Recent Movies
Showing posts with label hollywood. Show all posts
Showing posts with label hollywood. Show all posts

फिल्म रिव्यु : द जंगल बुक - Film Review : The jungle Book


फिल्म : द जंगल बुक
रेटिंगः 4 स्टार
डायरेक्टरः जॉन फेवरू
कलाकारः नील सेठी
'द जंगल बुक' यह नाम है इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म का। ये वही जंगल बुक है जिसे हम दूरदर्शन पर 90 के दशक में देख चुके हैं। फर्क बस इतना है कि इस बार मोगली कोई एनिमेटेड कैरेक्टर नहीं बल्कि एक जीता-जागता बच्चा है और इस लाइव एक्शन फिल्म में यह किरदार हिंदुस्तानी मूल के अमेरिकन बच्चे नील सेठी ने निभाया है।...हां नील के अलावा जो भी जानवरों के किरदार आप देखेंगे, उन्‍हें जरूर कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से तैयार किया गया है। उन्हें फिल्म के इंग्लिश संस्करण के लिए आवाज़ दी है हॉलीवुड के बेन किंग्सले, बिल मुरे, इदि्रस एल्बा और स्कॉलेट जॉनसन सरीखे मशहूर एक्टरों ने,  वहीं हिंदी के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा ने किरदारों को आवाज़ दी है।

'द जंगल बुक' रुडयार्ड किपलिंग की कहानी पर आधारित है और इसे जॉन फैबरू ने डायरेक्ट किया है। अगर आपने एनिमेशन फिल्म 'जंगल बुक' देखी है तो आपको याद होगा कि जंगल में मोगली,  बघीरा को मिलता है और फिर भेड़ियों का एक झुंड मोगली को पाल-पोस कर बड़ा करता है। फिर एक दिन शेर खान यानी शेर की नज़र मोगली पर पड़ती है  जिसे मारकर वह इंसानो से अपना बदला लेना चाहता है। ऐसे में मोगली को बचाने के लिए भेड़िये, भालू, बघीरा सरीखे उसके सारे दोस्त शेर खान से भिड़ जाते हैं।

यही कहानी है 'द जंगल बुक' में । इसकी खूबियों और कमियों की बात करता हूं...पर इस फिल्म में कुछ ज्यादा कमियां नज़र नहीं आईं। अगर कुछ लगीं भी तो उससे पहले ये लगा कि मैं बच्चों के लिए बनी फिल्म देख रहा हूं और वह भी उम्र के इस पड़ाव पर। मुझे इससे उम्र की धूल साफ कर लेनी चाहिए और सच भी यही है कि कमियां सिर्फ गिनाने भर को ही हैं। मसलन मुझे लगा मोगली, शेर खान से बचने के लिए जब इंसानों की बस्ती की ओर निकलता है तो रास्ते में उसका सामना अलग-अलग किरदारों से होता है और थोड़ी देर के लिए लगता है कि आप सीरियल के अलग-अलग एपिसोड से गुज़र रहे हैं।

पर ऐसा नहीं है कि आप इससे बोर होते हैं या स्क्रीनप्ले में इससे झटका लगता है...बल्कि आप एक दुनिया से दूसरी दुनिया में घुसते चले जाते हैं। 'द जंगल बुक' का मैंने इंग्लिश वर्जन मैंने आईमैक्स थ्री डी में देखा और ये अनुभव कमाल का था। कम्प्यूटर ग्रफिक्स से रचे गए सारे किरदार बिल्कुल एक ट्रेंड एक्टर की तरह आपको भावनात्मक सफर पर ले जाते हैं और ऊपर से सोने पर सुहागा है उन एक्टर्स की आवाज़। जिन्होंने इन किरदारों को आवाज़ दी है,  इनमें मेरे फेवरेट रहे बिल मुर्रे, बेन किंग्सले और शेर खान। यहां तक कि छोटे-छोटे किरदार भी कुछ पल के लिए आते हैं और आपको मुस्कान दे जाते है। फिल्म के कई एक्शन सीन आपकी कल्पना से परे हैं। मिसाल के तौर पर जब वानर सेना मोगली को किंग लोई तक पहुंचाती है या फिर क्लाइमैक्स में मोगली और शेर खान की भिड़ंत....इसके अलावा वो सीक्वेंस जहां मोगली शेर खान से बचने के लिए भैंसों का सहारा लेता है।

हॉलीवुड के स्टूडियो में एक जंगल की रचना करना वाकई काबिले तारीफ है और ऊपर से हैरान कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस..। इस फिल्म की एक और खास बात जो मुझे अच्छी लगी वह यह कि निर्देशन को लेकर फिल्म में रूडयार्ड किपलिंग की कहानी से ज्यादा भटकाव नहीं है। उन्होंने असल कहानी को ही बड़े पर्दे पर उतारा है। साथ ही एक और बात मैंने सुनी है कि हिंदी संस्करण के लिए भी बॉलीवुड एक्टर्स ने फिल्म के किरदारों को आवाज़ देकर कमाल का काम किया है।

Keywords : The Jungle Book, Mowgli, Neel Sethi, Hollywood ,  द जंगल बुक, मॉगली, नील सेठी, हॉलीवुड

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जैकी चान ने धोती पहन फराह की ताल से ताल मिलाई - Jackie Chan danced to the tunes of Farah Khan

आपको कैसा लगेगा जब जैकी चान डांस कर रहे हो । ये थोड़ा अजीब है लेकिन सच में जैकी चान जैसा एक्शन करते है वैसा ही डांस करने की भी कोशिश की है ।  हिंदी चीनी फिल्म कुंग फु योगा की इन दिनों यहां शूटिंग की जा रही है।  बता दें कि जैकी को इस फिल्म के लिए एक गीत की रिहर्सल पर कोरियोग्राफर फराह खान गाइड कर रही हैं। गौरतलब है कि कुंग फु योगा में जैकी चान सोनू सूद के साथ एक आइटम नंबर में नजर आएंगे, जिसकी जोधपुर में शूटिंग की जा रही है।शूटिंग के दौरान जैकी चान को डांस करते हुए देखा गया। जैकी चान ने जोधपुर पैलेस में शूट हुए इस डांस के लिए लाल रंग का जैकेट, हरी मोजिरियां और धोती पहनी और फराह की ताल से ताल मिलाई।

जैकी चान की यह फिल्म स्टैनले टोंग द्वारा निर्देशत कुंग फु योगा इंडो-चीन प्रोडक्शन है और बीजिंग, दुबई और आइसलैंड के बाद फिल्म के आखरी चरण की शूटिंग जोधपुर में की जा रही है। शूटिंग के बाद फराह खान ने जैकी चान के डांसिंग स्टाइल पर ट्वीट करके उनकी तारीफ की और लिखा कि वह उनका नाम जैकी जैक्सन रखना चाहती हैं। फिल्म में जैकी चान और सोनू सूद के साथ एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर भी हैं जो इससे पहले मिस्टर एक्स अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुकी हैं।

कुंग फू योग में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्टार जैकी चान का डांस कोरियोग्राफ कर रहीं मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने उनके डांस की सराहना करते हुए कहा कि वह उनका नाम जैकी जैक्सन रखना चाहती हैं। फराह, गीता कपूर के साथ मिलकार फिल्म कोरियोग्राफ कर रही हैं। इसकी शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में हो रही है। फराह ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह जैकी चान के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इसमें दिग्गज स्टार जैकी चान के माथे पर तिलक भी लगा दिख रहा है। फराह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, एक्शन किंग डांस कर सकते हैं और कैसे! उनका नाम बदलकर जैकी जैक्सन रखना चाहिए।

Keywords : Bollywood, Farah Khan , Geeta Kapoor, Jackie Chan, Kun Fu Yoga ,Jackie Chan Farah Khan ,Jachie Chan in Jodhpur, Hollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली का हो सकता है तलाक - Brad Pitt And Angelina Jolie Are Heading For A Divorce

बॉलीवुड का बाद अब हॉलीवुड में ब्रेकअप होना शुरू हो रहा है । ह्रितिक रोशन , फरहान , रणवीर कपूर , अनुष्का शर्मा , अरबाज खान के ब्रेकअप के बाद हॉलीवुड की दंपति ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली की ब्रेकअप की ख़बरें आ रही है । कथित तौर पर यह सब जोली की कंफेशंस  डायरी से शुरू हुआ जिसमे  पिट के अतीत में हेरोइनो के साथ की मौज मस्ती के साथ सेक्स के खेल को याद दिला रहा था ।

इस बिच एंजेलीना जोली तलाक को लेकर बहुत स्ट्रेस्ड है । सूत्रों का कहना है की एंजेलीना पूरी तरह से शारीरिक और भावनात्मक टूटने लगी है । एंजेलीना का वजन भी बहुत कम हो गया है , दिन प्रतिदिन तनाव  के साथ उनकी ताकत भी कम होती जा रही है । इन सारी वजहों से लह रहा है की उन दोनों के बीच जल्द ही यह रिस्ता खत्म हो सकता है।


Keywords :  Brad Pitt , Angelina Jolie ,  Divorce,  CARA DELEVIGNE, KUNG FU PANDA 3, Hollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हॉलीवुड में प्रियंका के बाद नर्गिश MTV Movie Awards के लिए नॉमिनेट - Actress Nargis nominated for MTV Movie Awards in Hollywood


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में पीपल चॉइस अवार्ड मिलने के बाद  बॉलीवुड की रॉकस्टार लेडी नर्गिश को हॉलीवुड में MTV Movie Awards के लिए नॉमिनेट किया गया है . ये नॉमिनेशन नर्गिश को उनके फिल्म Spy के लिए मिला है . नर्गिश मेलिसा मक्कार्थी के साथ बेस्ट फाइटिंग केटेगरी के लिए भी नॉमिनेट है .
बॉलीवुड में नर्गिस की पहली फिल्म रॉकस्टार था . 2011 में सुपरहिट रॉकस्टार  को कई अवार्ड भी मिला .


Keywords :  Actress, Nargis ,nominated, MTV Movie Awards , Hollywood, Bollywood, Spy, Best Fighting act हॉलीवुड , प्रियंका , नर्गिश  , नॉमिनेट
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

XXX को-स्टार्स रूबी का भी दिल जीता दीपिका ने - Deepika has clearly won the heart of Ruby!


बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज कल हॉलीवुड की फिल्म XXX की सूटिंग में ब्यस्त है . XXX दीपिका की हॉलीवुड में पहली फिल्म है . सूटिंग के सेट पर दीपिका XXX के को-स्टार्स के साथ फुल मस्ती कर रही है . बॉलीवुड ब्यूटी दिकिपा  सूटिंग के साथ साथ XXX के को-स्टार्स के दिलो पर भी राज कर रही है .

रूबी रोज ने ट्विटर पर  प्रियंका चोपड़ा के साथ कन्वर्सेशन की रूबी ने कहा की दीपिका मैं हमेशा कहती हूँ की इतना सुन्दर दिखना छोड़ दो. रूबी दीपिका के साथ अपना अनुभव भी शेयर किया उन्होंने कहा की " She's  so humble , so beautiful . A talented actor and adore her . you are a fan of a wonder women "
दीपिका ने सच में रूबी का दिल जीत लिया है


Keywords : Bollywood, Bollywood news, Hollywood, Ruby Rose, won the heart, Deepika , XXX


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हॉलीवुड 'रैम्बो' से प्रेरित है रितिक की अगली फिल्म - Hrithik's next film is inspired by Hollywood 'Rambo '

अंग्रेजी अखबार 'मिड डे' के अनुसार, एक्टर रितिक रोशन ने आखिरकार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए हां कह दिया है जो हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सीलवेस्टर स्टैलोन की एक्शन सीरीज 'रैम्बो' से प्रेरित है.

सिद्धार्थ ने कहा, 'रितिक मेरे दिमाग में सबसे ऊपर रहते हैं, लेकिन मैंने अभी तक किसी को भी फाइनल नहीं किया है. कोई नया एक्टर भी हो सकता है.' लेकिन सूत्रों की मानें तो रितिक रोशन इस रोल को निभाने वाले हैं.

खबरों के मुताबिक, नई फिल्म में रितिक रोशन एक देसी ट्विस्ट के साथ सीलवेस्टर स्टैलोन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. सिद्धार्थ ने इस फिल्म के राइट्स कुछ साल पहले ही ले लिए हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी उम्मीद है.

वैसे रितिक इन दिनों 'मोहन जोदाड़ो' और 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्हें रैम्बो के किरदार के लिए काफी समय बिताना पड़ेगा, अभी फिल्म की प्री प्रोडक्शन जारी है. बता दें कि इसके पहले सिद्धार्थ आनंद ने रितिक के साथ मिलकर 'बैंग बैंग' फिल्म बनाई थी.

Keywords : बॉलीवुड एक्टर, रितिक रोशन, हॉलीवुड, रैम्बो, सिद्धार्थ आनंद, Bollywood actor, Hrithik Roshan, Sylvester Stallone,Hindi remake, Rambo, Hollywood  , inspired 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म के लिए इम्पोर्ट की गई चींटियां, आसान नहीं था ह्यूज ग्लास का किरदार - Ants were imported for movie, Hughes Glass was not easy to play


22 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को अपनी पहली ऑस्कर ट्रॉफी मिल चुकी है। उन्हें ये अवॉर्ड अपनी फिल्म ‘द रेवेनेंट’ में ह्यूज ग्लास के किरदार के लिए मिला, लेकिन उनके के लिए रोल निभाना आसान नहीं था। फिल्म एक सीन के लिए लियोनार्डो को भैंस का कच्चा लिवर खाना पड़ा था। जबकि असल जिंदगी में वो पूरी तरह शाकाहारी हैं। हालांकि, इस सीन के लिए पहले लियोनार्डो को मांस जैसी दिखने वाली चीज दी गई थी, लेकिन उन्हें लगा कि ऐसा करना गलत होगा। 

फिल्म की शूटिंग के बाद प्रोड्यूसर्स ने ये राज खोला कि एक पार्टिकुलर सीन के लिए उन्हें ढेर सारी चींटियों की जरूरत थी, जो कैलगरी जैसे ठंडे इलाके में नहीं थी। इसलिए उन्होंने ओरिगॉन और ओंटारियो (अमेरिका) से चींटियां मंगवाई। मगर मौसम में बदलाव की वजह से ये चींटियां रास्ते में ही मर गईं। बाद में उन्हें फिर से दोबारा चींटियां मंगवानी पड़ीं। फिल्म में ह्यूज ग्लास के किरदार में ढलना लियोनार्डो के लिए आसान नहीं था। बर्फीले पहाड़ो पर सफर करना, भालू से लड़ना और अपने दोस्त से अपने बेटे की मौत का बदला लेना। एक ही किरदार में ये सारे इमोशन लाना उनके लिए एक बड़ा चैलेंज था। 

टाइटैनिक, द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट, शटर आइलैंड और इन्सेप्शन जैसी फिल्मों में लियोनार्डो ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जो बहुत ज्यादा बातें करते हैं। लेकिन ‘ह्यूज ग्लास’एक ऐसा शख्स हैं जो बहुत कम बोलता है। इस रोल में लियोनार्डो ने अपने एक्सप्रेशन्स से ही सारी बातें कही हैं। फिल्म में उनके चुनिंदा डायलॉग्स ही थे।
फिल्म के लिए लियोनार्डो सहित पूरी टीम को मुश्किल हालातों में शूटिंग करनी पड़ी। इस मूवी को कैलगरी (कनाडा) के बर्फीले जंगलों में शूट किया गया, जहां का तापमान -25 डिग्री तक चला जाता था। फिल्म की टीम 90 मिनट का शूट पूरा करने के लिए घंटों तक ट्रैवल करती थी, क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर नैचुरल लाइट चाहते थे। खराब मौसम की वजह से फिल्म के बर्फीले सीन्स की शूटिंग करीब 80 दिनों में हो पाई।

Keywords :  Ants , imported , movie, Hughes Glass ,not easy to play, Hollywood, Interesting Facts ,Leonardo Dicaprio ,Starrer ,The Revenant

मैं दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं : इरफान खान I am happy to be part of the world's two leading film industry


2006 में भारतवंशी-ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की फिल्म 'द वॉरियर' से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता इरफान खान ने कहा कि उन्हें दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने की खुशी है. इरफान ने कहा कि मैंने अपनी भारतीय छवि छोड़ हॉलीवुड में नया प्रयोग किया, जिसे खुले हाथों से स्वीकार किया गया.

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में इरफान हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वह आगामी फिल्म 'इन्फर्नो' में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे. फिल्म डैन ब्राउन के 2013 के उपन्यास पर आधारित है. फिल्म को रॉन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस पार्ट में रॉबर्ट लैंगडन का किरदार निभा रहे टॉम हैंक्स नए मिशन में जुटे नजर आएंगे. 

इरफान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों के प्यार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं और मैं अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. 


Keywords : Irfan khan, Tom Hanks, Inferno, Hollywood, Bollywood, इरफान, इन्फर्नो, टॉम हैंक्स, हॉलीवुड, बॉलीवुड

'बेवॉच' से विदेशी दर्शकों के दिलों पर राज करेंगी प्रियंका

हॉलीवुड के सीरियल 'क़ुअन्तिको' की सफलता के बाद प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड फ़िल्म भी मिल चुकी है जिसका नाम है 'बेवॉच'। मगर दिलचस्प बात ये है कि अपनी पहली ही फ़िल्म में प्रियंका नेगेटिव रोल करेंगी यानी खलनायिका बनेंगी।

हॉलीवुड के ड्वेन जॉनसन सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ तस्‍वीरें डालकर उनका फ़िल्म में स्वागत कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रियंका को बेहतरीन और खतरनाक भी कहा है। फ़िल्म 'बेवॉच' मशहूर टीवी धारावाहिक पर आधारित है जिसमें प्रियंका नेगेटिव रोल करेंगी। बताया जा रहा है कि पहले ये भूमिका किसी अभिनेता के लिए लिखी गई थी, मगर दर्शको में प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता और उनके अभिनय को देखते हुए यह रोल प्रियंका को सौंपा गया। इस उम्मीद के साथ कि इस किरदार को प्रियंका अपने तरीक़े से निभाएंगी और अलग मुकाम तक लेकर जाएंगी।

आपको बता दें कि प्रियंका के कैरियर को फ़िल्म 'ऐतराज़' ने एक नया मोड़ दिया था। इस फ़िल्म के बाद प्रियंका को बतौर अभिनेत्री गंभीरता से लिया गया। दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म 'ऐतराज़' में प्रियंका ने नेगेटिव रोल किया था। क्या पता, हॉलीवुड में मिले पहले ही नेगेटिव रोल से प्रियंका अपनी कामयाबी को उसी तरह दोहराएं जैसे कामयाबी उन्‍होंने बॉलीवुड में पाई है।

Keywords : हॉलीवुड, बेवॉच, प्रियंका चोपड़ा, नेगेटिव रोल, Baywatch, Hollywood, Priyanka Chopra, negative character, Bollywood Actress

फिल्म XXX: The Return of Xander Cage का फर्स्ट लुक - First Look of film XXX

आज की तारीख में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म XXX: The Return of Xander Cage की खूब चर्चा है. फिल्म में जाने माने स्टार विन डीजल के लेडी लव के किरदार में दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है. इस फिल्म के फर्स्ट लुक को विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.


डीजे कारुसो के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में विन डीजल Xander Cage के किरदार में नजर आएंगे और दीपिका फिल्म में सेरीना (Serena) के किरदार में दिखेंगी. फिल्म के शूटिंग सेट पर ली गई विन और दीपिका के लुक की एक तस्वीर विन डीजल ने शानदार कैप्शन के साथ शेयर की है. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'Xander और सेरीना की शूटिंग का पहला दिन, 17 मि‍लियन फैन्स को उनके प्यार के लिए शुक्रिया.'

इस तस्वीर में विन डीजल की बॉडी पर कई टैटू नजर आ रहे हैं और दीपिका भी अपने इस नए अवतार में बेमिसाल लग रही हैं. दीपिका भी इस लुक में कई बॉडी टैटू आर्ट के साथ नजर आ रही हैं. दीपिका के इस लुक की तारीफ फिल्म के डायरेक्टर डीजे कारुसो ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके की है.

दीपिका इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत करती नजर आ रही हैं. चूंकि उनको इस फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस को अंजाम देना है, लिहाजा फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए वह वेट ट्रेनिंग के साथ हाई प्रोटीन डाइट भी ले रही हैं.

Keywords : Deepika Padukone XXX, Vin diesel and Deepika, Deepika Fisrt look XXX, Hollywood , Bollywood

पहली बार हॉलीवुड के किसी वीडियो में नजर आ रही हैं सोनम

बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' के गाने 'हिम फॉर दी वीकेंड' में स्टनिंग लुक में दिख रही हैं। इसके साथ सोनम पहली बार हॉलीवुड के किसी वीडियो में नजर आ रही हैं। 'हिम फॉर दी वीकेंड' में सोनम की अपियरेंस को उनका हॉलीवुड डेब्यू कहा जा सकता है।

कोल्डप्ले के इस वीडियो में बियोंसे से साथ सोनम कपूर के रहने की खूब चर्चा हुई। लेकिन 4 मिनट 26 सेकंड के वीडियो में सोनम कब आई और कब गईं पता ही नहीं चलता।

बता दें कि साल 2016 में बॉलीवुड, हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने को तैयार है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, चाहे वो टेलीविजन हो, म्यूजिक वीडियो हो या फिल्में।

यह एल्बम भारतीय परिवेश में शूट किया गया है, विजुअल में होली के रंगों को फोकस किया गया है।

Keywords : कोल्डप्ले,  हिम फॉर दी वीकेंड, सोनम कपूर, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें, Coldplay, Sonam Kapoor, Bollywood, Hollywood, 

हॉलीवुड के लिए खूब पसीना बही रहीं दीपिका-Deepika Padukone Starts Prepping For Her Hollywood


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करने वाला वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने यह वीडियो रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अमेरिकी निर्देशक डीजे कुरोसो की फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' में ने विन डीजल के साथ काम करेंगी। फिल्म में दीपिका एक शिकारी के किरदार में हैं, जो केज की प्रेमिका भी हैं। यह फिल्म ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में मशहूर अदाकारा नीना डोबरेव और रुबी रोज भी काम करेंगी। नीना डोबरेव एक मजाकिया टेक्निकल एक्सपर्ट और रुबी रोज एक शूटर के किरदार में दिखेंगी। डीजल एनएसए एजेंट का किरदार निभा रहे सैम्यूल एल जैक्सन के साथ नजर आएंगे। फिल्म की स्‍क्रिप्ट स्कॉट फ्रैजियर ने लिखी है। गौर हो कि विन डीजल के मेन रोल वाली वाली यह फिल्म ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।