Recent Movies
Showing posts with label amitabh bachchan. Show all posts
Showing posts with label amitabh bachchan. Show all posts

इनकम टैक्स विभाग फिर खोलेगा अमिताभ बच्चन के 2001 का केस - Income tax department will open the 2001 case of Amitabh bachchan


15 साल पुराने आयकर मामले में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को अमिताभ से जुड़े इस केस को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी है। गौर हो कि इस केस में बॉम्बे हाइकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। यह मामला वर्ष 2001 के 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से जुड़ा है। अमिताभ पर इस शो से जुड़ी कमाई पर 1.66 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है। उन्होंने कोर्ट से इस आय पर छूट की अपील की थी।

अमिताभ को टैक्स नोटिस देने के असेसमेंट ऑफिसर के आदेश को इनकम टैक्स कमिश्नर ने बरकरार रखा था। लेकिन इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने इस आदेश को खारिज कर दिया था। ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस सिलसिले में अपील की थी लेकिन हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि अमिताभ बच्चन को आयकर में 30 फीसदी की छूट दी जा सकती है। इसके बाद आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की जिसपर बुधवार को कोर्ट ने जो फैसला दिया उसके मुताबिक उन्हें अब 1.66 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स चुकाना होगा।

आरोप है कि 2002-03 वित्तीय वर्ष के दौरान अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) से होने वाली आय को कम दिखाया है। आयकर विभाग के मुताबिक, केबीसी की आय का कुछ ही हिस्‍सा अमिताभ ने अपनी आय में दिखाया है, जबकि बड़ा हिस्‍सा एबीसीएल में दिखाया गया है। विभाग को इस पर आपत्ति है।

Keywords : Amitabh Bachchan, Supreme Court, Income Tax department, केबीसी, इनकम टैक्स, सुप्रीम कोर्ट, अमिताभ बच्चन

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड फिल्म 'तीन' में ऐसे नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी - Nawazuddin Siddiqui in Sujoy ghosh's te3n

बॉलीवुड फिल्म का सुपरहिट होने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही काफी है लेकिन उनके साथ बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जैसे दिग्गज सितारे एक ही फिल्म में हो तो धमाल होना तय है. बेशक फिल्म में विद्या गेस्ट अपियरेंस में हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका रोल दमदार होगा.

फिल्म कोलकाता आधारित है और अमिताभ जॉन बिस्बास के किरदार में हैं. वे दादा के किरदार में हैं जिसे आठ साल से इंसाफ का इंतजार है. नवाज फादर मार्टिन दास के किरदार में हैं, उनकी जिंदगी भी उस अपराध से हमेशा के लिए बदल जाती है जिसमें जॉन की पोती की जान गई होती है.

 विद्या सरिता सरकार के रोल में हैं वे पुलिस अधिकारी हैं. यह तीन ऐसे लोगों की कहानी है जो एक हादसे के जरिये एक-दूसरे से बंधे हुए हैं. यह इंसाफ के लिए जद्दोजहद की दास्तान है.

फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह 10 जून को रिलीज होगी. मजेदार यह कि फिल्म में नवाजुद्दीन दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे.

Keywords :  Vidya Balan, Nawazuddin Siddiqui, Amitabh Bachchan, Bollywood, Bollywood upcoming movie,  विद्या बालन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पनामा मामले में अमिताभ को लेकर नया खुलासा - Amitabh bachchan panama papers leak


पनामा पेपर लीक मामले में  बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन कि लेकर नया खुलासा  हुआ है जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पनामा पेपर्स के दो नए दस्तावेज सामने आए हैं जिससे अमिताभ का दावा गलत हो सकता है ।  इसके अनुसार अमिताभ फोन से कंपनियों की मीटिंग करते था ।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी किए गए अमिताभ बच्चन से जुड़े पनामा पेपर्स के दो दस्तावेज में यह साफ तौर पर लिखा है अमिताभ बच्चन 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड' में बतौर डायरेक्टर कार्यभार संभाल रहे हैं। अमिताभ कंपनी के बोर्ड मीटिंग में टेलिफोन कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होते थे। इस मामले में अमिताभ का नाम आने पर उन्होंने सफाई दी थी कि उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है और वो किसी भी कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर में शामिल नहीं थे।

रिकॉर्ड के अनुसार अमिताभ बच्‍चन बतौर निदेशक इन कंपनियों में से दो की बोर्ड मीटिंग में 'कॉन्‍फ्रेंस टेलीफोन' के जरिए शामिल हुए थे। बहमास की ट्रंप शिपिंग लिमिटेड और ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की सी बल्‍क शिपिंग कंपनी लिमिटेड की यह बैठक 12 दिसंबर 1994 को रखी गई थी। दोनों कंपनियों की तरफ से जारी सर्टिफिकेट ऑफ इनकम्‍बेंसी में भी अमिताभ का नाम निदेशक और कंपनी के सदस्य के तौर पर दर्ज है।

बता दें कि पनामा पेपर्स खुलासे में अमिताभ बच्चन समेत 500 भारतीयों का नाम आने के बाद उन्होंने ऐसे किसी भी दावों से इंकार कर दिया था। इस मामले में अमिताभ ने कहा था कि जिन कंपनियों का जिक्र किया है मैं उनमें से किसी को नहीं जानता हूं। पनामा पेपर लीक होने के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक बड़ा आरोप लगा था। रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि इन दोनों ने अपनी संपत्ति छिपाने में टैक्स हैवन की मदद ली थी।

Keywords : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन , नया खुलासा, इंडियन एक्सप्रेस, पनामा पेपर, कॉन्‍फ्रेंस टेलीफोन, Bollywood, Megastar, Amitabh bachchan, panama papers leak, phone confrence, Tax heaven

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जिंदगी को बेहतर बनने के लिए जरुरी है तिरस्कार और नफरत : अमिताभ बच्चन - Disdain and hatred is necessary to make life better : Big B

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कहे अनुसार दुर्व्यवहार, तिरस्कार और नफरत जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता  है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और जिंदगी बेहतर बनने में हमारी मदद भी करता है। शंहशाह के अभिनेता ने कहा कि ऐसे लोग कम ही होते हैं जो आपके पास आकर आपके काम की सराहना करते हैं।

बिग बी ने अपनी इस बात को अपने ब्लॉग पर लिखा "अपने ब्लॉग पर लिखा, दुर्व्यवहार, तिरस्कार और नफरत को हमें जीवित रखना चाहिए, क्योंकि यह हमें बेहतर बनाता है...अगर हम ऐसा नहीं करते तो..कोई आपके दरवाजे पर आकर यह नहीं कहेगा कि आप अच्छे हैं या आपको पसंद किया जाता है।"  आपको बता दे की बिग बी आपने बिजी दिनचर्या के बाद भी अपने ब्लॉग में कुछ न कुछ जरूर लिखते रहते है । बिग बी आपने ब्लॉग को खुद लिखते है ।

आगे अमिताभ ने लिखा , हालांकि कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो आपके दरवाजे पर आएंगे..आपके प्यार की सराहना करेंगे और आपसे सहानुभूति दिखाएंगे। वे खुशकिस्मत हैं, जो ऐसा करते हैं और वो भी खुशकिस्मत हैं, जो ऐसा नहीं करते। अमिताभ की आने वाली फिल्म सुजॉय घोष की ‘टीई3एन’ है। इन दिनों वह सुजीत सरकार की फिल्म ‘पिंक’ की भी शूटिंग कर रहे हैं।

Keywords : अमिताभ बच्चन, दुर्व्यवहार, तिरस्कार, Bollywood, Bollywood News, Amitabh Bachchan, Blog, Disdain ,hatred, Better Life

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखें अनिल कपूर , अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह का मल्हारी ठुमका - Ranveer, Big B And Anil dance together


कल रात हुई फेम पुरस्कार 2016 के हॉल में  बॉलीवुड की लगभग साडी हस्तियां उपस्थिति थी ।

इस इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा है बाजीराव मस्तानी का गाना मल्हारी अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह के साथ ठुमका लगाना । ये तीनो अभिनेता इस गाने पर एक दूसरे के ताल में ताल मिलते नजर आ रहे थे । फेम पुरस्कार 2016  में रणवीर सिंह को एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर अवार्ड मिला । अमिताभ बच्चन ज्वेल ऑफ़ द  नेशन रहे तो अनिल कपूर को टाइमलेस्स  आइकॉन अवार्ड मिला है ।




Keywords :Amitabh Bachchan, Anil Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Hall of Fame 2016
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिग बी ने अयान को 'किश ऑफ़ लाइफ' पढ़ कर हैंड रिटेन नोट भेजा - Big B sent a hand-written note to Ayaan


महानायक अमिताभ बच्चन विशेष रूप से अपने दोस्ताना स्वभाव , योग्य प्रशंसा की उनकी आदत और इंडस्ट्रीज में हर किसी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करने के लिए जाना जाता है।

इमरान हाशमी का बेटा अयान हाशमी ने  कैंसर जैसी बीमारी को पराजित कर दिया जिससे प्रेरित हो  इमरान हाशमी ने  पुस्तक ' Kiss of Life '  लिखी है । हालही में रिलीज़ हुए इस बुक को  इंडस्ट्रीज से  काफी प्रशंसा मिली है । बिग बी ने इस किताब को पढ़ने के बाद , एक हाथ से लिखा नोट अयान के लिए भेजा।

बहुत स्पष्ट रूप से , इमरान बिग बी का  नोट  प्राप्त करने के बाद सातवें आसमान पर थे और ट्विटर पर नोट के लिए बिग बी का शुक्रिया अदा भी किया।


Click here to Buy Kiss of Life

Keywords : Big B , hand-written note ,Ayaan, Amitabh Bachchan, Emraan Hashmi, Featured, Kiss Of Life

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

राधाकृष्ण विखे पाटिल का अमिताभ को 'टाइगर एंबेसडर' से हटाने की मांग - Big B remove from save tiger project demands congress

पनामा पेपर लीक्स मामले में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके खि‍लाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने गुरुवार को मांग की है कि अमिताभ को बाघों की रक्षा के लिए 'टाइगर एंबेसडर' से हटाया जाए. यही नहीं, बच्चन की आईआईएफसी के एडवायजरी काउंसिल की सदस्यता भी रद्द करने की मांग की गई है.

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने गुरुवार को पानामा पेपर लीक्स का मुद्दा सदन में उठाया. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को महाराष्ट्र में बाघों के ब्रांड एंबेसडर से हटाने की मांग की. पाटिल ने कहा, 'बच्चन का नाम पनामा पेपर लीक्स में आया है. आइसलैंड के प्रधानमंत्री का भी नाम आया, जिस पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा यह एक गंभीर विषय है.'

अमिताभ बच्चन ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पिछले दिनों उन्होंने मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल हुआ. अमिताभ ने अपने बयान में कहा, 'जिन कंपनियों का नाम लिया है उनमें से मैं किसी एक को भी नहीं जानता. 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड', 'लेडी शिपिंग लिमिटेड', 'ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड' और 'ट्रैंप शिपिंग लिमिटेड'. मैं इनमें से किसी भी कंपनी का डायरेक्टर नहीं रहा. हो सकता है कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया हो. मैंने अब तक अपने सारे टैक्स चुकाए हैं, विदेश में खर्च किए गए पैसे पर भी इसे चुकाया है. मैंने जो भी पैसा विदेश भेजा है वह कानून के तहत है. जिसमें एलआरएस के जरिए भेजा गया पैसा भी शामिल है.'

Keywords : Panama Papers leak, amitabh Bachchan, Save Tiger project, Congress, Panama Papers leak, amitabh Bachchan, Save Tiger project, Congress पनामा पेपर लीक्स, अमिताभ बच्चन, बाघ, ब्रांड एंबेसडर, कांग्रेस

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पनामा कंपनियों के साथ संबंध से इनकार किया अमिताभ बच्चन ने - Amitabh Bachchan Denies Links With Panama Companies

पनामा  पत्रों में नाम होने के एक  बाद दिन अमिताभ बच्चन ने एक बयान दिया है पनामा  काले धन को गैर क़ानूनी रूप से उसको सफेद में करने वाली  है ।  अमिताभ  ने  स्टेटमेंट दिया की  "मैं के  इंडियन एक्सप्रेस द्वारा दी गई किसी भी कंपनि का मुझ पता नहीं पता है" .   इंडियन एक्सप्रेस की सूची में   सी बल्क  शिपिंग  कंपनी एलटीडी, लेडी  शिपिंग  एलटीडी, ट्रेझ  शिपिंग  एलटीडी, और ट्रैम्प  शिपिंग  एलटीडी कंपनी है   ।

इस पनामा सूची मे  अमिताभ बच्चन के  साथ साथ उनकी बहु और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का भी नाम होने की पुस्टि की गई है ।      '

Keywords : Amitabh Bachchan , statement ,Panama Papers, ,reveal hidden offshore assets, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन ! जाने क्यों ? - Amitabh Bachchan Was Not The First Choice For The National Film Awards!

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म  पीकू  के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके है । चर्चा है कि इस पुरस्कार के लिए किसी और की जगह उसका नाम अनावश्यक रूप से  लिया गया था।

सूत्र का कहना है कि इरफान खान का नाम ही इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया था। लेकिन बाद में उसका नाम सूची से हटा दिया गया था, क्योकि इरफान फिल्म पीकू में सहायक अभिनेता थे और अमिताभ मुख्य भूमिका में । इस फिल्म में इरफान खान खान , अमिताभ बच्चन  के अलावा दीपिका भी थी ।

Keywords : Amitabh Bachchan , Piku , 63rd National Film Awards, Irrfan Khans , Best Actor Award , Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है : अमिताभ बच्चन - The name of the film is still not clear : Amitabh Bachchan


बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन बंगाली फिल्मकार अनिरूद्ध राय चौधरी के निर्देशन में बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली में आये हुए है. ये बात खुद अमिताभ ने ही बताई है . अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट किया, 'अब दिल्ली में हूं. कल सोमवार से शुरू हो रही फिल्म की शूटिंग के लिए दाढ़ी बढ़ाई है.
अमिताभ बच्चन ने बताया है कि शूजीत सरकार निर्मित फिल्म का नाम 'ईव' नहीं है जिसकी शूटिंग वह दिल्ली में कर रहे रहे हैं. बंगाली फिल्मकार अनिरूद्ध राय चौधरी के निर्देशन में बनाई जा रही फिल्म के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

राय इस फिल्म से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं. बच्चन ने बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ' शूजीत सरकार की दिल्ली में इस समय शूटिंग की जा रही फिल्म के नाम को लेकर ढेर सारी अटकलें लगाई जा रही हैं. इसका नाम ईव है. गलत. फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है. लेकिन कुछ दिनों में तय हो जाएगा.'

Keywords : Amitabh bachchan, upcoming film, soojit sarkar, Eve, bollywood, अमिताभ बच्चन, ईव, बॉलीवुड, शूजीत सरकार, दिल्ली शूटिंग

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे है अमिताभ बच्चन - Amitabh Bachchan is working to raise awareness of TB


हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे है . अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इस उद्देश्य के लिए अपनी सेवाएं क्यों देता हूं. मेरा चिकित्सा रिकॉर्ड कठिन रहा है. टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के मेरे कारणों में से एक यह है कि मैं इससे पीड़ित रहा हूं. 2000 में मुझे टीबी हुआ था और करीब एक साल तक मेरा कठोर उपचार चला. मुझे उस दिन टीबी हुआ जिस दिन मैं टीवी शो केबीसी ( कौन बनेगा करोड़पति) शुरू करने जा रहा था. यह रीढ़ की हड्डी से जुड़ा था.’

उन्होंने भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा, सिविल सोसाइटी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा, ‘यह बहुत कष्टदायक होता है. आप बैठ या लेट नहीं सकते. अधिकतर समय मैं गेम शो प्रस्तुत करने के दौरान सहज रहने के लिए हर दिन आठ-दस पेन किलर गोलियां लेता था.’ बच्चन ने कहा कि यह बीमारी किसी को भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि एक साल के इलाज के बाद वह बीमारी से मुक्त हो गए.

अमिताभ बच्चन ने विश्व टीबी (tuberculosis) दिवस से पहले सोमवार को कहा कि वह पहले टीबी से पीड़ित रहे हैं और इसलिए उन्होंने बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया.

Keywords :अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड अभिनेता, टीबी, डॉक्टर, प्रचार,  बीमारी, amitabh bachchan, india, bollywood, tuberculosis, world tuberculosis day, doctor, medical, Bollywood Actor , Megastar

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अमिताभ की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल - Amitabh is dead shocking rumour


फेसबुक और वॉट्सएप पर यह मैसेज आया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की डेथ हो गई है. इस मैसेज में बताया गया था कि 23 फरवरी को सुबह 11 बजे अमिताभ बच्चन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आप सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर आई एक खबर के अनुसार इस अफवाह ने बिग बी के फैन्स को खासा परेशान कर दिया और इसके बाद अमिताभ के प्रवक्ता तक को यह बयान देना पड़ गया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं.

वैसे इस तरह की अफवाह का शिकार होने वाले अमिताभ बच्चन कोई पहली हस्ती नहीं हैं. दिलीप कुमार को लेकर भी कुछ समय पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी. वहीं यो यो हनी सिंह , गुल पनाग, लता मंगेशकर को लेकर भी ऐसी अफवाहें आई थीं कि इनकी डेथ हो गई है.

हॉलीवुड में रेहाना , ब्रिटनी स्पीयर्स, जॉनी डेप, टॉम हैंक्स भी इन अफवाहों का शिकार हो चुके हैं. वाकई ऐसे में समय में जब इंटरनेट और नई तकनीक हमारी जरूरत बन गई है, उसमें इस तरह की गलत सूचनाएं कभी घातक हो सकती हैं.

Keywords : amitabh bachchan, gul panag, dilip kumar, death rumour, shocking rumour of amnitabh's death, bollywood gossips, internet, death hoax, अमिताभ बच्चन, मौत की अफवाह, बॉलीवुड न्यूज

मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा : अमिताभ बच्चन - I hope I will be well soon : Amitabh Bachchan


मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह काफी दिनों से एक साधारण शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे। अमिताभ ने रविवार सुबह अपने आधिकारिक ब्लॉग पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी।

बिग बी ने लिखा, 'यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन इसके कारण मैं बिस्तर से उठ नहीं पा रहा हूं और मुझे दुख है कि इस कारण मैं जी अवॉर्ड्स में भी शामिल नहीं हो पाया, जहां मुझे एक्शन निर्देशक, निर्माता और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन को लाइफटाइम अवॉर्ड प्रदान करना था।'

उन्होंने लिखा, 'जब शरीर को तकलीफ होती है तो मन और आत्मा को भी तकलीफ होती है। अपनों से बात न कर पाने की भी तकलीफ होती है। काफी दिन हो चुके हैं और मैं हर रोज खुद को सबसे कटा हुआ महसूस कर रहा हूं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा।'


Keywords : अमिताभ बच्चन, शारीरिक समस्या, जी अवॉर्ड्स,  बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें,  Amitabh Bachchan, Bollywood, Bollywood News, Zee Awards, Not well, Health issue

अमिताभ ने किस फिल्म के लिए दिया था अपना पहला ऑडिशन - In which film Amitabh bachchan did first audition ?


मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने 47 साल पहले ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। अमिताभ ने मंगलवार तड़के अपने ब्लॉग में लिखा कि 15 फरवरी, 1969 को मैं ख्वाजा अहमद अब्बास के कार्यालय में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में एक भूमिका के लिए ऑडिशन देने गया था। वह मेरी पहली फिल्म थी। आज उस बात को 47 साल बीत चुके हैं।
 


अमिताभ ने यह बात भी साझा की कि यश जौहर के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान की उनकी यादगार भूमिका को सोमवार को 26 साल पूरे हो गए। बेहद सफल हुई इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी, रोहिणी हट्टंगड़ी और डैनी डेंजोगप्पा भी थे। 'अग्निपथ' का शीर्षक अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता से लिया गया था।  

Keywords : अमिताभ बच्चन, फिल्म, पहला ऑडिशन, Amitabh Bachchan, film, First Audition, Bollywood, Bollywood News, Mega star

अमिताभ बच्चन के फैन होने का मतलब .....


एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर 2015 कार्यक्रम में रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसे मिले कि माहौल बन गया। रणवीर ने कहा कि वह पहले हिन्दी सिनेमा के फैन हैं उसके बाद एक एक्टर हैं। रणबीर का कहना है कि अगर आप हिन्दी फिल्म के फैन हैं तो यह साफ है कि आप अमिताभ बच्चन के फैन हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन के परिवार के साथ स्टेज पर रणवीर ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। रणवीर ने कहा कि मैं वो बीज हूं जिसे आपने कई सालों पहले बोया था। उन्होंने मजाक में बिग बी से कहा कि वह उनकी फिल्मों का सीक्वल बनाएंगे जैसे शहंशाह 2, तूफान 2, दो और दो पांच 2 बनाएंगे।



73 वर्षीय अमिताभ बच्चन को यह अवार्ड स्टारडम को एक प्रकार से परिभाषित करने के लिए दिया गया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि, यह कहना गलत होगा कि इनके पीछे इनका बेहतरीन काम है। बल्कि आगे भी ऐसा ही होना है, जो एक सच है।

स्टेज पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया, बेटा अभिषेक, बेटी श्वेता और दामाद निखिल नंदा मौजूद थे। अभिषेक बच्चन ने कहा कि पिता एक सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने कभी भी हमें ऐसा महसूस नहीं होने दिया। उनके लिए अहम था कि हम उन्हें एक बेहतरीन पिता के तौर पर जानें। जया बच्चन ने कहा कि उनके (बिग बी) अंदर बेस्ट होने की खूबी थी।

इस दौरान रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन का एक बड़ा फैन और सामने आया। ये फैन था स्नैपडील के फाउंडर कुनाल बहल। कुणाल ने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं अपने हर जन्मदिन पर शहंशाह की तरह कपड़े पहनता हूं।
         कुछ दिनों पहले वजीर फिल्म में लोगों ने अमिताभ बच्चन के काम को काफी सराहा, इससे पहले 2015 में अमिताभ बच्चन पीकू और षमिताभ के साथ बॉलीवुड पर छा गए थे।

Keywords :एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, कुणाल बहल, बिग बी के फैन, NDTV Indian of the Year Award, Amitabh Bachchan, Ranveer Singh, Kunal Behl, Bigb Fan

अतुल्य भारत के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ और प्रियंका होंगे।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा यूपीए सरकार के कार्यकाल शुरू किए गए अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर आमिर खान की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद इंक्रेडिबल इंडिया (अतुल्य भारत) के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे।

अमिताभ बच्चन मोदी सरकार की पहली पसंद है क्योकि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात सीएम की कमान संभाल रखी थी उस दौरान ही बच्चन को राज्य के पर्यटन कैपेंन का हिस्सा बनाया गया था। अमिताभ बच्चन का नाम पीएमओ की ओर से दिया गया।

महानायक अमिताभ ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन



मुंबई: 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मुम्बई में महानायक की ही तरह मनाया गया। उनके घर के बाहर सुबह से ही  उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रही। हर कोई इस सितारे को जन्मदिन की बधाइयां देना चाहता था।

अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन पर सुबह सबसे पहले अपने पुराने बंगले प्रतीक्षा पहुंचे। इस घर में बिग बी के माता-पिता रहते थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन सीधे मीडिया के सामने आए और उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया। अमिताभ बच्चन ने मीडिया से कहा कि "आप सबका शुक्रगुजार हूं क्योंकि हर साल आप मेरे जन्मदिन को खास बनाते हैं। आपके माध्यम से मैं अपने सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद कह देता हूं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर मैं धन्यवाद नहीं कह सकता।"

अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने जन्म दिनों को याद किया और कहा कि "मैं अपना जन्मदिन शुरू से ही अपने परिवार के साथ मनाता हूं। पहले मां और बाबू जी मेरे जन्मदिन पर साथ होते थे और अब मेरे बच्चे साथ होते हैं। पहले अगर कभी शूटिंग के दौरान घर से बाहर होता था तो रात में बाबू जी फोन किया करते थे बधाई देने के लिए।"

Keyword: अमिताभ बच्चन, जन्मदिन, मीडिया, प्रतीक्षा, प्रशंसक, मुंबई, amitabh bachchan, Birthday, Media, Fans, Mumbai




आप सभी के स्नेह और प्यार का आभारी हूं: अमिताभ बच्चन




अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिन्होंने 2009 में बीबीसी द्वारा कराए सर्वेक्षण में चार्ली चैप्लिन और मारलैन ब्रैंडो जैसी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कलाकारों को पछाड़ते हुए सदी के महानायक का खिताब हासिल किया। अमिताभ वही शख्स हैं जो मरणासन्न अवस्था में पहुंचने के बाद एकबार फिर बाजार के सबसे बड़े ब्रैंड बनकर उभरे हैं, यह उनकी जीवटता का बेहतरीन उदाहरण है। लगभग 200 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ का जन्म हिंदी के शलाका कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर 11 अक्टूबर 1942 को हुआ। उनके जन्म के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक अमरनाथ झा ने उनका नाम इंकलाब रखने का सुझाव दिया, लेकिन राष्ट्रकवि सुमित्र नंदन पंत द्वारा सुझाए गए नाम अमिताभ (जिसकी आभा कभी नहीं मिटती) ने देश-विदेश में अभिनय की कविता रच डाली। करियर: बॉलिवुड में ‘बिग बी’ के नाम से लोकप्रिय अमिताभ के लिए हिंदी सिनेमा में अपना स्थान बनाना आसान नहीं था। 1969 में पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ करने के बाद उन्होंने ‘परवाना’, ‘रेशमा’ ‘शेरा’, ‘गुड्डी’ और ‘बांबे टू गोवा’ जैसी एक के बाद एक असफल फिल्में कीं, लेकिन इन फिल्मों से वह दर्शकों को खुश नहीं कर पाए। अमिताभ को पहली बड़ी पहचान 1971 में ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आनंद’ से मिली। ‘आनंद’ में अमिताभ द्वारा निभाई गई सहायक भूमिका ने उन्हें पहला फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। अमिताभ को लेकिन बतौर अभिनेता देश की जनता ने 1973 की फिल्म ‘जंजीर’ में उनके गुस्सैल छवि वाले किरदार से पहचाना। आज बॉलीवुड और अभिनय का पर्याय बन चुके अमिताभ को ‘जंजीर’ ने ही स्टारडम के साथ एंग्री यंगमैन का तमगा भी दिलाया। इसके बाद तो एक के बाद एक अमिताभ ने ‘मर्द’, ‘शोले’, ‘कुली’, ‘लावारिस’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से एंग्री यंग मैन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली। सफलता की दौड़ के बीच उनके जीवन में वह पल भी आया जब ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग में हुए भयानक दुर्घटना ने उनकी रफ्तार रोक ली। उनके स्वस्थ होकर घर आने की उम्मीद कम थी, लेकिन प्रशंसकों की उम्मीद के बीच कई महीने बाद वह स्वस्थ हो कर घर लौटे। अमिताभ ने इसके बाद कुछ वर्षों के लिए अभिनय से अवकाश ले लिया और अपने मित्र राजीव गांधी की पहल पर राजनीति में किस्मत आजमाई। उन्हें सफलता भी मिली और इलाहाबाद सीट से उन्होंने एच.एन. बहुगुणा के खिलाफ रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। लेकिन राजनीति उन्हें ज्यादा दिन तक रास नहीं आई और इसकी वजह बना बोफोर्स कांड में उनका नाम उछाला जाना। उन्हें न्यायालय ने हालांकि क्लीन चिट दे दी, लेकिन उन्होंने राजनीति को गंदी नाली करार दे कर इससे किनारा कर लिया। इसके बाद अमिताभ ने ‘शहंशाह’ फिल्म से वापसी की। यह फिल्म सफल रही, लेकिन आने वाली फिल्मों के औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर जाने पर उनकी शोहरत कम होने लगी। उन्होंने फिल्म निर्माण कंपनी ‘एबीसीएल’ भी खोली लेकिन इसमें भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इधर, पांच साल के अवकाश के बाद अमिताभ ने अपनी वास्तविक उम्र का आभास करते हुए यश चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से फिर वापसी की। गुरुकुल के शिक्षक की भूमिका से अमिताभ ने नई पारी शुरू की और उनकी नई पारी ने उनके लिए सफलता और शोहरत के दरवाजे फिर खोल दिए। अमिताभ का करियर 70-80 के दशक में उफान पर रहा और उन्होंने बॉलीवुड पर एकछत्र राज किया। अमिताभ के करियर के पूर्वार्ध में दर्शकों ने जहां उन्हें ‘जंजीर’, ‘नमकहलाल’, ‘शोले’, ‘कूली’, ‘सुहाग’, ‘अभिमान’, ‘सिलसिला’, ‘मिली’, ‘मिस्टर नटवर लाल’, ‘द ग्रेट गैंबलर’, ‘अग्निपथ’, ‘चुपके-चुपके’, ‘लावारिस’ में पसंद किया वहीं ‘मोहब्बतें’, ‘ब्लैक’, ‘बंटी और बबली’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देव’, ‘सरकार’, ‘सरकार राज’, ‘आरक्षण’, ‘सत्याग्रह’ जैसी अनगिनत बेहतरीन फिल्में उनकी दूसरी पारी का इंतजार कर रहे थे। आज बाजार का ब्रैंड बन चुके अमिताभ की दूसरी पारी में शोहरत दिलाने का श्रेय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी काफी हद तक जाता है। इस शो में मेजबान की भूमिका ने उन्हें हर भारतीय से दोबारा जोड़ने में मदद की और बेशक इसका फायदा उनकी फिल्मों को भी मिला। अमिताभ ने जीवन के सातवें दशक में हॉलीवुड में कदम रखा, और उनकी पहली फिल्म ‘द ग्रेट गैट्सबी’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। निजी जिंदगी: उनकी शादी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा जया भादुड़ी से हुई। दोनों की पहली मुलाकात पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में और फिर ‘गुड्डी’ फिल्म के सेट पर हुई। इन्होंने इस मुलाकात के बाद कई फिल्में साथ कीं और इसके जरिए एक दूसरे के करीब आए। लेकिन उनके करियर की तरह निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव का दौर तब आया जब अभिनेत्री रेखा से उनके कथित विवाहेत्तर संबंध की खबरें आम होने लगीं। अमिताभ हालांकि, आज जया के साथ आज खुश हैं, वहीं रेखा ने भी दोनों के संबंधों पर कभी खुलकर बात नहीं की। अमिताभ के जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें हैं, मसलन उनकी सफलता की वजह वे फिल्में रहीं जिसे तत्कालीन सुपर स्टार राजेश खन्ना ने ठुकरा दी थीं। कहा जाता है कि जब वह फिल्म ‘खुदा गवाह’ की शूटिंग के लिए अफगानिस्तान गए थे तो वहां की सरकार ने देश के आधे सुरक्षाकर्मियों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया था।





अमिताभ और ऐश्वर्या के बाद अब दीपिका की बारी



मुंबई। बॉलीवुड के कई स्टारों ने हॉलीवुड में नाम कमाया है और अब कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ होने जा रहा है। हॉलीवुड की मोस्ट प्रामिनेंट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका पादुकोण नजर जाएंगी। दीपिका की किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं। बॉलीवुड की 'करोड़ो की रानी' कही जाने वाली अब थोड़े समय बाद ही हॉलीवुड की रानी भी बन जाएंगी। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की तीन सेक्सी हसीनाएं कंगना, चित्रांगदा सिंह और दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था पर कई तरह के स्क्रीन टेस्ट को पार करने के बाद अंतिम रूप से दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली। अंतिम तौर पर दीपिका पादुकोण को फिल्म 'फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7' के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका के कोस्टार हॉलिवुड स्टार जेसन स्टेटहैम और डायने जॉनसन होंगे और फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी क्योंकि फिल्म को अगले साल 6 जुलाई तक रिलीज करनी है। दीपिका पादुकोण का नाम साल 2013 में कुछ कदर छाया रहा कि उनकी तीन फिल्मों ने करोड़ो की कमाई की। रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस। बॉलीवुड के लिए हॉलीवुड की दुनिया बिल्कुल ऐसी है जैसे तमिल फिल्मों के स्टार्स के लिए बॉलीवुड की दुनिया है। जब भी किसी बॉलीवुड के स्टार को हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है तो वो अपनी किस्मत पर नाज करने लगता है। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय तमाम ऐसे नाम हैं जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया से जब हॉलीवुड में कदम रखा तो हंगामा मच गया। अमिताभ बच्चन (द ग्रेट गेट्सबाय), अनिल कपूर (स्लमडॉग मिलेनायर और मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल), इरफान (लाइफ ऑफ पाई और द नेमसेक, द अमेजिंग स्पाइडरमैन), ऐश्वर्या राय बच्चन (ब्राइड एंड प्रेज्यूडाइस और द पिंक पैंथर), ओम पुरी (सिटी ऑफ जॉय और ईस्ट इज ईस्ट), नसीरुद्दीन शाह (द ग्रेट न्यू वंडरफुल), अनुपम खेर (सिल्वर लाइनिंग फ्लेबुक), शबाना आजमी (सिटी ऑफ जॉय और मिडनाइट चिल्ड्रेन)।




अमिताभ बच्चन की जुबां पर जब आया प्राण का नाम..



zanjir
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्राण के विषय में बताया कि वह उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्हें प्राण साहब के साथ कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मेरे कई दृश्य जब कमजोर होते थे तो वह कभी भी यह नहीं कहते थे कि तुम ऐसा करो या ऐसा मत करो। वह हमेशा कहते थे कि इसे ऐसे किया जा सकता है। प्राण साहब के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि वह कभी भी अपनी फिल्में नहीं देखते थे। 'जंजीर' के रिलीज होने के लगभग 20 साल बाद उन्होंने पहली बार जंजीर देखी थी। उसी समय उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे तुम्हारी परफॉरमेंस पसंद आई है। एक अच्छे इंसान से आप उसकी अच्छाई सीख सकते हैं, लेकिन मैंने प्राण साहब से कुछ हद तक उनकी प्रोफेशनलिज्म सीखने की कोशिश की। मुझे एक बार की बात याद आती है जब वह सेट पर आए तो थोड़े अनमने थे। कम बात कर रहे थे और असहज दिख रहे थे। निर्देशक के पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके भाई का निधन हो गया है, लेकिन उन्होंने शूटिंग रद करने से मना कर किया, क्योंकि उनका भी मानना था- शो मस्ट गो ऑन। वहीं, प्राण के समकालीन खलनायक प्रेम चोपड़ा ने कहा कि प्राण साहब के बारे में सोचता हूं तो सोचता रह जाता हूं कि कैसे लाहौर से एक आदमी ने सफर शुरू किया और किस मुकाम पर जा पहुंचा। फिल्म जगत की पूरी यात्र में प्राण साहब ने न जाने कितने चरित्रों को साकार किया। वह चरित्र अभिनेता के रूप में सर्वाधिक प्रभावी रहे हैं।