Recent Movies
Showing posts with label Bollywood Upcoming Movie. Show all posts
Showing posts with label Bollywood Upcoming Movie. Show all posts

सिनेमा का भविष्य इंटरनेट फिल्में हैं : कंगना - Internet is the future of cinema : kangna ranaut


हिन्दी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लगता है कि इंटरनेट के लिए बनने वाली फिल्में सिनेमा का भविष्य होंगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को पता है कि सिनेमा का भविष्य इंटरनेट फिल्में हैं क्योंकि ढाई घंटे की फिल्में भविष्य नहीं हैं। भविष्य ऑनलाइन फिल्में हैं। जितनी जल्दी हम यह समझ लें, उतनी जल्द हम तारतम्य स्थापित कर लेंगे। हम बाकी दुनिया से पीछे नहीं होंगे।'

अभिनेत्री यहां फिल्मकार शिरीष कुंदर की शॉर्ट फिल्म ‘कृति’ के लांच के मौके पर बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह शॉर्ट फिल्म में काम करना चाहती हैं लेकिन वह ‘कृति’ की तरह ही प्रभावशाली होनी चाहिए क्योंकि शॉर्ट फिल्म में प्रेम कहानी या जिंदगी के किसी और पहलू का नहीं उठाया जा सकता। उसमें कुछ ऐसी बात हो जो अपना प्रभाव छोड़े। ‘कृति’ एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है। 18 मिनट की फिल्म में मनोज वाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। यह एक किरदार के जहन की जटिलताओं पर प्रकाश डालती है।

Keywords : कंगना रनौत, इंटरनेट फिल्म, शॉर्ट फिल्म, Kangna Ranaut, Internet Film, short film, short film kriti, Bollywood, Bollywood Actress, Bollywood Upcoming movie,




मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड फिल्म 'तीन' में ऐसे नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी - Nawazuddin Siddiqui in Sujoy ghosh's te3n

बॉलीवुड फिल्म का सुपरहिट होने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही काफी है लेकिन उनके साथ बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जैसे दिग्गज सितारे एक ही फिल्म में हो तो धमाल होना तय है. बेशक फिल्म में विद्या गेस्ट अपियरेंस में हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका रोल दमदार होगा.

फिल्म कोलकाता आधारित है और अमिताभ जॉन बिस्बास के किरदार में हैं. वे दादा के किरदार में हैं जिसे आठ साल से इंसाफ का इंतजार है. नवाज फादर मार्टिन दास के किरदार में हैं, उनकी जिंदगी भी उस अपराध से हमेशा के लिए बदल जाती है जिसमें जॉन की पोती की जान गई होती है.

 विद्या सरिता सरकार के रोल में हैं वे पुलिस अधिकारी हैं. यह तीन ऐसे लोगों की कहानी है जो एक हादसे के जरिये एक-दूसरे से बंधे हुए हैं. यह इंसाफ के लिए जद्दोजहद की दास्तान है.

फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह 10 जून को रिलीज होगी. मजेदार यह कि फिल्म में नवाजुद्दीन दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे.

Keywords :  Vidya Balan, Nawazuddin Siddiqui, Amitabh Bachchan, Bollywood, Bollywood upcoming movie,  विद्या बालन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज, ऋतिक रोशन ने की तारीफ - Udta Punjab Trailer Release


पंजाब के ड्रग्स पर आधारित बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के इस ट्रेलर में आलिया और शाहिद को पहली बार इस तरह की भूमिका में देखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि यह फिल्म पंजाब में ड्रग्स को लेकर बनाई गई है। इसमें भोजपुरी तेवर वाले इस डायलॉग भी हैं। इस फिल्म के जरिए 9 साल बाद एक बार फिर पूर्व प्रेमी-प्रमिका शाहिद और करीना साथ नजर आए। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' 17 जून को रिलीज होगी।




अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर की तारीफ की है और इसमें मुख्य भूमिका रहीं आलिया भट्ट, शाहिद कपूर व करीना कपूर को भी सराहा है। ऋतिक ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा कि ये कलाकार चीजों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। आलिया भट्ट एकदम असल लग रही हैं, शाहिद कपूर अप्रौढ़ लग रहे हैं और करीना भी। हर कोई सर्वश्रेष्ठ लग रहा है। किस्मत साथ दे। उड़ता पंजाब।

Keywords : शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, उड़ता पंजाब का ट्रेलर रिलीज, Udta Punjab trailer, Shahid, Alia, kareena, Bollywood, Bollywood Upcoming Movie,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सुशांत के काबिलियत से मिली भारतीय जर्सी - Talent Of Sushant Singh Rajput Earns Him Indian Jersey!

भारतीय क्रिकेटर और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक में भूमिका के लिए अभ्यास कर रहे सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छा बल्लेबाज बन गए है।

हाल ही में,सुशांत सिंह राजपूत ने तीन घंटे  नेट प्रैक्टिस किया , जानने वाली बात ये है की सुशांत तीन घंटे  लगातार बिना आउट हुए खेलते रहे । सुशांत को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे किरण मोरे उनकी परफॉरमेंस देख खुस हुए ।  किरण मोरे सुशांत की बैटिंग से प्रभावित होकर टीम भारत की जर्सी भेंट किया ।
बॉलीवुड अभिनेता ट्विटर पर जर्सी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

Keywords : Sushant Singh Rajput, biopic , MS Dhoni, Kiran More, Team Indias jersey  , Bollywood, Bollywood Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर