Recent Movies
Showing posts with label akshay kumar. Show all posts
Showing posts with label akshay kumar. Show all posts

जाने क्यों अक्षय ने फैन से मांगी माफी - Bollywood Akshay kumar apology to fan


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बॉडीगार्ड ने एक प्रशंसक पर हाथ उठा दिया जिसके कारण अक्षय के फैंस उनसे थोड़े नराज हो सकते हैं। दरअसल एयरपोर्ट पर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित था। जब वह अक्षय की तरफ बढ़ने लगा तो उनके बॉडीगार्ड ने उस फैन के चेहरे पर एक मुक्का मार दिया। इसके बाद वो फैन पीछे हट गया। हालांकि अक्षय को इस घटना के बारे में कोई जानकारी थी और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली है। अक्षय  ने कहा, उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला, उन्हें वहां सिर्फ शोर ही सुनाई दिया था। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड ने इस तरह से किसी के साथ ऐसी हरकते कर रहे हैं। इनसे पहले यह मामला भी सामने आया था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने एक फंक्शन के दौरान मीडिया को धका दिया था। तब सलमान ने उनकी इस हरकत पर सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन, बोमन इरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और फरहाद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्म 'रुस्तम' में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म भी इसी साल में रिलीज की जाएगी।

Kyawords : Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie ,   Akshay kumar,  apology , Salman Khan, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों आपस में भिड़े आईपीएस अफसर और अक्षय - Akshay Kumar fight with an IPS officers


बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार आज कल फिल्म रुस्‍तम और हाऊसफल 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकल कल हैदराबाद में आईपीएस अधिकारियों के साथ वॉलीबॉल और कई गेम खेले। वह  इस बीच उन्होंने एक दिन का समय निकाला और हैदराबाद में नए भर्ती आईपीएस ऑफिसर के साथ समय बिताया। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अक्षय एक आईपीएस ऑफिसर के साथ रिंग में फ्री किक और बॉक्सिंग पंच के जौहर दिखा रहे हैं। हालांकि ये सारे इवेंट काफी दोस्‍ताना अंदाज और हंसी खुशी में किए गए। बाद में अक्षय ने अफसर को गले भी लगाया।


Keywords : आईपीएस, अक्षय कुमार, हाउसफुल 3, रुस्तम, Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie, IPS, Akshay Kumar, Housefull 3, Rustom

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के घर पर अक्षय कुमार - Akshay kumar gets something special

बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रुस्तम’ की शूटिंग में ब्यस्त हैं । फिल्म ‘

रुस्तम’ की शूटिंग के दौरान अक्षय ने एक बात को नोटिस किया। शूटिंग लोकेशन स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के घर के करीब था। यह वह जगह थी जहां पढ़ाई के दौरान गंगाधर तिलक रहा करते थे। इसे जान कर अक्षय  अपने आप को रोक नहीं सके और  बाल गंगाधर तिलक के घर घूमने चले गए और  इस एतिहासिक पल को अक्षय ने अपने कैमरे में कैद भी किया।  हाल ही में अक्षय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की जिसमें वह लोकमान्य तिलक के कमरे के बाहर नजर आ रहे हैं।

टीनू सुरेश देसाई की यह फिल्म ‘रुस्तम’  12 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय नौसेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही उनके साथ इलियाना डीक्रूज भी दिखाई देंगी।

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय बचाव अधिकारी की भूमिका में हैं। इससे पहले वह 'सैनिक ' और  ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं ‘एयरलिफ्ट’ और ‘गब्बर इज बैक’ में भी वह अहम किरदार में नजर आए।

Keywords : खिलाडी कुमार, अक्षय कुमार , ‘रुस्तम’ , स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक , ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ , ‘एयरलिफ्ट’ ,‘गब्बर इज बैक’, Airlift, Akshay Kumar, Gabbar is Back, Ileana D'Cruz, Rustom, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अक्षय कुमार का नया लुक खलनायक - Akshay Kumar’s Villainous Look

अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फिल्म ' रोबोट 2 की पहला लुक लीक हो गया है और अक्षय कुमार इस लुक में बिलकुल भी पहचान में नही आ रहे है ।

फिल्म के निर्माताओं ने कलाकारों के लुक पर कड़ी मेहनत किया है । निर्माताओं की मेहनत डॉ रिचर्ड की भूमिका में अक्षय कुमार के नए लुक में नजर आ रहा है । निर्माताओ ने एक्टर के असली लुक को छुपाने में बहुत मेहनत किया है फिरभी प्रशंसक अक्षय को पहचान लेंगे ।


Keywords : Akshay Kumar’s Villainous Look , Akshay Kumar, Rajinikanth, Robot 2, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

किस फिल्म में अक्षय का है डबल रोल - Know about double role of Akshay Kumar

अक्षय कुमार आज कल बहुत ही बिजी चल रहे है क्योकि उनके पास आने वाले फिल्मो की लम्बी लाइन है। अगले साल एक एक करके उनकी फिल्मे रिलीज़ हो सकती है । रोबोट 2 , हाउसफुल 3, रुस्तम और नमस्ते इंग्लैंड के बाद के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय हिट तमिल फिल्म कथ्थइ के हिंदी रीमेक इक्का में भी नजर आएंगे। फिल्म इक्का में अक्षय की दोहरी भूमिका है।
      इन सब में सबसे दिलचस्प भट ये है की एआर मुरुगदॉस प्रोडक्शन की फिल्म इक्का में  दोनों रोल एक दूसरे से बिलकुल अलग है । इसमें एक ठग तो दूसरा स्नातकोत्तर की डिग्री के साथ बहुत ही पढ़े लिखे ।

Keywords : Robot 2, Housefull 3, Rustom , Namastey England, Akshay Kumar, AR Murugadoss, Kaththi, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शिक्षकों को सम्मानित करने दुबई पहुंचे बॉलीवुड सितारे - Bollywood stars arrived in Dubai who to honor teachers

बॉलीवुड और हॉलीवुड  दुनिया भर के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दुबई में की एक विशेष फंक्शन में  एक साथ आये हैं, इन सितारों के बीच अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा और सलमा हायेक भी मौजूद थे । फंक्शन के अंत में  मैथ्यू की बॉलीवुड फैनगर्ल परिणीति चोपड़ा ने मैथ्यू के साथ फोटो क्लिक क्लिक करवाये । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय  कुमार ने हॉलीवुड की सलमा हायेक के साथ सेल्फ़ी लिया. अक्षय ने सेल्फ़ी को लाइफटाइम सेल्फ़ी बताया ।

दुबई में ये स्टार्स वार्की फाउंडेशन नेटवर्किंग शिक्षक पुरस्कार से भाग ले रहे हैं । वार्की फाउंडेशन नेटवर्किंग शिक्षक पुरस्कार "शिक्षकों के लिए नोबेल पुरस्कार " माना जाता है । यह पुरस्कार में 8000 शिक्षकों में किसी एक को दिया जाता है । इस पुरस्कार में इनाम के तौर पर $ 1 मिलियन राशि दी जाती है .

Keywords : Abhishek Bachchan , Akshay Kumar , Matthew McConaughey , Parineeti Chopra, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा,  Varkey Foundation Global Teacher Prize, नोबेल पुरस्कार, Nobel Prize for teachers



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फ़िल्म 'रुस्तम' का पहला पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साईट पर शेयर - Film ' Rustom ' first poster Share on social networking site

अक्षय कुमार ने अपनी आनेवाली फ़िल्म 'रुस्तम' का पहला पोस्टर सबसे पहले सोशल नेटवर्किंग साईट पर  जारी किया गया। अक्षय ने ट्विटर पर पोस्टर रिलीज़ कर दर्शकों से कहा कि 12 अगस्त को देखें की रुस्तम के साथ क्या हुवा।

अक्षय कुमार की इस फ़िल्म 'रुस्तम' का निर्देशन कर रहे हैं नीरज पाण्डे जिनके साथ अक्षय फ़िल्म 'स्पेशल 26' और फ़िल्म 'बेबी' कर चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों को काफ़ी सराहना मिली है इसलिए उम्मीद है कि फ़िल्म 'रुस्तम' भी कुछ ख़ास होगी दर्शकों के लिए भी और अक्षय कुमार के लिए भी।

अपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से अक्षय बेबी, गब्बर इस बेक, एयर लिफ्ट और हॉलिडे जैसी फिल्में कर रहे हैं जिसमें मनोरंजन के साथ साथ सन्देश भी होता है और फ़िल्म रुस्तम इसी की अगली कड़ी होगी जिसमें मनोरंजन के साथ कुछ पैगाम भी होंगे।

अक्षय फिलहाल 2 फिल्मों में व्यस्त हैं जिनमें एक रुस्तम है और दूसरी रोबोट 2 है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग अक्षय बारी बारी से कर रहे हैं।

Keywords : अक्षय कुमार, रुस्तम, फिल्म का पोस्टर, Akshay kumar, Rustam, film poster


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'एयरलिफ्ट' साल की पहली 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म - Airlift is a blockbuster

अक्षय कुमार और निम्रत कौर स्टारर 'एयरलिफ्ट' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है. इसी के साथ यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस साल की पहली फिल्म भी बन गई.

फिल्म की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह 5 हफ्तों में 127.80 करोड़ देश भर में कमा चुकी है. देशभक्ति का भाव जगाने वाली यह फिल्म गणतंत्र दिवस के पास रिलीज हुई थी और इसका इसे फायदा भी मिला. 

बता दें कि यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित थी. इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई थी जो खाड़ी युद्ध के दौरान डेढ़ लाख से भी ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाल लाता है.

हालांकि फिल्म में दिखाई गई घटनाओं पर सवाल उठाए गए हैं लेकिन अच्छे निर्देशन, सधी कहानी और दमदार अभिनय के दम पर यह फिल्म सफल साबित हुई है. 

Keywords :akshay kumar, 100 crore club, airlift, nimrat kaur, biopics, bollywood blockbusters, अक्षय कुमार, एयरलिफ्ट, 100 करोड़ क्लब

फिल्म 'ओ माय गॉड' के सीक्वल में एक बार फिर साथ होंगे अक्षय और परेश रावल - Akshay kumar Paresh rawal to come together for oh my god 2

अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने 2012 में आई फिल्‍म 'ओ माय गॉड' में बेहतरीन एक्‍टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है.

जी हां, बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओ माय गॉड' के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍म 'एयरलिफ्ट' के प्रोड्यूसर अश्‍विनी यार्डी ही करेंगे. लेकिन अभी फिलहाल फिल्‍म के डायरेक्‍टर का नाम सामने नहीं आया है. ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साल 2012 में अश्विनी यार्डी और परेश रावल के साथ मिलकर 'ओ माय गॉड' बनाई थी. फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था. फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था.


Keywords : Akshay Kumar, Paresh Rawal, Oh My God 2, bollywood, upcoming film, Oh My God, ओ माय गॉड, ओ माय गॉड 2, अक्षय कुमार, बॉलीवुड, परेश रावल

'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी


लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद और फरहाद सामजी की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार हाथों में फुटबॉल थामे स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अन्य अभिनेता रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी इसमें नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने काले और भूरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लीसा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जैकलीन ने ट्वीट किया, "हाजिर है 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक! फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है और इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।" फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

बॉस में होगी अक्षय कुमार की ग्रेंड एंट्री



मसाला फिल्मों में हीरो की एंट्री बहुत मायने रखती है इसलिए निर्देशक दिमाग लगाकर हीरो का एंट्री सीन इस तरह का बनाते हैं ताकि सिनेमाहॉल में बैठा दर्शक सीटियों और तालियों से उसका स्वागत करे। अक्षय कुमार की कुछ इसी तरह की एंट्री ‘बॉस’ में नजर आने वाली है जो 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। एक्शन करने में अक्षय कुमार माहिर है और ‘बॉस’ में अक्की के हाई ऑक्टेन डेअर डेविल स्टंट्स देखने को मिलेंगे। बॉस में अक्षय की एंट्री सीन के लिए मर्सिडीज कार को खासतौर पर डिजाइन किया गया। बैंकॉक में यह सीन फिल्माया गया है इसलिए यूरोप से कार बुलवाई गई। वहां पर स्टंट के अनुरूप कार को मॉडिफाइड किया गया। ब्राइट गोल्ड मर्सिडीज का उपयोग फिल्म के एक गाने में भी किया गया है।




ओह माय गॉड से अक्षय कुमार में आया बदलाव

ओह माय गॉड फिल्म बनाकर अक्षय कुमार अपने अंदर भी बदलाव महसूस करने लगे हैं। अक्षय का कहना है कि भगवान हर इंसान के अंदर है और यह बात उन्होंने फिल्म में भगवान की भूमिका निभाकर महसूस की।

इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भगवान के नाम पर लूट-खसोट चल रही है। लोगों ने धर्म को व्यवसाय बना लिया है। अक्षय के लिए यह फिल्म आंख खोलने वाली रही।

भगवान की भूमिका निभाने के लिए अक्षय ने परेश रावल से टिप्स लिए। अक्षय बताते हैं कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वे भगवान का रोल किस तरह से अभिनीत करे। समस्या हल की परेश रावल ने। 

akshay kumar
परेश रोजाना शाम को एक घंटे के लिए अक्षय के ऑफिस जाते थे और उन्होंने अक्षय को टिप्स दिए। परेश ने कहा कि कुछ अतिरिक्त करने की कोशिश मत करो।

परेश की बात मानकर अक्षय ने ऐसा ही किया और परिणाम सामने है। अक्षय की भूमिका छोटी जरूर है, लेकिन उनकी सराहना हो रही है।

मूवी: ओह माय गॉड


गुजराती रंगमंच से परेश रावल का नाता बहुत पुराना है। परेश ने बॉलिवुड में करियर के शिखर पर आने के बावजूद रंगमंच से रिश्ता नहीं तोड़ा। 'ओह माय गॉड' परेश के लोकप्रिय नाटक पर बेस्ड फिल्म है। परेश का यह नाटक गुजराती में खूब सराहा गया है। परेश अपने फैंस की डिमांड पर आज भी इस नाटक का मंचन अलग शहरों में करते हैं। नाटक की जबर्दस्त कामयाबी के बाद परेश ने पिछले साल नाटक पर फिल्म बनाने का फैसला किया और अपने इस प्रॉजेक्ट में अक्षय कुमार को भी लिया। अक्सर, नाटक पर बनी फिल्म में नाटकीयता का पुट दिखाई देता है, लेकिन डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने ऐसा नहीं होने दिया। स्टार्ट टू फिनिश फिल्म कसी सिक्रप्ट, सशक्त डायलॉग और परेश के बेहतरीन अभिनय के चलते दर्शकों को बांधती है। बेशक, फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देख लगता है प्रड्यूसरों ने फिल्म पर पैसा लगाने में कंजूसी बरती है। जब किसी फिल्म में भगवान के असितत्व का सवाल आ जाए और विभिन्न धार्मिक गुरुओं के करोडों के फलते-फूलते कारोबार पर करारा कटाक्ष होता है तो ऐसी फिल्म का विरोध होना आम हो जाता है। वैसे, प्रड्यूसरों ने इस मुद्दे पर बेहद सावधानी बरतते हुए रिलीज़ से पहले दिल्ली मुंबई सहित कई शहरों में अलग-अलग धर्मों के गुरुओं को खास तौर से फिल्म दिखाई। बेशक फिल्म का सब्जेक्ट बेहद सटीक और फिल्म के सवांद ऐसे हैं, जो धर्म के ठेकेदारों और आडम्बरों पर कड़ा कटाक्ष करते है, वहीं इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि फिल्म में एक नास्तिक किरदार के माध्यम से ऐसा मेसेज दिया गया है, जिसकी आज समाज को सख्त जरूरत है।
Oh My God !!

कहानी: भगवान की मूर्तियों को प्राचीनकाल की बताकर ज्यादा कमाई करने वाला कांजी मेहता (परेश रावल) खुद नास्तिक है। कांजी भाई बाजार के चौराहे पर पक्षियों को दाना खरीदकर डालना नहीं भूलता, लेकिन वह भगवान को नहीं मानता है। एक दिन शहर में भूंकप का हल्का सा झटका आता है और पूरे शहर में जान-माल का कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन इस भूकंप में कांजी भाई की दुकान तबाह हो जाती है। कांजी भाई ने अपनी दुकान का बीमा करवाया हुआ है। कांजी मेहता को उस वक्त झटका लगता है, जब बीमा कंपनी भूकंप इंसान द्वारा नहीं, बलिक भगवान द्वारा आया है कहकर उसका दावा खारिज कर देती है। परिवार के विरोध के बावजूद कांजी भाई अदालत में भगवान के खिलाफ मामला दायर करता है। कांजी भाई का केस लेने को कोई वकील तैयार नहीं होता और वह अपने केस की पैरवी खुद करता है। कोर्ट के सामने जबर्दस्त दलीलों के दम पर अदालत में अपनी दुकान की तबाही के लिए भगवान को जिम्मेदार बताते हुए सभी धार्मिक गुरुओं को कानूनी नोटिस भेजता है। कांजी भाई की जबर्दस्त बहस और दलीलों के आधार पर अदालत उसे भगवान के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देती है। कटटरपंथी धार्मिक संगठन और धार्मिक गुरू कांजी भाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। अदालत के गेट के बाहर सैकड़ों की भीड़ कांजी भाई को मारने के लिए उसके पीछे भागती है, तभी एक चमत्कार से कांजी भाई खुद को बाइक पर बैठा पाता है। हवा से बातें करती अजीबोगरीब बाइक चलाकर उसे भीड़ से बचाने वाला शख्स खुद को गोकुल का कृष्ण वासुदेव यादव (अक्षय कुमार) बताता है।

ऐक्टिंग: पूरी फिल्म कांजी भाई और कृष्ण वासुदेव यादव यानी परेश रावल और अक्षय कुमार पर टिकी है। कांजी भाई के किरदार को परेश रावल ने बेहतरीन ढंग से निभाया है। अदालत में कांजी भाई की धर्म गुरुओं से बहस के सीन्स अच्छे हैं। भगवान यानी कृष्ण वासुदेव से कांजी भाई के तर्क के सीन दर्शकों की हर क्लास को बांधते हैं। मिथुन चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, महेश मांजरेकर प्रभावित करते है। 'थैंक यू' के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर इस फिल्म में बांसुरी बजाते नजर आए, उनके चेहरे की मासूमियत और उसमें छिपी कुटिलता देखने लायक है।

डायरेक्शन : कसी स्क्रिप्ट, बेहतरीन अदाकारी और धार्मिक रूढ़िवाद और मान्यताओं पर प्रहार करते डायलॉग के दम पर उमेश शुक्ला शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधने में कामयाब हैं।

संगीत: सोनाक्षी-प्रभुदेवा पर फिल्माया गो गो गोविंदा गाना कई म्यूजिक चार्ट पर है। कैलाश खेर के गाए मेरे निशा गीत का फिल्मांकन अच्छा है।

क्यों देखें: अच्छा मेसेज, धर्म के उन ठेकेदारों पर कटाक्ष जो अपनी धर्म की दुकान चलाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। परेश रावल का गजब अभिनय, अक्षय का अलग अंदाज कुछ ऐसा है कि आप पूरी फैमिली के साथ इस फिल्म को बेहिचक देख सकते हैं।


कलाकार : परेश रावल, अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, ओम पुरी

निर्माता : अश्विवनी यार्डी, परेश, अक्षयनिर्देशक : उमेश शुक्लागीत : हिमेश रेशमिया, सचिन- जिगर
अवधि : 135mins
मूवी टाइप : Comedy

अक्षय कुमार के घर आई बिटिया रानी ..


अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के घर 25 सितंबर को बिटिया रानी ने जन्म लिया है।

अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया‘‘ट्विंकल ने आज सुबह दक्षिण मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। बच्ची का जन्म सामान्य रूप से हुआ। मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।’’ अक्षय और ट्विंकल की यह दूसरी संतान है। उनका एक बेटा है आरव।

अक्षय ने ट्विट कर बताया कि ‍ट्विंकल की तरह उनकी बेटी दिखाई देती है

ओह माय गॉड की कहानी ..



बैनर : एस. स्पाइस स्टुडियोज़, प्लेटाइम क्रिएशन्स, ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शन्स, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
निर्माता : अक्षय कुमार, अश्विनी यार्डी, परेश रावल 
निर्देशक : उमेश शुक्ला 
संगीत : हिमेश रेशमिया, अंजान-मीत ब्रदर्स, सचिन-जिगर 
कलाकार : अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, गोविंद नामदेव, सोनाक्षी सिन्हा-प्रभुदेवा (आइटम नंबर) 
रिलीज डेट : 28 सितंबर 2012


कांजी मेहता की एक दुकान है जिसमें वे भगवान की मूर्तियां, लॉकेट, फोटो आदि बेचते हैं। पुरानी मूर्ति सस्ते दामों में खरीदते हैं और उन्हें वर्षों पुरानी बताकर एक का माल दस गुना में बेचते हैं। भगवान के अंधभक्त झांसे में आ जाते हैं। मजेदार बात तो ये है कि कांजी मेहता नास्तिक हैं। भगवान को वे मानते ही नहीं।

akshay kumar
akshay kumar


sonakshi sinha
एक दिन भूकंप आता है और पूरे शहर में सिर्फ कांजी की दुकान तबाह होती है। इसको लेकर लोग काफी आश्चर्य व्यक्त करते हैं। कांजी भाई ने बीमा करवाया हुआ है, जब वे क्लेम लेने जाते हैं तो ‘एक्ट ऑफ गॉड’ के तहत बीमा कंपनी उनका दावा ठुकरा देती है। कंपनी के मुताबिक भूकंप मनुष्य द्वारा नहीं बल्कि भगवान द्वारा आया है।

गुस्साया कांजी भगवान के खिलाफ अदालत में जाता है और अपना हर्जाना मांगता है। कांजी विभिन्न धर्मों के प्रमुखों को कानूनी नोटिस भेजता है जिससे लोग उसके खिलाफ हो जाते हैं। अदालत कांजी की भगवान के खिलाफ मुकदमा चलाने की बात मान लेती है। कांजी अपनी पैरवी खुद करता है।

अदालत से जैसे ही कांजी बाहर निकलता है वैसे ही लोग उसे मारने के लिए दौड़ते हैं। कांजी भागता है, लेकिन भीड़ उसके नजदीक पहुंच जाती है। अचानक एक व्यक्ति चमत्कारी तरीके से बाइक पर आता है और कांजी को बैठाकर सुरक्षित जगह ले जाता है। वह अपने आपको भगवान बताते हुए अपना नाम कृष्णा वासुदेव यादव बताता है। कांजी को उसकी बात पर विश्वास नहीं होता।

दूसरी सुनवाई में कांजी शानदार जिरह करता है, लेकिन वह तब फंस जाता है जब उसे ये साबित करने के लिए कहा जाता है कि भगवान का अस्तित्व है। आखिर कोई ये कैसे साबित कर सकता है? कांजी केस जीतता है या उसकी हार होती है, जानने के लिए देखना होगी ‘ओह माय गॉड’।

जोकर की कहानी ...


बैनर : हरी ओम एंटरटेनमेंट कं., थ्रीज़ कंपनी, यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : फराह खान, अक्षय कुमार, शिरीष कुंदर
निर्देशक : शिरीष कुंदर
संगीत : गौरव डगाँवकर
कलाकार : अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपदे, मिनिषा लांबा,             आर्य बब्बर, चित्रांगदा सिंह (आइटम नंबर)
रिलीज डेट : 31 अगस्त 2012

अगस्त्य (अक्षय कुमार) अपने गांव पागलपुर लौटता है और उसे यह जान बेहद दु:ख होता है कि उसका गांव इतना पिछड़ा हुआ है कि देश के नक्शे में उसका कोई स्थान नहीं है। पढ़ा-लिखा अगस्त्य एक रिसर्चर है। ब्रह्मांड में एलियंस के अस्तित्व की खोज में वह दिन-रात एक किए हुए है।

akshay-kumar-and-sonakshi-sinha
akshay-kumar-and-sonakshi-sinha-in-joker

akshay-kumar-and-sonakshi-sinha
akshay-kumar-and-sonakshi-sinha

अगस्त्य कुछ ऐसा करने की ठानता है कि उसका छोटा-सा गांव पूरी दुनिया में मशहूर हो जाए। एलियंस से कम्यूनिकेशन करने वाले यंत्र पर वह अपने गांव से ही काम करना शुरू कर देता है। आखिरकार उसके हाथ में एक ऐसा प्लान लगता है जिससे उसके गांव का नाम पूरी दुनिया जान सके।

क्या यह है प्लान? क्या अगस्त्य अपनी खोज में कामयाब होगा? क्यों पागलपुर के लोग दुनिया से कटे हुए हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब मिलेंगे ‘जोकर’ में। 

निर्देशक के बारे में : 
जोकर का निर्देशन किया है फराह खान के पति और कुछ माह पहले शाहरुख से मारपीट करने वाले शिरीष कुंदर ने। ‍बतौर फिल्म एडीटर शिरीष ने कई फिल्में की है और ‘जानेमन’ (2006) नामक एक फिल्म भी निर्देशित की है। शिरीष को उम्मीद है कि ‘जोकर’ के जरिये वे एक निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे।


अक्षय कुमार चलाएंगे दस लाख रु. की बाइक


फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय कुमार आधुनिक कृष्ण बने हैं। वे फिल्म में एक बाइक चलाते हुए दिखाई देंगे जिसकी कीमत दस लाख रुपए है। 

