Recent Movies
Showing posts with label Upcoming Movie. Show all posts
Showing posts with label Upcoming Movie. Show all posts

रिलीज हुआ फिल्म 'अकीरा' का पोस्टर - Akira first poster released



सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म को 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे. फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी. अकीरा तमिल फिल्म मौना गुरु (2011) की रीमेक है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक्शन सीन भी करती दिखेंगी जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है. वैसे भी फिल्म के पोस्टर से उनके तेवर जाहिर हो गए हैं. फिल्म की पंच लाइन हैः ये खामोश नहीं रहेगी. हालही में सोनाक्षी सिन्हा ने  IIFA में सिरकत की थी .

Keywords : akira, first poster, Released, out now ,Bollywood, Bollywood News, Upcoming movie, Sonakshai sinha, Bollywood Dabang Girl,  सोनाक्षी सिन्हा, अकीरा,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्मी दुनिया में अपने दम पर पहचान बनाई है : अनुष्का - anushka sharma is self made in Bollywood



मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा को गर्व है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। शाहरुख खान और आमिर खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने वाली अनुष्का कहती हैं कि 'एक कलाकार के तौर पर मेरा मानना है कि मुझे यह जीवन मिला है और इसे बेहतर से बेहतर बनाना है। इस सफलता के लिए मैं आभारी हूं। मैंने अपने दम पर पहचान बनाई है और इस पर मुझे गर्व है।'

इंडस्ट्री के तीनों ख़ान के साथ काम करने के बारे में अनुष्का का कहना है 'मैंने कभी इसके लिए प्रयास नहीं किया। मेरे लिए स्क्रिप्ट और निर्देशक हमेशा अहम रहे हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है।'

इसे भी पढ़ें: सलमान खान सहित समाज भी है 'बदजुबानी' की गिरफ्त में!

अनुष्का ने कहा कि वह अपने काम का सम्मान करती हैं और इसलिए यह उनके लिए यह एक तोहफे के समान है। गौरतलब है कि अनुष्का को आगामी फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ देखा जाएगा। बॉलीवुड में किसी प्रकार के बदलाव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा 'मुझे लगता है कि विश्व में कुछ चीजें बदल रही हैं। 10 साल पहले आपको फिल्मों के सेट पर उतनी लड़कियां देखने को नहीं मिलती थीं, जितनी अब हैं। अब किसी भी विभाग में देख लीजिए, महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।'

Keywords : Anushka Sharma, Bollywood, Sultan, salman khan, Bollywood Actress, Upcoming Movie, Self made


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' का पहला गाना रिलीज - Watch First song of film Sultan

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान'  के ट्रेलर के धमाल मचाने के बाद फिल्म का पहला गाना लॉन्च कर दिया गया है। यश राज फिल्म्स द्वारा सोमवार को यू-ट्यूब पर 'सुल्तान' का पहला गाना अपलोड किया गया। वैसे फिल्म तो जुलाई में रिलीज होने वाली है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से ही 'सुल्तान' चर्चा में है। मंगलवार को सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'देखो सुल्तान का पहला सॉन्ग'। सुल्तान अली खान (रेसलर) अपने सपनों में आरफा (अनुष्का शर्मा) को रंग-बिरंगे कपड़ों में डांस करते देखता है। यह 'सुल्तान' का पहला गाना है जिसे रिलीज किया गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।


हाल ही में बादशाह के कुछ गीत खासे लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे ही एक गीत को विशाल डडलानी, इशिता और शाल्मली खोलगडे ने बादशाह के साथ मिलकर इस एनर्जी से भरे गीत को अपनी आवाज दी है। 'बेबी को बॉस पसंद है' साल 2016 के पॉपुलर सॉन्ग्स में शुमार होने के लिए तैयार हैं। सुपरस्टार सलमान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए इस गीत को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Keywords :  सुल्तान, पहला गाना, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, Sultan, The first song, Salman Khan, Anushka Sharma, Bollywood, upcoming movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

69 लाख लोगो ने देखा इस फिल्म का ट्रेलर - Salman khans upcoming film Sultans trailer


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म के ट्रेलर को उनके फैन्स को कितनी बेसब्री से इंतजार था . इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की सिर्फ 2 दिनों में 69 लाख लोगो ने देखा है . 3 मिनट के इस ट्रेलर में सलमान की बॉडी के साथ उनके डायलॉग्स भी दमदार हैं. वैसे इस झलक में फिल्म सलमान की पहली जैसी फिल्मों का अहसास दे रही है यानी एक्शन और आंसुओं का जबर्दस्त मेल.

ट्रेलर की शुरुआत सलमान की ग्रैंड एंट्री से होती है और फिर नजर आता है एक पहलवान जो कुश्ती के दांव-पेच में किसी को टिकने नहीं देता है. और फिदा भी होता है तो एक ऐसी लड़की पर, जो खुद इस फन में माहिर है. ट्रेलर को देखकर इतना जरूर समझ में आ जाता है कि फिल्म एक बेहतरीन खिलाड़ी के अर्श तक जाने, फिर राह भटकने और वापस अपनी पहचान और सफलता पाने की कहानी है. यह फिल्म इस ईद पर रिलीज होने जा रही है.



Keywords: सुल्तान ट्रेलर, सलमान खान, सलमान की फिल्म, Sultan Trailer, Salman khan Sultan, Sultan Trailer video, Bollywood Bollywood News, Upcoming Movie



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' से पहले रिलीज होगी 'कबाली' - Kabali is not releasing with Sultan

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म 'कबाली' एक जून को रिलीज होगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म पहले जून में रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह एक जुलाई को रिलीज होगी.

फिल्म निर्माताओं ने इसे सात जुलाई को रिलीज करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन इस दिन सलमान खान की 'सुल्तान' रिलीज हो रही है, जिससे बचने के लिए फिल्म रिलीज की तारीख एक जुलाई तय की गई है.

पा. रंजीत निर्देशित 'कबाली' एक गैंगस्टर की कहानी है. फिल्म निर्माता इस वक्त पोस्ट-प्रोडक्शन और डबिंग के काम में व्यस्त हैं. ताइवान के एक्टर विंस्टन चाओ बुधवार को अपनी लाइनें डब करने के लिए टीम में शामिल हुए. इस फिल्म में कलैपुलि एस. थानु निर्मित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरशन, धनसिका और ऋतविका भी नजर आएंगे.

Keywords : Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie, Superstar Rajinikanth, Kabali, salman khan, July 1, Sultan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'मदारी' का ट्रेलर रिलीज - Watch ! Film Madari trailer is released


इरफान खान की इस फिल्म 'मदारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.  एक आम इंसान है जो दाल रोटी में उलझा हुआ है, जिसका अपना एक प्यारा परिवार है, अपनी भरपूर जिंदगी में खुश है लेकिन सिस्टम के हाथों जब उसका यह जहां छिन जाता है, तब वो अपने दम पर क्या कहर बरपाता है, इसी पर बेस्ड है इरफान खान की अगली फिल्म 'मदारी'.
सोशल-थ्रि‍लर ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म ट्रेलर में इरफान खान ने एक ऐसे आम इंसान के किरदार को अदा कर रहे हैं जिसकी जिंदगी का हादसा, उसे देश के सिस्टम को सबक सिखाने के लिए मजबूर कर देता है. वह एक बड़े हादसे में अपना बेटा खो चुका है जिसके चलते उसकी जिंदगी का चैनो-अमन भी खो चुका है लेकिन उसके इस नुकसान की भरपाई देश की सरकार को कैसे करनी पड़ती है यही है इस फिल्म की कहानी. आम इंसान मदारी बन कैसे सिस्टम को नचाता है यही इस फिल्म में बयां किया जाएगा. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है निशिकांत कामत ने. यह फिल्म 10 जून को रिलीज होने जा रही है.


