Recent Movies
Showing posts with label abhishek bachchan. Show all posts
Showing posts with label abhishek bachchan. Show all posts

जाने क्यों अक्षय ने फैन से मांगी माफी - Bollywood Akshay kumar apology to fan


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बॉडीगार्ड ने एक प्रशंसक पर हाथ उठा दिया जिसके कारण अक्षय के फैंस उनसे थोड़े नराज हो सकते हैं। दरअसल एयरपोर्ट पर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित था। जब वह अक्षय की तरफ बढ़ने लगा तो उनके बॉडीगार्ड ने उस फैन के चेहरे पर एक मुक्का मार दिया। इसके बाद वो फैन पीछे हट गया। हालांकि अक्षय को इस घटना के बारे में कोई जानकारी थी और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली है। अक्षय  ने कहा, उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला, उन्हें वहां सिर्फ शोर ही सुनाई दिया था। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड ने इस तरह से किसी के साथ ऐसी हरकते कर रहे हैं। इनसे पहले यह मामला भी सामने आया था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने एक फंक्शन के दौरान मीडिया को धका दिया था। तब सलमान ने उनकी इस हरकत पर सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन, बोमन इरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और फरहाद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्म 'रुस्तम' में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म भी इसी साल में रिलीज की जाएगी।

Kyawords : Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie ,   Akshay kumar,  apology , Salman Khan, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शिक्षकों को सम्मानित करने दुबई पहुंचे बॉलीवुड सितारे - Bollywood stars arrived in Dubai who to honor teachers

बॉलीवुड और हॉलीवुड  दुनिया भर के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दुबई में की एक विशेष फंक्शन में  एक साथ आये हैं, इन सितारों के बीच अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा और सलमा हायेक भी मौजूद थे । फंक्शन के अंत में  मैथ्यू की बॉलीवुड फैनगर्ल परिणीति चोपड़ा ने मैथ्यू के साथ फोटो क्लिक क्लिक करवाये । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय  कुमार ने हॉलीवुड की सलमा हायेक के साथ सेल्फ़ी लिया. अक्षय ने सेल्फ़ी को लाइफटाइम सेल्फ़ी बताया ।

दुबई में ये स्टार्स वार्की फाउंडेशन नेटवर्किंग शिक्षक पुरस्कार से भाग ले रहे हैं । वार्की फाउंडेशन नेटवर्किंग शिक्षक पुरस्कार "शिक्षकों के लिए नोबेल पुरस्कार " माना जाता है । यह पुरस्कार में 8000 शिक्षकों में किसी एक को दिया जाता है । इस पुरस्कार में इनाम के तौर पर $ 1 मिलियन राशि दी जाती है .

Keywords : Abhishek Bachchan , Akshay Kumar , Matthew McConaughey , Parineeti Chopra, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा,  Varkey Foundation Global Teacher Prize, नोबेल पुरस्कार, Nobel Prize for teachers



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आराध्या के छोटे हाथों के कोमल स्पर्श - Soft touch of Aaradhya's little hands : 2 hands 1 heart


सभी माता पिता को आपने बच्चो के साथ वक्त बिताना बहुत ही पसंद है . ऐसे ही है बॉलीवुड अभिनेता और मेगास्टार के बेटे अभिषेक बच्चन .  पिता अभिषेक बच्चन अपनी बेटी के साथ समय बिताने के लिए किसी भी अवसर नहीं छोड़ता है।

ऐसे ही एक खुश समय में अभिषेक इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है जिसमे उसकी बेटी आराध्या के छोटे हाथों के कोमल स्पर्श का अनुभव किया  है . अभिषेक ने इसे लाइफ के चुनिंदे पलो में  एक प्यारा पल  बताया है । इस फोटो के  शेयर करके अभिषेक ने लिखा है: 2 हाथ 1 दिल।


Keywords : Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan, Aaradhya, little hands, Bollywood, Bollywood News

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पहली बार बीएचयू के चीफ गेस्ट होंगे अभिषेक बच्चन - Abhishek Bachchan will be the chief guest of the BHU first time

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन आज वाराणसी में बीएचयू के स्पंदन युवा महोत्सव में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने पहुंचे थे . अभिषेक बच्चन ने बीएचयू जाने से पहले  बाबा विश्वनाथ के दर्शन किया  . अभिषेक बच्चन 9 साल बाद वाराणसी आये थे.

