Recent Movies
Showing posts with label jacklin fernandes. Show all posts
Showing posts with label jacklin fernandes. Show all posts

'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी


लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद और फरहाद सामजी की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार हाथों में फुटबॉल थामे स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अन्य अभिनेता रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी इसमें नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने काले और भूरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लीसा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जैकलीन ने ट्वीट किया, "हाजिर है 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक! फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है और इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।" फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

सलमान खान का जैकलीन संग इंटीमेट सीन करने से इनकार


मुंबई : सलमान खान के बारे में खबर है कि उन्होंने फिल्म `किक` में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज के साथ अंतरंग दृश्य करने से इनकार कर दिया है। लेकिन जैकलिन का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी दृश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जैकलिन ने गुरुवार को डा. दिनयार की पुस्तक `ब्युटी अनलीश्ड` के अनावरण के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि सलमान के इंकार की खबर कहां से आई। यह फिल्म की पटकथा में नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह किसने देखा। 

खबर है कि सलमान ने इसके निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से इस दृश्य को हटाने या फिर इस पर दोबारा काम किए जाने की मांग की है। सलमान और जैकलिन पहली बार फिल्म `किक` से साथ नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं।

अंग्रेजी फिल्म करने का फैसला नहीं किया


jacklin fernandes 

नई दिल्ली। मॉडल से अभिनेत्री बनी जैकलिन फर्नांडिस का कहना है कि अभी तक उन्होंने अंग्रेजी फिल्म डेफनिशन ऑफ फियर का हिस्सा बनने पर अंतिम फैसला नहीं किया है।

श्रीलंका की इस 26 वर्षीय कलाकार को कनाडा-ब्रिटेन की इस फिल्म में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। जैकलिन ने कहा, मैं अभी ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहती क्योंकि अभी मैंने कोई औपचारिकता पूरी नहीं की है। इसके बारे में बात चल रही है और लोगों ने रुचि दिखाई है। लेकिन अभी इस फिल्म के लिए कई बातों पर अंतिम फैसला लिया जाना है। गौरतलब है कि जैकलिन अभी हाल ही में साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 2 में दिखीं।