Recent Movies
Showing posts with label film. Show all posts
Showing posts with label film. Show all posts

हीरो से विलेन बनेंगे सलमान - Salman Khan got negative role in his next

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्मों में आपने अभी तक एक अभिनेता के तौर पर तो देखा है , लेकिन अब सलमान खान नेगेटिव रोल में देखेंगे . अब देखना ये है की सलमान का ये नेगेटिव रोल उनके दर्शकों को पसंद आता है या नहीं . समाचार पत्र जनसत्ता की खबर के मुताबिक सलमान बॉलीवुड फिल्म  धूम-4 और रेस-3 में विलेन की भूमिका  में नजर आ skte है .

यशराज फिल्म्स ने सलमान को धूम-4 और रमेश तुरानी ने रेस-3 में निगेटिव किरदार निभाने का ऑफर दिया है, लेकिन सलमान उनके इस ऑफर को स्वीकार किया या नहीं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। वैसे अभी तक सलमान अपने करियर में किसी भी फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर नहीं आए हैं।


वैसे, अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि सलमान इन दो फिल्मों में से किसी में विलेन का किरदार निभाएंगे की नहीं? आज कल  सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।  वैसे फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, Bollywood News, Sultan, Upcoming Movie, Salman khan ,negative role, his next,  film, Dhoom , race

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

प्रिया दत्त के किरदार में नही है करीना - kareena will not work in the film

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया। ‘थ्री इडीयट’ की अदाकारा यहां एक आइसक्रीम ब्रांड के नए स्वाद वाली आइसक्रीम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।


Keywords : संजय दत्त, रणबीर कपूर, फिल्म, करीना कपूर, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, film, Kareena kapoor, Bollywood, Bollywood news

सबकी दिली ख्वाहिश है कि 'नीरजा' टैक्स फ्री हो - Everyone's desire that ' neeraja ' be tax-free



फ़िल्म 'नीरजा' की टीम चाहती है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, इसीलिए फिल्म को टैक्स फ्री कराने की भरपूर कोशिशें की जा रही हैं। फ़िल्म 'नीरजा' ने रिलीज़ होने के बाद पहले 4 दिनों में ही 25 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर लिया है। फ़िल्म को बहुत ज़्यादा सराहना मिल रही है।

इतनी जल्दी फ़िल्म के इतने बड़े कलेक्शन से ये भी साबित हो रहा है कि दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया, जिसे हम 'वर्ड्स ऑफ़ माउथ' कहते हैं की वजह से काफ़ी दर्शक इस फ़िल्म को देख रहे हैं। ऐसे में फ़िल्म के निर्देशक राम माधवानी चाहते हैं कि 'नीरजा' को टैक्स फ़्री होनी चाहिए, ताकि कम कीमतों वाली टिकट खरीदकर ज़्यादा से ज़्यादा लोग 'नीरजा' को देख सकें और उस लड़की की क़ुर्बानी को याद कर सकें।

नीरजा के निर्देशक राम माधवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'हम सबकी दिली ख्वाहिश है कि 'नीरजा' टैक्स फ्री हो, ताकि नीरजा भनोट की कहानी ज़्यादा लोगों तक पहुंच सके और लोग उसे याद करें।'

हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, फिर भी उम्मीद है कि ये कहानी कुछ राज्यों में टैक्ट फ्री हो जाए और सस्ती टिकट के कारण ज्यादा लोग फ़िल्म देख सकें। फ़िल्म में नीरजा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर कहती हैं, 'हमारी ख्वाहिश है कि ज़्यादा लोग इस फ़िल्म को देखें और अगर नीयत सही है तो ये बहुत जल्द टैक्स फ्री भी हो जाएगी।'


Keywords : नीरजा, फिल्म, टैक्स फ्री, सोनम कपूर, राम माधवानी, Neerja, film, tax-free, Sonam Kapoor, ram madhwani

समलिंगी किरदार निभाने पर मनोज वाजपेयी के परिवार को एतराज नहीं - Manoj bajpai's family do not mind on role of gay

फिल्म 'अलीगढ़' में समलिंगी प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरस का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि उनके इस किरदार को निभाने पर उनके परिवार को कोई एतराज नहीं था, क्योंकि वे उनसे प्यार करते हैं और उनकी आलोचना नहीं करते। हंसल मेहता की इस फिल्म में मनोज को किसी अन्य पुरुष के साथ नजदीकियां बनाते दिखाया गया है। फिल्म में इससे संबंधित एक वीडियो सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया जाता है।

इस किरदार को स्वीकार करने के फैसले पर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर मनोज ने कहा कि पहली बात यह है कि उन्हें उनके अभिनेता बनने पर कोई एतराज नहीं था और दूसरी बात कि उन्हें इस बात से भी कोई परेशानी नहीं थी कि वह पारंपरिक भूमिकाएं नहीं निभाएंगे। फिर उन्हें मेरे इस किरदार को निभाने को लेकर समस्या क्यों होगी?

उन्होंने कहा कि वे मुझसे प्यार करते हैं और मेरी आलोचना नहीं करते। मेरा अपने परिवार के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता है। 'अलीगढ़' में राजकुमार राव पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे। मनोज इस बात को लेकर खुश हैं कि फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Keywords : मनोज वाजपेयी, समलिंगी किरदार, फिल्म, अलीगढ़, Manoj Bajpai, Gay character, film, Aligarh, Bollywood, Bollywood News, manoj Bajpai's family

नीरजा की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की - Film neerja special screening

मुंबई में फिल्म नीरजा की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर इस दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।  । इस दौरान सितारों ने फैन्स के साथ जमकर मस्ती भी की। फोटो देखे .










Keywords : Film, neerja, special screening, नीरजा , स्पेशल स्क्रीनिंग ,बॉलीवुड , Bollywood, Bollywood Celebraties

अमिताभ ने किस फिल्म के लिए दिया था अपना पहला ऑडिशन - In which film Amitabh bachchan did first audition ?


मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने 47 साल पहले ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। अमिताभ ने मंगलवार तड़के अपने ब्लॉग में लिखा कि 15 फरवरी, 1969 को मैं ख्वाजा अहमद अब्बास के कार्यालय में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में एक भूमिका के लिए ऑडिशन देने गया था। वह मेरी पहली फिल्म थी। आज उस बात को 47 साल बीत चुके हैं।
 


अमिताभ ने यह बात भी साझा की कि यश जौहर के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान की उनकी यादगार भूमिका को सोमवार को 26 साल पूरे हो गए। बेहद सफल हुई इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी, रोहिणी हट्टंगड़ी और डैनी डेंजोगप्पा भी थे। 'अग्निपथ' का शीर्षक अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता से लिया गया था।  

Keywords : अमिताभ बच्चन, फिल्म, पहला ऑडिशन, Amitabh Bachchan, film, First Audition, Bollywood, Bollywood News, Mega star

सलमान ने सोहेल को फिल्म 'शेर खान' करने का आदेश दिया - Sohail Kahn film 'sher khan' is start again


अपनी आने वाली फिल्म 'शेर खान' में सलमान खान 'शेर' बनेंगे। इस फिल्म को फिर से बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, क्योंकि सलमान ने एक बार फिर इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है। सलमान के छोटे भाई सोहेल इस फिल्म के निर्माता निर्देशक होंगे।

आपको बता दें कि फिल्म 'जय हो' से पहले शेर खान बनने वाली थी। उस समय भी सोहेल ही इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, मगर सलमान को दक्षिण की फिल्म 'स्टालिन' का विषय अच्छा लगा, इसलिए सलमान ने पहले 'जय हो' बनाने के आदेश दिए।

अब खबर है कि सलमान ने सोहेल को फिल्म 'शेर खान' पर काम शुरू करने के लिए आदेश दे दिए हैं। इस फिल्म के बाद सलमान अपने दूसरे भाई अरबाज की फ़िल्म 'दबंग-3' करेंगे।

Keywords : Bollywood, Bollywood news, Sohail Kahn , फिल्म, शेर खान, सलमान खान, film, Sher Khan, Salman Khan, start again

नसीर-कल्कि की "वेटिंग" 29 अप्रैल को रिलीज होगी

नसीरूद्दीन शाह और कल्कि कोचलिन की फिल्म 'वेटिंग' 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म को अनु मेनन ने डायरेक्ट किया है और इशका फिल्म्स और दृश्यम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म का दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआइएफएफ) में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था. फिल्म में नसीर-कल्कि एक साथ दिखेंगे वहीं फिल्ममेकर मणि रत्नम की पत्नी सुहासिनी रत्नम भी इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं.

अनु मेनन भारत में फिल्म रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. वे कहती हैं, 'डीआइएफएफ में स्क्रीनिंग हाउसफुल रही थी. अक्सर फिल्मों को इस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिलता है लेकिन दर्शकों के साथ ही आलोचकों ने हमारी फिल्म को सराहा.' 'दृश्यम' फिल्म के संस्थापक मनीष मुंदरा फिल्म की संभावनाओं को लेकर पूरे जोश में हैं. वे कहते हैं, 'डीआइएफएफ में जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद हम फिल्म को भारत लाना चाहते थे.' यह कहानी दो लोगों के बीच संबंध की है जो अचानक अस्पताल में मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं. यह मुलाकात कोमा में पड़े उनके साथियों की देख-रेख के दौरान होती है. फिल्म शहरी भारत से जुड़ी है.

Keywords :Dubai, Film, Bollywood, Kalki Koechlin, फिल्म, बॉलीवुड, कल्कि कोएचलिन, नसीरूद्दीन शाह

लोगों का कहना था कि मैं मुंबई में कुछ खास नहीं कर पाऊंगी: माधुरी


मुंबई: अस्सी और नब्बे के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके कॅरियर की शुरूआत के दौरान लोग उन्हें हतोत्साहित करते थे कि वे बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाएंगी।
    
कल एक समारोह में माधुरी ने कहा, ‘‘एक महिला होने के नाते आपको किसी न किसी मुश्किल से होकर गुजरना ही पड़ता है। जब मैंने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी तो कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं इसे नहीं कर सकती, यह एक अच्छी जगह नहीं है, मैं इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना सकती। लेकिन उस समय मुझे खुद पर यकीन था। मैंने काम किया और सबके सामने यह साबित कर दिया कि मैं कर सकती हूं।’’
    
माधुरी ने कहा, ‘‘जब आप चुनौती को स्वीकार करने के लिए खुद को लगा देते हैं तब आपको अपनी ताकत का अंदाजा होता है।’’ वर्ष 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाली माधुरी को वर्ष 1988 में आई ‘तेजाब’ से शोहरत मिली। इसके बाद इन्होंने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी हिट फिल्में दीं।
    
वर्ष 1999 में उन्होंने अमेरिका आधारित सर्जन श्रीराम नेने से विवाह कर लिया। इसके बाद वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर वर्ष 2007 में आदित्य चोपड़ा के होम प्रोडक्शन की ‘आजा नचले’ से वापसी की।
    
माधुरी अब नए निर्देशक सौमिक सेन की आगामी फिल्म ‘गुलाबी गैंग’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला, माही गिल, शिल्पा शुक्ला भी हैं। इसके अलावा वे विशाल भारद्वाज की ‘डेढ़ इश्किया’ में नजर आएंगी।

बहुतों ने कहा था कि मैं फिल्में नहीं बना पाउंगी: एकता कपूर



जब एकता कपूर ने फिल्में बनाने की बात सोची तो उन पर भरोसा नहीं किया गया। फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें लगातार हतोत्साहित किया। लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और बॉलीवुड को अंडरवर्ल्ड से लेकर रहस्य और रोमांच शैली की फिल्में देकर उन्हें हतोत्साहित करने वाले लोगों को गलत साबित किया।

एकता ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "जब मैं टीवी के लिए काम करती थी मुझसे कहा गया कि मैं फिल्में नहीं बना सकती, मैं फिल्म जैसे माध्यम की समझ नहीं रखती। लोगों को लगता था कि मेरी फिल्में भी गहनों और सास बहुओं वाली होंगी। शायद लोग चाहते थे कि मैं इंडस्ट्री में न आऊं"

टीवी की दुनिया में धारावाहिक 'हम पांच' से साल 1995 में कदम रखने के बाद उस वक्त मात्र 20 साल की रहीं एकता ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बालाजी टेली फिल्मस के बैनर तले एक के बाद एक कई सफल धारावाहिक बनाए और 20 सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहीं हैं।

छोटे पर्दे की मलिका के खिताब से नवाजी गईं एकता ने 'इतिहास', 'कोशिश. एक आशा', 'क्यूंकि. सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'कुसुम. एक आम लड़की की कहानी', 'कसौटी. जिंदगी की', 'मानो या न मानो' और 'कोई आने को है' जैसे सफल धारावहिक दिए हैं।

बड़े पर्दे पर उन्होंने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई', 'रागिनी एमएमएस' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी उल्लेखनीय फिल्में दीं हैं।

एकता कहती हैं, "जब भी आप अपने काम का माध्यम बदलते हैं तो आपको नए सिरे से खुद को साबित करना पड़ता है। हर किसी को अपने आसान कार्यक्षेत्र से हर बार बाहर आना पड़ता है। फिल्मों में आने के बाद मुझे भी काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन सब बातों को स्वीकारा।"

आने वाले समय में एकता की कई फिल्में सिनेमाघरों में आने को वाली हैं जिनमें 'शूटऑउट एट वडाला', 'लुटेरा' और 'एक थी डायन' प्रमुख हैं।

फिलहाल एकता कनन अय्यर निर्देशित 'एक थी डायन' के प्रचार कार्यक्रम में व्यस्त हैं। फिल्म 19 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है।