उन्होंने पूरे विधि विधान से मंदिर के दर्शन किए. साथ ही अभिषेक ने पूरी श्रद्धा के साथा बाबा के दरबार में माथा टेका और परिवार के सकुशल रहने की कामना की. साथ ही ये वादा भी किया कि वो अगली बार पूरे परिवार के साथ उनके दर्शन करने आएंगे. इससे पहले 2006 में अभिषेक ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे. बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के शादी की आधी रस्में भी यहीं हुईं थी.

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पहली बार बीएचयू के स्पंदन युवा महोत्सव में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे. बीएचयू लंबे समय से हर साल अमिताभ बच्चन को स्पंदन और कॉन्वोकेशन सेरेमनी में बुलाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से उनका आना कैंसिल होता रहा.

आखिरकार इस बार युवाओं में जोश भरने के लिए जूनियर बच्चन को आये थे. अभिषेक के आने की खबर से बीएचयू के स्टूडेंट्स में खासा उत्साह है. इस प्रोग्राम में राजू श्रीवास्तव कॉमेडी का भी तड़का लगाएंगे.

Keywords :बॉलीवुड एक्टर, अभिषेक बच्चन, बाबा विश्वनाथ, बीएचयू, स्पंदन युवा महोत्सव, चीफ गेस्ट, bollywood actor, Abhishek Bachchan, varanasi, baba vishvnath, BHU, spandan, chief guest

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी


लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद और फरहाद सामजी की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार हाथों में फुटबॉल थामे स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अन्य अभिनेता रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी इसमें नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने काले और भूरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लीसा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जैकलीन ने ट्वीट किया, "हाजिर है 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक! फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है और इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।" फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

अनुराग बनाएंगे बिग बी और जूनियर बी की जोड़ी


abhishek-amithabh
बॉलिवुड का हर छोटा-बड़ा स्टार कुछ डिफरेंट करना चाहता है, लेकिन दिक्कत उन स्टार्स के लिए है, जो पहले से ही कुछ अलग करते आए हैं। ऐसे में उनके लिए वाकई कुछ हटकर दिखाना चैलेंजिंग होता है। अब बिग बी को ही ले लीजिए। उन्हें भी कुछ ऐसा करने की तलाश है, जैसा उन्होंने पहले नहीं किया हो। बिग बी के लिए अच्छी बात यह है कि अनुराग कश्यप उनके लिए कुछ ऐसा पेश करने का प्लान कर रहे हैं। जब हमने इस बारे में अमिताभ से पूछा, तो उन्होंने बात गोलमोल कर दी और कहा, 'मुझे लगता है अनुराग कुछ प्लान तो जरूर कर रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इस बारे में आप उनसे खुद बात ही करें।' दरअसल, अनुराग के दिमाग में बिग को लेकर एक खास फिल्म बनाने की प्लैनिंग चल रही है। सूत्रों की मानें, तो ऐसा रोल होगा जो बिग बी ने शायद ही कभी किया हुआ। एकदम हटकर।वैसे, यह रोल इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसमें न सिर्फ बिग बी, बल्कि जूनियर बी भी होंगे। सूत्र बताते हैं कि अनुराग जो स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, वह कोई फादर-सन स्टोरी नहीं होगी, लेकिन दोनों ने ही इस तरह का रोल पहले प्ले नहीं किया है।

अभिषेक बनेंगे नए एंग्री यंग मैन!