Keywords : Bollywood , Bolywood news, Upcoming Movie ,Madari trailer, Irrfan khan Madari, Movie Madari, मदारी ट्रेलर, इरफान खान,  मदारी, मूवी मदारी




मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

खुद को पांच दिन तक कमरे में बंद रखा विक्की कौशल ने - Vickey Kaushal kept themselves locked in a room upto five days

अभिनेता विक्की कौशल ने ‘रमन राघव 2.0’ में अपने किरदार के लिए खुद को तैयार करने और अपना भयावह रूप बाहर निकालने के लिए अपने आप को पांच दिन तक एक कमरे में बंद रखा।

विक्की इससे पहले भी बड़े पर्दे पर कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुके हैं।अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक कुख्यात हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं।‘मसान’ के अभिनेता विक्की ‘रमन राघव 2.0’ में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे।

विक्की ने कहा, ‘‘ यह किरदार अभी तक मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे काफी अलग है। यह एक आदर्श पुलिसकर्मी नहीं है.बल्कि एक परेशान, बावला, नशा करने वाला अपनी ही कई परेशानियों से जूझ रहा इंसान है। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि यह एक ऐसे इंसान की कहानी थी जिसे मैं आसानी से नहीं समझ पाता ।’’

‘रमन राघव 2.0’ साइको रमन के नाम से भी पहचानी जाती है। यह एक मनोरोगी कुख्यात किलर की कहानी है जिसने 1960 के दशक के मध्य में मुंबई की सड़कों को आतंकित कर दिया था।‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दोनों भागों में 27 वर्षीय विक्की अनुराग कश्यप के सहायक निर्देशकों में से एक थे।

विक्की ने कहा, ‘‘ मुझे इस किरदार के लिए ऑडिशन देना पड़ा था। अनुराग सर पहले इस किरदार के लिए एक ऐसे व्यक्ति को लेना चाहते थे जो निजी जिंदगी में भी ऐसा ही हो। वह मुझे लंबे समय से जानते हैं और उन्हें पता था कि मेरा इस किरदार से दूर दूर तक कोई मेल नहीं है। पर मैंने इसको करने का प्रयास किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पांच दिन तक खुद को एक कमरे में बंद रखा। वहां न कोई रोशनी थी, न फोन, न वाईफाई, न टीवी। मैंने सब चीजों से खुद को अलग कर लिया था। मैं अपने अंदर के भयावह रूप को बाहर लाना चाहता था। ’’ विक्की ने इस दौरान अपने परिवार वालों और दोस्तों को भी उनसे संपर्क न करने को कहा था। ‘रमन राघव 2.0’ 11 मई को कान फिल्म उत्सव में प्रदर्शित की जाएगी। भारत में यह फिल्म बड़े पर्दे 24 जून को रिलीज होगी।

Keywords : Vickey Kaushal ,  locked in a room ,five days, Bollywood, Upcoming Movie, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे फिल्म 'काबिल' की पहली झलक - Watch ! Hrithik roshans kaabil teaser

अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ विवादों के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'काबिल' की पहली झलक पेश की है, जिसमें ऋतिक की आंखों में जलती हुई मोमबत्ती और न्याय के लिए गुहार दिखाई दे रही है। इसमें टैगलाइन दी गई है, 'The mind sees all'  ऋतिक ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'काबिल' फिल्म रोशन परिवार की ही फिल्म है। पिता राकेश रोशन इस फिल्म के निर्माता है और संगीत उन्हीं के भाई राजेश रोशन का है। संजय गुप्ता ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। यह 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अजय देवगन की बादशाहों और शाहरुख खान की रईस के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। इससे पहले ऋतिक रोशन 2014 में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'बैंग-बैंग' में दिखाई दिए थे। वह जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में दिखाई देंगे, जो 12 अगस्त को रिलीज होगी।

Keywords :  ऋतिक रोशन, काबिल, कंगना रानौत,Bollywood, Bollywood News, upcoming Movie, Hrithik Roshan, Kaabil, Kangana Ranaut

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अखाड़े में अनुष्का ने इस पहलवान को दी मात - Anushka sharma look in sultan

सलमान की फिल्म सुल्तान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अनुष्का शर्मा एक पहलवान को अखाड़े में पटखनी देती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया है। जिसमें वो बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म सुल्तान की कहामी एक पहलवान पर आधारित है। इस फिल्म में अनु्ष्का भी अहम किरदार में हैं। अनु्ष्का पहली बार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

Keywords :Actor,Actor Salman Khan, Anuskhka Sharma, Bollywood,salman khan,Sultan, upcoming movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों अक्षय ने फैन से मांगी माफी - Bollywood Akshay kumar apology to fan


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बॉडीगार्ड ने एक प्रशंसक पर हाथ उठा दिया जिसके कारण अक्षय के फैंस उनसे थोड़े नराज हो सकते हैं। दरअसल एयरपोर्ट पर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित था। जब वह अक्षय की तरफ बढ़ने लगा तो उनके बॉडीगार्ड ने उस फैन के चेहरे पर एक मुक्का मार दिया। इसके बाद वो फैन पीछे हट गया। हालांकि अक्षय को इस घटना के बारे में कोई जानकारी थी और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली है। अक्षय  ने कहा, उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला, उन्हें वहां सिर्फ शोर ही सुनाई दिया था। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड ने इस तरह से किसी के साथ ऐसी हरकते कर रहे हैं। इनसे पहले यह मामला भी सामने आया था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने एक फंक्शन के दौरान मीडिया को धका दिया था। तब सलमान ने उनकी इस हरकत पर सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन, बोमन इरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और फरहाद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्म 'रुस्तम' में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म भी इसी साल में रिलीज की जाएगी।

Kyawords : Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie ,   Akshay kumar,  apology , Salman Khan, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों आपस में भिड़े आईपीएस अफसर और अक्षय - Akshay Kumar fight with an IPS officers


बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार आज कल फिल्म रुस्‍तम और हाऊसफल 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकल कल हैदराबाद में आईपीएस अधिकारियों के साथ वॉलीबॉल और कई गेम खेले। वह  इस बीच उन्होंने एक दिन का समय निकाला और हैदराबाद में नए भर्ती आईपीएस ऑफिसर के साथ समय बिताया। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अक्षय एक आईपीएस ऑफिसर के साथ रिंग में फ्री किक और बॉक्सिंग पंच के जौहर दिखा रहे हैं। हालांकि ये सारे इवेंट काफी दोस्‍ताना अंदाज और हंसी खुशी में किए गए। बाद में अक्षय ने अफसर को गले भी लगाया।


Keywords : आईपीएस, अक्षय कुमार, हाउसफुल 3, रुस्तम, Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie, IPS, Akshay Kumar, Housefull 3, Rustom

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

साइकोथ्रिलर फिल्म 'फोबिया' का ट्रेलर रिलीज - Trailer of film Phobia is released


राधिका आप्टे की नई साइकोथ्रि‍लर फिल्म 'फोबिया' ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में दिखाया गया है की "अगर आप ना घर पर महफूज हैं और ना ही घर के बाहर, तो कहां जाएंगे आप, क्या अपने डर का सामना कर पाना मुमकिन है?" फिल्म में राधि‍का ए‍क आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देंगी जिसके साथ एक रात एक ऐसा हादसा होता है कि उस रात उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है.

फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस को एक अनजान डर का सामना करते हुए दिखाया गया है. राधि‍का फिल्म में ए‍क ऐसी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं जि‍से अगोराफोबिया फोबिया है. इस बीमारी से जूझ रहे इंसान को लोगों के बीच या घर से बाहर जाने से डर लगता है.इस फिल्म को डायरेक्ट किया है पवन कृपलानी ने. यह फिल्म 27 मई को को रिलीज होने जा रही है.

Keywords : राधिका आप्टे फिल्म,  फोबिया ट्रेलर, राधिका आप्टे,  फोबिया, Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie,  Radhika Apte film, Phobia trailer, Radhika Apte, Phobia


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हीरो से विलेन बनेंगे सलमान - Salman Khan got negative role in his next

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्मों में आपने अभी तक एक अभिनेता के तौर पर तो देखा है , लेकिन अब सलमान खान नेगेटिव रोल में देखेंगे . अब देखना ये है की सलमान का ये नेगेटिव रोल उनके दर्शकों को पसंद आता है या नहीं . समाचार पत्र जनसत्ता की खबर के मुताबिक सलमान बॉलीवुड फिल्म  धूम-4 और रेस-3 में विलेन की भूमिका  में नजर आ skte है .

