Recent Movies
Showing posts with label hrithik roshan. Show all posts
Showing posts with label hrithik roshan. Show all posts

हमले से ठीक पहले इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ही थे ऋतिक रोशन - Hrithik Roshan Tweets About Being At Istanbul Airport Hours Before Attack.



तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बाल-बाल बच गए। हमले से ठीक पहले ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर ही थे और वहां निकलने के बाद ही हमला हो गया। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके दी।
ऋतिक रोशन ने बताया कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर जिस समय तीन आत्मघाती हमले हुए उससे कुछ समय पहले वह इसी एयरपोर्ट पर थे। ऋतिक वहां छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचे हुए थे।

बता दें कि ऋतिक अपने बच्चों रेहान और रिधान के साथ स्पेन और अफ्रीका में छुट्टियां बिताने गए हुए थे। छुट्टियां बिताकर वह इस्तांबुल एयरपोर्ट से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे।

ऋतिक के मुताबिक उन्हें इस्तांबुल से भारत लौटने की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन किन्ही कारणों से उनकी ये फ्लाइट छूट गई। अब वह एयरपोर्ट पर फंस गए क्योंकि अगली फ्लाइट अगले दिन की थी।

हालांकि जल्दी वह एयरपोर्ट छोड़कर रवाना हो गए। उन्होंने इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट ली और एयरपोर्ट छोड़कर रवाना हो गए। उनका ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि उनके एयरपोर्ट छोड़ने के तुरंत बाद तीन आत्मघाती हमलावरों ने एयरपोर्ट पर हमला बोल दिया।

खबर लिखे जाने तक इस हमले में 36 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं करीब 150 लोग घायल हैं। ये आंकड़े बढ़ने का भी अनुमान है।

Keywords : hrithik roshan, bollywood actor, istanbul airport,  terror attack, Hours Before Attack, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का मोशन पोस्टर रिलीज - Watch the mohenjo daro motion poster


बॉलीवुड अभिनेता  रितिक रोशन के फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है. पीरियड ड्रामा फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की पहली झलक रितिक ने ट्विटर पर शेयर किया था.

इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ पूजा हेगड़े भी हैं. फिल्म का मोशन पोस्टर धमाकेदार है. यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा लव-स्टोरी है. फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया हैं. इस फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ राय कपूर और आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता गोवारिकर हैं. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. यह फिल्म सिंधू घाटी सभ्यता पर आधारित है. फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी.

Keywords :  रितिक रोशन, मोहनजोदड़ो, मोशन पोस्टर, बॉलीवुड, Mohenjo Daro, Hrithik roshan, mohenjo daro motion poster, upcoming film, hrithik roshan twitter, bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे फिल्म 'काबिल' की पहली झलक - Watch ! Hrithik roshans kaabil teaser

अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ विवादों के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'काबिल' की पहली झलक पेश की है, जिसमें ऋतिक की आंखों में जलती हुई मोमबत्ती और न्याय के लिए गुहार दिखाई दे रही है। इसमें टैगलाइन दी गई है, 'The mind sees all'  ऋतिक ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'काबिल' फिल्म रोशन परिवार की ही फिल्म है। पिता राकेश रोशन इस फिल्म के निर्माता है और संगीत उन्हीं के भाई राजेश रोशन का है। संजय गुप्ता ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। यह 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अजय देवगन की बादशाहों और शाहरुख खान की रईस के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। इससे पहले ऋतिक रोशन 2014 में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'बैंग-बैंग' में दिखाई दिए थे। वह जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में दिखाई देंगे, जो 12 अगस्त को रिलीज होगी।

Keywords :  ऋतिक रोशन, काबिल, कंगना रानौत,Bollywood, Bollywood News, upcoming Movie, Hrithik Roshan, Kaabil, Kangana Ranaut

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

30 अप्रैल को रिकॉर्ड होगा कंगना का बयान - Kangana ranaut to record her statement on 30th april


रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच चल रहा कोल्ड वार हर एक दिन एक नया मोड़ ले लेता है . सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे सायबर सेल के पुलिस अधिकारिय कंगना के घर पर आये थे . लेकिन उनको कंगना रनोट घर पर नहीं मिली . पुलिस का कहना है कि वह गवाह के तौर पर 30 अप्रैल को कंगना का बयान दर्ज कर सकती है.

