Recent Movies
Showing posts with label Actress. Show all posts
Showing posts with label Actress. Show all posts

हॉलीवुड में प्रियंका के बाद नर्गिश MTV Movie Awards के लिए नॉमिनेट - Actress Nargis nominated for MTV Movie Awards in Hollywood


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में पीपल चॉइस अवार्ड मिलने के बाद  बॉलीवुड की रॉकस्टार लेडी नर्गिश को हॉलीवुड में MTV Movie Awards के लिए नॉमिनेट किया गया है . ये नॉमिनेशन नर्गिश को उनके फिल्म Spy के लिए मिला है . नर्गिश मेलिसा मक्कार्थी के साथ बेस्ट फाइटिंग केटेगरी के लिए भी नॉमिनेट है .
बॉलीवुड में नर्गिस की पहली फिल्म रॉकस्टार था . 2011 में सुपरहिट रॉकस्टार  को कई अवार्ड भी मिला .


Keywords :  Actress, Nargis ,nominated, MTV Movie Awards , Hollywood, Bollywood, Spy, Best Fighting act हॉलीवुड , प्रियंका , नर्गिश  , नॉमिनेट
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

माँ बनी अभिनेत्री और गायिका रागेश्वरी लूंबा - The actress and singer raageshwari Loomba become Mother

अभिनेत्री और गायिका रागेश्वरी लूंबा जिन्‍हें आप टीवी शो 'बिग बॉस', 'बार-बार देखो' और बॉलीवुड फिल्‍म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में सैफ अली खान के अपोजिट रोल प्‍ले करते हुए देख चुके हैं. इस खूबसूरत और चुलबुली सिंगर ने एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है. गायिका रागेश्वरी अपने पति सुधांशु स्वरूप के साथ लंदन में रहती है. उन्‍होंने सुधांशु के साथ 27 जनवरी 2014 को शादी की थी.

एक इंटरव्यू के दौरान रागेश्‍वरी ने कहा था कि मैं 40 की उम्र में प्राकृतिक रूप से गर्भवती हूं और इस बात से मैं बहुत खुश हूं. रागेश्‍वरी को उनके पॉप सिंगिंग करियर से लोगों के बीच पहचान मिली थी. उनके दुनिया, चाहत और रफ्तार एलबम के गाने लोगों के बीच काफी मशहूर हए थे. बहुत कम लोग जानते हैं कि रागेश्‍वरी नेशनल अवॉर्ड के विजेता रहे संगीतकार त्रिलोक सिंह लूंबा की बेटी हैं.

40 साल की उम्र में मां गर्भवती होने पर रागेश्‍वरी ने एक इंटरव्‍यू में महिलाओं के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली मैसेज भी दिया है जिसमें उन्‍होंने कहा कि हमें जून 2015 में पता चला कि मैं प्रेग्‍नेंट हूं और इस दिन मेरी मां का जन्‍मदिन था. सुधांशु बहुत खुश और भावुक थे. मैं 40 की उम्र में प्राकृतिक रूप से गर्भवती थी. इस बात को मैं उन सभी महिलाओं के बीच पहुंचाना चाहती हूं जो ये सोचती हैं कि अब उनके पास टाइम नहीं है. ऐसा मत सोचें अपने शरीर और खुद पर विश्‍वास बनाएं रखें. हर कपल को हक है कि वह अपने बच्‍चे को इस दुनिया में लाएं.

Keywords : Raageshwari Loomba, Bigg Boss 5 participant, Singer, Actress, London, रागेश्वरी लूंबा, अभिनेत्री, गायिका, बिग बॉस, लंदन

नारीशक्ति को प्रदर्शित कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं प्रियंका - Priyanka is quite proud display Narishkti



अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आगामी फिल्म 'जय गंगाजल' में पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में देखा जाएगा. उनका कहना है कि वह अपने किरदार के जरिए नारीशक्ति को प्रदर्शित कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. 

प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें पुलिस अधिकारी की वर्दी में देखा जा रहा है. वीडियो साझा करने के साथ प्रियंका ने लिखा कि नारीशक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर पाकर गौरवान्वित हूं. सलाम...

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं. वे अपने क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के निशान छोड़ रही हैं. प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म 'जय गंगाजल' चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


Keywords : Jai gangajal, Priyanka Chopra, Actress, Women Power, Bollywood, जय गंगाजल, प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री, नारीशक्ति, बॉलीवुड

अक्षय कुमार रोमांटिक हैं या नहीं - Akshay Kumar is romantic or not


अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना का कहना है कि वह रोमांटिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक हैं। ट्विंकल ने 'बींग सायरस' और 'फाइंडिंग फैनी' के लेखक केसरी खम्बाटा की किताब 'द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन' के विमोचन के अवसर पर कहा कि मैं रोमांटिक नहीं हैं, बल्कि व्यावहारिक हूं। समुद्र में बहुत सारी मछलियां हैं, सभी एक समान अच्छी हैं। आपके कांटे में जो भी फंस जाए।

उनके पति अक्षय कुमार रोमांटिक हैं या नहीं, यह पूछे जाने पर ट्विंकल ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं नहीं जानती अक्षय कौन हैं। धन्यवाद। ट्विंकल ने खम्बाटा की सराहना करते हुए कहा कि ली हार्पर की किताब 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' भी 'द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन' जैसा प्रभाव नहीं जमा पाई।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह किताब इतनी पसंद आई कि उनका मन हुआ कि वह अपनी आगामी किताब के आठ अध्यायों को फाड़ कर कूड़ेदान में फेंक दें। ट्विंकल की किताब 'मिसेज फनीबोन्स' पिछले साल प्रकाशित हुई थी।


Keywords : अभिनेत्री, ट्विंकल खन्ना, रोमांटिक, व्यावहारिक, Actress, Twinkle Khanna, Romantic, Bollywood, Bollywood News, Writer