Recent Movies
Showing posts with label satyamev jayte. Show all posts
Showing posts with label satyamev jayte. Show all posts

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बनने वाली फिल्म में अजय-काजोल

ajay-kajol

ajay-kajol

महाराष्ट्र सरकार के कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रयासों के तहत बनाई जा रही एक लघु फिल्म में अभिनेता अजय देवगन और उनकी अदाकारा पत्नी काजोल एक साथ दिखाई देंगे। नौ साल की बेटी के माता-पिता काजोल-अजय कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान से जुड़ गए हैं और इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं। अजय ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह एक महीने में शूटिंग के लिए तैयार हो जानी चाहिए। मैं और काजोल दोनों इसमें होंगे और कन्या भ्रूण हत्या के बारे में बात करेंगे।’’ हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपने टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ में इस संवेदनशील मुद्दे को उठाया था। महाराष्ट्र के बीड, सोलापुर और लातूर जिलों में हाल ही में कन्या भ्रूण हत्या के अनेक मामले में सामने आने से सरकार और जनता में खलबली मच गई थी।

--------
--

आमिर का 'सत्यमेव जयते' और यौन शोषण पीड़ितों का दर्द ...

आमिर खान ने अपने शो सत्यमेव जयते के दूसरे एपिसोड से देश को उस सच्चाई से रूबरू कराया जिसे काला सच मानकर देश की आधी आबादी ने अपने सीने में दबा रखा है। इस बार आमिर खान ने अपने शो के जरिए बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दे पर बात की। आमिर के शो के दौरान कई पड़ाव ऐसे आए जब तमाम मानवीय संवेदनाएं सोती नजर आईं। शो पर आए लोगों ने जुर्म की ऐसी दास्तां बयां की जिससे परिचित तो देश की एक बड़ी आबादी है लेकिन जिसे सुनने या सुनाने की हिम्मत किसी की नहीं होती। इस बार शो पर आमिर ने बाल यौन शोषण की बात की। आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 53 फीसदी बच्चों के साथ बचपन में यौन शोषण होता है। बॉलीवुड सिनेमा गोस्सिप ने सत्यमेव जयते की ओर से यूट्यूब पर जारी किए गए शो के वीडियो से कुछ तस्वीरें निकाली हैं। तस्वीरों के साथ हम बयां कर रहे हैं वो कहानी जो आमिर के शो पर आने वाले बाल यौन शोषण पीड़ितों ने सुनाई। यह दास्तां आपको रुला सकती है। लेकिन अब सिर्फ रोकर ही कुछ नहीं होगा। हालात बदलने के लिए अब कुछ करना होगा। आमिर के शो का यह फोटो फीचर देखिए और इस शो पर अपनी राय दीजिए.. 
----
--
Aamir Khan in 'Satyamev Jayte'

Graph of Victims of Child Sex

CHILDLINE Helpline

पहले एपिसोड़ के बाद ही विवादों में फंसा ‘सत्यमेव जयते’

अभिनेता आमिर खान का टीवी शो 'सत्यमेव जयते' विवाद में फंसता नजर आ रहा है। बैंड यूफोरिया ने दावा किया है कि शो के थीम सॉन्ग का कोरस, बैंड के पुराने गीत सत्यमेव जयते से लिया गया है। बैंड के प्रमुख गायक पलाश सेन ने शो के क्रिएटिव टीम को इस सिलसिले में कानूनी नोटिस भेजा है। गीत को कंपोज करनेवाले राम संपत ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। सत्यमेव जयते का पहला एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ और इस शो को दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। गायक और यूफोरिया बैंड के प्रमुख पलाश सेन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मुझे फैन्स के कई कॉल आए। फैंस ने मुझसे कहा कि आमिर खान के इस टीवी शो का थीम सॉन्ग यूफोरिया के गीत सत्यमेव जयते से बिल्कुल मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि शो का ट्रेलर और थीम सॉग काफी समय से दिखाए जा रहे हैं लेकिन मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया। सत्यमेव जयते के पहले एपिसोड में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर प्रकाश डाला गया।