इस बाइक को विशेष रूप से अक्षय के लिए डिजाइन किया गया है। 45 दिनों में तैयार हुई इस बाइक का लुक फिल्म की थीम और अक्षय कुमार के व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर किया गया है। 

Akshay kumar, 

अक्षय कुमार को इस बाइक का डिजाइन बेहद पसंद आया है।

अक्षय कुमार ने 45 फीट से लगाई छलांग

राउडी राठौर के बाद अक्षय कुमार का आत्मविश्वास बेहद बढ़ गया है। लंबे समय बाद उन्होंने एक्शन मूवी की है जिसमें ज्यादातर स्टंट्स उन्होंने खुद किए हैं। ऐसा ही एक स्टंट उन्होंने पिछले दिनों मुंबई में अपनी फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के लिए किया।


akshay

 अक्षय को 45 फीट की ऊंचाई से बिल्डिंग की बालकनी से छलांग लगानी थी। निर्देशक और स्टंट डायरेक्टर ने सलाह दी कि डुप्लिकेट पर यह शॉट फिल्मा लेते हैं, लेकिन खिलाड़ी कुमार इसके लिए राजी नहीं हुए।
akshay


 अक्षय जब खुद यह स्टंट करने के लिए जोर देने लगे ‍तो उन्हें कहा गया कि केबल के जरिये वे यह दृश्य करें, लेकिन खिलाड़ी कुमार ने इस बात को भी ठुकरा दिया और कहा कि वे बिना किसी केबल के छलांग लगाएंगे। 


akshay
आखिर बालकनी से अक्षय ने छलांग लगाई और उनका यह स्टंट देखने पूरी यूनिट जमा हो गई। सेफ्टी के लिए नीचे कार्डबोर्ड के बॉक्स और गद्दे रखे थे। फिल्म की हीरोइन असिन नीचे खड़ी थी और जब अक्षय ने उनके सामने छलांग लगाई तो वे दंग रह गई। एक ही शॉट में यह सीन फिल्मा लिया गया। ---------- --

दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'राउडी राठौर', कमाए 29 करोड़!


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राउडी राठौर' की सफलता के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है। यह अक्षय के करियर की ऐसी पहली फिल्म है जिसका सबसे ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुआ है।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरे करियर की पहले ही दिन सबसे ज्यादा पर्दों पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म है और इसकी वजह आप लोग हैं।"

फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। 'राउडी राठौर' का 2,800 पर्दो पर प्रदर्शन हुआ। 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म शुक्रवार को ही प्रदर्शित हुई है और इसने पहले दो दिनों में 29.8 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।

फिल्मकार संजय लीला भंसाली और रॉनी स्क्रूवाला ने इसका सह-निर्माण किया है। इसे सात साल बाद अक्षय की एक्शन भूमिकाओं में वापसी की फिल्म माना जा रहा है।
Sonakshi Sinha, Akshay Kumar, Prabhu Deva

Akshay Kumar

एक्शन फिल्मों से खुद तौबा की थी खिलाड़ी कुमार ने


Akshay Kumar

फिल्म राउडी राठौर से एक्शन फिल्मों में सात साल बाद वापसी कर रहे अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने एक्शन फिल्में करना इसलिए बंद कर दी थीं क्योंकि लोग उनको हास्य फिल्मों में ज्यादा पसंद करने लगे थे। अक्षय तभी वापसी कर रहे हैं जब एक्शन फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं।

अक्षय ने बताया, मुझे बीच में कई प्रस्ताव मिले थे पर मैने उन्हें स्वीकार नहीं किया। मैं ऐसी फिल्मों से ब्रेक भी लेना चाहता था। मैंने कई सालों तक एक्शन फिल्मों में अभिनय किया। बाद में लोगों की रूचि हास्य फिल्मों की ओर हो गई इसलिए मैंने कॉमेडी करना शुरू कर दी। 

अक्षय बताते हैं हम उत्पाद की तरह हैं। जो भी लोगों को पसंद आता है हम उनके लिए वही पेश करते हैं। अब लोग मुझे एक्शन फिल्मों में देखना चाहते हैं तो मैं वह कर रहा हूं। 

खिलाड़ी कुमार ने 90 के दशक में खिलाड़ी वक्त हमारा है, मोहरा, सुहाग, ऐलान और खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने राह बदली और दिल तो पागल है, धड़कन, हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, हे बेबी, वेलकम, सिंह इज किंग, हाउसफुल, एक रिश्ता जैसी फिल्मों में अभिनय किया।