बॉलीवुड फिल्म "रंगून" की सूटिंग में व्यस्त कंगना अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ लांच पर जाने वाली थी लेकिन जैसे ही उन्हें खबर मिली की उनके घर पुलिश आने वाली है कंगना वहां से चली गई , क्योकि पुलिस के आने से पहले मीडिया के फोन कॉल्स से ही परेशान हो गई थी . कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के अनुसार पुलिस के आने की सोचने तो मिली लेकिन कोई आया ही नहीं . मीडिया में इस बात की खबर रितिक रोशन की पीआर एजेंसी ने दी थी .

वही रितिक रोशन के वकील का कहना है की  'मीडिया स्टेटमेंट देने के बजाए उन्हें केवल एक बार अपना बयान सायबर सेल के सामने दर्ज कराना चाहिए. इससे जांच में सहयोग मिलेगा. वो ही लोग स्पष्ट रुप से मीडिया वॉर में रुचि दिखा रहे हैं. पूरी जांच प्रक्रिया रुकी हुई है क्योंकि वो अपना बयान अधिकृत रुप से दर्ज नहीं करवा रहे हैं.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी एक्ट के सेक्शन 66 सी और 66 डी और आईपीसी के सेक्शन 419 के तहत 25 मार्च को यह एफआईआर दर्ज हुई है. रिपोर्ट में रितिक ने कहा है कि कंगना के और मेरे फेक ई-मेल आईडी के बीच कई ई-मेल हुए. कंगना की बहन इस बात की गवाह हैं. लिहाजा उनका बयान भी अहम है. रितिक ने कहा है कि जिस ईमेल अकाउंट से कंगना को मेल भेजे जा रहे थे, वह उनका था ही नहीं.

Keywords : Hrithik Roshan, Kangana Ranaut, legal notice, bollywood news, kanagana affair, Hrithik personal life, Hrithik affair, kangana police, arrest, Bollywood, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आखिर क्यों कंगना ने 1439 ईमेल भेजा ह्रितिक को - kangana Sent 1439 email to Hrithik

रितिक रोशन ने कानूनी के तहत दावा किया है कि कंगना राणावत उसे 1,439 ईमेल किया है जिसमे अधिकांस अनोपेन है .  कंगना और रितिक का रिलेशन बी- टाउन के लिए कोई बड़ी बात नही है । यह बात सभी जानते है की इन दोनों के बीच कुछ था कंगना खुद इसे काफी स्पष्ट कर दिया है ।

 रितिक ने वकील दीपेश मेहता के माध्यम से जारी किए गए नोटिस में ये है की कंगना के 1,439 ईमेल में "व्यक्तिगत , बेतुका  ओए सेंसलेस बातें है जिसका लंबे समय से  जवाब नहीं दिया गया है  "


Keywords : Deepesh Mehta, Hrithik Roshan, Hrithik slams Kangana, Kangana Ranaut, Legal suit, silly ex

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कंगना ने रितिक रोशन पर लगाया धमकाने का आरोप, अफेयर्स पर विवाद और बढ़ा - Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy

रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच का विवाद अब और भी बढ़ गया है। खबर है कि कथित तौर पर इस एक्स-कपल ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा है। पहले रितिक ने उनकी इमेज खराब करने के लिए अपने वकील दीपेश मेहता के जरिए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और उनसे माफी मांगने को कहा। एक सूत्र के मुताबिक, रितिक ने कंगना से कहा कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और यह बताते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने रितिक को अपना 'सिली एक्स' नहीं बोला था। वरना वो उनके सभी पत्राचार (correspondence) सार्वजनिक कर देंगे। ऐसे में कंगना भी कहा चुप बैठतीं। उन्होंने भी धमकाने का आरोप लगाते हुए अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से 21 पेज के जवाब के साथ रितिक को कानूनी नोटिस भेज दिया। वहीं रितिक के मानहानि नोटिस पर कंगना ने कहा कि जब उन्होंने किसी का नाम ही नहीं लिया तो मानहानि का सवाल उठता ही नहीं। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि रितिक के कहने पर कंगना को 'आशिकी 3' से निकाला गया है और इसकी वजह बताई गई थी कि रितिक, कंगना के साथ अब किसी भी हाल में स्क्रिन शेयर नहीं करना चाहते हैं। यहीं से रितिक और कंगना के रिलेशनशिप का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। वहीं इसी मुद्दे पर कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान इशारों ही इशारों में रितिक को अपना 'एक्स' बता दिया। कंगना ने कहा, 'मुझे कई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। एक नासमझ भी इसका अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं? मैं नहीं जानती कि एक्स अटेंशन पाने के लिए इस तरह की पागलों जैसी बातें क्यों करते हैं। अब रिलेशनश्पि मेरी तरफ से खत्म हो चुकी है। मेरे लिए चैप्टर क्लोज हो चुका है। मैं उन बातों की कब्र खोदना नहीं चाहती हूं।' हालांकि बाद में रितिक ने कंगना के साथ रिलेशनशिप की खबराें को बकवास बताते हुए कहा कि उनका कंगना के साथ संबंध हो ही नहीं सकता। रितिक ने ट्वीट के जरिए कुछ इस तरह जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया जिन महिलाओं में से किसी के साथ मेरे प्रेम संबंध बता रहा है उनसे ज्यादा संभावना तो पोप के साथ मेरा प्रेम संबंध होने की है। शुक्रिया, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है।' वैसे रितिक और कंगना ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। दोनों 'काइट्स' और 'कृष 3' में साथ काम कर चुके हैं। सुजैन से रितिक के अलगाव की एक वजह कंगना को भी बताया जाता है।
Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy, Hrithik Roshan ,   Kangana Ranaut ,   legal notice ,   relationship ,   ex couple ,   Aashiqui 3 ,   Bollywood news , 

क्या एक साथ आ रहे आलिया भट्ट और रितिक रोशन - Are Alia Bhatt & Hrithik Roshan Coming Together?

बॉलीवुड की फिल्म आशिक़ी 2 में आदित्य रॉय कपूर और शर्द्धा कपूर की जबरदस्त कमेस्ट्री दिखी थी . फिल्म आशिक़ी 2 के बाद फिल्म आशिक़ी 3 के लिए सुनने को मिल रहा है की ह्रितिक रोशन लीड एक्टर होंगे वही ह्रितिक के अपोजिट के लिए सोनम कपूर , दीपिका या फिर अलिया भट्ट में कोई एक हो सकता है .
                   यदि ह्रितिक रोशन के साथ लिए भट्ट आती है तो ये पहली बार होगा जब अलिया और ह्रितिक रोमांस करेंगे . ह्रितिक और अलिया के बीच 20 ईयर का गैप है . यदि ये दोनों फिल्म आशिक़ी 3 के लिए फाइनल होते है तो ये एक बहुत ही इंटरेस्टिंग फिल्म होगी जिसमे एक लड़की को आपने से दोगुने उम्र के लड़के के साथ रोमांस करेगी .
               ह्रितिक रोशन अभी आशुतोष की फिल्म मोहेंजो दक्रो ने व्यस्त है तो अलिया आपने फिल्म कपूर एंड संस के परमोततिओन में लगी है .

Keywords :आलिया भट्ट , रितिक रोशन ,  Alia Bhatt , Hrithik Roshan, Coming Together, Bollywood, Bollywood News, Aashiqi 3

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हॉलीवुड 'रैम्बो' से प्रेरित है रितिक की अगली फिल्म - Hrithik's next film is inspired by Hollywood 'Rambo '

अंग्रेजी अखबार 'मिड डे' के अनुसार, एक्टर रितिक रोशन ने आखिरकार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए हां कह दिया है जो हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सीलवेस्टर स्टैलोन की एक्शन सीरीज 'रैम्बो' से प्रेरित है.

सिद्धार्थ ने कहा, 'रितिक मेरे दिमाग में सबसे ऊपर रहते हैं, लेकिन मैंने अभी तक किसी को भी फाइनल नहीं किया है. कोई नया एक्टर भी हो सकता है.' लेकिन सूत्रों की मानें तो रितिक रोशन इस रोल को निभाने वाले हैं.

खबरों के मुताबिक, नई फिल्म में रितिक रोशन एक देसी ट्विस्ट के साथ सीलवेस्टर स्टैलोन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. सिद्धार्थ ने इस फिल्म के राइट्स कुछ साल पहले ही ले लिए हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी उम्मीद है.

वैसे रितिक इन दिनों 'मोहन जोदाड़ो' और 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्हें रैम्बो के किरदार के लिए काफी समय बिताना पड़ेगा, अभी फिल्म की प्री प्रोडक्शन जारी है. बता दें कि इसके पहले सिद्धार्थ आनंद ने रितिक के साथ मिलकर 'बैंग बैंग' फिल्म बनाई थी.

Keywords : बॉलीवुड एक्टर, रितिक रोशन, हॉलीवुड, रैम्बो, सिद्धार्थ आनंद, Bollywood actor, Hrithik Roshan, Sylvester Stallone,Hindi remake, Rambo, Hollywood  , inspired 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रिलीज से पहले ही हिट, हालीवुड के टक्‍कर की होगी 'कृष-3'!




कृष-3 का ऑफिशियल ट्रेलर लांच होते ही हिट हो गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे यू-ट्यूब पर अब तक करीब 16 लाख लोग देख चुके हैं। राकेश रोशन की कोई मिल गया सीरिज की यह तीसरी फिल्म इस बार दीपावली के मौके पर 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। लोगों में ट्रेलर के लिए उत्साह को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म इस सीरिज की पिछली फिल्मों की तरह सुपरहिट होगी और सौ करोड़ी क्लब में अपनी जगह बनाएगी। यह भी माना जा रहा है फिल्म के एक्शन सीन हॉलीवुड की टक्कर के होंगे, ट्रेलर में ऐसे कुछ सीन्स की झलक भी दी गई है। फिल्म अभिनेता ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन मानते हैं कि फिल्म में हॉलीवुड के टक्कर के एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।



रितिक को मिली अस्पताल से छुंट्टी, अभी चार हफ्ते करेंगे आराम



चार दिनों पहले हिंदुजा अस्पताल में ब्रेन सर्जरी कराने के बाद अभिनेता रितिक रोशन को बृहस्पतिवार अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रितिक अब स्वस्थ हैं। लेकिन उन्हें चार हफ्ते तक पूरा आराम करने की सलाह दी गई है। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में रितिक के प्रशंसक मौजूद थे। रितिक ने उन्हें हाथ हिलाकर अपने फिट होने का संदेश दिया। गौरतलब है कि रितिक रोशन फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद उनके सिर में अक्सर दर्द रहने लगा था। उनके फैमली डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके सिर पर खून के थक्के जम गए हैं। अगर वक्त पर उनकी सर्जरी नहीं हुई होती तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद विदेश में अपने परिवार के साथ छुंिट्टयां बिता रहे रितिक सर्जरी से एक सप्ताह पहले घर लौटे और उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया। रितिक से अस्पताल में मिलने कई बड़ी फिल्मी हस्तियां पहुंची। शाहरुख खान, अनु मलिक, गौरी खान, राजेश रोशन सभी ने उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।

रितिक रोशन निभाएंगे टॉम क्रूज वाला किरदार


बॉलीवुड के हैंडसम हीरो की बात की जाए तो रितिक रोशन का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। कुछ लोगों का मानना है कि रितिक के लुक में इंटरनेशनल अपील है और वे हॉलीवुड स्टार की तरह नजर आते हैं। 

काइट्स का निर्माण इसीलिए किया गया था ताकि रितिक की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े, लेकिन काइट्स के असफल होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

फॉक्स स्टार स्टुडियो ‘नाइट एंड डे’ का ऑफिशियल हिंदी रिमेक बनाने जा रहा है। मूल फिल्म में टॉम क्रूज ने इस रोमांटिक-एक्शन-कॉमेडी फिल्म में लीड रोल निभाया था। टॉम क्रूज की जगह बॉलीवुड में कौन ले सकता है? यह प्रश्न उठते ही रितिक के नाम का जवाब आया और रितिक को इस हिंदी रिमेक में लीड रोल निभाने के लिए चुन लिया गया है। 
Hrithik roshan 

Hrithik roshan 
सूत्रों के मुताबिक सब कुछ तय हो चुका है और कुछ दिनों में घोषणा की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए सिद्धार्थ आनंद को चुना गया है। यह चयन चौंकाने वाला है क्योंकि सिद्धार्थ ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘अंजाना अंजानी’ नामक दो फ्लॉप फिल्में बना चुके हैं। उनके निर्देशन में ऐसी बात नजर नहीं आई कि उन्हें चुन लिया जाए। 


‘नाइट एंड डे’ के हिंदी रिमेक को भव्य स्तर पर ‍बनाया जाएगा और इसकी शूटिंग कई देशों में होगी। जहां तक फिल्म की हीरोइन का सवाल है तो अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। हालांकि इस फिल्म को करने के लिए सारी टॉप एक्ट्रेस बेकरार होंगी।

हॉलीवुड निर्देशक स्प्री को भा गया ऋतिक का डांस

ऋतिक के कद्रदानों में अब हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक सकॉट स्प्री का नाम भी जुड़ गया है। सकॉट स्प्री का कहना है कि ऋतिक रोशन बेहद गजब के अभिनेता हैं। डांस के मामले में उनका कोई सानी नहीं है।

ई-मेल के जरिए दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने माना है कि वह भारतीय सिनेमा संगीत और नृत्य के पहलू से काफी प्रभावित हैं और खासतौर से उन्हें ऋतिक का नृत्य बेहद पसंद है।

hrithik roshan 

hrithik roshan

उन्होंने ऋतिक की फिल्म 'काइट्स' और 'धूम-2' में उनके अभिनय और नृत्य को काफी सराहा है। स्टेप अप सीरीज की इनकी चौथी फिल्म 'स्टेप अप रिवोल्यूशन' आगामी 27 जुलाई की प्रदर्शित होगी।

Tours and travels

आइफा में 'रॉकस्टार' और 'जिंदगी ना..' की धूम

zindagi-na-milegi-dobara
जोया अख्तर की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार' ने 13वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार वितरण समारोह में शनिवार को धूम मचाते हुए चार-चार ट्रॉफियां अपने नाम कीं। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को श्रेष्ठ फिल्म, श्रेष्ठ कहानी, श्रेष्ठ अभिनेता (सहायक) और श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। जोया ने जहां श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता वहीं उनके भाई फरहान अख्तर को श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। 'रॉकस्टार' ने रणबीर कपूर को श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलाया। इसके अलावा इस फिल्म ने एआर रहमान को श्रेष्ठ संगीतकार, श्रेष्ठ गीत और मोहित चौहान को श्रेष्ठ पाश्र्वगायक का पुरस्कार दिलाया। मोहित को 'नादान परिंदे' के लिए यह पुरस्कार मिला। रणबीर ने इस साल सलमान खान, अभिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रितिक रोशन जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। दूसरी ओर, अभिनेत्री बिद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर' में अपनी शानदार प्रस्तुती के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। विद्या ने इस पुरस्कार के लिए प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, माही गिल और कंगना रणावत को पीछे छोड़ा। श्रेष्ठ महिला पाश्र्वगायक का पुरस्कार श्रेया घोषाल ने जीता। श्रेया को फिल्म बॉडीगार्ड के गीत-तेरी मेरी प्रेम कहानी के लिए यह पुरस्कार मिला। अभिनेता विद्युत जामवाल को फिल्म 'फोर्स' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार मिला। रितेश देशमुख को फिल्म 'डबल धमाल' के लिए श्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्मकार रमेश सिप्पी को भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए सम्मानित किए गए जबकि वयोवृद्ध अभिनेती जोहरा सहगल को भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बीते समाने की अभिनेत्री रेखा को भी विशेष सम्मान मिला जबकि नॉर्वे की अभिनेत्री लिव उलमान को अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस साल के आइफा पुरस्कार वितरण समारोह का अपना अलग जलवा था लेकिन इस साल रितिक, शाहरुख, सलमान, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, अनिल कपूर, करीना कपूर, कैटरीना कैफ और सोनम कपूर जैसे कई महत्वपूर्ण नाम इस कार्यक्रम से दूर रहे।

असमंजस में रितिक !


Hrithik Roshan

अभिनेता रितिक रोशन ने पिछले साल एक रियल्टी डांस शो से टीवी में आए थे। उस समय उस शो को बहुत अच्छी टीआरपी मिली थी। लेकिन शो के दूसरे सीजन को लेकर रितिक दुविधा में है। दरअसल वो अपना सारा ध्यान इस वक्त अपनी सुपरहीरो फिल्म में लगाना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक 2013 में शो के दूसरे सीजन के लिए रितिक को अच्छा पैसा ऑफर किया गया है। पहले रितिक को एक एपिसोड के लिए 1.75 करोड़ दिए जाते थे जो कि बढ़ाकर दो करोड़ कर दिया गया है।

लेकिन रितिक शो करें या नहीं इसकी दुविधा में है। रितिक अब कैमरे के सामने नहीं बल्कि कैमरे के पीछे रहकर सुपरहीरो फिल्म निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं। अगर रितिक शो करते हैं तो उन्हें अपनी फिल्म और शो दोनों में संतुलन रखना होगा।

स्पेशल रिपोर्ट: ‘बॉलीवुड में भगवान है!’

Hrithik Roshan Worshipping
(अक्षय तृतीया पर विशेष) जब-जब हिंदी फिल्म के गीतों में या संवादों में दर्शकों को धर्म और भगवान का आभास हुआ है, तब-तब दर्शकों ने उस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है। आप यह भी कह सकते हैं कि धर्म और भगवान की शरण में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने सफलता का स्वाद चखा है। ‘मैं तो आरती उतारूं रे, संतोषी माता की’ गाने ने साल 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ को जो सफलता दिलाई, उसने फिल्म इंडस्ट्री को चौंकाकर रख दिया था।

(अक्षय तृतीया पर विशेष) जब-जब हिंदी फिल्म के गीतों में या संवादों में दर्शकों को धर्म और भगवान का आभास हुआ है, तब-तब दर्शकों ने उस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है। आप यह भी कह सकते हैं कि धर्म और भगवान की शरण में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने सफलता का स्वाद चखा है। ‘मैं तो आरती उतारूं रे, संतोषी माता की’ गाने ने साल 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ को जो सफलता दिलाई, उसने फिल्म इंडस्ट्री को चौंकाकर रख दिया था।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ का सूफियाना गीत ‘मौला मेरे’ भी बेहद पसंद किया गया। फिल्म में रणबीर का काम सराहा गया और फिल्म सफल साबित हुई। रणबीर इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर एवार्ड भी ले उड़े।

यह भी बता दें कि शाहरुख खान ने भी जब 1978 में आई अमिताभ की फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक बनाया था, तब उन्होंने भी सड़कों पर गणेश भगवान की स्तुति में ‘तुझको अपना जलवा दिखाना ही होगा, अगल बरस आना है आना ही होगा’ गीत गाकर गणपति बाप्पा के आगे सिर झुकाया था।

वैसे अमिताभ बच्चन की लगभग सभी सुपरहिट फिल्मों को भी किसी न किसी रूप से ऊपरवाले का आशीर्वाद मिलता रहा है। फिर वह ‘कुली’ फिल्म हो, जिसमें बिग बी ने ‘मदीनेवाले को मेरा सलाम कहना’ गाकर ना जितने कितनी दुआएं अपने नाम कर लीं, या फिर ‘अमर अकबर एंथनी’ फिल्म का वह गीत हो, जहां अकबर यानी ऋषि कपूर साईबाबा की स्तुति करते दिखे थे। अमिताभ की फिल्म ‘दीवार’ का वह भाग्यशाली नंबर 786 भी आपको जरूर याद होगा, जिससे दूर होते ही अमिताभ बच्चन को मौत ने अपने पास बुला दिया था। फिल्म ‘सुहाग’ का गीत ‘सबसे बड़ा है तेरा नाम, ओ शेरोवाली’ आज भी गरबा आयोजनों के दौरान सुना-सुनाया जाता है।

ऋतिक पर भारी पड़ा 110 किलो वजनी विलेन, पहुंचे अस्पताल

बालीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म अग्निपथ की शूटिंग एक बार फिर से रोकनी पड़ गई है। कारण है ऋतिक की मांसपेशियों में खिंचाव आना।

ऋतिक फिल्म की शूटिंग के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण मंगलवार को ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार करण जौहर की इस फिल्म के एक फाइट सीन में ऋतिक को 110 किलोग्राम के वजन वाले एक फाइटर को हाथों से उठाना था। ऋतिक इस दृश्य को अपने बॉडी डबल की मदद के बिना खुद ही करना चाहते थे। इस दृश्य की शूटिंग के समय ऋतिक की पीठ में तेज दर्द उठा जिसके कारण उन्हें तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने बताया कि ऋतिक का लगातार काम करते रहना उनकी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने डांस रियलिटी शो जस्ट डांस के तुरंत बाद ही अग्निपथ की शूटिंग शुरू कर दी। उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल 15 दिनों तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

ऋतिक की इस फिल्म ने बनने से पहले ही कमाए 125 करोड़

सचमुच, ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘कृष-2’ ने बनने से पहले ही 125 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

असल में आजकल ऐसे कलाकारों की फिल्में काफी पहले बिक जाती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर भरोसेमंद हैं। इसी के मद्देनजर ‘सिंघम’ की कामयाबी ने अजय देवगन की अगली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ को अगर 80 करोड़ में बिकवाया है तो ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ से फिर विश्वसनीय बने ऋतिक की ‘कृष-2’ का सौदा सवा सौ करोड़ में करवा दिया है।

यूं ‘कृष-2’ के प्रीक्वल ‘कृष’ की सफलता को देखते हुए किसी को भी इस धनराशि पर आश्चर्य नहीं होगा।

दीवाली पर दिखेंगी फिल्म ‘अग्निपथ’ की नई झलकh

फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म ‘अग्निपथ’ का दूसरा ट्रेलर दीवाली के आसपास आएगा। यह पहले ट्रेलर से अधिक लम्बा होगा। करण ने एक बयान में कहा, "मुझे खुशी है कि पहले ट्रेलर ने काफी लोगों का ध्यान खींचा। दूसरा ट्रेलर दीवाली के आसपास आएगा। त्योहार का समय होने के कारण इस समय लोगों के पास फिल्म और टेलीविजन देखने का अधिक समय होता है।" करण ने कहा, "दूसरा ट्रेलर पहले से लम्बा होगा। इसमें अधिक संवाद होंगे।"
करण के एक जानकार ने कहा कि पहले ट्रेलर को वेबसाइट यूट्यूब पर डालने के 48 घंटे के भीतर इसे 6,50,000 से अधिक बार देखा गया। करण के पिता यश जौहर ने भी 1990 में ‘अग्निपथ’ नाम से एक फिल्म बनाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, लेकिन इसमें विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अमिताभ की यह भूमिका काफी प्रसिद्ध हुई थी। कई फिल्मी कलाकार इस भूमिका को निभाने की इच्छा जता चुके हैं।

करण जौहर की ‘अग्निपथ’ 13 जनवरी, 2012 रिलीज होगी। इसमें ह्रितिक रोशन विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभा रहे हैं और संजय दत्त कंचा चीना की भूमिका में दिखेंगे। करण ने कहा कि पहले ट्रेलर को फिल्म रिलीज होने के पांच महीने पहले लाने का मकसद यह स्पष्ट करना था कि नए ‘अग्निपथ’ और पुराने ‘अग्निपथ’ में सिर्फ दो मुख्य पात्रों-विजय दीनानाथ चौहान और कंचा चीना-के नाम ही मिलते हैं। इसके अलावा दोनों फिल्मों में कुछ भी समान नहीं है।

नए निर्देशक करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म होगी। फिल्म में ऋषि कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

करीना-रितिक साथ फिल्म करेंगे!

करीना कपूर इस समय बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं, लेकिन पिछले काफी अरसे से रितिक रोशन के साथ उनकी एक भी फिल्म नहीं आई है। कभी खुशी कभी गम के बाद दोनों एक दूसरे से कतराने लगे और यही वजह है कि साथ साथ कोई फिल्म नहीं की। इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो कभी करीना पर रितिक का जादू छाया हुआ था और वे रितिक को बहुत चाहती थी, जबकि रितिक सुजैन के दीवाने थे।
शादी के बाद उन्होंने करीना के साथ फिल्म करना बंद कर दिया। शायद वे नहीं चाहते होंगे कि उनके वैवाहिक जिंदगी पर इसका असर पड़े। रितिक की बेरुखी देख करीना ने भी रितिक के साथ काम करने में कोई रूचि नहीं दिखाई। यहां तक की ‘अ
ग्निपथ’ फिल्म में
उन्होंने आइटम नंबर करने से भी इसलिए मना कर दिया क्योंकि फिल्म में रितिक हीरो हैं। गौरतलब है कि रितिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में बतौर हीरोइन करीना को ही लिया गया था, लेकिन बाद में करीना को फिल्म से अलग कर दिया गया और उनकी जगह अमीषा पटेल ने ली।
इस घटना के बाद बाद दोनों ने यादें और मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फ्लॉप फिल्में की। बॉलीवुड के कई निर्माता अरसे से कोशिश कर रहे हैं कि बेबो और डूग्गु की जोड़ी जमाई जाए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अब दोनों परिपक्व हो चुके हैं और इइधर, खबर है कि इसी बात को देखते हुए निर्माता साजिद नाडियाडवाला दोनों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। देखना है कि वे कामयाब हो पाते हैं या नहीं। वैसे दर्शक जरूर उन्हें साथ देखने के लिए बेताब होंगे।

सलमान से दुश्मनी छोड़ उनकी 'शरण' में पहुंचे ऋतिक!

सोमवार को अपने इलाज के लिए अमेरिका की उड़ान पकड़ने के कुछ घंटे पहले सलमान अपने बांद्रा वाले घर पर एक इंसान को देखकर चौंक पड़े।
यह इंसान और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन थे जिन्हें कभी भी सल्लू का करीबी नहीं माना जाता था। ऋतिक यहां सलमान के जल्द ठीक होने की कामना के साथ उनसे भेंट करने आए थे।

यह सल्लू के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था क्योंकि पूर्व में दोनों एक्टरों के बीच मौखिक लड़ाई हो चुकी थी। इस घटना ने यह भी साबित कर दिया है कि कठिन समय में बॉलीवुड सबकुछ भुलाकर हमेशा ही एक हो जाता है।

एक सूत्र ने खुलासा किया, " ऋतिक रोशन जुहू के एक पांच सितारा होटल में अपनी आने वाली फिल्म अग्निपथ के प्रोमो लांच के बाद सीधा बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के निवास पर पहुंचे। वे सलमान के अमेरिका जाने से पहले उनसे मिलकर अपनी शुभकामनाएं देना चाहते थे। इन दोनों एक्टरों ने एक-दूसरे के साथ दो घंटे से अधिक समय साथ बिताया।"

सलमान और ऋतिक के बीच झगड़े की शुरुआत वर्ष 2010 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर हुई थी। सलमान खान ने इस फिल्म की पॉपुलरिटी पर यह कहते हुए मजाक उड़ाया था कि, "कोई कुत्ता भी नहीं गया देखने।"

इसपर फिल्म में लीड रोल निभा रहे ऋतिक ने प्रतिवाद किया था, "यह एक फिल्म मेकर के मजाक उड़ाने वाली बात नहीं है। मेरी राय में जब आप बहुत सफल होते हैं तो वास्तव में आपमें और भी अधिक ग्रेस आनी चाहिए।"

अब जबकि सलमान करण जौहर कैम्प (ऋतिक निश्चित रूप से एक सदस्य है) के करीब आ रहे हैं तो दोनों के बीच पैच अप होना कोई बड़ी बात नहीं रह गई थी। इसके अलावा सल्लू के हेल्थ की भी दोनों के बीच कड़वाहट कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

सलमान के बिजनेस मैनेजर विकास कपूर ने ऋतिक के सलमान से मिलने की पुष्टि कर दी है। हालांकि दोनों एक्टरों से इस पर कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।