Recent Movies
Showing posts with label yeh jawaani hai deewani. Show all posts
Showing posts with label yeh jawaani hai deewani. Show all posts

तो ये कहकर माधुरी ने तोड़ दिया रणबीर का दिल


सोनाली जोशी, मुंबई। धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक स्पेशल गाने में रणबीर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर की इंडस्ट्री में इतनी मांग है कि हर हीरोइन रणबीर के साथ काम करना चाहती है।

पर माधुरी को तो बेटे रणबीर से ज्यादा रणबीर के पापा ऋषि कपूर पसंद हैं। माधुरी मानती हैं कि अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर चार्म से भरपूर हैं। ऋषि कपूर के साथ याराना, साहिबान जैसी फिल्में कर चुकी माधुरी अब अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में आइटम सांग करती नजर आएंगी।

माधुरी ने बताया कि ऋषि जी चार्म से भरपूर हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं, जब मैंने उनके साथ काम किया जो बहुत अच्छा वक्त बिताया। और रणबीर बहुत शर्मिले हैं, सेट पर वह भी बहुत अच्छे हैं। गौरतलब है माधुरी मानती हैं कि रणबीर कपूर अभी तक के बेस्ट एक्टर हैं। इसके अलावा धक धक गर्ल को रणबीर के डांस ने भी बहुत इंप्रेस किया है।