abhishek bachchan
 बोल बच्चन के रिलीज के बाद एकता कपूर अभिषेक बच्चन को उनके पिता से मिलती इमेज देना चाहती हैं। अभिषेक जल्द नए एंग्री यंग मैन बन जाएंगे। एकता अभिषेक को ध्यान में रखकर एक एक्शन फिल्म बनाने जा रही है और इसकी स्क्रिप्ट रजत अरोड़ा लिखेंगे। एकता चाहती है कि अभिषेक अपनी पिता की तरह एंग्री यंग मैन बनें। अमिताभ ने वर्र्षो तक एंग्री यंग मैन बनकर इंडस्ट्री पर राज किया और एकता चाहती है कि अमिताभ की इस इमेज को अभिषेक आगे ले जाए। उन्होंने इस काम का जिम्मा रजत को सौंपा है जैसा कि पहले अमिताभ के लिए सलीम-जावेद किया करते थे। उन्होंने इस सिलसिले में अभिषेक से घंटों फोन पर बात की। वह जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक का चुनाव भी करेंगी और साल के अंत तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

कोई असफल फिल्म नहीं बनाना चाहता : अभिषेक

abhishek bachchan

abhishek bachchan
पिछले दिनों उनकी कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर सही कारोबार नहीं करने के बीच फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि विफलताओं पर ध्यान देना ही पड़ता है और उनसे सबक लेकर आगे बढ़ना होता है क्योंकि कोई भी असफल फिल्म नहीं बनाना चाहता। अभिषेक की आखिरी रिलीज फिल्म अब्बास मस्तान की ‘प्लेयर्स’ थी, जो हॉलीवुड की क्राइम थ्रिलर ‘द इटालियन जॉब’ की रीमेक थी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ढेर सारे सितारों के मौजूदगी और भारी प्रचार के बावजूद नाकाम रही थी। अभिषेक ने कहा, ‘‘मेरा सोचना है कि आपको इससे (फ्लॉप से) निपटना होता है और आप आगे काम करने लगते हैं। इसके बारे में बात करना कभी भी अच्छा नहीं होता। यह कभी भी अच्छा अनुभव नहीं होता। कोई भी असफल फिल्म नहीं बनाना चाहता। हर कोई सफल फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।’’ अभिषेक कहते हैं कि बतौर कलाकार वह फिल्म के नहीं चल पाने के लिए किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहते। ‘मैं यह नहीं कहना चाहता कि संपादन करने वाले ने सही तरीके से संपादन नहीं किया या किसी अन्य ने अपना काम बेहतर तरीके से नहीं किया। मैं किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता। मैं यह कहकर पूरी जिम्मेदारी निभाना चाहता हूं कि मैं जो कर सकता था, मैंने किया।‘ 36 वर्षीय अभिनेता पिछली फिल्में ‘गेम’, ‘खेलें हम जी जान से’, ‘रावण’, ‘द्रोणा’ बुरी तरह पिटी। हालांकि, ‘पा’, ‘धूम’ सीरिज की फिल्मों, ‘गुरू’, ‘सरकार’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की सराहना की गई थी। अजय देवगन, प्राची देसाई और असिन के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘बोल बच्चन’ आगामी 6 जुलाई को रिलीज होगी, जो ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गोलमाल’ से प्रेरित है।

आराध्या को समय नहीं दे पाते हैं अभिषेक

abhishek bachchan
मुंबई। अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ बहुत ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते हैं। फिलहाल वह फिल्म बोल बच्चन को लेकर बहुत व्यस्त चल रहे हैं और आराध्या के जन्म के समय भी वह रोहित शेट्टी की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर थे। काम की व्यस्तता के कारण वह आराध्या के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं। अभिषेक आराध्या को बिल्कुल टाइम नहीं दे पा रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या बेटी को एकदम अकेला नहीं छोड़ती हैं। वह अपनी सारी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभा रही हैं। वह उसके सारे काम खुद करती हैं। यही नहीं ऐश कहती हैं कि वह इस वक्त सबसे खूबसूरत दौर में है। ऐश बेटी के साथ इतनी खुश हैं जैसे वह अपना सबसे पसंदीदा किरदार निभा रही हो।
---------

- --

मां बनना एक सुखद एहसास : ऐश्वर्या राय बच्चन


aishwarya rai
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए मातृत्व पहली प्राथमिकता है और रूपहले पर्दे पर फिलहाल लौटने का उनका कोई इरादा भी नहीं है। पिछले साल नवंबर में ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया। भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज़ की 25वीं वर्षगांठ में शिरकत करने लंदन आईं ऐश्वर्या ने कहा, 'मां बनने का एहसास काफी सुखद है, मैं इसका पूरा आनंद उठा रही हूं।'

इडवर्ड हिथ्रो होटल में रात्रि भोज के दौरान 38 वर्षीय इस पूर्व विश्व सुंदरी और उनके अभिनेता पति अभिषेक बच्चन को देखा गया था। ऐश्वर्या के मातृत्व की जिम्मेदारियों को बांटने के सवाल पर अभिषेक ने कहा, ‘‘मैं दोषी हूं, क्योंकि मैं अपनी बेटी की नैपी बदलने के लिए बहुत वक्त नहीं दे पा रहा हूं। सारे कठिन काम वह करती है।’’ बड़े पर्दे पर पिछली बार ऐश्वर्या ‘‘गुजारिश’’ फिल्म में नजर आई थीं। ऐश्वर्या का इरादा फिलहाल काम पर लौटने का नहीं है। ड्रीम रोल के बारे में पूछने पर वह कहती हैं, 'मैंने अब तक इस बारे में कुछ सोचा नहीं है।' इसी प्रश्न के जवाब में अभिषेक ने कहा, 'हम अपने सपने को हर रोज जीते हैं।' अभिषेक के साथ शादी को ऐश्वर्या अपने जीवन का सबसे खुशनुमा दिन बताती हैं। वहीं वाज़ ने बताया कि सेहत को लेकर डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को आराम करने की सलाह दी है, इसलिए वह कार्यक्रम में शरीक नहीं कर पाए। अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ जया बच्चन आई हैं, लेकिन बेटी आराध्या का ध्यान रखने के कारण वह रात्रि भोज में शामिल नहीं हो सकीं।’’ रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित उनकी अगली फिल्म ‘‘बोल बच्चन’’ में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ काम करने को उन्होंने काफी अच्छा अनुभव बताया।

बोल बच्चन के गाने में बिग बी (देखें फोटो)


बोल बच्चन फिल्म के लिए हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक गाना शूट किया है। इसमें उनके साथ अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने भी हिस्सा लिया। बिग बी पर फिल्माए गए गाने की वजह से इस फिल्म का आकर्षण और बढ़ गया है। 

चिन्नी प्रकाश ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। तीनो कलाकार काले रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। बिग बी ने इस गाने की शूटिंग खत्म करने के बाद ट्वीट किया मजा आया लेकिन शूट खत्म होने के बाद डांस स्टेप्स का हैंगओवर हो जाता है। 

