Recent Movies
Showing posts with label Sushant singh rajput. Show all posts
Showing posts with label Sushant singh rajput. Show all posts

गाली देने की बात पर भड़के सुशांत - sushant singh rajput lashes out at the media

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। खबर है कि अंकिता ने एक पार्टी में ड्रिंक करके सभी के सामने सुशांत को गालियां दी थी। जिसके बाद इन दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

नशे में अंकिता के गाली देनें की खबर अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने चलाई थी। उन्होनें यह भी बताया था कि इस पार्टी में अंकिता ही नहीं सुशांत भी उनपर खूब भड़के थे।

सुशांत ने इस खबर के सोर्स को खरी खोटी सुनाते हुए ट्वीट किया 'सच यह है कि आपका सोर्स खुद के ही करीब था। यह पसंद नहीं आया, उसने शराब पी और खुद के और करीब आने के लिए अपने आप को ही गालियां दीं '

Keywords : sushant singh rajput ,lashes out , media, bollywood सुशांत सिंह राजपूत , अंकिता लोखंडे , ब्रेकअप,  

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी की सुशांत ने - Sushant singh rajput doning job in railyway

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए  कड़ी मेहनत की है।  सुशांत ने स्वयं में शारीरिक और मानसिक रूप से कई बदलाव सिर्फ धोनी के किरदार को करीब से जानने के लिए किए।

सुशांत ने फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' की शूटिंग शुरू करने से पहले , रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी के दौरान धोनी जिस रेलवे क्वार्टर में रहते थे, उसमें उनके साथ रहने वाले अन्य टिकट कलेक्टरों से मुलाकात की।

सुशांत धोनी के साथ रहने वाले टिकट कलेक्टरों के साथ कुछ सप्ताह तक रहे भी। इस दौरान उन्होंने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में कई जानकारियां हासिल करने के साथ ही टीटी का काम भी सीखा।

सुशांत का कहना है कि इस अनुभव से उन्हें धोनी की भूमिका अदा करने में काफी आसानी हुई। उन्होंने कहा, "धोनी की क्रिकेट करियर से पहले की जिंदगी को जानने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उनके साथियों ने इसमें मेरी पूरी सहायता की। रेलगाड़ी में साथ यात्रा कराने के साथ ही उन्होंने मुझे रेलवे क्वार्टर में रहने की भी इजाजत दी।"

Keywords : महेंद्र सिंह धोनी, बायोपिक, एमएस धोनी, सुशांत सिंह राजपूत, sushant singh rajput , railyway,  Mahendra Singh Rajput, Biopic, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput, Bollywood, Bollywood New, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सुशांत के काबिलियत से मिली भारतीय जर्सी - Talent Of Sushant Singh Rajput Earns Him Indian Jersey!

भारतीय क्रिकेटर और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक में भूमिका के लिए अभ्यास कर रहे सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छा बल्लेबाज बन गए है।

हाल ही में,सुशांत सिंह राजपूत ने तीन घंटे  नेट प्रैक्टिस किया , जानने वाली बात ये है की सुशांत तीन घंटे  लगातार बिना आउट हुए खेलते रहे । सुशांत को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे किरण मोरे उनकी परफॉरमेंस देख खुस हुए ।  किरण मोरे सुशांत की बैटिंग से प्रभावित होकर टीम भारत की जर्सी भेंट किया ।
बॉलीवुड अभिनेता ट्विटर पर जर्सी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

Keywords : Sushant Singh Rajput, biopic , MS Dhoni, Kiran More, Team Indias jersey  , Bollywood, Bollywood Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

एक बार फिर बायोपिक में नजर आएंगे सुशांत - Sushant will be seen again in biopic

टीवी एक्टर से फिल्मस्टार बने सुशांत सिंह राजपूत कई बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स की नजर में हैं. क्रिकेट आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी बायोपिक फिल्म में काम करने के बाद सुशांत जल्दी ही एक और स्पोर्ट्समैन की बायोपिक फिल्म करेंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत को एथलिट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म करने का ऑफर दिया गया है. सुशांत की फिल्में चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर होती हैं. इससे पहले फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में भी उनके काम को काफी सराहा गया था. अब पेटकर पर बन रही फिल्म के लिए भी सुशांत तैयारियों में जुट गए हैं.

पेटकर भारत की तरफ से जर्मनी के हेइडेलबर्ग में 1972 में हुए पैरालिम्पिक्स खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट थे. उन्होनें 50 मीटर की फ्रीस्टाइल स्विमिंग को 37.33 सेकण्ड्स में पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था. एथलेटिक्स में जाने से पहले पेटकर इंडियन आर्मी में थे.

पेटकर के अनुसार, 'यह एक सम्मान की बात है कि सुशांत जैसे फेमस स्टार ने मेरे जीवन को पर्दे पर उतारने में रुचि दिखाई है. इससे पहले कई लोग मुझसे मिले और उन्होंने कई वादे भी किए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.' खुद सुशांत भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. सुशांत बताते हैं , 'पेटकर की कहानी काफी असाधारण है और यह इतनी सम्मोहक है कि कई लोगों को प्रेरित कर उनकी जिंदगी बदल सकती है. मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं.'


Keywords : सुशांत सिंह, बायोपिक, स्‍पोर्ट्स पर्सन, सुशांत सिंह फिल्‍में, Sushant singh,Mahendra Singh Dhoni, Sushant singh rajput, biopic, sportsperson biopic