यशराज फिल्म्स ने सलमान को धूम-4 और रमेश तुरानी ने रेस-3 में निगेटिव किरदार निभाने का ऑफर दिया है, लेकिन सलमान उनके इस ऑफर को स्वीकार किया या नहीं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। वैसे अभी तक सलमान अपने करियर में किसी भी फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर नहीं आए हैं।


वैसे, अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि सलमान इन दो फिल्मों में से किसी में विलेन का किरदार निभाएंगे की नहीं? आज कल  सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।  वैसे फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, Bollywood News, Sultan, Upcoming Movie, Salman khan ,negative role, his next,  film, Dhoom , race

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखा राधिका आप्टे की फिल्म 'फोबिया' का टीजर रिलीज़ - radhika apte starrer film phobia trailer is released


बॉलीवुड अभिनेत्री राधि‍का आप्टे अपने धांसू परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है . इन्होने कई बार अपनी अदाओं से दर्शकों को चकित भी किया है . अब ए‍क बार फिर राधि‍का आप्टे अपनी आने वाली थ्रि‍लर फिल्म के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है.

फिल्म का नाम है 'फोबिया', इस फिल्म में राधिका ए‍क ऐसी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं जो कि किसी फोबिया से ग्रस्त है. फिल्म में उन्हें ए‍क आर्टिस्ट के तौर पर दिखाया जाएगा जिसके साथ एक रात एक ऐसा हादसा होता है कि उस रात उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. उसे अगोराफोबिया नाम का फोबिया जो जाता है, जिसमें इंसान को सार्वजनिक जगहों पर जाने से या लोगों के बीच जाने से डर लगता है. इस फिल्म को डायरेक्टर किया है पवन कृपलानी ने. यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है.


Keywords : Radhika Apte, Phobia Teaser, film phobia, Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जामा-मस्जिद में 40 डिग्री के तापमान में भी हो रही 'सुल्तान' की शूटिंग - Ali abbas zafar shoots sultan at Jama masjid

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग दिल्ली की 360 साल पुरानी जामा मस्जिद में होने को है . इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने म्इक्रोब्लॉगिंग सोशल साइट ट्विटर पर शेयर किया .  मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें को कैप्शन के साथ ट्वीट किया था .

जफर का कैप्शन में जामा-मस्जिद  की खूबसूरती का बखान करते हुए लिखा है की , 'पिछले तीन सप्ताह में खूबसूरत जामा-मस्जिद में 40 डिग्री के तापमान में 'सुल्तान' की शूटिंग.'

फोटो में जफर जामा-मस्जिद पृष्ठभूमि के साथ कैमरे पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी छवि में वीडियो कैमरे की स्क्रीन पर प्रतिष्ठित लाल बलुआ पत्थर मस्जिद का दृश्य दिखाई दे रह है.

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी टीम दिल्ली के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख करेगी.  जहां मुजफ्फरनगर में मरीना क्षेत्र के आसपास शूटिंग होगी. यह फिल्म 2016 में ईद पर रिलीज होगी.

Keywords : Sultan, salman khan, ali abbas, sultan shooting, jama masjid, bollywood, Anuska sharma , Randeep Hudda, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' में नजर आएंगे दीपिका और सलमान - deepika comes with salman khan in kabir khan's tubelight


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की दीवानगी यूट्यूब पर एक ही हफ्ते में एक करोड़ बार देखे जाने से पता लगता है की अभी भी  सलमान  के लिए लोग कितने दीवाने है.  सलमान अपने फैन्स  सुलत्न के बाद भी एक जोरदार परफॉर्मेंस देने वाले है वो भी दीपिका पादुकोण  के साथ . जी है सलमान खान दीपिका के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नज़र आएंगे.


ख़बरें सुनने को मिल रही हैं कि कबीर खान की नई फिल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं. दरअसल, सलमान खान की भी ख्वाहिश रही है कि दीपिका उनके साथ किसी फिल्म में काम करें, और उधर, दीपिका ने भी कई बार खुद सलमान की हीरोइन बनने की इच्छा जताई है.

 हमेशा से अपनी हीरोइनों के मामले में अलग-अलग चेहरों को चाहने वाले सलमान खान , 'सुल्तान' में उनके साथ अनुष्का शर्मा दिखेंगे . हॉलीवुड फिल्म XXX के तीसरे पार्ट की शूटिंग में बिज़ी दीपिका मुंबई लौटने के बाद कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' को साइन करेंगी.

Keywords : सलमान खान, दीपिका पादुकोन, कबीर खान, ट्यूबलाइट, सुल्तान फर्स्ट लुक, Bollywood, Bollywood news, upcoming movie, Salman Khan, Deepika Padukone, Kabir Khan, Tubelight, sultan first look

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी की सुशांत ने - Sushant singh rajput doning job in railyway

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए  कड़ी मेहनत की है।  सुशांत ने स्वयं में शारीरिक और मानसिक रूप से कई बदलाव सिर्फ धोनी के किरदार को करीब से जानने के लिए किए।

सुशांत ने फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' की शूटिंग शुरू करने से पहले , रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी के दौरान धोनी जिस रेलवे क्वार्टर में रहते थे, उसमें उनके साथ रहने वाले अन्य टिकट कलेक्टरों से मुलाकात की।

सुशांत धोनी के साथ रहने वाले टिकट कलेक्टरों के साथ कुछ सप्ताह तक रहे भी। इस दौरान उन्होंने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में कई जानकारियां हासिल करने के साथ ही टीटी का काम भी सीखा।

सुशांत का कहना है कि इस अनुभव से उन्हें धोनी की भूमिका अदा करने में काफी आसानी हुई। उन्होंने कहा, "धोनी की क्रिकेट करियर से पहले की जिंदगी को जानने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उनके साथियों ने इसमें मेरी पूरी सहायता की। रेलगाड़ी में साथ यात्रा कराने के साथ ही उन्होंने मुझे रेलवे क्वार्टर में रहने की भी इजाजत दी।"

Keywords : महेंद्र सिंह धोनी, बायोपिक, एमएस धोनी, सुशांत सिंह राजपूत, sushant singh rajput , railyway,  Mahendra Singh Rajput, Biopic, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput, Bollywood, Bollywood New, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अपने घर पर बेड़ि‍यों में बंधकर क्यों रहते थे रणदीप हुड्डा - Why were shackled in chains at his home Randeep Hooda?

रणदीप हुड्डा  उमंग कुमार की फिल्म के लिए सरबजीत सिंह के किरदार को निभाने के लिएअपना आप को ही बदल डाला था सूटिंग का दौरान वह इस हद तक प्रभावित थे कि उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें पागल और बेवकूफ समझने लगे थे .

इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद इस किरदार में पूरी तरह से खुद को ढालने वाले रणदीप ने कहा, 'सभी ने सोचा कि मैं पागल हो गया हूं. मेरे आस-पास के लोग मेरे व्यवहार से परेशान हो गए थे. इस किरदार ने कहीं ना कहीं मुझे बहुत प्रभावित किया.' रणदीप ने आगे कहा, 'मैं अपने आप से यह हरपल कहता रहता था कि तुमने जिंदगी के 23 साल जेल में नहीं गुजारे हैं. तुम्हें इन सब परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ा है. ये सब चीजें मैं अपने आप को याद दिलाता रहता था.' रणदीप ने यह भी कहा कि किसी ने उन्हें एक लेख भेजा था, जिसमें सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि वह उन्हें यह किरदार करते देखना चाहती हैं. इस बात को सुनकर वह काफी हैरान हैं.'

उमंग ने उन्हें सरबजीत के खत, फोटो और वीडियो भेजे और इसके बाद यह फैसला लिया गया कि रणदीप ही इस फिल्म को करेंगे . इसके लिए रणदीप अपना वजन कम करने के साथ पंजाबी भी सीखी.

