Recent Movies
Showing posts with label kareena kapoor. Show all posts
Showing posts with label kareena kapoor. Show all posts

वायरल हो रही है स्टंट वीमेन गीता टंडन की कहानी - Inspirational journey of geeta tandon



बॉलीवुड में स्टंट तो काफी  होते है लेकिन इनको करने के लिए अभिनेता अभिनेत्री के जगह पर स्टंट मेन और स्टंट -वीमेन होते है . स्टंट-मेन के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन यह एक स्टंट वीमेन की कहानी है . गीता टंडन बॉलीवुड की सबसे कामयाब स्टंट-वि‍मेन में से एक हैं. 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण और 'सिंघम' में करीना कपूर खान के लिए स्टंट कर चुकीं गीता, रि‍यल लाइफ में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं. एक सामान्य से परिवार में जन्मीं गीता की शादी 15 साल की उम्र में ही हो गई थी. वो एक आदर्श बीवी बनने के लिए भी तैयार थीं लेकिन शादी उनके लिए अपमान का घूंट बनकर रह गई.

हर दिन शाम ढलते ही वो सहम जातीं. इंतजार करतीं कि रात खत्म कब होगी. हर रात उनका पति शराब पीकर आता और मारता... गीता ने सोचा बच्चा हो जाएगा तो हालात बदल जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उनका पति रोज उन्हें मारता, उनके बाल खींचता, दांतों से काटता और घर के दूसरे सदस्य, सभी दूर खड़े होकर तमाशा देखते.

एक दिन तो खुद उनकी सास ने अपने बेटे से कहा कि इसके कपड़े फाड़कर इसका रेप कर दो, अक्ल ठिकाने आ जाएगी. फिर एक दिन उन्होंने घर छोड़ दिया.

पति हाथ में तलवार लेकर उनका पीछा कर रहा था और वो एक बच्चे को गोद में लिए और एक का हाथ पकड़कर भागी जा रही थीं. इसके बाद वो अपनी बहन के घर पहुंचीं लेकिन वहां से भी जाना पड़ा. चार दिन गुरूद्वारे में बिताए. कुछ ऐसी जगहों से भी सामना हुआ जहां घंटों के हिसाब से शरीर की बोली लगाई जाती थी.

इतना सबकुछ सहने के बाद भी गीता टूटी नहीं. उन्होंने खुद से ही ये वादा कर रखा था कि जब तक मरने वाली हालत न हो जाए वो वेश्यावृत्ति के दलदल में नहीं कूदेंगी और फिर आगे क्या हुआ खुद देखिये ...


Keywords :  Bollywood , Bollywood News, Bollywood Stuntwoman, Geeta Tandon, Kareena Kapoor, Deepika Padukone, naari shakti

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बल्कि के वास्तविक जीवन पर आधारित है फिल्म की एंड का - Ki and Ka based on the real life of R Balki

शादीशुदा जिंदगी में लड़का और लड़की किस तरह से एक-दूसरे का साथ निभाते हैं, बाल्की ने इसका बिल्कुल ही नया नजरिया फिल्म की एंड का में  पेश किया है । बाल्की अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितने क्रिएटिव हैं, पर्सनल लाइफ में उतने ही सपोर्टिव हैं। पत्नी गौरी शिंदे को पत्नी से ज्यादा वह हमसफर के रूप में देखते हैं। पर्सनल लाइफ को बाल्की ने बड़ी खूबसूरती से बैलेंस किया है। हालांकि वह गौरी से उम्र में 14-15 साल बड़े हैं, लेकिन फिर भी घर में वह उन्हें पूरा स्पेस देते हैं और उनकी झिड़कियां भी सुन लेते हैं।

दिलचस्प बात ये है गौरी जितनी करियर ओरियंटेड हैं, बाल्की को घर संभालना उतना ही रास आता है। यूं तो लंबे समय तक दोनों ने अपने पैशन फौलो किया, लेकिन बात जब घर संभालने की आई, तो बाल्की ने खुद ही गौरी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी स्टडीज पूरी करने को कहा और घर की जिम्मेदारी खुद उठा ली। बाल्की ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि शादी-शुदा होना किसी बोझ की तरह नहीं होना चाहिए। वहीं गौरी अक्सर अपने इंटरव्यू में बाल्की को पत्नीव्रता कहा करती हैं और इसके लिए खुद को खुशकिस्मत भी मानती हैं। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं घर में भी परफेक्शन चाहती हूं। लेकिन अब मैंने अपने इस जुनून का रुख फिल्मों की तरफ मोड़ दिया है। शुक्र है कि बाल्की घर की जिम्मेदारियों में मेरा साथ निभाते हैं कि मुझे घर के लिए सोचना ही नहीं पड़ता।’ तो क्या माना जाये कि ‘की एंड का’ की कहानी के लिए इंस्पिरेशन बाल्की को अपने ही घर से मिली है?

अगर ऐसा है, तो निजी जिंदगी में फैमिली के लिए वह जितना डैडीकेटेड हैं, उसकी झलक काफी हद तक का यानी अर्जुन कपूर के किरदार में देखने को मिलेगी। मुमकिन है कि गौरी के टैलेंट और फिल्मों के लिए जुनून से बाल्की जिस तरह प्रभावित हुए हों, उसका अक्स ‘किया’ के किरदार में देखने को मिले, जिसे पर्दे पर करीना कपूर निभा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि पर्सनल लाइफ से से इंस्पायर्ड बाल्की की यह कहानी हर आम-ओ-खास के दिल को छू जाएगी।

Keywords : R balki, Kareena Kapoor, Arjun Kapoor, Bollywood, New Release, Ki and Ka

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म रिव्यु : की एंड का - Film Review Ki ann Ka

फिल्म का नाम: की एंड का
डायरेक्टर: आर बाल्की
स्टार कास्ट: अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, स्वरूप सम्पत, अमिताभ बच्चन, रजित कपूर
अवधि: 2 घंटा 6 मिनट
रेटिंग: 2.5 स्टार

डायरेक्टर आर बाल्की की फिल्में हमेशा ही चर्चा का विषय बन जाती है, कभी वो 'चीनी कम' और 'पा' जैसी अनोखी कहानी सुनाते हैं, तो कभी 'शमिताभ' जैसा कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं. इस बार तो 'की एंड का' के साथ हाउस हस्बैंड का विषय सबके सामने उजागर करने की कोशिश की है.
यह कहानी कबीर (अर्जुन कपूर) और कीया(करीना कपूर खान) की है. दोनों की मुलाकात चंडीगढ़-दिल्ली की फ्लाइट के दौरान होती है, फिर प्यार होता है जो फटाफट शादी में बदल जाता है. शादी के बाद रेगुलर घरों से अलग ये रिश्ता बन जाता है जहां 'कीया' ऑफिस जाया करती है वहीं कबीर को घर के काम करना ज्यादा पसंद है. अब ये रिश्ता दिन ब दिन कई सारे उतार-चढ़ाव से होकर गुजरता है और हमें थोड़ी-थोड़ी क्लासिक फिल्म 'अभिमान' की भी याद आ जाती है, कैसे? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.

फिल्म की 'सोच' तो अच्छी है, लेकिन सोच को पूरी फिल्म में तब्दील कर पाने में मेकर विफल दिखाई देते हैं. इंटरवल तक माहौल बनाकर रखते हैं, लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स काफी धीमा और कमजोर सा दिखाई पड़ता है. हालांकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का कैमियो एक सरप्राईज जैसा है लेकिन सेकंड हाफ को और भी बेहतर बनाया जा सकता था. पी सी श्रीराम की सिनेमेटोग्राफी हमेशा की तरह उम्दा रही है.

फिल्म में हाउस हस्बैंड के किरदार में अर्जुन कपूर ने बखूब काम किया है जिसे देखकर कई सारी महिलाओं को ये लगने वाला है की उन्हें भी अर्जुन जैसा हस्बैंड चाहिए. वहीं करीना कपूर ने एक बार फिर से अपनी अदाओं और इमोशंस के साथ शत प्रतिशत अभिनय किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का कैमियो एक तरह से सरप्राईज ट्रीट है.

फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी लिखावट है, खासतौर से सेकंड हाफ का हिस्सा और क्लाइमेक्स, जिसे और भी अच्छा एवं बेहतर किया जा सकता था.  फिल्म का गाना 'हाई हील' रिलीज से पहले ही हिट है, लेकिन 'जी हुजूरी' वाला गाना दिल छू जाता है जो टुकड़ों-टुकड़ों में अलग-अलग समय पर सुनाई पड़ता है. म्यूजिक के लिहाज से फिल्म करेक्ट है. अगर आप अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान या आर बाल्की की फिल्मों के दीवाने हैं, तो इसे जरूर देखें.


Keywords : R balki, Kareena Kapoor, Arjun Kapoor, Bollywood, New Release, Ki and Ka

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अभिनेत्रियों को खुद एक दूसरे के लिए 'मिसाल' बनना चाहिए : करीना - Actresses should be ' example ' for each other : Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह इन दोनों के बीच तालमेल जारी रखेंगी। करीना ने यहां संवाददाताओं को बताया, “मैंने व्यावसायिक और परफॉर्मेस आधारित फिल्मों के बीच संतुलन बना रखा है। अगर आप सिर्फ नायिका प्रधान फिल्में करती हैं, तो आप एक लिमिट में बंध जाएंगी इसलिए मैं ऐसा नहीं कर रही हूं।”

बीते वर्षो में फिल्म जगत में अभिनेत्रियों के लिए परिदृश्य पर करीना ने कहा, “पहले लोग कहते थे कि अभिनेत्रियों के लिए शादी के बाद फिल्मों में काम करना संभव नहीं है, लेकिन मेरी शादी हो चुकी है और मैं अभी भी काम कर रही हूं।” करीना ने कहा कि अभिनेत्रियों को खुद दूसरी अभिनेत्रियों के लिए एक ‘मिसाल’ पेश करनी होगी।

करीना की नई फिल्म ‘की एंड का‘ शुक्रवार (आज) को रिलीज हो गई,   आर. बाल्कि के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना का रोल व्यावसायिक पर आधारित है जिसमे उनके को एक्टर अर्जुन कपूर है ।

Keywords : Arjun Kapoor, Kareena Kapoor, Ki and Ka, R Balki, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अर्जुन कपूर ने रेडियो जॉकी को थप्पड़ क्यों मारा - Why Arjun Kapoor Slaps A Radio Jockey ?

बॉलीवुड डायरेक्टर आर बाल्की की फिल्म 'की एंड का' के मुख्य भूमिका में करीना कपूर खान के साथ अर्जुन कपूर है। जिसमे करीना एक करियर ओरिएंटेड लेडी है जो हाई प्रोफाइल जॉब में है, वही अर्जुन हाउसहस्बैंड के रोल में है जो घर के देखभाल करते है ।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन और करीना फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है । फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडियो साक्षात्कार के दौरान आरजे अर्पित ने कुछ ऐसा सवाल पूछ दिया जिसकी वजह से अर्जुन अपना आपा खो बैठे और साथ ही साथ अर्पित को एक थप्पड़ भी दे मारा।

Keywords : Arjun Kapoor, Slaps A Radio Jockey , ki and ka, kareena kapoor, Bollywood, Slap


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अर्जुन से आखिर क्या सीखना चाहती है करीना - What Kareena Wants Arjun To Teach Her…

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने अगले फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रही है ।, करीना ने बताया की अर्जुन कपूर ने फिल्म  की और का के लिए खाना बनाना सीखा है । अब करीना कपूर को अर्जुन से खाना बनाना सीखना है । करीना ने कहा की उन्हें अर्जुन खाना बनाना सीखेंगे तो बहुत अच्छा लगेगा ।

फिल्म की एंड का में बेबो एक कैरियर ओरिएंटेड महिला जो किसी अच्छी कंपनी में हाई प्रोफाइल जॉब करती है और अर्जुन कपूर उसका सपोर्टिंग हाउस हस्बैंड जो घर की देखभाल करते है

