Recent Movies
Showing posts with label Jiah Khan suicide. Show all posts
Showing posts with label Jiah Khan suicide. Show all posts

जिया खान केस में कोर्ट का सीबीआई को नोटिस - Court notice to CBI in Jiah Khan case


बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान मर्डर केस में आरोपी सूरज पंचोली को विदेश जाना है जिसके लिए सीबीआई से उन्होंने पासपोर्ट मांगी थी . बंबई उच्च न्यायालय ने सीबीआई को नोटिस जारी कर अभिनेता सूरज पंचोली की उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उसने विदेश जाने के लिये अपना पासपोर्ट वापस मांगा है. सूरज के खिलाफ अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज है. न्यायमूर्ति मृदुला भाटकर ने राज्य सरकार से जवाब मिलने के बाद सीबीआई से जवाब मांगा है. राज्य सरकार ने आज अदालत को बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक आत्महत्या मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसी कर रही है.

अदालत याचिका पर कल सुनवाई करेगी. सूरज ने अपनी याचिका में कहा है कि कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते उन्हें विदेश यात्रा करनी है. उन्होंने अपील की कि उन्हें पासपोर्ट दिया जाए और आश्वासन दिया कि देश लौटते ही वह उसे जांच एजेंसी को लौटा देंगे.
जिया ने तीन जून 2013 को जुहू इलाके में घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी.

Keywords : Jiah Khan suicide ,Bombay ,HC seeks ,CBI response ,Sooraj Pancholi's passport plea, Bollywood, Bollywood News

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जिया का ‘रेप’ कर सूरज ने करवाया था अबॉर्शन?




















जिया को मारता,प्रताड़ित करता था सूरज, ‘रेप’ करके कराया था ‘अबॉर्शन’… मुंबई. “मैं तुमसे बेपनाह मुहब्बत करती थी, बदले में मुझे क्या मिला…तुमसे प्यार करने का सिला मुझे गालियां, प्रताड़ना, रेप और बेरुखी के रूप में मिली..बावजूद इसके मैं सब सहती रही, तुमसे प्यार जो किया था….पर बदले में तुमने क्या दिया…बेवफाई, बेरुखी और रुस्वाई…जहां तुम्हारी दुनिया पार्टी और हसीन लड़कियों की आगोश तक सीमित थी, वहीं मुझे मेरे काम से लगाव था। मेरी जिंदगी में तो केवल तुम ही थे और मेरा करियर…मगर अब मैं ऐसे घुट-घुटकर और नहीं जी सकती…मैं अपने 10 साल के करियर को अलविदा कहते हुए इस दुनिया से दूर जा रही हूं। जब तुमं इसे पढ़ोगे, तब तक शायद मैं बहुत दूर जा चुकी हूंगी….। ”

कुछ यही अल्फाज रहे जिया खान के सुसाइड नोट के, जिसमें उसने अपनी मौत का चिट्ठा सबके सामने खोल दिया।

मुंबई में जिया खान की मां राबिया खान ने साहसिक कदम उठाते हुए जिया के 6 पन्ने के सुसाइड नोट को जगजाहिर कर दिया, जिसमें उसने साफ तौर पर सूरज पंचोली को अपनी मौत का कुसूरवार ठहराया है।

जिया की मां ने अपनी बेटी के उपर गुजरे प्रताड़ना के दौर पर बात करते हुए मीडिया के सामने साफ कर दिया कि उनकी लड़की ने किसी तरह की हताशा या फिर किसी आवेश में आकर मौत को गले नहीं लगाया है, बल्कि वह एक वीभत्स मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रही थी। इसने उसे पूरी तरह तोड़कर रख दिया था। इस सबके बावजूद वो किसी तरह इसका सामना कर रही थी, मगर सूरज की बेरुखी ने उसे आखिरकार आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सारे वाकये के बारे में। साथ ही पढ़िए आखिर क्या लिखा था जिया ने सुसाइड नोट में? क्या थी जिया की वो दुखती रग, जिस पर एक चोट से वह कुछ इस कदर मजबूर हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया।

राबिया ने सीधे आरोप लगाया है कि जिया की जान आदित्य पंचोली के लड़के सूरज के बर्ताव के वजह से गई। सूरज ने जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस मामले की तफ्तीश फिलहाल जारी रखे हुए है। इस पूरे मामले में जिया के लेटर की विश्वसनीयता पर भी उंगली उठ रही है, क्योंकि अभी फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस फिलहाल इस कशमकश के दौर से गुजर रही है कि आखिर सूरज इस केस में किस कदर लिप्त है।

जिया खान की मौत की खबर से सदमे में अमिताभ


मुंबई : हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री जिया खान के बारे में कहा कि मैं इस खबर से दुखी और सदमे में हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अवसाद में ऐसा कदम न उठाएं। दुनिया में कई लोग दुखी, चिंतित और जीवन से निराश हैं क्योंकि उनके सपने साकार नहीं हो पाए। मैं उनसे जीवन में हार न मानने का निवेदन करता हूं।

अमिताभ के साथ ही जिया ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी इसलिए अमिताभ जिया को कुछ हद तक जान-समझ पाए थे। जिया की खुदकुशी की खबर सुनकर अमिताभ सन्न रह गए। जिया की मौत की खबर जब आम हुई तो बिग बी तक भी पहुंची। रामगोपाल वर्मा की फिल्म नि:शब्द में जिया के हीरो रहे अमिताभ इस खबर की उम्मीद तो कतई नहीं कर रहे थे। इस खबर से अमिताभ को जबरदस्त धक्का लगा। अमिताभ ने ट्वीट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। अमिताभ ने लिखा ट्विटर पर लिखा क्या! जिया खान? क्या हो गया है? क्या ये सच है? यकीन नहीं होता! अमिताभ ने जिया के साथ काम किया था इसलिए अमिताभ का हैरान होना लाजिमी है। 

गौर हो कि जिया खान की मौत की खबर से बॉलीवुड सन्न है। महज 25 साल की उम्र में किसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री का इस तरह अचानक खुदकुशी कर लेना, जिसने भी सुना सन्न रह गया। बॉलीवुड की रंगीन और चमकीली दुनिया का स्याह सच एक बार फिर सरेआम हो चुका है। गौर हो कि जिया ने अमिताभ के साथ ‘नि:शब्द’ फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।