 रणदीप हुड्डा ने कहा कि जब मैंने यह सब खत पढ़े तो मुझे ऐसे लगा यह मेरी सोच है, यह मेरे शब्द हैं. मैंने ब‍हुत से खत लिखे भी, जो मैंने कभी उमंग को नहीं भेजे और ना ही कभी भेजूंगा. क्योंकि अब जब मैं इन खतों को पढ़ता हूं तो मुझे लगता है यह बहुत पर्सनल हैं. मैं अपने घर पर बेड़ि‍यों में बंधकर अपने बाथरूम में काफी काफी देर तक पड़ा रहता था और उमंग को खत लिखता था, जैसे वो मेरी बेहन हों लेकिन मैं उन पर पता उमंग का लिखता था.' यह सब वाकई हैरान कर देने वाला था

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने जा रही हैं.

Keywords : Sarbjit Randeep hooda, Randeep hooda trailer launch, bollywood, upcoming movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

एक बार फिर डॉक्टर अवतार में दिखेंगी करीना कपूर - Kareena Kapoor in 'Udata Punjab'

बॉलीवुड फिल्म उड़ता पंजाब शाहिद कपूर के साथ  दिलजीत दोसांझ, क‍रीना कपूर और आलिया बट्ट मुख्य भूमिका में है . इस फिल्म के भूमिकाओं का एक एक करके खुलासा होता जा रहा है . शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ के बाद क‍रीना कपूर का डायलॉग पोस्टर  रिलीज़ हुआ है .

यह बात तो पहले ही पता चल गई थी की करीना  इस फिल्म में डॉक्टर  का रोल क्र रही है लेकिन पोस्टर रिलीज़ होने से इस बात की पुष्टि हो गई हैं. फिल्म में करीना का नाम  डॉक्टर शिवानी गुप्ता है .  आलिया ने ट्विटर पर करीना के इस कैरेक्टर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, मेरी फेवरेट करीना कपूर खान.

करीना के करैक्टर पोस्टर के साथ डायलॉग पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें करीना पंजाब के कई शहरों के नाम लेकर उनकी स्थ‍ित के बारे में बात कर रही है. इस डायलॉग में करीना बोल रही हैं, 'जश्नपुरा में जो हो रहा है उसका आइडिया है, अमृतसर का, तरनतारन का, पंजाब का है आइडिया आपको.'

डायरेक्टर अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया गया है और फिल्म की कहानी पंजाब में ड्रग्स के फैले जाल के ईद गिर्द घूमती है. फिल्म में शाहिद टॉमी सिंह नाम के रॉकस्टार के किरदार में नजर आएंगे और दिलजीत दोसांझ एक पुलिस ऑफिसर के किरदार को अदा करेंगे. यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने जा रही है.

Keywords : Udta Punjab, Kareena Kapoor Udta Punjab, Kareena Kapoor doctor look, Bollywood, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'सरबजीत' का टेलर रिलीज - film sarabjit trailer is released

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋचा चड्ढा और अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म  'सरबजीत' का टेलर रिलीज हो गया है.  फिल्म सरबजीत भारतीय नागरि‍क सरबजीत के जिंदगी की दर्दनाक कहानी पर आधारित है जो पाकिस्तान जेल में 1990 से 2013 तक बंद रहने का बाद वही दम तोड़ दिया .

इस फिल्म में 'सरबजीत' में सरबजीत के किरदार में रणदीप हुड्डा ने जान डाल दी है . रणदीप ने हर एक एक्ट को बारीकी से निभाया है चाहे वह जेल जाने से पहले वाले सरबजीत हो या पाकिस्तान की जेल में यातनाएं झेल रहे सरबजीत के दोनों किरदारों में स्टिक लग रहे हैं. रणदीप हुड्डा को सरबजीत अवतार शायद ही कोई पहचान पाएगा , रणदीप वाकई लोगों को हैरान करेंगे. रणदीप हुड्डा ने इस किरदार को जीवंत करने के लिए ट्विटर पर अपने मेकअप आर्टिस्ट रेनुका पिल्ले का तहेदिल से  शुक्रि‍या अदा किया है.

ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार में सरबजीत की रिहाई के लिए गुहार लगाती नजर आ रही हैं. फिल्म में सरबजीत की पत्नी की भूमिका में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा नजर आ रही  है.
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी .



Keywords : Sarbjit trailer, Randeep Hooda trailer, Aishwarya Rai Sarbjit, Bollywood, Bollywood news, Upcoming movie, Biopic
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर