Home » , , , , » आमिर की हरकत से गुस्साई बीवी, खूब सुनाई खरी खोटी !

आमिर की हरकत से गुस्साई बीवी, खूब सुनाई खरी खोटी !

Aamir Khan
आमिर खान का ‘मि. परफेक्शनिस्ट’ होना उनकी पत्नी किरण राव को बड़ा अखर रहा है।

दरअसल, आदत से मज़बूर आमिर अपने टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ को परफेक्ट बनाने में ऐसे डूबे हैं कि उन्हें नहाने-खाने-पीने का भी होश नहीं है।

यहां तक कि वे पिछले 2 महीनों से पत्नी और नन्हें बेटे आज़ाद को भी पर्याह्रश्वत समय नहीं दे पा रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब आमिर ने शोरगुल भरी मीटिंग्स भी घर में रखनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने शो के प्रोमोज़ की शूटिंग करने के लिए क्रू को भी घर में घुसा लिया।

सूत्रों के अनुसार, घर को सेट बनते देख किरण के धीरज का बांध टूट गया और पति देवता से कहासुनी कर बैठीं। भाई आमिर, ऐसीग़लती दोबारा करने से पहले अपने घर के किचन से बेलन ग़ायब कर दीजिएगा!
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.