Recent Movies
Showing posts with label vidya balan. Show all posts
Showing posts with label vidya balan. Show all posts

बॉलीवुड फिल्म 'तीन' में ऐसे नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी - Nawazuddin Siddiqui in Sujoy ghosh's te3n

बॉलीवुड फिल्म का सुपरहिट होने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही काफी है लेकिन उनके साथ बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जैसे दिग्गज सितारे एक ही फिल्म में हो तो धमाल होना तय है. बेशक फिल्म में विद्या गेस्ट अपियरेंस में हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका रोल दमदार होगा.

फिल्म कोलकाता आधारित है और अमिताभ जॉन बिस्बास के किरदार में हैं. वे दादा के किरदार में हैं जिसे आठ साल से इंसाफ का इंतजार है. नवाज फादर मार्टिन दास के किरदार में हैं, उनकी जिंदगी भी उस अपराध से हमेशा के लिए बदल जाती है जिसमें जॉन की पोती की जान गई होती है.

 विद्या सरिता सरकार के रोल में हैं वे पुलिस अधिकारी हैं. यह तीन ऐसे लोगों की कहानी है जो एक हादसे के जरिये एक-दूसरे से बंधे हुए हैं. यह इंसाफ के लिए जद्दोजहद की दास्तान है.

फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह 10 जून को रिलीज होगी. मजेदार यह कि फिल्म में नवाजुद्दीन दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे.

Keywords :  Vidya Balan, Nawazuddin Siddiqui, Amitabh Bachchan, Bollywood, Bollywood upcoming movie,  विद्या बालन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

असहिष्णुता सम्बंधित बयान गैरजिम्मेदाराना नहीं : विद्या बालन - Intolerance statement not irresponsible said Vidya Balan

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने साथी कलाकारों का बचाव करते हुए कहा कि किसी ने भी गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दिया। आमिर खान, शाहरुख खान और करण जौहर ने असहिष्णुता के संबंध पर जो बयान दिया था, वह गैरजिम्मेदाराना नहीं है।  विद्या ने गुरुवार रात को एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा कि 'हमें असहमति जताने का अधिकार है। चाहे आप किसी कारखाने में काम करते हों या फिल्म में, आपको अपने मन की बात कहेने का अधिकार है। जब आप फिल्मों में काम करते हैं। कलाकार हैं और लोकप्रिय हैं, तो ऐसे में लोग आपको ज्यादा सुनेंगे।

विद्या ने आगे कहा कि 'कोई भी गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दे रहा है। मेरा कोई विचार हो सकता है और मैं उसे अभिव्यक्त कर सकती हूं। आपको यह उतना गलत लग सकता है, जितना मुझे सही लगता है, लेकिन मुझे इसे अभिव्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए और आपको इसका विरोध करने का पूरा अधिकार है। इस संबंध में न हम गलत हैं ना आप...अपनी जगह हम भी सही हैं और आप भी।'

Keywords : vidya balan, statement on intolerance, srk, aamir khan, karan, bollywood, entertainment news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हर महिला में अपार क्षमता व संभावना है : विद्या बालन - Every woman has immense potential and possibility : Vidya Balan

महिलाएं किसी भी धारणा पर चलने के बजाय अपनी बुद्धि से काम लें. चाहे महिला कामकाजी हो या गृहिणी, हर महिला में अपार क्षमता व संभावना है. उन्हें अपनी क्षमता को पहचानने की जरूरत है. फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने बुधवार को महानगर में उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि 72 प्रतिशत महिलाएं इस बात से सहमत हैं कि कामकाजी महिलाओं को उनके लुक्स व उनके कपड़ों के आधार पर जज किया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है. 

प्रतिभा किसी मापंदड की मोहताज नहीं होती है. महिलाओं को अपनी मंजिल पाने के लिए रुढ़ीवादी फैसलों से उबरने की जरूरत है. महानगर में निहार नैचुरल्स आइएम कैपेबिल नेशनल रिपोर्ट जारी करने आयीं विद्या बालन ने कहा कि एक ब्रांड के रूप में निहार हमेशा महिलाओं के मन की आवाज के लिए खड़ा रही है, जिससे वे
अपनी ताकत को पहचान सकें. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त  अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध की प्रथा सही नहीं है. इसका विरोध हो रहा है, यह अच्छी बात है. विद्या बालन ने कहा कि  कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें केवल पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है. 

वहां  महिलाएं केवल पृष्ठभूमि में होती हैं, लेकिन आज वर्जित क्षेत्रों में भी महिलाओं की पहुंच बढ़ रही है. इसका उदाहरण हैं फायर फाइटर हर्षिनी कान्हेकर. इस महिला ने पुरुषों के क्षेत्र में प्रवेश कर एक अलग मिसाल कायम की है. कार्यक्रम में निहार द्वारा प्रमोट की गयीं हषिर्नी व क्लासीकल डांसर रुबी घोष ने भी अपने अनुभव साझा किये. एक सवाल के जवाब में विद्या ने कहा कि वह कहानी 2 के लिए अगले महीने फिर यहां आयेंगी.

जुलाई में वह फिल्म बेगम जान के लिए काम करेंगी. अमिताभ बच्चन के साथ काम कर उनके अंदर एक नयी ऊर्जा आ जाती है. अभिनय के प्रति उनका जुनून देख कर उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है. बहुत जल्दी वह दो बंगला फिल्म निदेशकों के साथ भी काम करेंगी.

Keywords : कामकाजी महिला गृहिणी,  क्षमता , संभावना , अभिनेत्री विद्या बालन , प्रतिभा , मापंदड  मंजिल , रुढ़ीवादी , निहार ,नैचुरल्स आइएम कैपेबिल नेशनल रिपोर्ट  फायर फाइटर हर्षिनी कान्हेकर, अमिताभ बच्चन , जुनून  बंगला फिल्म निदेशक, woman , immense potential , possibility , Vidya Balan, Bollywood , Bollywood Actress, Nihar

'कहानी' की जबरदस्त सफ़लता के बाद सुजॉय घोष की 'दुर्गा रानी सिंह' से पहले बनेगी 'कहानी2'


ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' के रास्ते में रोड़ा आ चुका है और इसके निर्देशक सुजॉय घोष ने इसे आगे धकेल देने का फैसला लिया है। सुजॉय ने 'कहानी' का सीक्वल बनाने का निर्णय लिया है जिसकी शूटिंग मार्च में शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि सुपरहिट फिल्म 'कहानी' का सीक्वल बनाने की योजना काफी समय से चल रही है लेकिन बजट की वजह से प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है की फिल्म के बजट में काफी कटौती की गई है और अब सुजॉय घोष ने एश्वर्या की 'दुर्गा रानी सिंह' को आगे बढाकर 'कहानी2' को पहले बनाने का फैसला किया है।
आपको बता दें की फ़िल्म 'कहानी' की सफ़लता से न सिर्फ़ विद्या बालन को बड़ी सराहना मिली थी, बल्कि निर्देशक सुजॉय घोष भी निर्देशन की दुनिया में एक अलग पहचान बना पाए थे। हालांकि इस फिल्म के बाद सुजॉय ने ऋतिक और कटरीना कैफ के साथ 'बैंग बैंग' बनाई थी जो दर्शकों को बहुत ज्यादा नहीं लुभा पाई थी। इसके अलावा राधिका आप्टे के साथ उन्होंने एक लघु फिल्म 'अहिल्या' बनाई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

Keywords : एश्वर्या राय बच्चन, विद्या बालन, कहानी सिक्वेल, Aishwarya Rai Bachchan, kahaani sequel, Vidya Balan, दुर्गा रानी सिंह, durga rani singh

दिसंबर में होगी डर्टी गर्ल की शादी

मुंबई। करीना कपूर के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेत्री इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बॉलीवुड की डर्टी गर्ल विद्या बालन दिसंबर में सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ परिणय बंधन में बंध जाएंगी। 

विद्या के एक करीबी ने बताया कि गुपचुप तरीके से ही सही पर शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ और विद्या दिसंबर में शादी करने वाले हैं। 

कुछ लोग तो उन्हें अभी से भाभी जी कहकर संबोधित करने लगे हैं। खबर है कि विद्या और सिद्धार्थ बेहद भव्य स्तर पर शादी करने की योजना बना रहे हैं।

vidya balan
खास बात यह है कि आम बॉलीवुड शादियों की तरह यह कोई रहस्यमयी शादी नहीं होगी। अभी हाल में ही विद्या ने बनारसी साडि़यों की खरीदारी की है। उनकी इस खरीदारी को भी शादी की तैयारियों से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