ajay devgan,amitabh bachchan,abhishek bachchan

amitabh bachchan

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी।

अभिषेक और ऐश्वर्या की चाहत इस अक्षर से हो बेटी बी का नाम


अभिषेक और ऐश्वर्या चाहते हैं कि वो अपनी बेटी का नाम 'अ' अक्षर से लिखें। फ़िल्मों में पिता का रोल निभाना और असल ज़िन्दगी में पिता बनना दोनों ही बहुत अलग अलग बातें हैं। भले ही फ़िल्म 'पा' में अभिषेक बच्चन ने एक पिता की भूमिका निभाई हो लेकिन अब जब असल ज़िन्दगी में वो एक पुत्री के पिता है तो उन्हें नहीं पता कि वो कैसे अपने एहसासों को बयां करें।
अभिषेक को पिता बने ठीक एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक भी वो उन शब्दों को नहीं खोज पाए हैं जिनके ज़रिए वो अपनी भावनाओं को दुनिया के सामने रख सकें।
एक ख़ास बातचीत में अभिषेक बोले, ''पिता बनना बहुत मज़ेदार है लेकिन पिता बन कर मैं कैसा महसूस कर रहा हूं ये मैं आपको शब्दों में नहीं बता सकता।'
अभिषेक कहते हैं आजकल वो जहां भी जाते हैं सब उनसे बस यही सवाल करते हैं कि पिता बनने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है लेकिन उनके पास इसका कोई सही जवाब नहीं होता, हां ये ज़रूर है कि वो बहुत खुश हैं।
अभिषेक हमेशा से चाहते थे कि उन्हें एक बेटी ही पैदा हो और उनकी ये तमन्ना पूरी हो जाने के बाद वो सातवें असमान पर थे।
अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय ने पिछले महीने 16 नवंबर को मुंबई में एक बेटी को जन्म दिया था। जहां पत्नी ऐश्वर्या अभी घर पर अपनी बेटी की देख-रेख कर रही हैं, वहीं अभिषेक अपनी आनेवाली फ़िल्म 'प्लेयर्स' को प्रमोट करने में लग गए हैं।
'प्लेयर्स' का निर्देशन किया है अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने। फ़िल्म में अभिषेक के साथ हैं बिपाशा बसु, सोनम कपूर, सिकंदर खेर और नील नितिन मुकेश। ये फ़िल्म हॉलीवुड की फ़िल्म 'द इटालियन जॉब' का आधिकारिक रीमेक है।
ये फ़िल्म 6 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

अभिषेक बोले, बहुत भाग्यवान है मेरी बेटी

हाल ही बिटिया के पिता बने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनसे अपनी नन्हीं परी का नाम सुझाने को कहा है। ट्वीटर पर अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘मित्रों नाम के लिए आए सुझावों का स्वागत है।’’

अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय ने 16 नवम्बर को मुम्बई के सेवेन हिल्स अस्पताल में बिटिया को जन्म दिया। उसके बाद से बच्चन परिवार को बधाइयां देने का तांता लग गया। अभिषेक ने कहा, ‘‘आप सभी से प्यार मिल रहा है। हमारा कारवां बढ़कर आठ लाख के पार हो गया है।

बधाई के संदेश अभी तक आ रहे हैं। धन्यवाद दोस्तों। आप लोग बहुत अच्‍छे और प्यारे हैं। मेरी बेटी बहुत भाग्यवान है।’’ एक तरफ अभिषेक पिता बनने का आनंद ले रहे हैं तो दूसरी तरफ दादा बने अमिताभ बच्चन सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने कहा कि अपनी पोती से दूर रहना कठिन है।

दो खानों के बीच फंसेंगे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन न चाहते हुए भी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और आमिर खान से टक्कर लेने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म प्लेयर्स की रिलीज भी दिसंबर में ही होने जा रही है, जब कि शाहरुख और आमिर की फिल्मों की रिलीज भी इसी महीने होनी है। यूं तो जूनियर बी नहीं चाहते कि वे इन दोनों सुपर स्टारों के अगल बगल भी अपनी फिल्म रिलीज करें, लेकिन दिक्कत यह है कि यह उनके हाथ में नहीं है।
फिल्म के निर्देशक अब्बास मुस्तन भी चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज दिसंबर में ही हो। दिसंबर में ही शाहरुख की डॉन 2 रिलीज होनी है और आमिर की रीमा कागती के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म भी इसी माह रिलीज हो सकती है। हालांकि निजी तौर पर जूनियर बच्चन के लिए फिल्म रिलीज का यह वक्त बुरा नहीं है। चूकि नवंबर में वे पिता बनने वाले हैं, इसलिए दिसंबर में वे फिल्म के प्रमोशन के लिए वक्त दे सकेंगे।

अभिषेक बच्चन बनेंगे ‘घनचक्कर’

बॉलीवुड को ‘आमिर’ और ‘नो वन किल्‍ड जेसिका’ जैसी बेहतरीन फिल्‍में दें चुके निर्देशक राजकुमार गुप्ता अब अपनी अगली फिल्म ‘घनचक्कर’ के लिए तैयार हैं, जिसका निर्माण ‘यूटीवी प्रोडक्शन’ करने वाला है। लेकिन सबसे दिलचस्‍प बात यह है कि बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं को छोड़कर राजकुमार ने चुना है अभिषेक बच्‍चन को।
जी हां यानी बॉलीवुड के ‘घनचक्कर’ बनेंगे जूनियर बच्‍चन। यही नहीं सुनने में आया है कि गुप्ता को अभिषेक और यूटीवी को मनाने में काफी दिक्कतें आयी क्‍योंकि बच्‍चन और बैनर के बीच कई दिनों से कोल्‍ड वॉर चल रहा था। साथ ही निर्माता कंपनी फिल्‍म के लिए सैफ अली खान को लेना चाहता था लेकिन गुप्ता की पसंद सिर्फ अभिषेक बच्‍चन थे।

शम्मी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा बॉलीवुड के सितारों का तांता







हिन्दी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेता शम्मी कपूर
को श्रद्धांजलि देने उनके मालाबार हिल स्थित आवास पर परिजनों तथा दोस्तों का तांता लगा है। लम्बी बीमारी के बाद 79 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। आज उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।


शम्मी कपूर को श्रद्धांजलि देने सबसे पहले अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ, निर्देशक सुभाष घई, अनुपम खेर, इमरान खान व उनकी पत्नी अवंतिका, उद्योगपति अनिल अम्बानी उनके घर पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भु

जबल ने भी इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन पर शोक जताते हुए घई ने कहा, "उनके निधन से फिल्म उद्योग को हुई क्षति से अधिक मुझे व्यक्तिगत तौर पर नुकसान हुआ है। मैं उनके बेहद करीब था और उनसे अक्सर मिलता रहता था। मैं उन पर वृत्त चित्र बनाना चाहता था। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह हमें छोड़कर चले जाएंगे। उनकी सोच युवा थी और इसलिए यहां तक कि 79 वर्ष की उम्र में भी वह युवाओं का प्रतिनिधित्व करते थे।"

"उन्होंने मुझे अपने परपोते रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के बारे में बताया था, जिसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले शूटिंग की थी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित थे। उन्होंने मुझे एक-एक बात बताई थी।"

शम्मी कपूर के बड़े भाई राज कपूर की पोती करीना कपूर अपने मित्र सैफ अली खान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए घर पहुंचने वाले अन्य पारिवारिक सदस्यों में उनके भतीजे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर व उनकी पत्नी नीतू सिंह तथा भाई शशि कपूर भी शामिल थे।

काजोल, फरहान अख्तर, आमिर खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, विनोद खन्ना, बॉबी देओल तथा इम्तियाज अली ने भी उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

देखिए खास तस्वीरों में शम्मी कपूर के घर पहुंचे सितारे:

पापा बनने जा रहे अभि ने मम्मी बनने जा रही लारा को दी बधाई


अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बाद अब बॉलीवुड तारिका लारा दत्ता भी मां बनने जा रही हैं। इस अवसर पर ऐश्वर्या के पति व अभिनेताअभिषेक बच्चन ने लारा को बधाई दी है

लारा ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से इसी साल फरवरी में विवाह किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। यह जीवन का अद्भुत समय है। महेश और मैं दोनों ही बच्चे के जन्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"
इसके बाद अभिषेक ने ट्विटर के ही जरिए कहा, "आपको बधाई। आपका स्वागत है।" लारा ने भी अभिषेक की इस बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद कहा।

इससे पहले जून में ऐश्वर्या और अभिषेक ने पुष्टि की थी कि वे अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं।

अभिषेक और लारा ने दो फिल्मों 'मुम्बई से आया मेरा दोस्त' और 'झूम बराबर झूम' में साथ में काम किया है।