Recent Movies
Showing posts with label sexy. Show all posts
Showing posts with label sexy. Show all posts

अमीषा ने बेडरूम में कराया सुपरहॉट फोटोशूट

ameesha patel
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं मगर चर्चा में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं| हाल ही में अमीषा ने एक बेहद सेक्सी फोटोशूट कराकर सबको चौंका दिया है| इस फोटोशूट में अमीषा ने बेड पर लेटकर इतने हॉट पोज दिए हैं कि उनके फैंस तो उनकी यह अदाएं देख दिल पर काबू नहीं रख पाएंगे| जाहिर है अमीषा के फैंस के लिए यह फोटोशूट किसी ट्रीट से कम नहीं होगा| उनके लिए एक और खुशखबरी ये भी है कि वह जल्द ही 'रेस-2' में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग इन दिनों तुर्की में चल रही है| इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण,जैकलिन फर्नांडिस,सैफ अली खान भी नजर आएंगे
ameesha patel

ameesha patel

 ---------- --

थर्टी प्लस हीरोइन को स्वीकारे जाने से बिपाशा खुश

bipasha basu
बिपाशा बसु बत्तीस वर्ष की हो गई हैं और कुछ वर्ष पहले तक इस उम्र की नायिकाएं रेस से बाहर हो जाती थीं, लेकिन बिप्स अभी भी टिकी हुई हैं और अच्छी फिल्मों के ऑफर्स उन्हें लगातार मिल रहे हैं। बिपाशा खुश हैं कि अब दर्शकों की रूचि में बदलाव हो रहा है और थर्टी प्लस हीरोइनों के साथ-साथ वे शादीशुदा हीरोइनों को भी स्वीकार रहे हैं। वर्ष 2012 में बिपाशा की जोड़ी ब्रेकर्स और प्लेयर्स रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों के खाते में असफलता आई। असफलता से अप्रभावित बिपाशा इस बात के लिए खुश हैं कि तीस का आंकड़ा पार करने के बाद भी उन्हें जोड़ी ब्रेकर्स जैसी फिल्म मिली, जो उनके किरदार के इर्दगिर्द घूमती हैं। बिपाशा पूछती हैं कि आज से पांच-छ: वर्ष पहले ऐसा उदाहरण बड़ी मुश्किल से मिलता था, खासतौर से कमर्शियल फिल्मों में तो तीस वर्ष की हीरोइन को बूढ़ा मान लिया जाता है। इस बदलाव के लिए बिपाशा दर्शकों को धन्यवाद देती हैं जो थर्टी प्लस और शादीशुदा हीरोइनों को स्वीकारने लगे हैं। बिप्स का कहना है कि इसके लिए लुक महत्वपूर्ण होता है। यदि आप आकर्षक और सेक्सी नजर आती हैं तो उम्र महज आंकड़ा है। वे कहती हैं कि आजकल हीरोइन अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं जिसके कारण वे अपनी उम्र से बेहद कम नजर आती हैं। यही कारण है कि बिपाशा ने नील नितिन मुकेश और रणबीर कपूर जैसे युवा एक्टर्स के साथ ‍काम किया है जो उम्र में उनसे छोटे हैं। बिपाशा के पास इस समय रेस 2, शूटआउट एट वडाला और राज 3 जैसी महत्वपूर्ण फिल्में हैं जिनमें उनका ग्लैमरस रोल है।

‘डर्टी’ के बाद ‘सती-सावित्री’ बनेंगी बम्‍बॉट बालन!

vidya balan
बॉलीवुड की ‘डर्टी’ बम्‍बॉट बालन यानी विद्या बालन अब अपनी इमेज बदलने में लगी है। तभी तो ‘डर्टी पिक्चर्स’ के बाद ‘कहानी’ में गर्भवती का किरदार और अब सती सावित्री बनेगी विद्या बालन। दरअसल विद्या करण की अगली फिल्‍म में ‘देवी पार्वती’ का किरदार निभाएंगी जिसमें ह्रितिक उनके भगवान शिव बनेंगे।