Recent Movies
Showing posts with label करीना कपूर. Show all posts
Showing posts with label करीना कपूर. Show all posts

क्यों अर्जुन से शादी करना चाहती है करीना - Why Kareena wants to marry with Arjun kapoor

बॉलीवुड की आने वाली फिल्म 'की एंड का' बहुत चर्चे में है । इस फिल्म में सीरियस मुद्दे को मस्ती के साथ दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म  में एक्टर अर्जुन कपूर और करीना कपूर की केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर अर्जुन ने करीना के लिए अपने हाथों से खाना बनाया। हालांकि रियल लाइफ में अर्जुन को खाना बनाना नहीं आता।

करीना, अर्जुन की मेहनत को देखकर काफी इंप्रेस हुईं और उन्होंने कहा मजाक में कहा अर्जुन का इतना काम देखने के बाद मैं सैफ को छोड़ कर अर्जुन से शादी कर लूंगी। जारी किए जा चुके ट्रेलर में फिल्म की कहानी को बताते हुए 'लड़का कमाएगा और लड़की घर चलाएगी' इस सीरियस मुद्दे को मस्ती के साथ दिखाने की कोशिश की गई है।

निर्देशक आर. बाल्की की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि भूमिका में हैं। करीना अपने करियर में पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वह कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली औरत के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना घर की मुखिया हैं और अर्जुन ने फिल्म में हाउस हसबैंड का किरदार निभाया है। आर. बाल्की इससे पहले 'चीनी कम' और 'पा' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने बना चुके हैं। फिल्म 'की एंड का' एक अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।

Keywords :  Kareena , marry , Arjun kapoor, Bollywood, Bollywood news, की एंड का, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

करीना कपूर का किरदार बहुत ही सिंपल है 'उड़ता पंजाब' में - Kareena Kapoor's character is very simple in UdataPunjab

फिल्म  'क्यों कि', 'कम्बख्त इश्क' और '3 इडियट्स' में  डॉक्टर का किरदार निभा चुकी करीना एक बार फिर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में एक डॉक्टर के बेहद साधारण किरदार में दिखेंगी. 

दिलचस्प यह है कि 35 साल की करीना कूपर ने बताया कि फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है जो बेहद साधारण और अच्छा रोल है हालांकि यह रोल उनके द्वारा पहले अदा किए गए किरदारों से हटकर है.  

डायरेक्टर अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया गया है और फिल्म की कहानी पंजाब में ड्रग्स के फैले जाल के ईद गिर्द घूमती है.

इस फिल्म के बारे में करीना ने कहा कि यह फिल्म 'की एंड का' से बहुत अलग है जो एक अप्रैल को रिलीज हो रही है. उड़ता पंजाब इस साल जून में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में करीना के अलावा आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और प्रभजोत सिंह जैसे सितारे हैं. इसके अलावा फिल्म में करीना के साथ पंजाबी एक्टर, सिंगर दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे.


Keywords : Kareena Kapoor Udta Punjab, Kareena Kapoor role, Kareena and Diljit, करीना कपूर, उड़ता पंजाब, करीना कपूर किरदार, करीना कपूर और दिलजीत

प्रिया दत्त के किरदार में नही है करीना - kareena will not work in the film

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया। ‘थ्री इडीयट’ की अदाकारा यहां एक आइसक्रीम ब्रांड के नए स्वाद वाली आइसक्रीम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।


Keywords : संजय दत्त, रणबीर कपूर, फिल्म, करीना कपूर, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, film, Kareena kapoor, Bollywood, Bollywood news

मैं ऑटोबायोग्राफी जरूर लिखना चाहती हूं : करीना - I want to write Autobiography : kareena


हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने  इच्‍छा जाहिर करते हुए कहा कि वह अपनी आत्मकथा लिखना चाहती हैं. यह जवाब उन्होंने इस सवाल पर दिया कि फिल्मों से हटकर क्या कुछ और करने की उनकी ख्वाह‍िश है. 

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा, 'मैं गाना नहीं गा सकती, ना ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनने की इच्छा है, लेकिन मैं ऑटोबायोग्राफी जरूर लिखना चाहती हूं.'

अखबार ने जब करीना से इंडस्ट्री के कैम्प्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी कैंप से नहीं जुडी हूं, मैं बस शूटिंग के दौरान चिल और सहज रहना चाहती हूं, यही कारण है मैंने अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को हां कहा. एक एक्टर के तौर पर मुझे फिल्म का सब्जेक्ट आकर्षित करता है.'

1 अप्रैल को अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म 'की एंड का' आने वाली है. फिल्म में अर्जुन हाउस हसबैंड की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी के किरदार में करीना कपूर वर्किंग वुमन का किरदार निभाती दिखेंगी.


Keywords : करीना कपूर, बॉलीवुड, की एंड का, अर्जुन कपूर, ऑटोबायोग्राफी, Kareena kapoor, bollywood, upcoming film, ki and ka, arjun kapoor

फिल्म 'की और का' अर्जुन का सबसे साहसिक निर्णय : करीना - Film 'Ki & ka ' most courageous decision of Arjun : Karina



फिल्म 'की और का' में घर के काम करने वाले पति का किरदार निभाने का अभिनेता अर्जुन कपूर का फैसला बेहद साहसिक है। यह कहना है फिल्म में उनकी जोड़ीदार करीना कपूर का, जो उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। आर. बाल्की निर्देशित यह फिल्म कामकाजी महिला पर आधारित है, जिसे करीना निभा रही हैं। उनके पति बने हैं अर्जुन कपूर। करीना का मानना है कि फिल्म एक नई अवधारणा पर बनी है।

करीना ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी बेहद अलग है और यह किरदार निभाना अर्जुन का एक साहसिक फैसला है। बेहद कम पुरुषों में यह साहस होगा कि वे रसोई में एप्रन पहन कर खड़े हों और अपनी पत्नी से घर चलाने के लिए खर्च मांगें। यह एक बड़ी बात है। अर्जुन का मानना है कि इस देश में पुरुषों को लेकर धारणा को बदलना जरूरी है।

अर्जुन ने कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि एक वास्तविक पुरुष होने का अर्थ है कि वह जिससे प्यार करता है, उसका किसी भी हद तक ख्याल रखा जाए। इस देश में इसे लेकर बेहद घिसी-पिटी धारणा है और इसे बदलना जरूरी है। फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी।

Keywords : 

करीना कपूर, अर्जुन कपूर, की और का, Bolywood, Bollywood News,  kareena Kapoor, Arjun Kapoor, Ki and Ka