Recent Movies
Showing posts with label race 2. Show all posts
Showing posts with label race 2. Show all posts

दीपिका से रोल छीनने की बाजी में हार गई अमीषा!


ameesha patel-deepika padukon
फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डैब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल काफी समय से परदे पर से गायब हैं। तीन साल पहले वे फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में नज़र आई थीं। फिर प्रोड्यूसर कुणाल घूमर के साथ उन्होंने प्रोडक्शन हाउस खोला लेकिन यहां भी उनका सिक्का चल न सका। इतने सालों बाद आखिरकार उनके सितारे चमके और उन्हें मेगामूवी 'रेस 2' के लिए साइन किया गया। खबर है कि अमीषा फिल्म में अपने रोल से संतुष्ट नहीं हैं। वे और फुटेज चाहती थीं। एक जानकार ने बताया 'तीन साल तक परदे से गायब रहने के बाद अमीषा को इतनी बड़ी फिल्म में मौका मिला। वे जानती थीं कि इससे उनके करियर की गाड़ी फॉरवर्ड गियर में जा सकती है जो अब तक रिवर्स में चल रही थी। वे इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती थीं। बीच में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म छोड़ गई थीं। ऐसे में अमीषा ने तुरंत प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को फोन लगाया और कहा कि वे लीड रोल करना चाहती हैं। लेकिन अमीषा फिल्म में महज कैमियो कर रही हैं। तौरानी अमीषा को लीड रोल नहीं देना चाहते थे। फिर दीपिका ने फिल्म में वापसी कर ली। तब भी अमीषा ने हरसंभव कोशिश की कि दीपिका का रोल उन्हें मिल जाए। उन्होंने तौरानी को यह कहकर मनाने की कोशिश की कि फिल्म 'कॉकटेल' के प्रमोशंस के लिए दीपिका फिर चली जाएंगी और फिल्म की शूटिंग पर दोबारा ब्रेक लग जाएगा। हालांकि तौरानी पर ये सभी बातें बेअसर रहीं और अमीषा को कैमियो से ही संतुष्ट होना पड़ा।

थर्टी प्लस हीरोइन को स्वीकारे जाने से बिपाशा खुश

bipasha basu
बिपाशा बसु बत्तीस वर्ष की हो गई हैं और कुछ वर्ष पहले तक इस उम्र की नायिकाएं रेस से बाहर हो जाती थीं, लेकिन बिप्स अभी भी टिकी हुई हैं और अच्छी फिल्मों के ऑफर्स उन्हें लगातार मिल रहे हैं। बिपाशा खुश हैं कि अब दर्शकों की रूचि में बदलाव हो रहा है और थर्टी प्लस हीरोइनों के साथ-साथ वे शादीशुदा हीरोइनों को भी स्वीकार रहे हैं। वर्ष 2012 में बिपाशा की जोड़ी ब्रेकर्स और प्लेयर्स रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों के खाते में असफलता आई। असफलता से अप्रभावित बिपाशा इस बात के लिए खुश हैं कि तीस का आंकड़ा पार करने के बाद भी उन्हें जोड़ी ब्रेकर्स जैसी फिल्म मिली, जो उनके किरदार के इर्दगिर्द घूमती हैं। बिपाशा पूछती हैं कि आज से पांच-छ: वर्ष पहले ऐसा उदाहरण बड़ी मुश्किल से मिलता था, खासतौर से कमर्शियल फिल्मों में तो तीस वर्ष की हीरोइन को बूढ़ा मान लिया जाता है। इस बदलाव के लिए बिपाशा दर्शकों को धन्यवाद देती हैं जो थर्टी प्लस और शादीशुदा हीरोइनों को स्वीकारने लगे हैं। बिप्स का कहना है कि इसके लिए लुक महत्वपूर्ण होता है। यदि आप आकर्षक और सेक्सी नजर आती हैं तो उम्र महज आंकड़ा है। वे कहती हैं कि आजकल हीरोइन अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं जिसके कारण वे अपनी उम्र से बेहद कम नजर आती हैं। यही कारण है कि बिपाशा ने नील नितिन मुकेश और रणबीर कपूर जैसे युवा एक्टर्स के साथ ‍काम किया है जो उम्र में उनसे छोटे हैं। बिपाशा के पास इस समय रेस 2, शूटआउट एट वडाला और राज 3 जैसी महत्वपूर्ण फिल्में हैं जिनमें उनका ग्लैमरस रोल है।