Recent Movies
Showing posts with label twinkle khanna. Show all posts
Showing posts with label twinkle khanna. Show all posts

अक्षय कुमार रोमांटिक हैं या नहीं - Akshay Kumar is romantic or not


अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना का कहना है कि वह रोमांटिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक हैं। ट्विंकल ने 'बींग सायरस' और 'फाइंडिंग फैनी' के लेखक केसरी खम्बाटा की किताब 'द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन' के विमोचन के अवसर पर कहा कि मैं रोमांटिक नहीं हैं, बल्कि व्यावहारिक हूं। समुद्र में बहुत सारी मछलियां हैं, सभी एक समान अच्छी हैं। आपके कांटे में जो भी फंस जाए।

उनके पति अक्षय कुमार रोमांटिक हैं या नहीं, यह पूछे जाने पर ट्विंकल ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं नहीं जानती अक्षय कौन हैं। धन्यवाद। ट्विंकल ने खम्बाटा की सराहना करते हुए कहा कि ली हार्पर की किताब 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' भी 'द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन' जैसा प्रभाव नहीं जमा पाई।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह किताब इतनी पसंद आई कि उनका मन हुआ कि वह अपनी आगामी किताब के आठ अध्यायों को फाड़ कर कूड़ेदान में फेंक दें। ट्विंकल की किताब 'मिसेज फनीबोन्स' पिछले साल प्रकाशित हुई थी।


Keywords : अभिनेत्री, ट्विंकल खन्ना, रोमांटिक, व्यावहारिक, Actress, Twinkle Khanna, Romantic, Bollywood, Bollywood News, Writer

अक्षय कुमार के घर आई बिटिया रानी ..


अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के घर 25 सितंबर को बिटिया रानी ने जन्म लिया है।

अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया‘‘ट्विंकल ने आज सुबह दक्षिण मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। बच्ची का जन्म सामान्य रूप से हुआ। मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।’’ अक्षय और ट्विंकल की यह दूसरी संतान है। उनका एक बेटा है आरव।

अक्षय ने ट्विट कर बताया कि ‍ट्विंकल की तरह उनकी बेटी दिखाई देती है