल्म सुल्तान में लीडिंग लैडिंग लेडी के लिए पहले दीपिका  को लिया गया था , परिणीति चोपड़ा भी सुल्तान की लेडी रेस में थी परिणीति  के बाद कैटरिना को ये रोल ऑफर किया गया जो उन्होंने रणवीर के कारण रिजेक्ट कर दिया । लास्ट में अनुष्का शर्मा ने  इस रोल को हासिल किया।
फिल्म सुल्तान हरियाणा के रेसलर की स्टोरी पर आधारित है । इसके लिए सलमान और अनुष्का दोनों ने कुस्ती की प्रोपर ट्रेनिंग भी ली ।

Keywords :Katrina Kaif , Rejected Sultan, Ranbir Kapoor, Salman Khan, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म जग्गा जासूस की सूटिंग खत्म - Shooting of Jagga Jaasoos just finished

बॉलीवुड के ब्रेकअप सीजन में एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की 6 साल पूरा रिलेशन भी ब्रेक हो गया । खास बात ये है की ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद ही दोनों ने अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस में साथ काम किया । ex के साथ काम करना बहुत ही मुस्किल होता है जब ब्रेकअप हालही में हुआ हो । इनके कुछ दोस्तों ने रणबीर और कैटरीना से मिल कर सूटिंग सुचारू से चलने दिया ।

फिल्म जग्गा जासूस के निर्देशक अयान मुखर्जी और डिजाइनर कुणाल रावल जो रणबीर और कैट दोनों के करीबी दोस्त है इनके अलग अलग सीन की सूटिंग इनके अनुसार ही मैनेज किया . रणबीर और कैटरीना तभी सेट पर साथ में होते थे जब इन दोनों को साथ में सूट करना होता था । इससे फिल्म को भी डिले नही करना पड़ा और सूटिंग भी बिना किसी परेसानी के हो गई । फिल्म जग्गा जासूस की सूटिंग खत्म हो गया है अब देखते है की प्रमोशन में में क्या होता है ।

Keywords : Ranbir Kapoor ,Katrina Kaif, Anurag Basu,  Jagga Jaasoos, Ayan Mukerji, Upcoming Movie, Bollywood


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रणबीर कपूर का विज्ञापन करेंगे के लिए शर्त - Ranbir Kapoor will follow condtions for advertise

बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर विज्ञापन करेंगे के लिए कुछ कंडीशन रखा है और उसको सख्ती से फॉलो भी कर रहे है । अभिनेता रणबीर कपूर का कंडीशन पता नही विज्ञापन  कंपनी को पसंद आएगा की नही लेकिन कंडीशन है ।  रणबीर कपूर ये है की वह किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं करेंगे। उनके विज्ञापन में मॉडल तो होंगी लेकिन बॉलीवुड से नहीं होगी। रणबीर कपूर ने पहले भी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ कोई विज्ञापन नहीं किया है सिवाय श्रुति हसन । रणवीर का मन्ना है की श्रुति  दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री हैं।

रणबीर के पास पिछले 5 सालों में 10 से भी ज़्यादा विज्ञापनों के निमंत्रण आए हैं जिसमें उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कमर्शियल करने के ऑफर आए और ज़्यादा मोटी रकम की लालच भी दिया गया लेकिन रणबीर ने मना कर दिया। इसके पीछे की वजह क्या है शायद रणबीर को ही मालूम हो सकती है लेकिन बताया जाता है कि उनके विज्ञापन नहीं करने की वजह यह है कि दर्शकों का ध्यान उस कंपनी या प्रोडक्ट से हटकर बॉलीवुड जोड़े पर अटक जाता है जिससे कंपनी को फायदा नहीं, नुकसान होता है।

Keywords : रणबीर कपूर,दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, Ranbir Kapoor, Deepika Padukone, Katrina Kaif, condtions ,advertise 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

प्रिया दत्त के किरदार में नही है करीना - kareena will not work in the film

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया। ‘थ्री इडीयट’ की अदाकारा यहां एक आइसक्रीम ब्रांड के नए स्वाद वाली आइसक्रीम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।


Keywords : संजय दत्त, रणबीर कपूर, फिल्म, करीना कपूर, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, film, Kareena kapoor, Bollywood, Bollywood news

'संगीता बिजलानी इन द मेकिंग' मुंबई की पेज-3 में कैटरीना का नया नाम - ' Sangeeta Bijlani the Making ', new name of Katrina in Mumbai's Page 3



रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना की लाइफ में कई बदलाव नजर आ रहे हैं| जहां वे ब्रेकअप के बाद से डिप्रेशन में हैं| वहीं, मुंबई की पेज-3 और गॉसिप पार्टीज में उनका नया नामकरण हुआ है। उन्हें 'संगीता बिजलानी इन द मेकिंग' यानी भविष्य की संगीता बिजलानी कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये बात किसी ने कैटरीना को बता दी। जिस पर वे काफी गुस्सा हुईं। 
दरअसल, जब वे सलमान की गर्लफ्रेंड थी तब हिट थीं। इतनी हिट कि सलमान कई मौकों पर उन्हें बॉलीवुड की चौथी खान कहते थे। यानी आमिर, शाहरुख़, सलमान और कैटरीना। अब इसी घोषणा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'संगीता बिजलानी इन द मेकिंग' कहा जा रहा क्योंकि सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने भी उन्हें काफी बुरा भला कहा था। अब क्रिकेटर अजहर से अलगाव के बाद वे फिर सलमान और उनके परिवार के पास हैं।

ठीक एक साल पहले कैटरीना ने हमसे बातचीत में कहा था, "मेरा शेड्यूल इतना व्यस्त है कि बहुत कम सो पाती हूं।' उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला कई दफा रात 2-3 बजे ट्रेनिंग देने पहुंचती थीं। कैट ने कहा था कि वे नींद छोड़ सकती हैं, लेकिन फिटनेस रूटीन नहीं। लेकिन की प्रेजेंट में वे 13-13 घंटे नींद ले रही हैं। हमसे बातचीत में उन्होंने माना भी। हालांकि, कैटरीना खुद को स्लीपोहॉलिक कह रही हैं, लेकिन सूत्र डिप्रेशन बता रहे हैं।

कैटरीना के करीबियों का कहना है, 'आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। कुछ लोग 10 घंटे भी सो जाते हैं। लेकिन कैटरीना की 13-13 घंटे की नींद आश्चर्यजनक है।' इस सिलसिले में हमने कुछ नामी मनोवैज्ञानिकों से बात की। उन्होंने इसे 'पोस्ट ब्रेकअप इफेक्ट’ कहा। इसमें व्यक्ति अपने ही विचारों से दूर भागना चाहता है तो जरूरत से ज्यादा सोता है। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने वर्कलोड के चलते अवसाद यानी डिप्रेशन होने की बात स्वीकारी थी। दीपिका ने संस्था बना कर इस दिशा में सकारात्मक कदम भी उठाए।


Keywords : Gossip, Katrina Kaif , Depression, Breakup , Ranbir Kapoor, Bollywood, Bollywood news

कैटरीना कैफ के फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू - Katrina Kaif Starts Shooting Of Jagga Jasoos

कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अनुराग बासु की फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, वे यह शूटिंग सुबह के वक्त ही कर रही हैं। ताकि मीडिया और पब्लिक से बच सकें। एक लीडिंग एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने फैन्स के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए बाउंसर्स भी रखे हैं। 

'फितूर' के प्रमोशन के चलते कैटरीना ने शूटिंग से ब्रेक लिया था। सूत्रों के अनुसार, कैटरीना रणबीर के साथ फिल्म की शूटिंग जरूर कर रही हैं, लेकिन उनके बीच मनमुटाव साफ नजर आ रहा है। दोनों इस दौरान एक-दूसरे से ठीक से बात भी नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जैसे ही शूटिंग पूरी होती है, वे अपने अपने-अपने फैन्स से मिलने चले जाते हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल जून में रिलीज होनी है।

Keywords :Bollywood, Bollywood news, Bollywood Gossip , Katrina Kaif, Starts Shooting , Jagga Jasoos , Ranbir Kapoor

ऑटो एक्सपो में रणबीर के जाने के बाद पहुंची कटरीना


ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर और कटरीना पहली बार ए‍क ही इवेंट में नजर आए, लेकिन साथ नहीं. इस वाक्ये पर इस कपल का हिट गाना 'मिलके भी हम ना मिले तुमसे ना जाने क्यों....मीलों के है फासले तुमसे ना जाने क्यों....' बिलकुल फिट बैठता है. ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंचे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया. या फिर यूं कहें कि इस आयोजन के तरीके ने ही उनमें दूरी बनाए रखने में मदद की.
ऑटो एक्सपो में कटरीना 'जैगुआर XE' के लॉन्च के लिए आई थीं. वहीं रणबीर कपूर 'हीरो मोटर्स' की नई बाइक को लॉन्च करते दिखे. लेकिन ऑटो एक्सपो के वेन्यू के चलते कटरीना और रणबीर का सामना होना मुमकिन नहीं था इसलिए दोनों में दूरी बनी रही.

इन दोनों स्टार्स के इस हालिया इवेंट के बारे में छपी कुछ खबरों के सूत्रों के मुताबिक, रणबीर ने ऑटो एक्सपो में कटरीना के आने से पहले शिरकत की और कटरीना भी रणबीर का सामना न करने की मंशा के चलते इस इवेंट में रणबीर के जाने के बाद पहुंची. रणबीर इस इवेंट में करीब एक घंटे तक मौजूद रहे लेकिन कटरीना से उनका सामना नहीं हुआ. अब इसे महज ए‍क इत्तेफाक कहा जाए या एक दूसरे को नजरअंदाज करने का अंदाज, इस बारे तो कैफ और कपूर ही बेहतर बता सकते हैं.

Keywords : Katrina kaif , Ranbir Kapoor, Katrina and Ranbir, auto expo, Bollywood

शादी से पहले कोई भी व्यक्ति सिंगल ही रहता है : कैटरीना



अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रेक-अप होने की अटकलों के बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा है कि वह अपने निजी जीवन को लेकर खबरों को पढ़कर निराश हैं और उनका मानना है कि जब तक किसी व्यक्ति की शादी नहीं हो जाती तब तक वह सिंगल ही रहता है। रणबीर और कैटरीना ने अपने संबंध के बारे में कभी किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले वे दोनों कार्यक्रमों और फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा एक दूसरे के परिवार के समारोहों में साथ-साथ देखे गये थे।


 कैटरीना ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘निजी जीवन को लेकर खबरों को पढ़ना निराशाजनक है। आप एक ब्रेकिंग न्यूज पढ़ना चाहते हैं जैसे कि... हम सब इस बात से सहमत हो गये हैं कि कैटरीना कैफ दुनिया की शीर्ष पांच अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं चाहूंगी कि यह एक खबर हो।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अन्य महिलाओं की तरह हूं। जब आप काम करते हैं तब आप चाहते हैं कि आपके करियर, आपके काम को लेकर बात की जाए। प्रत्येक कलाकार जानता है कि उसके निजी जीवन के बारे में बात की जाएगी।’ ‘बैंग बैंग’ अभिनेत्री ने अपने ब्रेक-अप की खबरों की ना तो पुष्टि की और ना ही खंडन किया। कैटरीना ने कहा, ‘मैंने यह पहले भी कहा है और इसे फिर से कहती हूं कि मेरा मानना है कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती तब तक आप सिंगल ही रहते हैं।’

ब्रेक अप की खबरों से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दिए कैटरीना कैफ ने-Katrina Didnt Answer The Questions Related To Break Up With Ranbir Kapoor


हिन्दी फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेक अप की खबरों से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दिए और कहा कि एक पेशेवर के तौर पर वह अपने काम पर ध्यान दे रही हैं.उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन में होने के कारण आपके बारे में मीडिया में लिखा जाएगा. ऐसा मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत से हुआ है.’’कैटरीना ने कहा, ‘‘हमें (मीडिया और फिल्म जगत) को एक दूसरे की जरूरत है, हम साथ काम करते हैं. मीडिया दर्शकों तक संदेश पहुंचाने में भी हमारी मदद करता है. यह हमारे काम का हिस्सा है. अच्छी बुरी दोनों चीजें हैं.’’रणबीर के साथ ब्रेक अप की खबरों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां एक पेशेवर के तौर पर आयी हूं...मैं अपने काम के सिलसिले में यहां हूं और एक महिला के तौर पर लोगों को इस बात का सम्मान करना चाहिए. मुझे यकीन है कि आप मेरे साथ सहमत होंगे.’’

Katrina Didnt Answer The Questions Related To Break Up With Ranbir Kapoor

अब कटरीना संग न्‍यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं रणबीर






खबरों के मुताबिक बॉक्‍स ऑफिस पर जिस तरह 'बेशरम' औंधे मुंह गिरी है, उससे रणबीर कपूर खासे उदास हैं. ऐसे में उन्‍होंने कहीं दूर जाने का फैसला कर लिया. रणबीर सीधे न्‍यूयॉर्क जा पहुंचे हैं. खास बात यह है कि रणबीर अकेले नहीं गए हैं. उनके साथ गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ और बेस्‍ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी हैं. विदेश में मौजूद रणबीर के प्रशंसकों ने उन्‍हें न्‍यूयॉर्क में कभी फिल्‍म देखते हुए तो कभी मस्‍ती करते हुए देखा है. वैसे, आपको बता दें कि रणबीर अकसर ही न्‍यूयॉर्क जाते रहते हैं और बताया जाता है कि वे वहां प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं. अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो वे जल्‍द ही न्‍यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट खरीद सकते हैं. खैर, हम तो यही कहेंगे कि रणबीर फिक्र करने की कोई बात नहीं. 'बेशरम' फ्लॉप हो गई तो क्‍या हुआ, अभी और फिल्‍में भी हैं जो हिट साबित होंगी.



बेशरम ने तोड़ा रणबीर का सपना, बॉक्स ऑफिस पर धराशायी!




पिछले साल से रणबीर कपूर लगातार चौके पर चौके मारे जा रहे हैं और बर्फी, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बेशरम ने रणबीर कपूर को फिर से जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसा नहीं है कि सितारों की सारी फिल्में हिट ही होनी चाहिए लेकिन बेशरम जैसी फिल्म करके रणबीर ने दर्शकों को इतना निराश किया है कि अब दर्शक भी रणबीर की फिल्में देखने जाने से पहले चार बार तो सोचेंगे ही। रणबीर कपूर के साथ ही उनकी पूरी फैमिली भी इस फिल्म में मौजूद थी और यही बेशरम की यूएसपी बताई जा रही थी लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद यही फिल्म का सबसे निगेटिव प्वाइंट साबित हुआ। बेशरम फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इतनी तेजी से गिरावट हुई कि सभी हैरान थे। दूसरे दिन बेशरम फिल्म की कमाई कुल 7.2 करोड़ रही जो कि पहले दिन की कमाई की आधी से भी कम थी। लेकिन इसके बाद भी बेशरम के बिजनेस में गिरावट थमी नहीं। तीसरे और चौथे दिन तो फिल्म का और भी बुरा हाल रहा। बेशरम फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी काफी खराब रही। खासतौर पर ऋषी कपूर द्वारा किये कुछ सीन्स तो लोगों को काफी चौंका गये। फिल्म के फ्लॉप होने की दूसरी वजह ये भी बताई गयी कि फिल्म की हिरोइन पल्लवी शारदा को रणबीर नहीं चाहते थे कि फिल्म में लिया जाए। लेकिन पल्लवी फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के बेहद करीबी थीं इसलिए रणबीर को पल्लवी के साथ काम करना पड़ा। आखिरकार फिल्म की ये दुर्गति हुई। अब रणबीर को अपनी अगली फिल्म जग्गा जासूस से काफी उम्मीदें हैं। फिल्हाल कपूर फैमिली के एक साथ आने पर भी फिल्म के पिटने से ये तो साबित हो गया कि दर्शकों को आज भी परिवार के नाम पर इतनी बेशर्मी देखनी पसंद नहीं है। टिंगू जी को लंबू जी से कुछ सीखना चाहिए। 


रणबीर से मिलने श्रीलंका जा पहुंचीं कैट




मुंबई. कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी बहन नताशा की शादी के लिए हो रही शॉपिंग में बिजी हैं. लेकिन जब बात रणबीर कपूर से मिलने की हो तो कैट समय निकाल ही लेती हैं, भले ही रणबीर देश में हो या विदेश में. यही वजह है कि कैटरीना अचानक श्रीलंका जा पहुँची. रणबीर इस समय वहां पर अनुष्का शर्मा के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक कैटरीना पिछले हफ्ते श्रीलंका गई थीं. वह उसी होटल में जाकर रुकी थीं जहां रणबीर रुके हुए थे. उनका यह दौरा इसलिए चर्चा में नहीं आया क्योंकि वे सार्वजनिक स्थानों पर एकसाथ नजर नहीं आए. कैटरीना ने अपना पूरा समय होटल में ही बिताया. न तो वह शूटिंग पर पहुंची और न ही कहीं और. कैटरीना इस समय किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं क्योंकि बैंग-बैंग के लिए उनके कोस्टार ऋतिक रोशन कृष- 3 की रिलीज के बाद ही फ्री हो सकेंगे. रणबीर-कैटरीना को इससे पहले स्पेन में और बॉम्बे वेलवेट की शूंटिग के दौरान भी एक साथ देखा गया था. नताशा की शादी इसी महीने के अंत में होनी है. कैटरीना के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे. इस खास दिन पर कैटरीना भी बॉलीवुड के अपने चुनिंदा दोस्तों को ही बुलाना चाहती हैं. मुंबई में कैटरीना के खास दोस्तों में उनके राखी भाई अर्जुन कपूर, फिल्म मेकर अयान मुखर्जी और अली अब्बास जफर और अलवीरा खान अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे. इस खास दिन के लिए कैटरीना भी तैयारियों में लगी हुई हैं. हालांकि उनके दोस्तों का कहना है कि कैटरीना की बहनें आत्मनिर्भर हैं और वे ज्यादातर चीजें अपनी ही पसंद से तय कर रही हैं. नताशा और उनकी मम्मी ने लगभग सारी खरीदारी भी पूरी कर ली है. इस खास शादी में कैटरीना के दोस्त रणबीर कपूर के भी आने की उम्मीद है.



बजने वाली है रणबीर के लव की घंटी


आपको याद होगा कि रणबीर कपूर ने फिल्म 'चिल्लर पार्टी' में एक आइटम सांग किया था। अब खबर है कि वे फिल्म 'बेशरम' में भी एक आइटम नंबर करने वाले हैं। रणबीर इस फिल्म में मुख्य किरदार हैं।
 
रणबीर कपूर का यह गाना विशेष तरीके से फिल्माया जा रहा है। खास बात ये है कि इस गाने की शूटिंग दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।

गाने के बोल हैं "लव की घंटी बज गई मेरी"। यह टपोरी जॉनर का गाना है। इस गाने को पप्पू और मल्लू ने कोरियोग्राफ किया है और इसका संगीत ललित पंडित ने दिया है।

इसके लिए अभिनव कश्यप ने खासतौर से रणबीर कपूर को ध्यान में रख कर चांदनी चौक पर अलग तरीके से पूरा सेट तैयार करवाया है। रणबीर भी इस गाने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस तरह के गानों की शूटिंग में काफी दिलचस्पी है।

खबर है कि रणबीर इस गाने में 'चिल्लर पार्टी' में फिल्माए गये आइटम सॉन्ग के लुक में ही नजर आनेवाले हैं।

तो ये कहकर माधुरी ने तोड़ दिया रणबीर का दिल


सोनाली जोशी, मुंबई। धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक स्पेशल गाने में रणबीर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर की इंडस्ट्री में इतनी मांग है कि हर हीरोइन रणबीर के साथ काम करना चाहती है।

पर माधुरी को तो बेटे रणबीर से ज्यादा रणबीर के पापा ऋषि कपूर पसंद हैं। माधुरी मानती हैं कि अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर चार्म से भरपूर हैं। ऋषि कपूर के साथ याराना, साहिबान जैसी फिल्में कर चुकी माधुरी अब अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में आइटम सांग करती नजर आएंगी।

माधुरी ने बताया कि ऋषि जी चार्म से भरपूर हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं, जब मैंने उनके साथ काम किया जो बहुत अच्छा वक्त बिताया। और रणबीर बहुत शर्मिले हैं, सेट पर वह भी बहुत अच्छे हैं। गौरतलब है माधुरी मानती हैं कि रणबीर कपूर अभी तक के बेस्ट एक्टर हैं। इसके अलावा धक धक गर्ल को रणबीर के डांस ने भी बहुत इंप्रेस किया है।

दीपिका-रणबीर फिर आ रहे हैं नजदीक?


दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इतने मंझे हुए कलाकार तो हो ही गए हैं कि दो-तीन रिटेक में शॉट ओके कर दें, लेकिन ‘ये जवानी है दीवानी’ के एक शॉट को जब निर्देशक अयान मुखर्जी ने ओके कहा तब तक वे 11 रिटेक दे चुके थे। यह सीन इतना मुश्किल भी नहीं था कि इन्हें किसी किस्म की परेशानी हो। 

दोष देने वालों ने कह दिया कि निर्देशक अयान मुखर्जी बेहद कन्फ्यूज हैं। बार-बार लोकेशन बदलते रहते हैं और वे ग्यारह टेक बाद ही संतुष्ट हुए। 

ranbir kapoor, deepika padukon
लेकिन दूसरी ओर एक यूनिट मेंबर ने हमें बताया कि ये सब रणबीर और दीपिका की ही चाल है। दोनों ने जानबूझकर गलतियां की ताकि उन्हें शॉट के बहाने एक-दूसरे के नजदीक रहने का ज्यादा समय मिल सके। क्या दीपिका-रणबीर फिर नजदीक आ रहे हैं।