अभिनेता आमिर खान का टीवी शो 'सत्यमेव जयते' विवाद में फंसता नजर आ रहा है। बैंड यूफोरिया ने दावा किया है कि शो के थीम सॉन्ग का कोरस, बैंड के पुराने गीत सत्यमेव जयते से लिया गया है।
बैंड के प्रमुख गायक पलाश सेन ने शो के क्रिएटिव टीम को इस सिलसिले में कानूनी नोटिस भेजा है। गीत को कंपोज करनेवाले राम संपत ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। सत्यमेव जयते का पहला एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ और इस शो को दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है।
गायक और यूफोरिया बैंड के प्रमुख पलाश सेन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मुझे फैन्स के कई कॉल आए। फैंस ने मुझसे कहा कि आमिर खान के इस टीवी शो का थीम सॉन्ग यूफोरिया के गीत सत्यमेव जयते से बिल्कुल मिलता जुलता है।
उन्होंने कहा कि शो का ट्रेलर और थीम सॉग काफी समय से दिखाए जा रहे हैं लेकिन मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया। सत्यमेव जयते के पहले एपिसोड में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर प्रकाश डाला गया।
Showing posts with label amir khan. Show all posts
Showing posts with label amir khan. Show all posts
पहले एपिसोड़ के बाद ही विवादों में फंसा ‘सत्यमेव जयते’
Posted by ZMU Digital
Posted on 15:45
with No comments
Labels:
amir khan,
copyright violation,
negative remarks,
plash,
plash shen,
satyamev jayte,
sen,
uforia band
आमिर की हरकत से गुस्साई बीवी, खूब सुनाई खरी खोटी !
Posted by ZMU Digital
Posted on 20:24
with No comments
![]() |
| Aamir Khan |
आमिर खान का ‘मि. परफेक्शनिस्ट’ होना उनकी पत्नी किरण राव को बड़ा अखर रहा है।
दरअसल, आदत से मज़बूर आमिर अपने टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ को परफेक्ट बनाने में ऐसे डूबे हैं कि उन्हें नहाने-खाने-पीने का भी होश नहीं है।
यहां तक कि वे पिछले 2 महीनों से पत्नी और नन्हें बेटे आज़ाद को भी पर्याह्रश्वत समय नहीं दे पा रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब आमिर ने शोरगुल भरी मीटिंग्स भी घर में रखनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने शो के प्रोमोज़ की शूटिंग करने के लिए क्रू को भी घर में घुसा लिया।
सूत्रों के अनुसार, घर को सेट बनते देख किरण के धीरज का बांध टूट गया और पति देवता से कहासुनी कर बैठीं। भाई आमिर, ऐसीग़लती दोबारा करने से पहले अपने घर के किचन से बेलन ग़ायब कर दीजिएगा!
Labels:
aamir,
aamir khan wife,
amir,
amir khan,
kiran rao
कोई सोच भी नहीं सकता वो काम कर सबको हक्का-बक्का कर देते हैं आमिर
Posted by Anonymous
Posted on 19:55
with No comments

एक साल में एक फिल्म करने वाले आमिर किरदार को जीवंत करने के लिए उसमें डूब जाते हैं। इस बार अपने रोल को जस्टिफाई करने के लिए आमिर ने अपनी एक कीमती चीज को ही डुबो दिया। बावजूद इसके उन्हें बड़े नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा। मिस्टर परफेक्ट ने बैकअप प्लान जो बना रखा था।
मामला कुछ यूं हुआ कि वे आगामी फिल्म ‘तलाश’ शूटिंग के लिए लंदन गए थे। शूट बहुत ही महत्वपूर्ण थे और सीक्वेंस थी अंडरवॉटर। यानी पूरी शूटिंग पानी के अंदर होनी थी। पूर्व में अंडरवॉटर शूटिंग मुंबई के नजदीक एक नदी में सेट बनाकर होनी थी लेकिन फिल्म की नायिका करीना कपूर इसके लिए राजी नहीं हुई।
निर्देशक रीमा कागती ने अंडरवॉटर सीक्वेंस को लंदन के एक स्टूडियो में फिल्माना तय किया। इस स्टूडियो का एक भाग विशेष रूप से पानी के अंदर की जाने वाली शूटिंग के लिए ही खासतौर पर बनाया गया है। यहां शूटिंग के दौरान आमिर खान का मोबाइल पानी के अंदर की खो गया।
हालांकि आमिर को कॉन्टेक्ट कर पाना आसान नहीं और वे केवल खास कॉल्स का ही जवाब देते हैं लेकिन मोबाइल हरदम उनके साथ रहता है। पानी में छूटे इस मोबाइल को लेकर आमिर की टीम टेंशन में थी लेकिन उन्होंने बहुत ही सहजता से वही मोबाइल अपनी जेब से निकालकर सभी को विस्मित कर दिया।
चौंकिए मत, इसके लिए आमिर ने पानी के अंदर कोई खोजबीन नहीं की थी बल्कि यही तो उनकी स्मार्टनेस थी। दरअसल उन्होंने एक जैसे दो मोबाइल खरीदे थे और दोनों में ही फोनबुक व अन्य डाटा सुरक्षित रखा हुआ था।
वे समय-समय पर दोनों मोबाइल के नए डाटा को कॉपी भी करते थे। इसके बाद शूटिंग क्रू ने चैन की सांस ली और कई लोगों ने आमिर से बैकअप प्लान बनाने का नया फंडा भी सीखा। स्क्रीन हो या निजी जिंदगी आमिर खान हर जगह अपनी समझबूझ की अलग छाप छोड़ ही देते हैं।
Labels:
amir khan
आमिर ने मार ली पलटी, किया शाहरूख खान को सपोर्ट
Posted by Anonymous
Posted on 18:40
with No comments
ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर आमिर खान शाहरूख खान की फिल्म रा.वन के खिलाफ चल रहे चुटकुलों पर सीरियस हो गए हैं।
आमिर केवल मिस्टर परफेक्निस्ट ही नहीं हैं बल्कि वह मामलों को डिप्लोमेटिकली भी अच्छे से हैंडिल करते हैं। शाहरूख खान के प्रतिद्वंद्वी सलमान खान के साथ आमिर खान के अच्छे रिश्ते के बारे में सभी को पता है। लेकिन अब आमिर शाहरूख के साथ भी अपने रिश्ते को अच्छा बनाने में जुटे हुए हैं।

आमिर किंग खान की फिल्म रा.वन पर बनाए जा रहे जोक्स को लेकर सीरियसली लेते हुए मानते हैं कि यह बहुत बुरा है। वास्तव में आमिर ने किंग खान का समर्थन करते हुए कहा कि किंग खान बॉलीवुड में कुछ बिल्कुल नया करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि आमिर शाहरूख की रा.वन को नहीं चलने देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आमिर को अहसास हुआ कि शाहरूख ने एक अद्भुत काम किया है और उन्होंने इस फिल्म की आलोचना करने की बजाय तारीफ की।
वैसे क्या आप बता सकते हैं कि आखिर ऐसा क्या है जिसके कारण आमिर बॉलीवुड के बादशाह से अपने रिश्ते अच्छे बनाने में जुटे हुए हैं।
Labels:
amir khan
करीना ने आमिर के लिए छोड़ा शाहरूख का साथ
Posted by Anonymous
Posted on 19:00
with No comments

करीना कपूर टोरंटो में फिल्म रा.वन के प्रीमियर को बपुत मिस करने वाली हैं क्योंकि प्रीमियर की डेट उनकी अगली फिल्म धुआं के शेड्यूल से क्लैश कर रही है।
करीना अपने आप को दुविधा में घिरी हुई पा रहीं हैं। शाहरूख खान की फिल्म रा.वन के टोरंटो में होने वाले प्रीमियर के डेट्स व रीमा कागती के निर्देशन में बन रही आमिर खान स्टारर फिल्म धुआं के डेट्स एक ही हैं। दुविधा में फंसी बेबो ने किंग खान से ज्यादा तरजीह मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान को दी। करीना ने रीमा कागती की फिल्म से पहले आमिर के साथ 3 इडियट्स में काम किया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
एक करीबी सूत्र ने बेबो के इस फैसले का बचाव करते हुए बताया, "करीना को फिल्म में एक सीक्वेंस के दौरान पानी के अंदर कुछ सीन शूट करने हैं व इसके लिए वे स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाली हैं। इसके लिए उन्हें समय चाहिए इसलिए रा.वन के प्रीमियर में उनके जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।"
इस सीन को मुंबई के बाहरी इलाके में फिल्माने की बात कहा जा रहा है। कुछ दिनों पहले इस सीन को कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण अंतिम समय में कैंसिल करना पड़ा था। अब एक बार फिर से इसके लिए लोकेशन फाइनल कर लिया गया है और अब इसे शूट करने में ज्यादा देर नहीं किया जा सकता है।