आइफा में सितारों का जलवा


सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म रॉकस्टार में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
ranvir

 सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री परणीति चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
parineeti

 धमाल

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज में मचाया धमाल।
shahid-priyanka

 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
vidya balan

 रंग लाई मेहनत

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ट्राफी को चूमती बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा।
rekha

 बिपाशा के ठुमके

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बशु ने भी खूब ठुमके लगाए।
bipasha

 बचना ए हसीनों

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ खूब धमाल मचाया।
ranvir-rishi

 सम्मान 

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान अभिनेता प्रकाश राज को नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
prakash raj

 आपके लिए

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इस अंदाज में दिया चुंबन।
neha dhupiya

 ग्रीन अवार्ड

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान ग्रीन अवार्ड के साथ इस अंदाज में नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा।
diya mirja

 खिल गई मुस्कान

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान यूं नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा।
pritee

 मारा ठुमक

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रेखा के साथ खूब धमाल मचाया।
rekha-priyanka


 अंदाज

meeka
 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान गायक मिका सिंह व मॉडल तालिया इस अंदाज में नजर आए।

विद्या, रणबीर के नाम आईफा के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

ranveee-vidya
द डर्टी पिक्चर' फिल्म में दक्षिण भारतीय अदाकारा सिल्क स्मिता की भूमिका निभाने को लेकर 13वें आईफा पुरस्कारों में विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि रणबीर कपूर को 'रॉकस्टार' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म ने 'बॉडीगार्ड', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'रॉकस्टार' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों को पछाड़ कर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया। ज़ोया अख्तर को 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला, जबकि फरहान अख्तर को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। रॉकस्टार के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार हासिल करने वाले एआर रहमान ने कहा कि मैं मोहित चौहान और रणबीर कपूर सहित 'रॉकस्टार' फिल्म के सहकर्मी सदस्यों का उनके सहयोग को लेकर शुक्रिया अदा करता हूं। जावेद अख्तर का धन्यवाद, जिनकी कोशिशों से कॉपीराइट अधिनियम में संशोधन हो रहा है। इस साल प्रत्येक पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का खिताब हासिल करने वाली विद्या ने यह पुरस्कार मशहूर अभिनेता कमल हासन और हॉलीवुड के निर्माता बेरी एम ओसबर्न के हाथों से स्वीकार किया। काली साड़ी पहनकर आईफा में शरीक हुई विद्या ने कहा कि जिस अभिनेता को मैं अपने पूरे जीवन पूजती रही हूं, उनसे पुरस्कार लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। सात साल पहले मेरी पहली फिल्म 'परिणीता' का आईफा एमस्टर्डैम में प्रीमियर हुआ था और आज मैं यहां सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से नवाजी जा रही हूं। रणबीर ने अपने पुरस्कार को लेते हुए कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मुझे इम्तियाज अली, एआर रहमान और शम्मी कपूर के साथ इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परीणति चोपड़ा ही एक मात्र ऐसी अदाकारा थी, जिन्हें इस हसीन शाम को दो पुरस्कार मिले। उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला और सर्वश्रेष्ठ सहायक अदाकारा का पुरस्कार 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' के लिए मिला। फोर्स फिल्म में भूमिका को लेकर विद्युत जमवाल को सर्वश्रेष्ठ नये अभिनेता का पुरस्कार मिला। नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार प्रकाश राज को उनकी फिल्म 'सिंघम' में भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया, जबकि रितेश देशमुख को डबल धमाल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का पुरस्कार मिला। 'रॉकस्टार' के गाने 'नादान परिंदे' के लिए मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ पुरूष पाश्र्वगायक का पुरस्कार मिला, जबकि इरशाद कामिल को इस गाने को लिखने के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। 'बॉडीगार्ड' फिल्म के गाने 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका पुरस्कार श्रेया घोषाल को प्रदान किया गया। गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा को भारतीय सिनेमा में उनकी अहम उपलब्धि को लेकर सम्मानित किया गया, जबकि फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी को भारतीय सिनेमा में बहुमूल्य योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में प्रभु देवा, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने दर्शकों का मनोरंजन भी किया।

विद्या ने दिखाया डांस का दिलकश नज़ारा


विद्या बालन ने फेरारी की सवारी फिल्म में एक लावणी सॉन्ग पर शानदार डांस पर्फार्मेंस दिया है। एक इवेंट में एक्ट्रेस ने उसी नंबर पर पारंपरिक मराठी साड़ी में डांस किया और अपने फैंस से मराठी में बात की। वह चाहती हैं कि उनको फैन्स का ढ़ेर सारा प्यार मिले।

 
विद्या ने इस मौके पर यह भी कहा कि लावणी डांस करना उनका सपना था। इसकी शूटिंग करते हुए उनको बहुत मजा आया। इसके लिए उनको बहुत प्रशंसा मिली।



vidya balan

vidya balan

vidya balan

विद्या बालन बनीं हाउसवाइफ


नो वन किल्ड जेसिका, कहानी और द डर्टी पिक्चर में पॉवरफुल किरदार निभाने के बाद विद्या बालन फिल्म घनचक्कर में हाउसवाइफ का किरदार निभाएंगी।

vidya balan

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि इस फिल्म में विद्या का किरदार बेहद सामान्य है और उनकी एक्टिंग का नया अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके हीरो हैं इमरान हाशमी। 

vidya balan

इमरान और विद्या द डर्टी पिक्चर में इसके पहले साथ काम कर चुके हैं। विद्या का कहना है कि इमरान बहुत अच्छे को-एक्टर हैं और उनके साथ फिर फिल्म करने में मजा आएगा। 

इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। इस फिल्म का एक हिस्सा मुंबई की गलियों में छिपे हुए कैमरे के सहारे शूट किया जाएगा।


विद्या बालन का पूरा हुआ सपना..

vidya balan
दिल्ली। डर्टी पिक्चर के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को सपना सच होने जैसा बताने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने आज कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि भारतीय सिनेमा के मौजूदा दौर में काम करने का मौका मिला। बी ग्रेड अभिनेत्री सिल्क स्मिता के चरित्र की अविश्वसनीयता, असुरक्षा और गरिमा को प्रभावपूर्ण और कल्पनाशील अभिनय के जरिए पर्दे पर पेश करने वाली विद्या ने कहा, मैं हमेशा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का सपना देखती थी जो आज पूरा हुआ।


डर्टी पिक्चर, कहानी जैसी फिल्मों में जीवंत अभिनय के लिए वाहवाही बटोरने वाली विद्या ने कहा , मैं खुशकिस्मत हूं कि भारतीय सिनेमा के इस दौर में पैदा हुई जब अभिनेत्रियों के करने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा , असली भारतीय महिला के चरित्र में कई रंग होते हैं। हर महिला ना तो पूरी तरह सती सावित्री होती है और ना खलनायिका। उसके कई रंग होते हैं जिन्हें पर्दे पर उकेरने का मुझे मौका मिला है और अभी बहुत कुछ करना है।
मराठी फिल्म देउल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले गिरीश कुलकर्णी ने कहा , मराठी और क्षेत्रीय सिनेमा के लिए यह बड़ा दिन है। यह पुरस्कार कई लोगों की मेहनत का नतीजा है और उम्मीद है कि इससे क्षेत्रीय सिनेमा को नया आयाम मिलेगा।

‘डर्टी’ के बाद ‘सती-सावित्री’ बनेंगी बम्‍बॉट बालन!

vidya balan
बॉलीवुड की ‘डर्टी’ बम्‍बॉट बालन यानी विद्या बालन अब अपनी इमेज बदलने में लगी है। तभी तो ‘डर्टी पिक्चर्स’ के बाद ‘कहानी’ में गर्भवती का किरदार और अब सती सावित्री बनेगी विद्या बालन। दरअसल विद्या करण की अगली फिल्‍म में ‘देवी पार्वती’ का किरदार निभाएंगी जिसमें ह्रितिक उनके भगवान शिव बनेंगे।

विद्या को 'डर्टी पिक्चर' की सक्सेस की बधाई देने पहुंचे बिग बी, देखिए तस्वीरें


'डर्टी पिक्चर' की जबरदस्त सफलता से खुश फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया|


इस पार्टी में

अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर ,जेनेलिया डिसूजा
,रितेश देशमुख, कंगना रानावत और भी कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे| सभी सितारों से फिल्म की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन बहुत ही गर्मजोशी से मिली|

बिग बी
तो विद्या के लिए एक बड़ा सा बुके भी लेकर आए
और उन्हें शुभकामनाएं दीं| देखिए सितारों से सजी इस सक्सेस पार्टी की खास तस्वीरें

:


दिखाई है इतनी बोल्डनेस तो अब बिकनी में जलवा दिखाएंगी विद्या!


कुछ लोगों ने सोचा था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन कभी अपनी इमेज से बाहर नहीं पाएंगी और उनपर हमेशा गंभीर किस्म के रोल्स करने का ठप्पा ही लगा रहेगा|मगर विद्या ने 'डर्टी पिक्चर' में अपने करियर का सबसे डर्टी और बोल्ड रोल कर सबकी बोलती बंद कर दी है|
इस फिल्म में विद्या ने बोल्ड सींस के अलावा काफी अंग प्रदर्शन भी किया है|फिल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है मगर प्रोमोज और फिल्म के गानों में उनके अंदाज को देख सब दंग रह गए हैं| उनका यह अवतार देखने के बाद अब सभी यह जानने के उत्सुक हैं कि क्या अब आनेवाली फिल्मों में विद्या बिकनी भी पहनेंगी?
हालांकि विद्या ने एक बार बिकनी पहनने से इंकार कर दिया था मगर एक एक्सपेरिमेंटल अभिनेत्री होने के नाते अब उनसे यह उम्मीद कि जा रही है कि वह आगे शायद बिकनी पहनने से भी न हिचकिचाएं|
हाल ही में जब विद्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने डर्टी पिक्चर में वही किया जो रोल की डिमांड थी..अगर मैं कल को सुपर मॉडल का किरदार निभाऊं तो मुझे वही करना होगा जो उस रोल की मांग है...इसी तरह अगर मैं किसी फिल्म में वेश्या का किरदार निभा रही हूँ तो मैं यह नहीं कह सकती की मैं वह अंग प्रदर्शन नहीं करूंगी|

फिल्मों में ठीक है मगर सरेआम तो ऐसे इशारे ना कीजिए विद्या!


विद्या बालन अपनी आनेवाली फिल्म 'डर्टी पिक्चर' की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं|यह फिल्म साउथ की सेक्सी पोर्न स्टार सिल्क स्मिता पर आधारित है|फिल्म में विद्या ने सिल्क स्मिता के बोल्ड किरदार को निभाया है और फिल्म में जमकर हॉट सींस देने में परहेज नहीं किया है|
फिल्म में उनके अपोजिट नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर जैसे तीन पुरुष कलाकार हैं| फिल्म दो दिसंबर को सिल्क स्मिता के जन्मदिन पर रिलीज़ होगी और इसी वजह से विद्या इन दिनों इस फिल्म का प्रचार जोर शोर से कर रही हैं|
इसी सिलसिले में वह मुंबई में आयोजित गीतांजलि ज्युवेनाइल मिलियन रेस में पहुंची|विद्या यहां अपनी फिल्म के लुक में ही नजर आईं|
आंखों पर 80 के दशक की स्टाइल का चश्मा और ढीले ढाले पेंट्स पहनी विद्या ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया|हालांकि यहां भी उनपर उनका डर्टी अंदाज हावी होता दिखाई दिया|तस्वीरें देख आप खुद ही समझ लीजिए:

विद्या को कहीं प्यार न हो जाए!

इस प्रेमी पंछी जोड़ी को रुपहले परदे पर देखने का मौका जल्द ही मिल सकता है, लेकिन मामला सिर्फ परदे तक ही सीमित रहेगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा.

कहा जा रहा है कि फिल्म में दोनों के काफी हॉट सीन भी होंगे. इसके पहले वे सलाम ए इश्क में साथ काम कर चुके हैं. उस फिल्म में दोनों ने बड़े प्यारे हॉट सीन किए थे और मामला इतना हॉट हो गया था कि बिपाशा को भी टेंशन हो गई थी.

बिपाशा का चैन तभी लौटा, जब जॉन और विद्या ने एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया. लेकिन अब क्या, अब तो उन्हें रोकने के लिए बिपाशा भी नहीं हैं और विद्या तो हैं अपने दिल की गुलाम. कहीं ऐसा न हो कि बिपाशा की तरह विद्या के साहब भी वैसे ही टेंशन में घूमते हुए मिलें.

She has not yet married her beau Siddharth Roy Kapur

Vidya Balan fans, take heart. The Dirty Picture actor has not tied the knot. Her rumoured beau Siddharth Roy Kapur has confirmed that Vidya and he did not secretly fly to the south to get married. All those rumours are just that – rumours. Director Milan Luthria doesn’t have to worry about the fate of his film. And boy, are we relieved that our faith in Vidya’s sensibleness has not been proven wrong! Just think – here is a lady who has her head firmly on her shoulders, who has no qualms giving up clingy dresses and wearing saris at every function, who has moved on from her rumoured disastrous romantic relationship with a certain co-star with her pride intact. She has invested a lot in her next film – she has put on weight, she is daring to bare, she is doing hot kisses with Emraan Hashmi – why then will she throw it all away and get married? It’s not as if she has any “good news” to make it official. So all you guys out there, chill. There is still hope!

किस पर मरती हैं विद्या आखिर ये राज खुल ही गया


विद्या बालन अपने पुराने प्यार को छुपाकर नहीं रख पाईं हैं लेकिन यह किसी व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि एक शहर के साथ है।

विद्या बालन मानती हैं कि वह कोलकाता शहर के लिए काफी जुनूनी हैं। यह शहर उनके द्वारा किए गए कई प्रदर्शन के कारण भी उन्हें याद है। विद्या ने एक दशक पहले गौतम हालदार की फिल्म 'भालो ठीको' के साथ अभिनय की शुरुआत की और इसके बाद 'परिणीता' (2005) और 'कहानी' दोनों ही बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित थी।

केरल में जन्मीं विद्या का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि क्यों वे इस शहर से इतना प्यार करती हैं। उन्होंने यह समझने की कोशिश करना भी बंद कर दिया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि वहाँ से एक रिश्ता है। उनकी माँ कहतीं हैं कि उनका पूर्वजन्म का कोई रिश्ता हो सकता है क्योंकि बंगाल से इतना प्यार करने का कोई भी कारण उन्हें पता नहीं है।

विद्या कहतीं हैं कि वह बांग्ला भाषा सीख रहीं हैं। वे जानतीं हैं कि कुछ गाने और कविताएं कैसे गाए जाते हैं। उनका कहना है कि कोलकाता के लिए उनके प्यार को देखकर लोगों को अक्सर उनके बंगाली होने का भ्रम भी होता है।

फिल्म डर्टी पिक्चर में काम कर रही विद्या ने बताया कि जब वे पहली बार कोलकाता गईं तो वहां उन्होंने अपनेपन की भावना महसूस की।

किसी चीज को लेकर बेहद सनकी हो गईं हैं विद्या


विद्या बालन एक किस्म के डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं, लेकिन इसके बारे में कुछ नजदीकी लोगों को छोड़ दें तो और किसी को मालूम नहीं है। हालांकि विद्या और उनके शुभचिंतकों के लिए यह डिसऑर्डर खास चिंता का विषय नहीं है।

इसे ऑबसेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर कहा जाता है, जिसके तहत विद्या साफ-सफाई को लेकर हद दर्जे तक सजग हो गई हैं। विद्या साफ-सफाई को लेकर हद दर्जे की जुनूनी हो गई हैं। उनका घर स्वच्छता का प्रतीक बन कर रह गया है। जहां कहीं भी उन्हें धूल का जरा सा अंदेशा होता है, वह उसे साफ करने में जुट जाती हैं। सिर्फ सजावटी वस्तुएं ही नहीं, विद्या को अखबार तक सलीके से रखने की आदत पड़ गई है।

घर तो छोड़िए उनकी वैनिटी वैन भी चमकती रहती है। इसकी साफ-सफाई को लेकर भी वह बेहद संवेदनशील हैं। इस लिहाज से कह सकते हैं कि विद्या स्वच्छता बनाए रखने की मुहिम की ब्रांड एंबेसडर बनने लायक हैं।