Keywords : Kareena Kapoor, Arjun Kapoor, house-husband , upcoming release,  Ki and Ka, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जीवन के अंतिम क्षण तक काम करना चाहती है करीना - Kareena wants to work until the last moment of life

बॉलीवुड अभिनेत्री बेबो का कहना है कि जब तक वह ज़िंदा रहेंगी तब तक काम करेंगी और पैसे कमाएंगी। करीना की आने वाली फ़िल्म 'की एंड का' में वह एक ऐसी महिला की भूमिका में हैं जो कामकाजी है और पैसे कमाती है। इस किरदार का पति घर चलाता है और पति की भूमिका निभा रहे हैं अर्जुन कपूर। उड़ता पंजाब में भी करीना ने एक डॉक्टर का रोल प्ले किया है .

दरअसल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन चारों ओर बहस छिड़ी रही कि महिलाओं को भी बराबरी का हक़ मिलना चाहिए और इसी दिन फ़िल्म की एंड का के प्रमोशन के लिए निकली फ़िल्म की टीम क्योंकि इस फ़िल्म का विषय भी कुछ ऐसा ही है जो महिला और पुरुष के बीच बराबरी की बात करता है।

इस फ़िल्म के प्रचार के दौरान करीना ने कहा, "मैं जब अकेली थी, तब काम करती थी। अब मेरी शादी हो चुकी है और मैं किसी की पत्नी हूं, फिर भी काम करती हूं और अपने पैसे कमाती हूं। इसमें मेरा पति मेरा सपोर्ट करता है। कल मैं मां भी बन सकती हूं और तब भी मैं काम करूंगी और अपने पैसे कमाउंगी और मेरा पति मेरा साथ देगा। मैं जब तक ज़िंदा रहूंगी तब तक पैसे कमाऊंगी।'

Keywords :Bollywood , Bollywood News, ki and ka, Kareena Kapoor, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, international women's day 2016, Arjun kapoor

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

महिला दिवस पर एक खास अंदाज में लॉन्च होगा फिल्म 'की एंड का' का अगला गाना - Film 'Ki and Ka ' next song will be launched on Women's Day


महिला दिवस यानी 8 मार्च को मुंबई के पांच सितारा होटल में 'की एंड का' फिल्म का गीत 'मोस्ट वांटेड मुंडा' एक खास अंदाज में लॉन्च किया जाएगा. यह कोई रेगुलर सॉन्ग लॉन्च नहीं होने वाला है बल्कि इस कार्यक्रम के दौरान हर तरफ सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी.

फिल्म की क्रिएटिव टीम ने विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया है की यह गाना अगर महिला दिवस पर लॉन्च किया जाएगा तो सिर्फ लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी इसे एक नया रूप देगी.

वैसे फिल्म के दो गाने 'हाई हील' और 'जी हुजूरी' पहले से ही हिट हैं. अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 1 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी.


Keywords : करीना कपूर, अर्जुन कपूर, की एंड का, की एंड का गाना, महिला दिवस, गाना लॉन्च, Kareena kapoor, arjun kapoor, ki and ka, ki and ka songs, ki and ka new song, womens day

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

करीना कपूर का किरदार बहुत ही सिंपल है 'उड़ता पंजाब' में - Kareena Kapoor's character is very simple in UdataPunjab

फिल्म  'क्यों कि', 'कम्बख्त इश्क' और '3 इडियट्स' में  डॉक्टर का किरदार निभा चुकी करीना एक बार फिर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में एक डॉक्टर के बेहद साधारण किरदार में दिखेंगी. 

दिलचस्प यह है कि 35 साल की करीना कूपर ने बताया कि फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है जो बेहद साधारण और अच्छा रोल है हालांकि यह रोल उनके द्वारा पहले अदा किए गए किरदारों से हटकर है.  

डायरेक्टर अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया गया है और फिल्म की कहानी पंजाब में ड्रग्स के फैले जाल के ईद गिर्द घूमती है.

इस फिल्म के बारे में करीना ने कहा कि यह फिल्म 'की एंड का' से बहुत अलग है जो एक अप्रैल को रिलीज हो रही है. उड़ता पंजाब इस साल जून में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में करीना के अलावा आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और प्रभजोत सिंह जैसे सितारे हैं. इसके अलावा फिल्म में करीना के साथ पंजाबी एक्टर, सिंगर दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे.