इसके साथ ही सूत्र ने आगे बताया, "करीना फिल्म की लीड फीमेल हैं और शाहरूख निश्चित रूप से यह कोशिश करेंगे कि करीना रा.वन के प्रीमियर में शामिल हों। बेबो भी दुबई व लंदन प्रीमियर में शामिल रहना पसंद करेंगी।"करीना कपूर टोरंटो में फिल्म रा.वन के प्रीमियर को बपुत मिस करने वाली हैं क्योंकि प्रीमियर की डेट उनकी अगली फिल्म धुआं के शेड्यूल से क्लैश कर रही है।
करीना अपने आप को दुविधा में घिरी हुई पा रहीं हैं। शाहरूख खान की फिल्म रा.वन के टोरंटो में होने वाले प्रीमियर के डेट्स व रीमा कागती के निर्देशन में बन रही आमिर खान स्टारर फिल्म धुआं के डेट्स एक ही हैं। दुविधा में फंसी बेबो ने किंग खान से ज्यादा तरजीह मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान को दी। करीना ने रीमा कागती की फिल्म से पहले आमिर के साथ 3 इडियट्स में काम किया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
एक करीबी सूत्र ने बेबो के इस फैसले का बचाव करते हुए बताया, "करीना को फिल्म में एक सीक्वेंस के दौरान पानी के अंदर कुछ सीन शूट करने हैं व इसके लिए वे स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाली हैं। इसके लिए उन्हें समय चाहिए इसलिए रा.वन के प्रीमियर में उनके जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।"
इस सीन को मुंबई के बाहरी इलाके में फिल्माने की बात कहा जा रहा है। कुछ दिनों पहले इस सीन को कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण अंतिम समय में कैंसिल करना पड़ा था। अब एक बार फिर से इसके लिए लोकेशन फाइनल कर लिया गया है और अब इसे शूट करने में ज्यादा देर नहीं किया जा सकता है।
इसके साथ ही सूत्र ने आगे बताया, "करीना फिल्म की लीड फीमेल हैं और शाहरूख निश्चित रूप से यह कोशिश करेंगे कि करीना रा.वन के प्रीमियर में शामिल हों। बेबो भी दुबई व लंदन प्रीमियर में शामिल रहना पसंद करेंगी।"
Labels:
amir khan,
kareena kapoor
हैरान आमिर पूछ पड़े, 'आखिर कौन है ये छम्मक छल्लो'
Posted by Anonymous
Posted on 22:36
with No comments
शाहरुख़ ख़ान और करीना कपूर पर फ़िल्माया गया गाना छम्मक छल्लो आजकल टीवी पर काफ़ी दिखाया जा रहा है।फ़िल्म रा.वन के इस गाने की चर्चा मीडिया में भी काफ़ी हो रही है। लेकिन परफ़ेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर ख़ान इस बारे में कुछ भी नहीं जानते।
जब उनसे इस गाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो वो बोले, "ये छम्मक छल्लो क्या है। मैंने तो इसके बारे में ना सुना है, ना देखा है।"
फ़िल्म साहिब, बीबी और गैंगस्टर के म्यूज़िक लॉन्च पर पहुंचे आमिर ने ये कहा।
मीडिया में आमिर और शाहरुख़ की 'प्रतिद्वंद्विता' अक्सर ही सुर्खियां बटोरती रहती है। आमिर के इस बयान को भी इसी 'प्रतिद्वंद्विता' से जोड़कर देखा जा रहा है।
जहां शाहरुख़ ख़ान के इस गाने के बारे में आमिर ने अनभिज्ञता जताई, वहीं सलमान ख़ान की आमिर ने जमकर तारीफ़ की।
जब आमिर से कहा गया कि सलमान ख़ान उनके बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार के रूप में उभरे हैं, इस पर उनका क्या कहना है, तो आमिर बोले, "सलमान मेरे पीछे नहीं, मेरे आगे हैं। वो इस वक़्त बॉक्स ऑफ़िस के सबसे बड़े स्टार हैं. उनकी फ़िल्म बॉडीगार्ड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मैं सलमान के लिए बहुत ख़ुश हूं।"
आमिर ने ये भी बताया कि सलमान ख़ान जब अमरीका में अपना इलाज करवाने गए थे तब उन्होंने ही फ़ोन करके सलमान को बताया कि बॉडीगार्ड ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
आमिर ख़ान ने कहा कि सलमान के साथ उनकी बड़ी अच्छी दोस्ती है और वो भविष्य में उनके साथ फ़िल्म ज़रूर करना चाहेंगे।
आमिर और सलमान ने अब तक सिर्फ़ एक फ़िल्म में साथ काम किया है। 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित कॉमेडी फ़िल्म अँदाज़ अपना-अपना में ये दोनों साथ दिखे थे।
हालांकि आमिर ने इन ख़बरों का खंडन किया कि वो सलमान के साथ 'अँदाज़ अपना-अपना' के रीमेक में आ रहे हैं।
Labels:
amir khan
फिल्म ‘धूम-3’ के लिए कैटरीना बनी आमिर की पसंद
Posted by Anonymous
Posted on 23:23
with No comments

बॉक्सऑफिस पर सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी फिल्म ‘धूम’ की तीसरी कड़ी ‘धूम-3’ में कैटरीना कैफ को मौका दिया जा रहा है। फिल्म ‘धूम-3’ में बतौर मुख्य अभिनेता आमिर खान के साथ कैटरीना कैफ का जलवा देखने को मिलेगा। दरअसल आमिर ने ही कई अभिनेत्रियों के नामों पर विचार करने के बाद कैटरीना का नाम सूझाया। सूत्रों के मुताबिक यशराज बैनर पहले से ही कैटरीना को लेने का मन बना चुका था लेकिन आखिरी फैसला आमिर पर ही छोड़ दिया गया था।
Labels:
amir khan
शम्मी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा बॉलीवुड के सितारों का तांता
Posted by Anonymous
Posted on 09:57
with No comments
हिन्दी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेता शम्मी कपूर
को श्रद्धांजलि देने उनके मालाबार हिल स्थित आवास पर परिजनों तथा दोस्तों का तांता लगा है। लम्बी बीमारी के बाद 79 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। आज उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
शम्मी कपूर को श्रद्धांजलि देने सबसे पहले अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ, निर्देशक सुभाष घई, अनुपम खेर, इमरान खान व उनकी पत्नी अवंतिका, उद्योगपति अनिल अम्बानी उनके घर पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भु
जबल ने भी इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
उनके निधन पर शोक जताते हुए घई ने कहा, "उनके निधन से फिल्म उद्योग को हुई क्षति से अधिक मुझे व्यक्तिगत तौर पर नुकसान हुआ है। मैं उनके बेहद करीब था और उनसे अक्सर मिलता रहता था। मैं उन पर वृत्त चित्र बनाना चाहता था। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह हमें छोड़कर चले जाएंगे। उनकी सोच युवा थी और इसलिए यहां तक कि 79 वर्ष की उम्र में भी वह युवाओं का प्रतिनिधित्व करते थे।"
"उन्होंने मुझे अपने परपोते रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के बारे में बताया था, जिसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले शूटिंग की थी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित थे। उन्होंने मुझे एक-एक बात बताई थी।"
शम्मी कपूर के बड़े भाई राज कपूर की पोती करीना कपूर अपने मित्र सैफ अली खान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए घर पहुंचने वाले अन्य पारिवारिक सदस्यों में उनके भतीजे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर व उनकी पत्नी नीतू सिंह तथा भाई शशि कपूर भी शामिल थे।
काजोल, फरहान अख्तर, आमिर खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, विनोद खन्ना, बॉबी देओल तथा इम्तियाज अली ने भी उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
देखिए खास तस्वीरों में शम्मी कपूर के घर पहुंचे सितारे:
उनके निधन पर शोक जताते हुए घई ने कहा, "उनके निधन से फिल्म उद्योग को हुई क्षति से अधिक मुझे व्यक्तिगत तौर पर नुकसान हुआ है। मैं उनके बेहद करीब था और उनसे अक्सर मिलता रहता था। मैं उन पर वृत्त चित्र बनाना चाहता था। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह हमें छोड़कर चले जाएंगे। उनकी सोच युवा थी और इसलिए यहां तक कि 79 वर्ष की उम्र में भी वह युवाओं का प्रतिनिधित्व करते थे।"
"उन्होंने मुझे अपने परपोते रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के बारे में बताया था, जिसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले शूटिंग की थी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित थे। उन्होंने मुझे एक-एक बात बताई थी।"
शम्मी कपूर के बड़े भाई राज कपूर की पोती करीना कपूर अपने मित्र सैफ अली खान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए घर पहुंचने वाले अन्य पारिवारिक सदस्यों में उनके भतीजे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर व उनकी पत्नी नीतू सिंह तथा भाई शशि कपूर भी शामिल थे।
काजोल, फरहान अख्तर, आमिर खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, विनोद खन्ना, बॉबी देओल तथा इम्तियाज अली ने भी उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

देखिए खास तस्वीरों में शम्मी कपूर के घर पहुंचे सितारे:
Labels:
abhishek bachchan,
amir khan,
Babideol,
etc
संजू बाबा की हो गई छुट्टी, आमिर होंगे नए मुन्नाभाई!
Posted by Anonymous
Posted on 13:16
with No comments

लगता है मुन्नाभाई के अगले सीक्वल से संजय दत्त और अरशद वारसी की विदाई होने जा रही है। बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर हैं कि आमिर खान अगले मुन्नाभाई बनने जा रहे हैं और सर्किट की जगह शरमन जोशी ले सकते हैं। गौरतलब है कि मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस से मशहूर हुए फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपनी पिछली सुपरडुपर हिट 'थ्री इडियट्स' में आमिर और शरमन के साथ काम किया है। सूत्रों के अनुसार, थ्री इडियस्ट की शूटिंग के दौरान ही राजकुमार हिरानी के दिमाग में आमिर और शरमन को मुन्नाभाई व सर्किट बनाने का आइडिया आया था और अब हिरानी ने आखिरकार अपने इस आइडिया को आजमाने का मन बना लिया है।
सूत्रों के अनुसार, हिरानी का मानना है कि नए मुन्नाभाई और सर्किट के आ जाने से फिल्म में ताजगी आएगी। वैसे भी कहा जा रहा है कि संजू अब पहले जैसे युवा नहीं रहे और उनकी बढ़ती उम्र का असर फिल्म पर पड़ सकता है।
सूत्रों ने अनुसार, हिरानी ने थ्री इडियट्स की शूटिंग के दौरान ही आमिर से मुन्नाभाई बनने की गुजारिश की थी, जिस पर आमिर ने वादा किया था कि यदि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई, तो वो फिल्म जरूर करेंगे।
हालांकि इन खबरों पर अभी आमिर और राजकुमार हिरानी की तरफ से कोई कॉमेंट नहीं आया है।
Labels:
amir khan
सामने आया 'देल्ही बेली' के 'आई हेट यू' का चौंकाने वाला सीक्रेट
Posted by Anonymous
Posted on 12:39
with No comments

अमिर खान की पहचान एक ऐसे एक्टर के रूप में है जो जानते हैं किस प्रोमोशनल टैक्टिस को अपनाकर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बन सकती है।
वैसे कईयों को नहीं पता है कि आमिर अपने सीक्रेट्स को छुपाकर रखने में उस्ताद हैं। हालांकि मिस्टर परफेक्टनिस्ट के होम प्रोडक्शन 'देल्ही बेली' के प्रोमोशनल सांग 'आई हेट यू' के बारे में एक चौंकाने वाला सीक्रेट सामने आया है।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि आमिर ने 'देल्ही बेली' के प्रोमोशनल आइटम सांग 'आई हेट यू' को तीन साल पहले ही किसी और फिल्म के लिए शूट किया था। उस समय मिस्टर परफेक्टनिस्ट ने इस आइटम नंबर के लिए कुछ अन्य प्रमुख एक्ट्रेसेज से संपर्क भी किया था। लेकिन बात नहीं नह पाई और आमिर ने अकेले ही इस आइटम नंबर को शूट करवा लिया।
आमिर ने इस वीडियो को भविष्य में अच्छा मौका मिलने पर इस्तेमाल करने लिए स्टोर में ही रखने का फैसला किया था। अब यह किसे पता था कि यह वीडियो उनके भांजे इमरान खान की फिल्म में इस्तेमाल किया जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि जब किसी ने आमिर से उक्त वीडियो में उनके लुक के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि उन्होंने इस गाने में डिजिटल तकनीक से अपनी मूंछें हटाईं थीं। रीमा कागती की आनेवाली एक अनाम फिल्म के लिए आमिर ने तीन महीने से मूंछें रखी हुईं हैं। ये बातें ही सब कुछ कह देती हैं।
खैर, हम कह सकते हैं कि आमिर सचमुच में जानते हैं कि पुरानी चीजों को कैसै इस्तेमाल किया जाता है।
Labels:
amir khan
आमिर के जलवे से बॉलीवुड बन गया 'गजिनी'
Posted by Anonymous
Posted on 14:54
with No comments

साल 2001 में दो ऐसी फिल्में आई थीं जिन्होंने बॉलीवुड की रचनात्मकता ही बदल कर रख दी। ये दो फिल्में थीं 'लगान' और 'दिल चाहता है'। 'लगान' के पीछे आमिर खान थे तो 'दिल चाहता है' फरहान अख्तर की पेशकश थी। बॉलीवुड में नयापन लाने वाले इन दोनों कलाकारों का जादू आज भी बरकरार है।
'लगान' के प्रदर्शन के बाद फिल्म थियेटर स्टेडियम्स में तब्दील हो गए थे। जैसे-जैसे फिल्म अपने क्लाइमैक्स पर पहुंचती थी दर्शक तालियां बजाना और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देते थे। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्वतंत्रता पूर्व के भारत का चित्र खींचती है। यह भारतीयों द्वारा अंग्रेज सरकार को चुकाए जाने वाले लगान और क्रिकेट पर बनी फिल्म है। इसने न केवल बॉलीवुड के लिए नई सम्भावनाएं बनाईं बल्कि यह आमिर के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।
आमिर ने इस ऑस्कर के लिए नामांकित हुई फिल्म का निर्माण करने और इसमें अभिनय करने का फैसला लिया था जबकि शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं ने इसे ठुकरा दिया था। आमिर ने अपनी 'मेला' और 'मन' जैसी असफल फिल्में देने के बाद भी इसमें अभिनय का मन बनाया।
'लगान' को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन जब 15 जून, 2001 को यह फिल्म प्रदर्शित हुई तो यह न केवल निर्माताओं की उम्मीदों से आगे निकली बल्कि सिनेमा प्रेमियों और आलोचकों को भी यह खूब पसंद आई। इसी दिन सन्नी देओल अभिनीत 'गदर: एक प्रेम कथा' भी प्रदर्शित हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया।
इसके बाद आमिर ने 'रंग दे बसंती', 'फना', 'गजनी' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्में दीं। 'तारे जमीन पर' में उन्होंने अभिनय भी किया और इस फिल्म के निर्माण व निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली। एक निर्माता के तौर पर उन्होंने 'पीपली लाइव' और 'देल्ही बेली' फिल्में दीं।
'लगान' के प्रदर्शन के दो महीने बाद ही फरहान अख्तर की 'दिल चाहता है' आई। आमिर इसके मुख्य कलाकारों में से एक थे। फिल्म में समकालीन भारतीय युवा और उनकी जिंदगी का चित्रण था। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। यह फरहान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।
बाद में फरहान ने 'लक्ष्य' और 'डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन' फिल्में दीं। उन्होंने 'रॉक ऑन!' से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'लक बाई चांस' जैसी फिल्में भी बनाईं।
Labels:
amir khan
