Recent Movies
Showing posts with label bollywood hindi news. Show all posts
Showing posts with label bollywood hindi news. Show all posts

हम साधारण कपल नहीं, जो तुरंत बच्चा पैदा कर लें













करीना कपूर फिलहाल मां नहीं बनना चाहती हैं। वह शादीशुदा लाइफ के पलों एंजॉय कर रही हैं। करीना कहती हैं कि हम लोग कोई साधारण कपल तो हैं नहीं कि शादी के बाद तुरंत बच्चा पैदा कर लें। 

बता दें कि सैफ और करीना की शादी के बाद अब घर में नए मेहमान के आने की राह ताकी जा रही है। शिल्पा, ऐश्वर्या और कई बड़ी हिरोइनों ने शादी के बाद ज्यादा समय न लेते हुए फैमिली बढ़ा ली थी। करीना कपूर से भी उनके चाहने वाले ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन करीना फिलहाल ऐसा नहीं चाहती हैं। 

करीना का कहना है, 'हम भी और कपल की तरह ही छोटे-छोटे पल साथ बिता कर खुश रहते हैं। करीना ने कहा कि पहले सब यह जानना चाहते थे कि हम शादी कब कर रहे हैं और अब यह जानना चाहते हैं कि हम बच्चे कब प्लान करेंगे। मैं अभी सिर्फ 32 साल की हूं और सैफ के पहले से ही 2 बच्चे हैं। हम मॉडर्न हैं। हम उन टिपिकल इंडियन कपल्स जैसे नहीं हैं जो शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने लग जाते हैं।' 

चलिए करीना, यही सही। वैसे भी यह आपकी जिंदगी है! लेकिन क्योंकि आप पब्लिक फिगर हैं, तो फैंस को तो यह इंतजार रहेगा ही! 

जिया खान की मौत की खबर से सदमे में अमिताभ


मुंबई : हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री जिया खान के बारे में कहा कि मैं इस खबर से दुखी और सदमे में हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अवसाद में ऐसा कदम न उठाएं। दुनिया में कई लोग दुखी, चिंतित और जीवन से निराश हैं क्योंकि उनके सपने साकार नहीं हो पाए। मैं उनसे जीवन में हार न मानने का निवेदन करता हूं।

अमिताभ के साथ ही जिया ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी इसलिए अमिताभ जिया को कुछ हद तक जान-समझ पाए थे। जिया की खुदकुशी की खबर सुनकर अमिताभ सन्न रह गए। जिया की मौत की खबर जब आम हुई तो बिग बी तक भी पहुंची। रामगोपाल वर्मा की फिल्म नि:शब्द में जिया के हीरो रहे अमिताभ इस खबर की उम्मीद तो कतई नहीं कर रहे थे। इस खबर से अमिताभ को जबरदस्त धक्का लगा। अमिताभ ने ट्वीट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। अमिताभ ने लिखा ट्विटर पर लिखा क्या! जिया खान? क्या हो गया है? क्या ये सच है? यकीन नहीं होता! अमिताभ ने जिया के साथ काम किया था इसलिए अमिताभ का हैरान होना लाजिमी है। 

गौर हो कि जिया खान की मौत की खबर से बॉलीवुड सन्न है। महज 25 साल की उम्र में किसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री का इस तरह अचानक खुदकुशी कर लेना, जिसने भी सुना सन्न रह गया। बॉलीवुड की रंगीन और चमकीली दुनिया का स्याह सच एक बार फिर सरेआम हो चुका है। गौर हो कि जिया ने अमिताभ के साथ ‘नि:शब्द’ फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। 

लोगों का कहना था कि मैं मुंबई में कुछ खास नहीं कर पाऊंगी: माधुरी


मुंबई: अस्सी और नब्बे के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके कॅरियर की शुरूआत के दौरान लोग उन्हें हतोत्साहित करते थे कि वे बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाएंगी।
    
कल एक समारोह में माधुरी ने कहा, ‘‘एक महिला होने के नाते आपको किसी न किसी मुश्किल से होकर गुजरना ही पड़ता है। जब मैंने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी तो कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं इसे नहीं कर सकती, यह एक अच्छी जगह नहीं है, मैं इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना सकती। लेकिन उस समय मुझे खुद पर यकीन था। मैंने काम किया और सबके सामने यह साबित कर दिया कि मैं कर सकती हूं।’’
    
माधुरी ने कहा, ‘‘जब आप चुनौती को स्वीकार करने के लिए खुद को लगा देते हैं तब आपको अपनी ताकत का अंदाजा होता है।’’ वर्ष 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाली माधुरी को वर्ष 1988 में आई ‘तेजाब’ से शोहरत मिली। इसके बाद इन्होंने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी हिट फिल्में दीं।
    
वर्ष 1999 में उन्होंने अमेरिका आधारित सर्जन श्रीराम नेने से विवाह कर लिया। इसके बाद वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर वर्ष 2007 में आदित्य चोपड़ा के होम प्रोडक्शन की ‘आजा नचले’ से वापसी की।
    
माधुरी अब नए निर्देशक सौमिक सेन की आगामी फिल्म ‘गुलाबी गैंग’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला, माही गिल, शिल्पा शुक्ला भी हैं। इसके अलावा वे विशाल भारद्वाज की ‘डेढ़ इश्किया’ में नजर आएंगी।

अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जिया खान ने की खुदकुशी




















मुंबई : फिल्म ‘निशब्द’ से अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जिया खान ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि इस 25 वर्षीय अभिनेत्री ने जुहू स्थित अपने घर में बीती देर रात कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस उनकी नौकरानी, वाचमैन और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लग सके जिया ने खुदकुशी क्यों की। जिया के कॉल डिटेल की जांच जारी है। जिया के मां ने पुलिस को बताया, जिया एक दिन पहले हैदराबाद से लौटी थी, इंटीरियर डिजाइनर के लिए ऑडिशन में सेलेक्शन न होने से डिप्रेशन में थी। जिया को उसे आखिरी बार चचेरे भाई देखा था। 

जिया खान जुहू में सागर संगीत नाम की इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं। जिया की मां भी उनके साथ इसी फ्लैट में रहती थीं। सोमवार की रात यहां सन्नाटा पसरा था। जिया की मौत की खबर फैलने के बाद भी यहां ज्यादा हलचल नहीं थी। मुंबई पुलिस ने मुताबिक रात के करीब 10.45 बजे थे। जिया की मां घर में नहीं थीं। जिया फ्लैट में अकेली थीं। कुछ देर में जब जिया की मां लौटकर आईं। कमरे के अंदर पंखे से जिया की लाश झूल रही थी। जिया ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने टि्वटर पर जिया खान की मौत की खबर को ब्रेक किया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सोमवार रात 11 बजे की है। जिया के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव कूपर अस्पताल भेजा गया है। जिया की मां ने पुलिस को 11.45 बजे घटना के बारे में जानकारी दी। जिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक निजी कारणों से वह पिछले काफी समय से टेंशन में थी। एक्टिंग में वापसी के लिए वह कोशिश कर रही थी। अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर वह फिल्म निर्माताओं से मुलाकात भी कर रही थी।

जिया ने 23 मई को आखिरी टि्वट था। इसमें लिखा था कि माफ करना,कुछ समय के लिए टि्वटर पर नहीं दिखूंगी। थोड़ा सा ब्रेक ले रही हूं। अपनी जिंदगी में वापस आने के लिए इस तरह के ब्रेक लेना जरूरी होता है।

जिया को नफीसा खान के रूप में जाना जाता था। उनकी परवरिश इंग्लैण्ड में हुई थी। जिया ने रामगोपाल वर्मा की विवादास्पद फिल्म ‘निशब्द’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। मार्च 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन जिया को उनके विश्वास, शैली और सेक्स अपील के लिए पहचान मिली थी। उन्हें फिल्मफेयर के लिए भी नामांकित किया गया था।

इसके बाद वह आमिर खान के साथ ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘गजनी’ में नजर आईं। यह निर्देशक की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक था। बाद में वह साजिद खान की 2010 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में सह अभिनेत्री के रूप में नजर आईं। यह उनकी अंतिम फिल्म थी।

अमिताभ और जया की शादी के 40 साल































नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की सालगिरह है। इनकी शादी को सोमवार यानी तीन जून को 40 साल पूरे हो गए। बिग बी ने इस खास दिन का जिक्र अपने ब्लॉग पर भी किया है। इनकी शादी 1973 में तीन जून को हुई थी। अमिताभ और जया के दो बच्चे है जो हैं- अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा। 

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, आज मेरी और जया की शादी की सालगिरह है। शादी को चालीस साल बीत गए। ये चालीस साल अद्भुत हैं। परिवार हमें शुभकामनाएं दे रहा है और मैं बहुत खुश हूं। यह खास दिन मुझे अतीत के उन खूबसूरत लम्हों को फिर याद करा रहा है और मैं इसका जिक्र ब्लॉग में करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं।`

फिल्म ‘सत्याग्रह’ का फर्स्ट लुक जारी














प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म सत्याग्रह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में  अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और करीना कपूर मुख्य किरदार में है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल भोपाल में चल रही है। प्रकाश झा ने इस फिल्म के जरिए सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई है।

जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह में अमिताभ का किरदार अन्ना हजारे से और अजय देवगन का किरदार अरविन्द केजरीवाल से प्रेरित माना जा रहा है। जबकि करीना कपूर ने इस फिल्म में एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार की भूमिका निभाई है और मनोज वाजपेयी एक राजनेता के रुप में नजर आएंगे।

 यह फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेत्री लीना मारिया ने बैंक को लगाया 19 करोड़ का चूना


नई दिल्ली : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल ने एक बैंक को 19 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अभिनेत्री को जालसाजी और धोखाधड़ी के इस आरोप में यहां एक फार्म हाऊस से पुलिस ने गिरफ्तार किया। लीना मारिया (25) अपने पुरुष मित्र बालाजी के साथ रह रही थी। बालाजी भी मामले में आरोपी है और वह फरार है। 

दिल्ली पुलिस और चेन्नई पुलिस ने संयुक्त रूप से दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में स्थित पॉल के फार्म हाउस पर सोमवार की रात छापा मारा। पुलिस के मुताबिक बालाजी ने चेन्नई स्थित केनरा बैंक की शाखा से एक आईएएस अधिकारी बनकर संपर्क साधा और जाली दस्तावेज पेश कर एक फर्म खोलने के नाम पर 19 करोड़ का ऋण मंजूर करा लिया। दोनों चेन्नई में दो अन्य मामलों में भी वांछित हैं। एक अधिकारी के अनुसार, एक महीना पहले दोनों दिल्ली आए और फार्महाऊस में अपना ठिकाना बना लिया। 

मुंबई को बधाई पर मैं धोनी की फैन हूं: सुष्मिता सेन


कोलकाता : आईपीएल-6 खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर पहली बार विजेता बनी। सबने मुंबई इंडियंस को जीत की बधाई दी। इसमें बॉलीवुड भी कहां पीछे रहने वाला था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी मुंबई इंडियंस को जीत पर बधाई दी पर उन्हें महेंद्र सिंह धोनी जीत पर बेहद खुशी होती, क्योंकि धोनी उनके दिल में बसते हैं।

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने स्वीकार किया कि वह महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसक है लेकिन वह मुंबई इंडियन्स से वास्ता रखती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुंबई इंडियन्स को आईपीएल में पहली जीत पर बधाई। वह जीत की हकदार थी। धोनी को विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी ख्याति पर खरा उतरने के लिये बधाई। इस वन मैन आर्मी के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है। शाबाश सीएसके।’

जिंदगी 50-50 मेरी फिल्म मेरी जिम्मेदारी: वीना मलिक



मुंबई : पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक की फिल्म `जिंदगी 50-50` शुक्रवार को रिलीज हुई। वह कहती हैं कि वह जन्मजात कलाकार हैं। वह मानती हैं कि उन पर फिल्म की जिम्मेदारी फिल्म के हस्ताक्षर करने के दिन से लेकर उसके रिलीज होने तक है। 

वीना ने यहां अपनी फिल्म के प्रदर्शन के मौके पर कहा, मैं उस तरह की मौसमी कलाकार नहीं हूं जो कुछ दिनों तक फिल्मों में काम करने के बाद दूसरे व्यवसाय में चली जाऊं। मैं अभिनय करने के लिए पैदा हुई हूं। मैं एक जिम्मेदार अभिनेत्री हूं। शुरू से लेकर अंत तक फिल्म के साथ खड़े रहना मेरी जिम्मेदारी है। 

राजीव एस. रूईया निर्देशित `जिंदगी 50-50` के प्रचार के लिए वीना ने एक अलग तरीका अपनाया है। इस फिल्म में वीना ने एक तवायफ की भूमिका अदा की है। वह इस फिल्म के प्रचार के सिलसिले में मुंबई की बदनाम बस्ती कामठीपुरा भी गई थीं।