Recent Movies
Showing posts with label etc. Show all posts
Showing posts with label etc. Show all posts

बॉलीवुड ने की अन्ना की गिरफ्तारी की आलोचना


बॉलीवुड ने सिविल सोसाइटी के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मंगलवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटना की आलोचना की है. पुलिस ने जन लोकपाल विधेयक की मांग में अनशन की तैयारी कर रहे अन्ना को उनके कई प्रमुख समर्थकों के साथ हिरासत में लिया है. जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने अन्ना को हिरासत में लिए जाने को 'गैरसंवेधानिक' करार दिया है जबकि मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने इस घटना को 'भारतीय गणतंत्र का सबसे दुखद दिन' करार दिया है. इन दोनों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पुलिस की इस कार्यवाही की निंदा की है.
किन हस्तियों ने क्या कहा:
अनुपम खेर: अन्ना हजारे, किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल को जेपी पार्क पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया. यह भारतीय गणतंत्र के लिए सबसे काला दिन है. हमें सरकार की इस कार्यवाही का विरोध करना है और अपनी बात शांतिपूर्वक कहनी है.
जावेद अख्तर: मैंने अन्ना हजारे के काम करने के तरीके के बारे में कुछ बातें सुनी हैं लेकिन उन्हें हिरासत में लिया जाना असंवैधानिक और अस्वीकार्य है.
शेखर कपूर: हिंसा का कोई खतरा नहीं है लेकिन इसके बावजूद सरकार ने अन्ना हजारे को हिरासत में ले लिया. लाखों लोग आज अन्ना के समर्थन में खड़े हैं क्योंकि उनका तंत्र पर से विश्वास मिट गया है. अगर सरकार लोगों का प्रतिनिधित्व करती है तो उसे अन्ना की टीम को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत देनी चाहिए.

अनुराग कश्यप: कांग्रेस का कामकाज देखकर लग रहा है कि आपातकाल का दौर लौट आया है. यह सरकार काफी कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है. पुलिस बल का प्रयोग करके सरकार अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को एक तरह से स्वीकार कर रही है.
शबाना आजमी: हम अन्ना हजारे को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हैं. देश के सभी लोगों को संवेधानिक तौर पर प्रदर्शन का अधिकार है.
दिया मिर्जा: यह साफ हो गया है कि सरकार ने अन्ना हजारे को हीरो बना दिया है. उनका कद पहले से काफी अधिक बढ़ गया है.
गौरव कपूर: यह तो होना ही था. क्या अन्ना को यह मालूम नहीं था कि हमारे देश में प्रदर्शन का एक ही तरीका प्रचलित है. वह तरीका है दुकानों को नुकसान पहुंचाओ और बसों को जला दो!

शम्मी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा बॉलीवुड के सितारों का तांता







हिन्दी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेता शम्मी कपूर
को श्रद्धांजलि देने उनके मालाबार हिल स्थित आवास पर परिजनों तथा दोस्तों का तांता लगा है। लम्बी बीमारी के बाद 79 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। आज उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।


शम्मी कपूर को श्रद्धांजलि देने सबसे पहले अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ, निर्देशक सुभाष घई, अनुपम खेर, इमरान खान व उनकी पत्नी अवंतिका, उद्योगपति अनिल अम्बानी उनके घर पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भु

जबल ने भी इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन पर शोक जताते हुए घई ने कहा, "उनके निधन से फिल्म उद्योग को हुई क्षति से अधिक मुझे व्यक्तिगत तौर पर नुकसान हुआ है। मैं उनके बेहद करीब था और उनसे अक्सर मिलता रहता था। मैं उन पर वृत्त चित्र बनाना चाहता था। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह हमें छोड़कर चले जाएंगे। उनकी सोच युवा थी और इसलिए यहां तक कि 79 वर्ष की उम्र में भी वह युवाओं का प्रतिनिधित्व करते थे।"

"उन्होंने मुझे अपने परपोते रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के बारे में बताया था, जिसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले शूटिंग की थी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित थे। उन्होंने मुझे एक-एक बात बताई थी।"

शम्मी कपूर के बड़े भाई राज कपूर की पोती करीना कपूर अपने मित्र सैफ अली खान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए घर पहुंचने वाले अन्य पारिवारिक सदस्यों में उनके भतीजे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर व उनकी पत्नी नीतू सिंह तथा भाई शशि कपूर भी शामिल थे।

काजोल, फरहान अख्तर, आमिर खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, विनोद खन्ना, बॉबी देओल तथा इम्तियाज अली ने भी उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

देखिए खास तस्वीरों में शम्मी कपूर के घर पहुंचे सितारे: