Recent Movies
Showing posts with label bollywood news. Show all posts
Showing posts with label bollywood news. Show all posts

रिलीज हुआ फिल्म 'अकीरा' का पोस्टर - Akira first poster released



सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म को 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे. फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी. अकीरा तमिल फिल्म मौना गुरु (2011) की रीमेक है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक्शन सीन भी करती दिखेंगी जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है. वैसे भी फिल्म के पोस्टर से उनके तेवर जाहिर हो गए हैं. फिल्म की पंच लाइन हैः ये खामोश नहीं रहेगी. हालही में सोनाक्षी सिन्हा ने  IIFA में सिरकत की थी .

Keywords : akira, first poster, Released, out now ,Bollywood, Bollywood News, Upcoming movie, Sonakshai sinha, Bollywood Dabang Girl,  सोनाक्षी सिन्हा, अकीरा,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

IIFA में उड़ा सेंसर बोर्ड का मजाक - Taunts on cbfc in IIFA



आईफा समारोह की मेजबानी करते हुए अभिनेता फरहान अख्तर और शाहिद कपूर ने जमकर मसखरी की। उन्होंने सेंसर बोर्ड और उसके अध्यक्ष पहलाज निहलानी से लेकर पिछले साल हुए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार वापसी’ विवाद तक सब पर चुटकी ली।

17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह के दौरान शाहिद ने कहा, 'पिछले साल कई विवाद हुए। पुरस्कार वापसी उसमें शामिल था। इसलिए इस बार हमने फैसला किया कि हम आईफा में पुरस्कार वापसी के लिए पुरस्कार देंगे। इसके लिए नामांकन इस तरह है - ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए फरहान, ‘बैंगिस्तान’ के लिए रितेश देशमुख, ‘थ्री इडियट्स’ के लिए बोमन ईरानी।' इस पर फरहान ने कहा, 'हैदर के लिए शाहिद कपूर। गौरतलब है कि इनमें से किसी को भी इन फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला था।

सेंसर बोर्ड और अपनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के बीच हाल में हुए विवाद को लेकर शाहिद ने सेंसर बोर्ड का भी मजाक उड़ाया। जब फरहान ने कहा, 'अब सेंसर बोर्ड की बात करते हैं' तो शाहिद ने उसमें सुधार करते हुए कहा, 'यह एक प्रमाणन बोर्ड है जिसका काम छांटना है, ना कि काटना।' शाहिद ने निहलानी को निशाने पर लेते हुए कहा, 'उनके (सेंसर बोर्ड) अनुसार हम फिल्म जगत के लोगों में कोई 'पहलाज और शर्म' नहीं है।

फिल्मों में गालियों के इस्तेमाल को लेकर अकसर उनमें कांट छांट करने वाली सीबीएफसी के संबंध में फरहान ने कहा कि इसे वह ‘बीपोमेनिया’ नाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही चलता रहा तो फिल्मों में संवाद की जगह जल्द हीं केवल बीप होंगे। समारोह में विवादों को हीं मजाक का विषय नहीं बनाया गया बल्कि शाहिद ने खुद पर भी मजाक किया। पिछले साल अपनी शादी की खबर से सबको हैरान करने वाले 35 साल के अभिनेता ने कहा, 'पिछले साल का सबसे बड़ा विवाद मेरी शादी थी।' शाहिद की पत्नी मीरा इस समय गर्भवती हैं। अभिनेता ने कहा, 'सबसे बड़ा तहलका है कि मैं बाप बनने वाला हूं।'

Keywords : आईफाअवॉर्ड समारोह, फरहान अख्तर, शाहिद कपूर, उड़ता पंजाब विवाद, सेंसर बोर्ड, सीबीएफसी, CBFC, IIFA, Award Function, Shahid Kapoor, Farhan Akhtar, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Controversy

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शूटिंग के दौरान सैफ अली खान के अंगूठे में लगी चोट - saif ali khan injured


फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान अभिनेता सैफ अली खान के अंगूठे में चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगने के बाद सैफ को शनिवार को सुबह यहां कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मामूली सर्जरी हुई।

सूत्रों ने कहा, 'उनके अंगूठे में चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी मामूली सर्जरी की गई है लेकिन वह ठीक हैं। उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शनिवार को बहन सोहा ने भी सैफ की सलामती की जानकारी दी। सोहा ने कहा, 'वह ठीक हो रहे हैं, उनके बारे में पूछने के लिए आपका धन्यवाद। उनके अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी लेकिन वह ठीक हैं।'

45 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में फिल्म 'रंगून' की शूटिंग खत्म की है। अब वह अक्षत वर्मा निर्देशित और अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म पर काम कर रहे हैं। सोहा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार सैफ को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। इससे पहले भी विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान सैफ के हाथ में चोट लग गई थी। फिल्म 'एजेंट विनोद' के एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान भी उन्हें चोट लग गई थी।

Keywords : सैफ अली खान, फिल्म शूटिंग, चोटिल, Saif Ali Khan, film shooting, Rangoon, Injury, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Actor


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वायरल हो रही है स्टंट वीमेन गीता टंडन की कहानी - Inspirational journey of geeta tandon



बॉलीवुड में स्टंट तो काफी  होते है लेकिन इनको करने के लिए अभिनेता अभिनेत्री के जगह पर स्टंट मेन और स्टंट -वीमेन होते है . स्टंट-मेन के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन यह एक स्टंट वीमेन की कहानी है . गीता टंडन बॉलीवुड की सबसे कामयाब स्टंट-वि‍मेन में से एक हैं. 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण और 'सिंघम' में करीना कपूर खान के लिए स्टंट कर चुकीं गीता, रि‍यल लाइफ में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं. एक सामान्य से परिवार में जन्मीं गीता की शादी 15 साल की उम्र में ही हो गई थी. वो एक आदर्श बीवी बनने के लिए भी तैयार थीं लेकिन शादी उनके लिए अपमान का घूंट बनकर रह गई.

हर दिन शाम ढलते ही वो सहम जातीं. इंतजार करतीं कि रात खत्म कब होगी. हर रात उनका पति शराब पीकर आता और मारता... गीता ने सोचा बच्चा हो जाएगा तो हालात बदल जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उनका पति रोज उन्हें मारता, उनके बाल खींचता, दांतों से काटता और घर के दूसरे सदस्य, सभी दूर खड़े होकर तमाशा देखते.

एक दिन तो खुद उनकी सास ने अपने बेटे से कहा कि इसके कपड़े फाड़कर इसका रेप कर दो, अक्ल ठिकाने आ जाएगी. फिर एक दिन उन्होंने घर छोड़ दिया.

पति हाथ में तलवार लेकर उनका पीछा कर रहा था और वो एक बच्चे को गोद में लिए और एक का हाथ पकड़कर भागी जा रही थीं. इसके बाद वो अपनी बहन के घर पहुंचीं लेकिन वहां से भी जाना पड़ा. चार दिन गुरूद्वारे में बिताए. कुछ ऐसी जगहों से भी सामना हुआ जहां घंटों के हिसाब से शरीर की बोली लगाई जाती थी.

इतना सबकुछ सहने के बाद भी गीता टूटी नहीं. उन्होंने खुद से ही ये वादा कर रखा था कि जब तक मरने वाली हालत न हो जाए वो वेश्यावृत्ति के दलदल में नहीं कूदेंगी और फिर आगे क्या हुआ खुद देखिये ...


Keywords :  Bollywood , Bollywood News, Bollywood Stuntwoman, Geeta Tandon, Kareena Kapoor, Deepika Padukone, naari shakti

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मनोज, नवाजुद्दीन, इरफान से जलते है नसीरुद्दीन - Naseeruddinv envious of Nawazuddin , Manoj and Irrfan


पद्मभूषण से सम्मानित अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी और इरफान खान जैसे अभिनेताओं से ईष्या होती है, क्योंकि वे काफी कुशल कलाकार हैं। इस देश में बेहतरीन कलाकारों की कोई कमी नहीं हैं।

अपनी आने वाली फिल्म 'वेटिंग' के प्रचार के लिए दिल्ली आए नसीरुद्दीन ने बताया, 'मुझे नवाजुद्दीन, बाजपेयी, इरफान से जलन होती है। वे काफी कुशल कलाकार हैं। अरशद वारसी और विजय राज जैसे कलाकार दुनिया में सबसे अच्छे अभिनेताओं की बराबरी पर हैं।' नसीरुद्दीन ने कहा, 'जिन्हें मैंने अभी तक देखा है, उनमें से नवाजुद्दीन सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और मुझे उनसे जलन होती है। काश मैं भी उनके जितनी उम्र में इतना अच्छा अभिनेता होता।' दिग्गज अभिनेता ने कहा कि मनोज और कल्कि कोचलिन में इतनी क्षमता है कि एक दिन वह अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ेंगे। नसीरुद्दीन से जब उनकी नजर में एक कमर्शियल फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में पूछा गया, तो इस पर भी उन्होंने नवाजुद्दीन का ही नाम लिया। उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन ने 'बजरंगी भाईजान' से ही सुर्खियां हासिल कर ली थीं, तो फिर वह कमर्शियल अभिनेता क्यों नहीं हो सकते।


जीवन के दो अलग पृष्ठभूमियों से आए दो अनजान लोगों की कहानी दर्शाने वाली नसीरुद्दीन की फिल्म 'वेटिंग' 27 मई को रिलीज होगी।

Keywords : नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मनोज बाजपेयी, इरफान खान, वेटिंग, Bollywood, Bollywood News,  Naseeruddin Shah, nawazudddin siddiqui, Manoj Bajpayee, Irrfan Khan, Waiting

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सलमान खान लेंगे लूलिया संग 'सात फेरे' - Salman Khan Lulia Vantur wedding


बॉलीवुड के सबसे योग्‍य 'कुंवारे' सलमान खान की शादी की चर्चा इन दिनों चारों ओर है. बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी अटकलें तेज है कि सलमान खान साल के अंत यानी दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे. टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने इस बाबत एक खर छापी है जिसके अनुसार सलमान के परिवारवालों ने शादी की तारीख लगभग तय ली है.

संभवत: यह तारीख 27 दिसंबर होगी इसी दिन सुपरस्‍टार सलमान खान का जन्‍मदिन भी है. मीडिया की माने तो सलमान आजकल अपनी कथित गर्लफ्रेंड और रोमनियाई टीवी प्रेजेंटर लूलिया वंतूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में व्यस्त हैं. आपको बता दें कि सलमान खान की गर्लफ्रेंज यूलिया वंतूर पहले से ही शादीशुदा है. पिछले दिनों प्रीति जिंटा के शादी के रिसेप्शन में सलमान का लूलिया संग आना इस गॉसिप को और तूल देने जैसा साबित हुआ है.

गौरतलब है कि सलमान और लूलिया की मुलाकात फिल्‍म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के करीब होने की खबरें आने लगी. अब दोनों की शादी की खबरें आ रही है. कई बार लूलिया सलमान की फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं. पूरी फैमिली के साथ डिनर करती लूलिया की तसवीर हाल ही में सामने आई थी. वहीं सलमान ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियली अनांसमेंट नहीं की है.

Keywords : Salman Khan, Lulia Vantur , wedding date, Bollywood, Bollywood News, Bollywood Actor,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' से पहले रिलीज होगी 'कबाली' - Kabali is not releasing with Sultan

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म 'कबाली' एक जून को रिलीज होगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म पहले जून में रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह एक जुलाई को रिलीज होगी.

