Recent Movies
Showing posts with label Riteish Deshmukh. Show all posts
Showing posts with label Riteish Deshmukh. Show all posts

रितेश - जेनेलिया के घर फिर नए मेहमान का आगमन - Riteish-Genelia Deshmukh blessed with a baby boy





बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया के घर एक बार फिर से ख़ुशी का माहौल है . इस ख़ुशी माहौल का कारण है जेनेलिया का दुबारा माँ बनना . उन्होंने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है. बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशुमख फिर से पापा बन गए हैं. रितेश-जेनेलिया का दो साल का बेटा रियान भी है. रितेश ने ट्विटर पर इस खुशखबरी का ऐलान किया.

रितेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने बड़े बेटे रियान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी आई और बाबा ने मुझे छोटा भाई गिफ्ट किया है. अब मेरे सारे खिलौने उसके हैं. लव रियान.'

Keywords : Blessed baby boy, Genelia, Riteish Deshmukh, Riaan, bollywood, riaan riteish deshmukh, baby bump genelia

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों अक्षय ने फैन से मांगी माफी - Bollywood Akshay kumar apology to fan


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बॉडीगार्ड ने एक प्रशंसक पर हाथ उठा दिया जिसके कारण अक्षय के फैंस उनसे थोड़े नराज हो सकते हैं। दरअसल एयरपोर्ट पर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित था। जब वह अक्षय की तरफ बढ़ने लगा तो उनके बॉडीगार्ड ने उस फैन के चेहरे पर एक मुक्का मार दिया। इसके बाद वो फैन पीछे हट गया। हालांकि अक्षय को इस घटना के बारे में कोई जानकारी थी और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली है। अक्षय  ने कहा, उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला, उन्हें वहां सिर्फ शोर ही सुनाई दिया था। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड ने इस तरह से किसी के साथ ऐसी हरकते कर रहे हैं। इनसे पहले यह मामला भी सामने आया था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने एक फंक्शन के दौरान मीडिया को धका दिया था। तब सलमान ने उनकी इस हरकत पर सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन, बोमन इरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और फरहाद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्म 'रुस्तम' में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म भी इसी साल में रिलीज की जाएगी।

Kyawords : Bollywood, Bollywood News, Upcoming Movie ,   Akshay kumar,  apology , Salman Khan, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर