Recent Movies
Showing posts with label anil kapoor. Show all posts
Showing posts with label anil kapoor. Show all posts

ब्रांड के विज्ञापन के साथ जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं : अनिल - Responsibilities are associated with brand advertising : Anil

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का कहना है कि किसी ब्रांड के विज्ञापन के साथ कई जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं, लेकिन कोई भी सेलेब्रिटी लंबे समय में किसी कंपनी की वैधता का अंदाजा नहीं लगा सकता। अनिल कपूर ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।

धौनी ने हाल ही में रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली के ब्रांड एंबैस्डर से इस्तीफा दे दिया है। इससे कुछ दिनों पहले नोएडा में एक आवासीय परियोजना के निवासियों ने सोशल मीडिया अभियान चलाकर धौनी को आम्रपाली से खुद को अलग करने को कहा था। अनिल ने कहा, 'मैं हमेशा उन ब्रांड्स का विज्ञापन करता हूं जिन पर मुझे विश्वास है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बेहद जोखिम भरा काम है और कई बार आप नहीं जानते (कि क्या होगा)। धौनी के साथ जो हुआ वह बेहद दुखद था। कई बार रियल एस्टेट ब्रांड्स बेहद ईमानदार दिखते हैं इसलिए ऐसी घटनाएं होती हैं। आप उन्हें नहीं रोक सकते।'

Keywords : Responsibilities ,associated with brand advertising, brand advertising, MS Dhoni, Dnoni, Anil Kapoor, Bollywood,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखें अनिल कपूर , अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह का मल्हारी ठुमका - Ranveer, Big B And Anil dance together


कल रात हुई फेम पुरस्कार 2016 के हॉल में  बॉलीवुड की लगभग साडी हस्तियां उपस्थिति थी ।

इस इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा है बाजीराव मस्तानी का गाना मल्हारी अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह के साथ ठुमका लगाना । ये तीनो अभिनेता इस गाने पर एक दूसरे के ताल में ताल मिलते नजर आ रहे थे । फेम पुरस्कार 2016  में रणवीर सिंह को एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर अवार्ड मिला । अमिताभ बच्चन ज्वेल ऑफ़ द  नेशन रहे तो अनिल कपूर को टाइमलेस्स  आइकॉन अवार्ड मिला है ।




Keywords :Amitabh Bachchan, Anil Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Hall of Fame 2016
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सोनम और रणवीर को एक साथ परदे पर देखना चाहते है अनिल - Anil want to see Sonam and Ranbir together on-screen

अनिल कपूर ने सोनम के अभिनय के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सोनम की सफ़लता से बहुत खुश हूं क्योंकि उसने 'नीरजा' में बहुत अच्छा काम किया है। अब तक मुझे कोई भी ऐसा आदमी नहीं मिला है, जिसने सोनम के काम की तारीफ नहीं की हो।

फिल्म 'नीरजा' की अपार सफलता और सोनम के अभिनय की हो रही जबरदस्त सराहना से उनके पिता अनिल कपूर बेहद खुश हैं और उनकी एक ख्वाहिश और उम्मीद यह भी है कि जल्द ही सोनम और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ काम करें।

अनिल कपूर के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में दोनों पिता-पुत्र की भूमिका में नज़र आए थे। रणवीर सिंह बड़े फैन भी हैं अनिल कपूर के और इन दिनों रणवीर सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ रहे हैं ख़ास तौर से 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के बाद।

अनिल कपूर से जब सवाल पूछा गया कि सोनम और रणवीर की जोड़ी के बारे में तो अनिल ने कहा कि 'बिल्कुल मैं चाहूंगा कि सोनम और रणवीर एक साथ परदे पर आएं। रणवीर अच्छे अभिनेता हैं और क्या पता जल्द ही कोई फिल्मकार इन दोनों को एक साथ लेकर आए। अगर ये दोनों साथ काम करेंगे तो मुझे ख़ुशी होगी।

Keywords : Sonam ,Ranbir , on-screen, नीरजा,सोनम कपूर,रणवीर सिंह,अनिल कपूर, Anil Kapoor, Sonam Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, बाजीराव मस्तानी


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मेरी कहानी मजेदार नहीं होगी : अनिल कपूर - My story is not Rorty: Anil Kapoor

इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। कई खिलाडियों और फिल्मी हस्तियों की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा हो चुकी है। कई बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हो चुकी हैं ।  धोनी और अज़हर की ज़िन्दगी पर बनने वाली फिल्मों के अलावा किशोर कुमार की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाने की घोषणा निर्देशक अनुराग बासु कर चुके हैं। संजय दत्त की बायोपिक पर ज़ोरों से काम चल रहा है, जिसे राजू हिरानी बनाने जा रहे हैं। संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे।

पिछले दिनों खबरें आई थीं कि अनिल कपूर के जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, जिसमें अनिल कपूर की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह, क्योंकि रणवीर सिंह अनिल कपूर के बड़े फैन हैं और उनके साथ फिल्म भी कर चुके हैं, लेकिन अनिल कपूर ने एक अवार्ड शो के रेड कार्पेट पर कहा कि 'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाना ठीक नहीं। कौन देखेगा मेरी ज़िन्दगी पर फ़िल्म। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है कि मेरे ऊपर फिल्म बनाई जाए। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर नहीं चाहते कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाए। अनिल कपूर ने आगे यह भी कहा कि मेरी ज़िन्दगी से कोई भी विवाद नहीं जुड़ा है इसलिए मेरी कहानी मजेदार नहीं होगी।

Keywords : अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनिल कपूर बोयोपिक, Anil Kapoor,Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, Dhoni, Bollywood Movie, Upcoming Movie


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

खुद को बेहतर बनाने के लिए सोनम को लगातार सीखना होगा : अनिल - Sonam will learn to improve themselves constantly: Anil


अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम कपूर ने हाल में रिलीज हुई 'नीरजा' में अपने काम से खुद को स्थापित किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातार सीखना होगा।

निर्देशक राम माधवनी की यह फिल्म पैन एम विमान 73 के कराची में हाईजैक होने की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम ने इसमें एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है जो विमान के हाईजैक होने के समय अपने यात्रियों की जिंदगी के लिए लड़ती है।

जी सिने अवार्ड्स के दौरान अनिल ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया में हर बड़ा सितारा लगातार सीखता रहता है। वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता या अभिनेत्री हो सकते हैं, लेकिन उन्हें लगातार सीखना पड़ता है। यही स्थिति सोनम के भी साथ है। यह मायने नहीं रखता की उसकी अदाकारी को कितनी वाहवाही मिली और कोई उसके बारे में क्या कह रहा है। उसके पास अभी और बेहतर करने के लिए है।

एक अभिनेता हमेशा एक छात्र होता है और यह कला एक ज्ञान का समुद्र है। कोई भी इसे पूरी तरह नहीं सीख सकता।


Keywords : अभिनेता अनिल कपूर, सोनम कपूर, नीरजा, पैन एम विमान 73, हाईजैक, sonam kapoor, Anil Kapoor, neerja, Plane Hijack, Bollywood

बेटी सोनम संग काम करना चाहते हैं अनिल कपूर



मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर पुरस्कृत अमेरिकी टीवी कार्यक्रम `24` के भारतीय संस्करण में अभिनेत्री पुत्री सोनम कपूर को लेने के इच्छुक हैं। मंगलवार को कार्यक्रम `24` के लांच पर 52 वर्षीय अनिल ने कहा कि यदि सोनम के लायक कोई किरदार हुआ और सोनम उसे करने की इच्छुक हो तो यह हो सकता है। अमेरिकी टीवी कार्यक्रम साल 2001 में शुरू हुआ था और इसके 192 एपिसोड जारी किए गए थे। अनिल ने इसके आठवें संस्करण में कल्पित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ कामिस्तान के राष्ट्रपति उमर हसन का किरदार निभाया था। पसंदीदा टीवी कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर अनिल ने रमेश सिप्पी की `बुनियाद` का नाम लिया। (एजेंसी)

टीवी शो शुरू करने में मशगूल हैं अनिल


anil kapoor,

नई दिल्ली। अमेरिकी टीवी शो 24 के भारतीय संस्करण की शुरुआत के काम में लगे बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि वह शो के लिए बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के काम में अपनी टीम के साथ मशगूल हैं।

अनिल ने बताया, मैं उस टीम के साथ काम में पूरी तरह मशगूल हूं जो 24 बना रही है। शो की योजना बनाने से लेकर निर्माण से पहले तक का काम करने में मैंने खुद को झोंक दिया है। आखिरकार मैं एक निर्माता का बेटा हूं तो ऐसे में पूरी तरह डूब कर काम करना तो लाजमी है।

उन्होंने बताया, यहां तक कि अपने शुरुआती सालों में जब मैं अपने होम प्रॉडक्शन की फिल्मों, जैसे-मिस्टर इंडिया, हमारा दिल आपके पास है, लोफर या जुदाई में अभिनय कर रहा था, तो मैं हमेशा इस बात से वाकिफ रहता था कि जमीनी स्तर पर क्या चल रहा है। मैंने अपने इस स्वभाव को जाने नहीं दिया।

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर के 52 वर्षीय पिता अनिल जानीमानी निर्माता एकता कपूर की फिल्म शूटआउट ऐट वडाला में भी जल्द ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं जबकि जॉन अब्राहम, कंगना रणौत, तुषार कपूर और सोनू सूद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Tezz ................. !!

Tezz

The Formula 1 racing track of greater Noida was set on fire when Ajay Devgn and Anil Kapoor stepped in their racing cars. The actors had a blasting time in the race which was organized for promoting their upcoming flick Tezz. But as it was a race and only one could win, Ajay Devgn took the lead and won it! After the race, both the actors were very enthusiastic about the experience and said, "Winning and losing is not an issue, driving these cars was fun. We both were as 'Tezz' as we could be and it was a great fun." Tezz revolves around a bullet train hijacking where actor Mohanlal plays a dutiful cop of the Scotland Yard Police with Ajay Devgn and Anil Kapoor in the pivotal roles. Tezz is the story of one man, who is out to get back what was unjustly taken away from him… the other is willing to do whatever it takes to stop him in order to serve justice; both are pitted against each other... and both are pitted against time. Lives have already been destroyed and more lives are about to be devastated as a train speeding from Glasgow to London holds the fate of Aakash Rana (Ajay Devgn) and Counter Terrorism Command Arjun Khanna (Anil Kapoor), and only one of them will succeed.