फिल्म निर्माताओं ने इसे सात जुलाई को रिलीज करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन इस दिन सलमान खान की 'सुल्तान' रिलीज हो रही है, जिससे बचने के लिए फिल्म रिलीज की तारीख एक जुलाई तय की गई है.

पा. रंजीत निर्देशित 'कबाली' एक गैंगस्टर की कहानी है. फिल्म निर्माता इस वक्त पोस्ट-प्रोडक्शन और डबिंग के काम में व्यस्त हैं. ताइवान के एक्टर विंस्टन चाओ बुधवार को अपनी लाइनें डब करने के लिए टीम में शामिल हुए. इस फिल्म में कलैपुलि एस. थानु निर्मित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरशन, धनसिका और ऋतविका भी नजर आएंगे.

Keywords : Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie, Superstar Rajinikanth, Kabali, salman khan, July 1, Sultan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सलमान के परिवार संग दिखी यूलिया - Iulia vantur spotted with salman khan and family

 


रोमानियन गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग अपने रिश्ते को लेकर चाहे सलमान खान ने चुप्पी साध रखी है लेकिन हाल ही में यूलिया एक बार सलमान और उनके परिवार संग नजर आई हैं.


 मुंबई मिरर से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान जल्द अपनी रोमानियन गर्लफ्रेंड यूलिया संग शादी के बंधन में बंधेंगे. और अब सलमान की यूलिया संग ये ताजा तस्वीरें देखकर तो कहीं ना कहीं इस बात की ओर इशारा हो ही रहा है कि जल्द सलमान औ यूलिया शादी कर सकते हैं.

यूलिया और सलमान की ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक की गई हैं. लेकिन सलमान ने एक साथ एंट्री करने का फैसला किया. जहां यूलिया सलमान की मां सलमा खान और बहन अलवीरा अग्नीहोत्री के साथ नजर आईं तो वहीं सलमान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ दिखे. सलमान दरअसल 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए पंजाब में थे और शूटिंग सेट पर उनसे मिलने उनका परिवार और यूलिया भी वहीं मौजूद थीं. 11 मई को ही सलमान परिवार संग चंडीगढ़ से मुंबई लौटे हैं. एयरपोर्ट पर ना सिर्फ एंट्री बल्कि सलमान और यूलिया ने एग्जिट भी अलग-अलग किया. यूलिया जहां सलमा और अलवीरा के साथ रवाना हुईं वहीं सलमान भी अपने बॉडीगार्ड्स संग घर के लिए रवाना हो गए.

सलमान के परिवार संग यूलिया के साथ का बार बार नजर आना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि सलमान की शादी शहनाई जल्द ही सुनाई देने वाली है. इसके पहले मुंबई मिरर में भी सलमान शादी से जुड़ी एक खबर में इस बात का जिक्र किया गया था कि सलमान की मां सलमा का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है इसलिए वह चाहती हैं कि सलमान जल्द शादी करें ताकि उनकी बहू उनकी देख रेख कर सकें.

Keywords :   Bollywood, Bollywood news, Sultan News, Salman khan and Lulia Vantur, Salma and Lulia, Salman khan with Lulia,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे फिल्म 'काबिल' की पहली झलक - Watch ! Hrithik roshans kaabil teaser

अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ विवादों के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'काबिल' की पहली झलक पेश की है, जिसमें ऋतिक की आंखों में जलती हुई मोमबत्ती और न्याय के लिए गुहार दिखाई दे रही है। इसमें टैगलाइन दी गई है, 'The mind sees all'  ऋतिक ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'काबिल' फिल्म रोशन परिवार की ही फिल्म है। पिता राकेश रोशन इस फिल्म के निर्माता है और संगीत उन्हीं के भाई राजेश रोशन का है। संजय गुप्ता ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। यह 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अजय देवगन की बादशाहों और शाहरुख खान की रईस के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। इससे पहले ऋतिक रोशन 2014 में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'बैंग-बैंग' में दिखाई दिए थे। वह जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में दिखाई देंगे, जो 12 अगस्त को रिलीज होगी।

Keywords :  ऋतिक रोशन, काबिल, कंगना रानौत,Bollywood, Bollywood News, upcoming Movie, Hrithik Roshan, Kaabil, Kangana Ranaut

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'आंखें 2' में नहीं दिखेंगे एक्टर जॉन अब्राहम - John Abraham out of aankhen 2

बॉलीवुड फिल्म 'आंखें' के सीक्वल में अभिनेता जॉन अब्राहिम नजर नहीं आएंगे. दरअसल खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के सीक्वल में एक नेत्रहीन का किरदार निभाने के लिए जॉन पहले तैयार थे लेकिन फीस को लेकर प्रोड्यूसरों के साथ उनकी बात नहीं बन पाई.

खबरों की माने तो जॉन ने अपनी फीस बढ़ा दी है जिस वजह से प्रोड्यूसर को उनकी जगह अब किसी और का चयन करना होगा. सीक्वल को अनीज बाजमी डायरेक्ट करने वाले हैं, जॉन को 'वेलकम बैक' में डायरेक्ट करने वाले बाजमी भी जॉन के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित थे. लेकिन फीस को लेकर बात नहीं बन पाई. जॉन ने अपनी फीस 12 करोड़ कर दी है जो कि प्रोड्यूसर गौरांग दोषी के लिए बजट से ज्यादा है. प्रोड्यूसरों के अलावा अनीस ने भी जॉन के साथ फीस को लेकर बात की लेकिन जॉन अपनी फीस को लेकर अड़े रहे. इसके अलावा फॉर्स-2 के सेट पर चोट लगने की वजह से दो-तीन हफ्ते तक शूटिंग नहीं कर पाए जिस वजह से उनके पास डेट्स भी नहीं हैं.

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'आंखें' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल और अर्जुन रामपाल लीड रोल्स में नजर आए थे. सीक्वल में एक बार फिर अमिताभ बच्चन नेगेटिव किरदार निभाएंगे लेकिन बाकी तीनों स्टार्स में से इस फिल्म का कोई हिस्सा नहीं बना है. हालांकि इस सीक्वल में अनिल कपूर नई एंट्री हैं.

Keywords : Aankhen sequel, Aankhen 2, John Abraham Aankhen, bollywood, Bollywood News, Aankhen 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

20 साल की कड़ी मेहनत का इनाम है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : भंसाली - Gift of 20 year hardwork

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पुरस्कार वितरित किए। इस बार के समारोह में हिन्दी फिल्मों और सितारों का जलवा रहा। 'बाहुबली' को इस साल के सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया और निर्देशक एसएस राजामौली तथा निर्माता शोबू यरलागदा एवं प्रसाद देवीनेनी ने स्वर्ण कमल, नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र ग्रहण किया। संजय लीला भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म को अलग-अलग श्रेणियों में पांच और पुरस्कार मिले।

भंसाली ने कहा, 'यह बहुत ही खास है। यह सरकार की तरफ से मिली मान्यता है। आपकी तुलना देश के सर्वश्रेष्ठ से की जा रही है और यहां प्रतिभाशाली लोगों से भरी एक शानदार ज्यूरी है। यह बहुत मायने रखता है। यह मेरे लिए गर्व का पल है। यह मेरी 20 साल की कड़ी मेहनत का इनाम है।' सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के तौर पर उन्हें स्वर्ण कमल, 2.5 लाख रुपये और एक प्रमाणपत्र दिया गया। सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

Keywords : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नेशनल फिल्म अवॉर्ड,  संजय लीला भंसाली, मनोज कुमार, National Film Award, Bollywood, Bollywood News,   Kangana Ranaut, Sanjay Leela Bhansali

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मनोज कुमार का परंपरागत भारतीय तरीके से राष्ट्रपति को चरण स्पर्श - Manoj Kumar receives Dadasaheb phalke award

 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में  बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को मंगलवार को 47वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 78 वर्षीय अभिनेता व्हीलचेयर पर आए। वह काफी कमजोर नजर आ रहे थे, लेकिन उनका उत्साह चरम पर था। देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बनाने वाले मनोज कुमार ने इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की।  उन्होंने मंच से दर्शकों की तरफ हाथ भी हिलाया।

कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत 1957 में की थी। मनोज कुमार की फिल्मों की संक्षिप्त जानकारी देने के बाद जब पुरस्कार के लिए उनका नाम पुकारा गया तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन, संजय लीला भंसाली, कंगना रनौत, ऐश्वर्य राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर प्रमुख थे।

मनोज कुमार ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अपनी जेब से मूर्ति निकाल कर राष्ट्रपति को भेंट की। भगवा रंग के पैटर्न वाली शर्ट और माथे पर भगवा पट्टी बांधे अभिनेता ने सम्मान के तौर पर परंपरागत भारतीय तरीके से राष्ट्रपति का चरण स्पर्श किया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देनेवालों को भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।

यह सम्मान सरकार द्वारा गठित जानेमाने लोगों की समिति की अनुशंसा के आधार पर दिया जाता है। इस साल पांच सदस्यीय जूरी में लता मंगेशकर, आशा भोंसले, सलीम खान, नितिन मुकेश और अनूप जलोटा शामिल थे। उन सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को मनोज कुमार को देने की सिफारिश की थी।

Keywords : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, मनोज कुमार, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, Bollywood, Bollywood News, National Film Awards, Manoj Kumar, Dadasaheb Phalke Award

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख के साथ नजर आएँगी कैटरीना - Katrina Kaif comes with Shahrukh khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर एक बार  फिर से शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक आनंद एल राय, शाहरुख को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें शाहरुख मुख्य भूमिका में होंगे । हालाकि सलमान खान ने पहले यही रोल  ठुकरा दिया था। चर्चा है कि कैटरीना कैफ से फिल्म में शाहरुख की हीरोइन का रोल करने के लिए संपर्क किया गया था।

कैटरीना ने फिल्म को अपनी मंजूरी दे दी है। कैटरीना इससे पूर्व शाहरुख के साथ फिल्म जब तक है जान में काम कर चुकी है। चर्चा है कि फिल्म में एक और अभिनेत्री भी होगी ।

बताया जाता है कि इन दोनों हीरोइन का रोल बराबरी का होगा। ये वैसी फिल्म नहीं होगी जिसमें एक एक्ट्रेस का रोल बड़ा है और दूसरी का छोटा। इसीलिए आनंद चाहते हैं कि शाहरुख के साथ बॉलीवुड की दो स्थापित अभिनेत्रियों को लिया जाए।

Keywords : katrina kaif ,shah rukh khan , Bollywood, Bollywood News, Bollywood Actor , King Khan 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कटरीना व्यस्त ने छोड़ दी सलमान खान की फिल्म - Katrina kaif and salman Khan



बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने तारीखों की व्यस्तता के कारण सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म छोड़ दी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैक्लीन फर्नांडीज ने तरुण मनसुखानी की फिल्म में काम करने के लिए अनुबंध किया है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और सलमान खान फिल्म्स बना रही हैं। हालांकि इस चरित्र के लिए पहले कटरीना कैफ को प्रस्ताव दिया गया था। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सलमान खान और धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए कटरीना को किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया गया था, क्योंकि वह इस चरित्र के लिए उपयुक्त थीं। लेकिन अन्य फिल्मों में तारीखों की व्यस्तता के चलते उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। आखिरी बार  कटरीना और  सलमान खान एक साथ फिल्म 'एक था टाइगर' में नजर आये थे ।

Keywords : Date issues, katrina kaif, Salman khan's film, Bollywood, Bollywood News, Bollywood Actress, Salman Khan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों अक्षय ने फैन से मांगी माफी - Bollywood Akshay kumar apology to fan


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बॉडीगार्ड ने एक प्रशंसक पर हाथ उठा दिया जिसके कारण अक्षय के फैंस उनसे थोड़े नराज हो सकते हैं। दरअसल एयरपोर्ट पर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित था। जब वह अक्षय की तरफ बढ़ने लगा तो उनके बॉडीगार्ड ने उस फैन के चेहरे पर एक मुक्का मार दिया। इसके बाद वो फैन पीछे हट गया। हालांकि अक्षय को इस घटना के बारे में कोई जानकारी थी और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली है। अक्षय  ने कहा, उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला, उन्हें वहां सिर्फ शोर ही सुनाई दिया था। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड ने इस तरह से किसी के साथ ऐसी हरकते कर रहे हैं। इनसे पहले यह मामला भी सामने आया था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने एक फंक्शन के दौरान मीडिया को धका दिया था। तब सलमान ने उनकी इस हरकत पर सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन, बोमन इरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और फरहाद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्म 'रुस्तम' में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म भी इसी साल में रिलीज की जाएगी।

Kyawords : Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie ,   Akshay kumar,  apology , Salman Khan, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख खान ने मेक इन इंडिया की जमकर की तारीफ- Shahrukh showers rich praises on PM and make in india

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर दिखे शाहरुख ने उनसे दोस्ती के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया का कार्यक्रम पीएम मोदी की सबसे खास और बेहतरीन पहल है. उन्होंने कहा कि हमारे शहर मुंबई में इस आयोजन को लेकर उन्हें गर्व है. इस बड़े आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की भी जमकर तारीफ की.

जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस ने भी मंच साझा करते हुए शाहरुख की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं के आईकॉन बन चुके शाहरुख खान के महाराष्ट्र में रहने पर उन्हें गर्व है. शाहरुख ने बीजेपी प्रवक्ता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की किताब के विमोचन समारोह को गिले-शिकवे दूर करने के लिए बेहतर मौके की तरह इस्तेमाल किया.

इसके पहले शाहरुख ने बढ़ते विरोध के बीच एक बार असहिष्णुता से जुड़े अपने बयान को गलत समझ लेने की बात कहते हुए खेद जताया था. वहीं दूसरी बार अपने एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उनसे बड़ा देशभक्त दूसरा कोई नहीं है. उन्होंने तब भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था.

Keywords : शाहरुख खान, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, मेक इन इंडिया, बीजेपी, असहिष्णुता, Make in india, Bollywood , Bollywood News,  Shahrukh Khan, Prime minister, Narendra Modi, Make in India, BJP, Intolerance

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों आपस में भिड़े आईपीएस अफसर और अक्षय - Akshay Kumar fight with an IPS officers


बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार आज कल फिल्म रुस्‍तम और हाऊसफल 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकल कल हैदराबाद में आईपीएस अधिकारियों के साथ वॉलीबॉल और कई गेम खेले। वह  इस बीच उन्होंने एक दिन का समय निकाला और हैदराबाद में नए भर्ती आईपीएस ऑफिसर के साथ समय बिताया। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अक्षय एक आईपीएस ऑफिसर के साथ रिंग में फ्री किक और बॉक्सिंग पंच के जौहर दिखा रहे हैं। हालांकि ये सारे इवेंट काफी दोस्‍ताना अंदाज और हंसी खुशी में किए गए। बाद में अक्षय ने अफसर को गले भी लगाया।


Keywords : आईपीएस, अक्षय कुमार, हाउसफुल 3, रुस्तम, Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie, IPS, Akshay Kumar, Housefull 3, Rustom

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

साइकोथ्रिलर फिल्म 'फोबिया' का ट्रेलर रिलीज - Trailer of film Phobia is released


राधिका आप्टे की नई साइकोथ्रि‍लर फिल्म 'फोबिया' ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में दिखाया गया है की "अगर आप ना घर पर महफूज हैं और ना ही घर के बाहर, तो कहां जाएंगे आप, क्या अपने डर का सामना कर पाना मुमकिन है?" फिल्म में राधि‍का ए‍क आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देंगी जिसके साथ एक रात एक ऐसा हादसा होता है कि उस रात उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है.

फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस को एक अनजान डर का सामना करते हुए दिखाया गया है. राधि‍का फिल्म में ए‍क ऐसी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं जि‍से अगोराफोबिया फोबिया है. इस बीमारी से जूझ रहे इंसान को लोगों के बीच या घर से बाहर जाने से डर लगता है.इस फिल्म को डायरेक्ट किया है पवन कृपलानी ने. यह फिल्म 27 मई को को रिलीज होने जा रही है.

Keywords : राधिका आप्टे फिल्म,  फोबिया ट्रेलर, राधिका आप्टे,  फोबिया, Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie,  Radhika Apte film, Phobia trailer, Radhika Apte, Phobia


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिपाशा की मेहंदी सेरेमनी थीम पिंक कलर - Theme of bipasha's mehendi ceremony will be pink colour



बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस शादी को लेकर जितने उत्साहित बिपाशा-करण हैं उतने ही उनके फैन्स भी, तभी तो इस कपल की शादी से पहले की तैयारियों की कोई भी तस्वीर शेयर होते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं.

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक इस मेहंदी सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सहित 25 लोग ही शामिल होंगे. इतना ही नहीं, शादी की सारी तैयारियां बिपाशा अकेले ही कर रही हैं . वह चाहती हैं कि उनके माता-पिता पूरी तरह से शादी को एन्जॉय करें.

ज्यो-ज्यो  शादी की तारीख करीब आ रही हैं फैन्स में उनकी शादी से जुड़ीं तैयारियों को जानने की बेसब्री भी बढ़ रही हैं. फिलहाल नई खबर यह है कि 29 अप्रैल को बिपाशा की मेहंदी सेरेमनी है और यह मेहंदी सेरेमनी पिंक थीम से गुलजार होने वाली है. वेन्यू से लेकर हर चीज को गुलाबी रंगों में रंगा जाएगा.

Keywords : Bollywood News, Bollywood, Bipasha basu, Karan Singh Grover, Mehendi Ceremony, Pink Colour Theme, Bollywood Wedding


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

माधुरी को अच्छे स्क्रिप्ट का इतजार - Maadhuri Waiting for good script

बॉलीवुड डांसिंग क्वीन माधुरी को फिल्मों में वापसी करने चाह रही है लेकिन उनका कहना है कि " बिना अच्छे स्क्रिप्ट  के वह कोई फिल्म नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि वह अभी उन्हें कोई सही स्क्रिप्ट नहीं मिल रही हैं वह किसी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं जिससे वह फिल्मों में वापसी कर सकें।

 2014 में माधुरी कि दो फिल्में रिलीज़ हुई थी , ‘डेढ़ इश्किया’ और अपराध पष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’। माधुरी अभी एक्टिंग  कि दुनिया में बने रहना चाहती है  फिल्म जगत को अलविदा नहीं कहा है और वह रियल्टी कार्यक्रम में जजों की भूमिका ज्यादा इसलिए कर रही हैं क्योंकि डांस उनका जुनून है।

आगे माधुरी बताती हैं, एक्टिंग मेरा पहला प्यार है। जैसा मैं चाहती हूं, वैसा काम मुझे जब भी मिलेगा तो मैं उस फिल्म के ऑफर को जरूर एक्सेप्ट करूंगी। अभी, मैं डांस प्रोग्राम में बिजी हूं क्योंकि डांस मेरा जुनून है।  धक धक गर्ल माधुरी ने परिवार को हमेशा पहले रखा है , उन्होंने बताया कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग करने की याद नहीं आती है क्योंकि उनका परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।

Keywords : Bollywood, Bollywood News, ACTING, DANCE, MADHURI DIXIT, MOVIE, OFFER, एक्टिंग, ऑफर, डांस, फिल्में, मनोरंजन, माधुरी दीक्षित

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर