Recent Movies
Showing posts with label heroin. Show all posts
Showing posts with label heroin. Show all posts

लोगों का कहना था कि मैं मुंबई में कुछ खास नहीं कर पाऊंगी: माधुरी


मुंबई: अस्सी और नब्बे के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके कॅरियर की शुरूआत के दौरान लोग उन्हें हतोत्साहित करते थे कि वे बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाएंगी।
    
कल एक समारोह में माधुरी ने कहा, ‘‘एक महिला होने के नाते आपको किसी न किसी मुश्किल से होकर गुजरना ही पड़ता है। जब मैंने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी तो कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं इसे नहीं कर सकती, यह एक अच्छी जगह नहीं है, मैं इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना सकती। लेकिन उस समय मुझे खुद पर यकीन था। मैंने काम किया और सबके सामने यह साबित कर दिया कि मैं कर सकती हूं।’’
    
माधुरी ने कहा, ‘‘जब आप चुनौती को स्वीकार करने के लिए खुद को लगा देते हैं तब आपको अपनी ताकत का अंदाजा होता है।’’ वर्ष 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाली माधुरी को वर्ष 1988 में आई ‘तेजाब’ से शोहरत मिली। इसके बाद इन्होंने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी हिट फिल्में दीं।
    
वर्ष 1999 में उन्होंने अमेरिका आधारित सर्जन श्रीराम नेने से विवाह कर लिया। इसके बाद वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर वर्ष 2007 में आदित्य चोपड़ा के होम प्रोडक्शन की ‘आजा नचले’ से वापसी की।
    
माधुरी अब नए निर्देशक सौमिक सेन की आगामी फिल्म ‘गुलाबी गैंग’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला, माही गिल, शिल्पा शुक्ला भी हैं। इसके अलावा वे विशाल भारद्वाज की ‘डेढ़ इश्किया’ में नजर आएंगी।

अभिनेत्री लीना मारिया ने बैंक को लगाया 19 करोड़ का चूना


नई दिल्ली : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल ने एक बैंक को 19 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अभिनेत्री को जालसाजी और धोखाधड़ी के इस आरोप में यहां एक फार्म हाऊस से पुलिस ने गिरफ्तार किया। लीना मारिया (25) अपने पुरुष मित्र बालाजी के साथ रह रही थी। बालाजी भी मामले में आरोपी है और वह फरार है। 

दिल्ली पुलिस और चेन्नई पुलिस ने संयुक्त रूप से दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में स्थित पॉल के फार्म हाउस पर सोमवार की रात छापा मारा। पुलिस के मुताबिक बालाजी ने चेन्नई स्थित केनरा बैंक की शाखा से एक आईएएस अधिकारी बनकर संपर्क साधा और जाली दस्तावेज पेश कर एक फर्म खोलने के नाम पर 19 करोड़ का ऋण मंजूर करा लिया। दोनों चेन्नई में दो अन्य मामलों में भी वांछित हैं। एक अधिकारी के अनुसार, एक महीना पहले दोनों दिल्ली आए और फार्महाऊस में अपना ठिकाना बना लिया। 

प्रियंका और करीना का जोरदार याराना


फिल्म ‘हीरोइन’ के सेट पर प्रियंका और करीना का जोरदार याराना देखने को मिला। हालांकि मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' के सेट पर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को गले मिलते देखना कई लोगों की हैरानी का सबब साबित हुआ। सेट पर पहुंचते ही सबसे पहले प्रियंका, करीना से मिलीं, फिर दूसरे क्रू मेंबर्स से मिलीं और फिर मधुर से। हालांकि करीना के लिए भी प्रियंका का आना किसी सरप्राइज से कम नहीं था। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा बिन बुलाए मेहमान की तरह फिल्म हीरोइन की शूटिंग में पहुंची थी। सेट पर पहुंच कर प्रियंका ने न सिर्फ करीना कपूर को गले लगाया बल्कि फिल्म की शूटिंग भी देखी।

हलकट जवानी में करीना कपूर का लुक

kareena kapoor

kareena kapoor
हीरोइन फिल्म के आइटम नंबर ‘हलकट जवानी’ को करीना कपूर का अब तक का सबसे बेहतरीन आइटम नंबर बताया जा रहा है। 7 जून को मुंबई के एक स्टुडियो में इसकी शूटिंग शुरू हुई और करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। गौरतलब है कि इस आइटम नंबर के लिए करीना ने अपने फिगर पर काफी मेहनत की। कई सप्ताह तक उन्होंने डाइट चार्ट का पालन किया ताकि वे कर्वी और सेक्सी नजर आए और उनका यह लुक देख लगता है कि उनकी मेहनत सफल रही।

हीरोइन ने बिगाड़ी करीना की सेहत

Madhur Bhandarkar & Kareena Kapoor
मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन ने करीना कपूर की सेहत खराब कर दी। फिल्म के किरदार में करीना इतनी घुल गई की उन्हें सेहत का ध्यान नहीं रहा और परफेक्ट डायलॉग निकालते-निकालते उनके गले में संक्रमण हो गया। सूत्रों ने बताया पिछले दिनों शूटिंग में करीना को डायलॉग एकदम दिल से निकालने थे, किरदार के मूड का पकड़कर तेज भावनात्मक डायलॉग बोलने थे। दरअसल फिल्म के सीन में करीना को अर्जुन रामपाल रणदीप हुडा के ऊपर चिल्लाना था, करीना सीन को वास्तविक दिखाने के लिए पूरा जोर लगाकर चिल्लाई। ऐसे में परफेक्ट डायलॉग देते हुए करीना का गला खराब हो गया। यही नहीं करीना ने सीन में आंसू निकालने के लिए ग्लीसरीन का इस्तेमाल करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने डायलॉग इतने अच्छे से दिए कि आंसू खुद-ब-खुद आ गए। करीना को इस तरह रोते-चीखते हुए डायलॉग देता देख मधुर भी हैरान रह गए। फिर क्या था शूटिंग के अंत में न केवल करीना थक चुकी थीं बल्कि उनका गला भी बंद हो चुका था। गला इतना खराब था कि वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहीं थी, करीना की इस हालत ने मधुर को भी परेशान कर दिया। करीना के प्रवक्ता ने कहा कि शूटिंग के बाद करीना की तबीयत खराब थी लेकिन अब वह ठीक है।