Keywords : Kareena Kapoor Udta Punjab, Kareena Kapoor role, Kareena and Diljit, करीना कपूर, उड़ता पंजाब, करीना कपूर किरदार, करीना कपूर और दिलजीत

प्रिया दत्त के किरदार में नही है करीना - kareena will not work in the film

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया। ‘थ्री इडीयट’ की अदाकारा यहां एक आइसक्रीम ब्रांड के नए स्वाद वाली आइसक्रीम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।


Keywords : संजय दत्त, रणबीर कपूर, फिल्म, करीना कपूर, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, film, Kareena kapoor, Bollywood, Bollywood news

मैं ऑटोबायोग्राफी जरूर लिखना चाहती हूं : करीना - I want to write Autobiography : kareena


हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने  इच्‍छा जाहिर करते हुए कहा कि वह अपनी आत्मकथा लिखना चाहती हैं. यह जवाब उन्होंने इस सवाल पर दिया कि फिल्मों से हटकर क्या कुछ और करने की उनकी ख्वाह‍िश है. 

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा, 'मैं गाना नहीं गा सकती, ना ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनने की इच्छा है, लेकिन मैं ऑटोबायोग्राफी जरूर लिखना चाहती हूं.'

अखबार ने जब करीना से इंडस्ट्री के कैम्प्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी कैंप से नहीं जुडी हूं, मैं बस शूटिंग के दौरान चिल और सहज रहना चाहती हूं, यही कारण है मैंने अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को हां कहा. एक एक्टर के तौर पर मुझे फिल्म का सब्जेक्ट आकर्षित करता है.'

1 अप्रैल को अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म 'की एंड का' आने वाली है. फिल्म में अर्जुन हाउस हसबैंड की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी के किरदार में करीना कपूर वर्किंग वुमन का किरदार निभाती दिखेंगी.


Keywords : करीना कपूर, बॉलीवुड, की एंड का, अर्जुन कपूर, ऑटोबायोग्राफी, Kareena kapoor, bollywood, upcoming film, ki and ka, arjun kapoor

फिल्म 'की और का' अर्जुन का सबसे साहसिक निर्णय : करीना - Film 'Ki & ka ' most courageous decision of Arjun : Karina



फिल्म 'की और का' में घर के काम करने वाले पति का किरदार निभाने का अभिनेता अर्जुन कपूर का फैसला बेहद साहसिक है। यह कहना है फिल्म में उनकी जोड़ीदार करीना कपूर का, जो उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। आर. बाल्की निर्देशित यह फिल्म कामकाजी महिला पर आधारित है, जिसे करीना निभा रही हैं। उनके पति बने हैं अर्जुन कपूर। करीना का मानना है कि फिल्म एक नई अवधारणा पर बनी है।

करीना ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी बेहद अलग है और यह किरदार निभाना अर्जुन का एक साहसिक फैसला है। बेहद कम पुरुषों में यह साहस होगा कि वे रसोई में एप्रन पहन कर खड़े हों और अपनी पत्नी से घर चलाने के लिए खर्च मांगें। यह एक बड़ी बात है। अर्जुन का मानना है कि इस देश में पुरुषों को लेकर धारणा को बदलना जरूरी है।

अर्जुन ने कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि एक वास्तविक पुरुष होने का अर्थ है कि वह जिससे प्यार करता है, उसका किसी भी हद तक ख्याल रखा जाए। इस देश में इसे लेकर बेहद घिसी-पिटी धारणा है और इसे बदलना जरूरी है। फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी।

Keywords : 

करीना कपूर, अर्जुन कपूर, की और का, Bolywood, Bollywood News,  kareena Kapoor, Arjun Kapoor, Ki and Ka

करीना कपूर की अनदेखी तस्वीरें


हज़ारों दिलों की मलिका करीना कपूर अपने जीवन के 32 बरस पूरे कर चुकी हैं. इस दौरान उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाए आए, लेकिन इन सब को पार कर बॉलीवुड में उन्‍होंने अलग मुकाम बनाया है. वेस्‍ट्रर्न ड्रेस हो या ट्रेडिशनल, करीना हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आती है
kareena kapoor 
kareena kapoor
kareena kapoor


kareena kapoor
kareena kapoor
kareena kapoor
kareena kapoor
kareena kapoor
kareena kapoor
kareena kapoor
kareena kapoor

kareena kapoor

करीना बोलीं- मैं तो पहले से शादीशुदा हूं, खोले सैफ के भी राज




मुंबई। कानूनी तौर पर सैफ अली खान की बेगम बनने जा रहीं करीना कपूर ने उनके बारे में कुछ राज खोले हैं। उन्‍होंने बताया है कि सैफ को हिंदी फिल्‍में देखना पसंद नहीं है। यहां तक कि वह करीना की सारी फिल्‍में भी नहीं देखते। वर्ष 2007 में आई 'जब वी मेट' करीना की अंतिम फिल्‍म है, जिसे सैफ ने देखा था। जबकि वर्ष 2010 में आई 'दबंग' के बाद उन्‍होंने कोई हिंदी फिल्‍म नहीं देखी। करीना की नई फिल्‍म 'हीरोइन' की काफी चर्चा हो रही है, लेकिन सैफ को इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा और वह यह फिल्‍म देखने नहीं गए। सैफ के बारे में बताते हुए करीना कहती हैं कि वह बहुत अंग्रेजीदां हैं। हालांकि, करीना उन्‍हें 'परफेक्‍ट प्रोफेशनल' मानती हैं। वह कहती हैं कि अंग्रेजीदां होते हुए भी वह कभी-कभी एकदम देसी बन जाते हैं। बकौल करीना 'ओमकारा में उसे लंगड़ा त्‍यागी की भूमिका में देखिए। कितना रियल लगता है।' करीना को सैफ की यह बात सबसे अच्‍छी लगती है कि वह मायानगरी की गलाकाट प्रतियोगिता की परवाह बिए बिना बेफिक्र रहते हैं। करीना के मुताबिक सैफ फालतू बातों को लेकर परेशान नहीं होते हैं, लेकिन अपना काम बखूबी करते हैं।सैफ और करीना की शादी की तैयारियां तेज हैं, लेकिन लगता है कि करीना इसे लेकर कुछ खास उत्‍साहित नहीं हैं। उन्‍होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सभी को पता है कि वह और सैफ पांच साल से साथ रह रही हैं और वह कई बार पटौदी (सैफ का पुश्‍तैनी गांव) भी जा चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि उन दोनों ने मिल कर एक घर भी खरीदा है और दोनों उसमें साथ रहे हैं। करीना का कहना है कि वह और सैफ शादी तो पहले ही कर चुकी हैं, बस अब इसे कानूनी जामा पहनाना है। हनीमून को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी करीना ने कुछ ठंडे अंदाज में ही दिया। उन्‍होंने कहा, "हम पहले भी कई बार साथ छुट्टियां मनाने जा चुके हैं, क्योंकि हम आने वाले कल में विश्वास नहीं करते। मेरे दोस्त अर्जुन कपूर (बोनी कपूर के बेटे) ने हाल ही में मुझसे पूछा था कि अब हम कब छुट्टी मनाने जा रहे हैं। अगर सैफ और मैं फिर किसी हॉलीडे पर गए तो वह हमारा 250वां हनीमून होगा। वैसे, दिसंबर में हम एक बार फिर छुट्टियां मनाने वाले हैं।"12 सितंबर को सैफ बांद्रा स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में करीना से शादी के लिए जरूरी कागजात जमा करवा आए हैं। नियम के मुताबिक आवदेन के 30 दिन बाद युगल कभी भी शादी कर सकते हैं। सैफ की मां शर्मिला 18 अक्टूबर को दावत-ए-वलीमा के लिए दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को न्‍यौता भेज चुकी हैं। परंपरा के अनुसार दावत-ए-वलीमा शादी के बाद ही दिया जाता है। यानी 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच दोनों कभी भी शादी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सैफ को अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम इब्राहिम और बेटी का नाम सारा है।चर्चा ऐसी भी है कि करीना शादी के बाद इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए तैयार हो गई हैं। पाकिस्तान के उर्दू अखबार 'नया अखबार' ने कुछ दिन पहले ही दावा किया था कि सैफ के कहने पर करीना इस्लाम कुबूल करने के लिए तैयार हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'सैफ ने करीना के सामने शादी के लिए यही शर्त रखी थी कि वे उनकी मां शर्मिला टैगोर की राह पर चलते हुए इस्लाम धर्म को स्वीकार करें। इसके बाद करीना कपूर ने इस्लाम अपनाने के लिए हामी भर दी।' शर्मिला टैगोर ने 1969 में मंसूर अली खान पटौदी से शादी के लिए इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था और अपना नाम बेगम आयशा सुल्ताना रख लिया था। हालांकि, अभी तक करीना कपूर या उनके किसी करीबी ने इस बात की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन कि उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया है या नहीं। हाल में करीना कपूर से जब इस बारे में सवाल किया गया तो वह गुस्‍सा गई थीं। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन करीना से जुड़ी ताज़ी खबर यह है कि प्रेग्नेंसी क्लॉज की वजह से उन्हें फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'रामलीला' से हाथ धोना पड़ा है। बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर भंसाली ने बॉलीवुड के ट्रेंड के हिसाब से करीना कपूर से प्रेग्नेंसी क्लॉज पर दस्तखत करने को कहा था, लेकिन जब करीना ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।प्रेग्नेंसी क्लॉज के तहत हीरोइन से यह सहमति ली जाती है कि फिल्म के निर्माण के दौरान वह प्रेग्नेंट नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, 'करीना कपूर और भंसाली के बीच पैसे को लेकर कोई विवाद नहीं था। मीडिया में पैसे को लेकर छपी बातें गलत हैं।' संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को करीना की जगह इस फिल्म में शामिल किया है। दीपिका के अलावा रनवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और अभिमन्यु सिंह इस फिल्म में अभिनय करते नज़र आएंगे।

करीना ने ज्योतिष को भेजा लीगल नोटिस

मुंबई। बॉलीवुड हीरोइन करीना कपूर ने परभानी के एक ज्योतिषी को लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल बोरालकर नाम के इस ज्योतिषी ने 2008 में करीना कपूर को एक पत्र भेजा था। 

जिसमें लिखा था कि अगर उन्होंने सैफ अली खान के साथ शादी की तो उन्हें एक तलाकशुदा की जिंदगी बितानी पड़ेगी। साथ ही उनका करियर भी खतरे में पड़ जाएगा। 

Kareena Kapoor
करीना ने बताया कि इस पत्र से उपजे तनाव के कारण ही उन्होंने 2009 में शादी नहीं की। अब जबकि उनकी शादी में महज एक महीने का ही समय बाकी है तो उसी ज्योतिषी ने उन्हें एक बार फिर वैसा ही खत भेजा है।

इस पर कानूनी कदम उठाते हुए करीना ने उसे नोटिस भेजा है। यह नोटिस एडवोकेट एस जोशी के हवाले से भेजा गया है। सैफ और करीना अगले महीने परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

सैफ-करीना की शादी अक्टूबर में


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान तथा अभिनेत्री करीना कपूर की शादी इस वर्ष अक्टूबर में होगी तथा इससे जुड़े कार्यक्रम दिल्ली और मुंबई में होंगे। सैफ की मां और अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्री शर्मिला टैगोर उर्फ आयशा बेगम ने कहा कि उनके बेटे सैफ और करीना की शादी इस वर्ष अक्टूबर में होगी। उन्होंने कहा कि भोपाल एवं हरियाणा में शादी का कोई समारोह नहीं होगा और ये कार्यक्रम मुंबई एवं दिल्ली में होंगे। शादी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

नौ वर्ष बाद साथ फिल्म करेंगे रितिक-करीना!


रितिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो में से एक हैं तो करीना कपूर की सुंदरता का भी कोई जवाब नहीं। दोनों की जोड़ी बेहद अच्छी लगती है इसके बावजूद पिछले नौ वर्षों से दोनों ने साथ कोई फिल्म नहीं की। रितिक-करीना की साथ की गई आखिरी फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं थी, जो वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा दोनों ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में साथ काम किया। अब करण जौहर ही दोनों को एक साथ अपनी आगामी फिल्म में प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि करण के चेले करण मल्होत्रा ने स्क्रिप्ट लिख ली है और करीना कपूर को सुना भी दी है। करण द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए करीना ने हां कह दी है। स्क्रिप्ट की डिमांड है कि हीरो की भूमिका रितिक रोशन करें। करीना कपूर को रितिक के साथ फिल्म करने में कोई आपत्ति नहीं है। करण अब रितिक को मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।


hrithik roshan

kareena kapoor
साथ क्यों नहीं करते फिल्म? 
रितिक रोशन की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में बतौर नायिका करीना कपूर को ही लिया गया था। दस-पन्द्रह दिनों की शूटिंग के बाद करीना को फिल्म से हटा दिया गया। इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी तो नहीं दी गई, लेकिन कहा जाता है कि रितिक-करीना एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। यह बात रितिक के पिता राकेश रोशन को पसंद नहीं आई। उस वक्त रितिक का रोमांस सुजैन से चल रहा था। बात आगे नहीं बढ़े इसलिए राकेश ने करीना को फिल्म से हटाने में ही भलाई समझी। 

‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ की शूटिंग के दौरान एक बार फिर दोनों की रोमांस की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद रितिक ने करीना के साथ फिल्म नहीं करने का फैसला ले लिया।

कैटरीना कैफ ने तोड़ा करीना का रिकॉर्ड


कैटरीना कैफ इस समय अपने करियर के शिखर पर हैं। बॉलीवुड के तीनों खान के साथ उनकी तीन बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली हैं। यह माना जा रहा है कि इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद कैटरीना बाकी हीरोइनों से बेहद आगे होंगी। कंपनियों ने यह बात अच्छे तरह से समझ ली है और कैटरीना कैफ को अनेक कंपनियों ने अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाने का प्रस्ताव दिया है। 

हाल ही में एक पेंट बनाने वाली कंपनी ने अपने उत्पाद की मॉडलिंग के लिए कैटरीना कैफ को चुना है। कैटरीना को इसके बदले में सात करोड़ रुपये मिलेंगे। इतनी रकम आज तक बॉलीवुड की किसी हीरोइन को नहीं मिली है। 

kareena kapoor, katreena kaif, 
kareena kapoor and katreena kaif, 

इसके पहले करीना कपूर को एक कंपनी ने पांच करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन उनका रिकॉर्ड अब कैटरीना ने तोड़ दिया है।

करीना नहीं करेंगी ‘रामलीला’



करीना कपूर इस समय सही निर्णय नहीं ले पा रही हैं। अक्टोबर में वे सैफ अली खान से शादी करने जा रही हैं और फिल्मों से भी उनका मोह छूट नहीं पा रहा है। उनको लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे कई निर्माताओं को उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। दूसरी ओर जिन फिल्म निर्माताओं को उन्होंने हां कहा उन्हें अब वे ना कह रही हैं। इसका ताजा शिकार हुए हैं संजय लीला भंसाली जिन्होंने ‘रामलीला’ के लिए करीना को साइन किया है। रामलीला में रणवीर सिंह हीरो हैं। करीना ने अब यह फिल्म करने से इंकार कर भंसाली की मुश्किल को बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक करीना से भंसाली सौ दिन चाहते हैं जो करीना के लिए बहुत मुश्किल है, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके पहले भी करीना ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन’ और करण जौहर की वो फिल्म छोड़ दी थी जिसमें इमरान हाशमी हीरो हैं। जिस तरीके से करीना फिल्म करने से इंकार कर रही हैं उसे देख यह माना जा रहा है कि अक्टोबर में उनकी शादी करने वाली बात सच है। भंसाली ने करीना की जगह दूसरी हीरोइन की तलाश शुरू कर दी है और प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लिया जा सकता है।