Recent Movies
Showing posts with label bipasha basu. Show all posts
Showing posts with label bipasha basu. Show all posts

इससे पहले इससे ज़्यादा खुश कभी नहीं दिखी बिपासा - Bipasha basu wedding


 बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री के तौर पर  बॉलीवुड में मशहूर रहीं बिपाशा बसु ने अपने प्रेमी करण सिंह ग्रोवर से बंगाली रीति-रिवाज़ों से 30 अप्रैल को शादी कर ली है... शादी के वक्त फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए परिधान में परम्परागत बंगाली वधू के रूप में बिपाशा बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं, और उन पलों की उनसे भी खूबसूरत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोमवार को इन्स्टाग्राम पर शेयर कीं.
शादी के बाद नवविवाहित युगल ने मुंबई में शनिवार रात को ही एक रिसेप्शन दीवत भी आयोजित की थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, सुष्मिता सेन और रणबीर कपूर जैसी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.
इसमें कोई शक नहीं है की खूबसूरत लड़कियों की खूबसूरती में और चार चाँद लग जाता है जब ये शादी के जोड़े में होती है , कुछ ऐसी ही लग रही है बिपासा ,लाल और सुनहरे रंग के वैवाहिक परिधान और कुंदन के जेवरों से सजी बिपाशा का सौन्दर्य सचमुच मोहित कर लेने वाला था.आपने बिपाशा को इससे पहले इससे ज़्यादा खुश कभी देखा है...?
 
 

 
 
     
Keywords : Bollywood, Bollywood Wedding, Bollywood Actress, Bipasha Basu, Karan Singh Grover, bipasha-karan wedding, bipasha basu wedding pics, Bipasha Basu on Instagram



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिपाशा की मेहंदी सेरेमनी थीम पिंक कलर - Theme of bipasha's mehendi ceremony will be pink colour



बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस शादी को लेकर जितने उत्साहित बिपाशा-करण हैं उतने ही उनके फैन्स भी, तभी तो इस कपल की शादी से पहले की तैयारियों की कोई भी तस्वीर शेयर होते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं.

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक इस मेहंदी सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सहित 25 लोग ही शामिल होंगे. इतना ही नहीं, शादी की सारी तैयारियां बिपाशा अकेले ही कर रही हैं . वह चाहती हैं कि उनके माता-पिता पूरी तरह से शादी को एन्जॉय करें.

ज्यो-ज्यो  शादी की तारीख करीब आ रही हैं फैन्स में उनकी शादी से जुड़ीं तैयारियों को जानने की बेसब्री भी बढ़ रही हैं. फिलहाल नई खबर यह है कि 29 अप्रैल को बिपाशा की मेहंदी सेरेमनी है और यह मेहंदी सेरेमनी पिंक थीम से गुलजार होने वाली है. वेन्यू से लेकर हर चीज को गुलाबी रंगों में रंगा जाएगा.

Keywords : Bollywood News, Bollywood, Bipasha basu, Karan Singh Grover, Mehendi Ceremony, Pink Colour Theme, Bollywood Wedding


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैसा लगा बिपाशा और करण की शादी का कार्ड का डिज़ाइन - Design of Bipasha and Karan's wedding invitation card

गुरुवार को बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि 'हमें आप लोगों को यह अच्छी खबर सुनाते हुए बहुत खुशी हो रही है। आखिरकार वो बड़ा दिन आ ही गया है, जिसका कब से इंतजार था। 30 अप्रैल 2016 को ही बड़ा दिन है और हम अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और चाहने वालों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद नहीं देना चाहते हैं।'

करण ने कहा कि 'हम दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी इस नई शुरुआत के लिए आप दुआएं और शुभकामनाएं देंगे।' जानकारी के मुताबिक, बिपाशा अपने खार स्थित आवास पर शादी करेंगी, जहां दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और परिजन उपस्थित होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन लोअर परेल के सेंट रेगिस में आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसे पहले पैलेडियम होटल के रूप में जाना जाता था।

बिपाशा की मेहंदी की रस्म जुहू में एक लाउंज बार विला 69 में 28 अप्रैल को आयोजित होगी, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किए जाना बाकी है। बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

30 अप्रैल को बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद बिपाशा और करण ने की है। वहीं, करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग कार्ड की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस वेडिंग कार्ड में दोनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी छपी हुई हैं, जो देखने काफी खुबसूरत नजर आ रही है।

Keywords : बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, शादी का कार्ड, Bollywood, Bipasha Basu, Karan Singh Grover, marriage card


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अप्रैल में शादी करने वाले हैं बिपाशा और करण - Bipasha Basu And Karan Singh Grover Will Exchange Vows On April

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर  का रिश्ता आज कल बहुत चर्चे में  हैं। बिपाशा और करण अक्सर कभी पार्टी
में तो कभी एक साथ हॉलिडे करते स्पॉट किये गए हैं।ये दोनो एक दुसरे को प्यार से दिए गए निक नेम्स से बुलाते हैं ।  इतना ही नहीं बिपाशा के ऊँगली में एक डायमंड की अंगूठी भी देखी गयी। जिससे खा जा रहा था की करण और बिपाशा ने सगाई कर ली हैं। इस बात से खफा हो बिपाशा ने कुछ दिनों पहले ट्वीटम किया की  “ये मेरा पर्सनल मामला हैं| इसमें दखलअंदाजी न दे। कुछ होगा तो मैं ज़रूर बतादुंगी”।

कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी की करण सिंह ग्रोवर की माँ इनके रिश्ते से ना खुश हैं। इससे पहले करण की दो शादियाँ हो चुकी हैं और उनकी माँ किसी हीरोइन से उनका रिश्ता नहीं चाहती। इतना ही नहीं कई बार करण को बिपाशा की फॅमिली के साथ आउटिंग पर देखा गया हैं। इन सब बातो से आगे आकर , अब ये दोनों हो सकता हैं 30 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। इस ब्रेक अप सीजन में इनकी शादी की खबर सोने पर सुहागा जैसी हैं। हो सकता है की  उर्मिला मातोंडकर और प्रिटी जिंटा के बाद बिपाशा भी शादी के बंधन में बंध जायेंगी।


Keywords : Bollywood, Alone, Bipasha Basu, Karan Singh Grover

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिपाशा से शादी के किया तो मां से रिस्ता खत्म - Karan Singh Grover has received a warning from his mother

हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के सगाई की खबर आई थी जिसे बिपाशा ने अफवाह बताया था । लेकिन ये सच है दोनों लगातार एक दूसरे को डेट कर रहे है जिससे  करण  - बिपाशा के रिश्ते मजबूत हो रहा जा रहा है।  सुनने में ये भी आ रहा था की करण के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नही है वे नही चाहते की करण बिपाशा से शादी करे । लेकिन इस रिश्ते को लेकर माँ बेटे के रिश्ते में भी एक नया मोड़ आ गया है ।

हमने सुना है कि करण सिंह ग्रोवर की  मां ने उनको चेतावनी दिया  है ; या तो वह उसके साथ सभी संबंधों को खत्म कर दे या बिपाशा से शादी का विचार छोड़ दे।

Keywords : Karan Singh Grover, Bipasha Basu,  relationship , parents , marriage, Bollywood


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मार्च में सगाई करने जा रहे हैं : बिपाशा - करण - Bipasha-Karan to get engaged next month

जनवरी में बॉलीवुड में कई ब्रेकअप हुए तो फरवरी यानी रोमांस के महीने में कुछ अच्छी खबरों का आना तो बनता ही है.  सुनने में आया है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मार्च में सगाई करने जा रहे हैं.

इस हॉट कपल के एक नजदीकी सूत्र ने एक वेबसाइट को बताया है कि ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अब पूरी तरह तैयार हैं और जल्दी ही सगाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले ऐसी चर्चा थी कि करण फिलहाल बिपाशा के साथ अपने रिलेशन को इसलिए आगे नहीं बढ़ा सकते क्योंकि अभी जेनिफर से उनके तलाक का केस क्लीयर नहीं हुआ है. हालांकि जेनिफर अपनी ओर से यह स्टेटमेंट दे चुकी हैं कि अगर करण किसी और के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं तो उनको कोई समस्या नहीं है.

बहरहाल बिपाशा और करण की ओर से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. अब देखते हैं कि वे सीधे सगाई की तस्वीरें शेयर करते हैं या उससे पहले हमें कुछ और भी बताते हैं. 

Keywords :karan singh grover, bipasha basu, bollywood relationships, celebrities to marry soon, engagement, bollywood couples to tie the knot soon, hot bollywood couples

औरत के लिए मां की भूमिका निभाना सबसे बड़ी चुनौती : बिपाशा



नई दिल्ली। मां बनना दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है। मां बनना इतना आसान नहीं होता। एक औरत के लिए उसके जीवन में मां की भूमिका निभाना सबसे चुनौतीपूर्ण काम है। हां, मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इस एहसास से रू-ब-रू होने का मौका मिला। ये कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का। बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म 'आत्मा' में पांच साल की एक बच्ची की मां का किरदार निभा रही हैं।

इस किरदार को निभाने के बाद बिपाशा ने कहा कि बच्चों के साथ दो-चार घंटे खेल लेना काफी आसान होता है, लेकिन एक मां की तरह उसे हर वक्त संभालना बिल्कुल अलग एहसास है। बिपाशा खुद को खुशनसीब मानती हैं कि उन्हें ये मौका मिला। इस फिल्म में बिपाशा ने पांच साल की बच्ची दोयेल धवन के साथ काम किया है। बिपाशा दोयेल की मां बनीं हैं। उन्हें सेट पर दोयेल के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताने का मौका मिला है।

बिपाशा ने बताया कि जब वे छोटी थीं और मां को परेशान करती थीं तब उनकी मां उन्हें कहती थीं, तब तुम मां बनोगी तब पता चलेगा। आज मुझे सच में वो एहसास हो रहा है। इस फिल्म के जरिए बिपाशा को मां बनने का मौका मिला। वो सेट पर रोज हर वो काम करती थी जो एक मां अपने रोजमर्रा के जीवन में बच्चों के लिए करती है। पहले-पहले बिपाशा को ये रोल निभाने में काफी मुश्किलें आई थीं, लेकिन बाद में सब आसान हो गया

राज 3 : फर्स्ट लुक..


राज सीरिज में बिपाशा बसु की वापसी हुई है। राज के बाद वे राज 3 में दिखाई देंगी। 7 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। विक्रम भट्ट की भी लंबे समय बाद विशेष फिल्म्स में वापसी हुई है। 

Raaj 3
इस सस्पेंस-थ्रिलर में इमरान हाशमी के साथ तीन हीरोइन हैं। बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और जैकलीन के साथ इमरान रोमांस करेंगे। यह फिल्म थ्री-डी फॉर्मेट में भी देखी जा सकेगी।

Health tips

मुजरा करेंगी बिपाशा


साइप्रस में छुट्टियां बिताने के बाद बिपाशा बसु मुंबई लौट चुकी हैं और फिल्मों की शूटिंग भी करने लगी हैं। खबर है कि शूटआउट ऐट वडाला में वे मुजरा करेंगी। प्रोजेक्ट से जुड़े एक व्यक्ति ने यह खबर की पुष्ट की है।

उनके मुताबिक, फिल्म की पृष्ठभूमि 80 के दशक की है। इसलिए मुजरा स्क्रिप्ट की मांग है। पहली फिटनेस डीवीडी को बढि़या रेस्पॉन्स मिलने के बाद वे दूसरी डीवीडी लॉन्च करने की तैयारी में भी हैं। इसके लिए वे अपनी बॉडी पर जमकर काम कर रही हैं। वर्कआउट से बनी फिगर का फायदा मुजरा वाले सीक्वेंस को हो सके, इसलिए फिल्म के निर्माता अगले कुछ दिनों में ही सीन फिल्माने की तैयारी कर रहे हैं।

निर्माता ने इसके लिए बिपाशा को मना भी लिया है। उन्होंने बिपाशा से कहा है कि इसे एक दिन में ही शूट कर लिया जाएगा। बिपाशा की ओर से जवाब आने का इंतजार है। जानकारों के मुताबिक, हाल में जोड़ी ब्रेकर्स के गाने बिपाशा.. में वे नजर आई थीं। गाना तो लोगों ने पसंद किया, पर फिल्म नहीं चली। अब शूटआउट ऐट वडाला में मुजरे से फिल्म को कितना फायदा मिलता है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

bipasha basu

वैसे मारधाड़ वाली फिल्मों की तरह इन दिनों मुजरे भी दर्शकों के द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। हाउसफुल-2 के अनारकली डिस्को चली.. और एजेंट विनोद के दिल मेरा मुफ्त का.. को ठीक-ठाक ख्याति मिली थी। ऐसे में बिपाशा का मुजरा कितना नाम करता है, यह देखने वाली बात होगी?

थर्टी प्लस हीरोइन को स्वीकारे जाने से बिपाशा खुश

bipasha basu
बिपाशा बसु बत्तीस वर्ष की हो गई हैं और कुछ वर्ष पहले तक इस उम्र की नायिकाएं रेस से बाहर हो जाती थीं, लेकिन बिप्स अभी भी टिकी हुई हैं और अच्छी फिल्मों के ऑफर्स उन्हें लगातार मिल रहे हैं। बिपाशा खुश हैं कि अब दर्शकों की रूचि में बदलाव हो रहा है और थर्टी प्लस हीरोइनों के साथ-साथ वे शादीशुदा हीरोइनों को भी स्वीकार रहे हैं। वर्ष 2012 में बिपाशा की जोड़ी ब्रेकर्स और प्लेयर्स रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों के खाते में असफलता आई। असफलता से अप्रभावित बिपाशा इस बात के लिए खुश हैं कि तीस का आंकड़ा पार करने के बाद भी उन्हें जोड़ी ब्रेकर्स जैसी फिल्म मिली, जो उनके किरदार के इर्दगिर्द घूमती हैं। बिपाशा पूछती हैं कि आज से पांच-छ: वर्ष पहले ऐसा उदाहरण बड़ी मुश्किल से मिलता था, खासतौर से कमर्शियल फिल्मों में तो तीस वर्ष की हीरोइन को बूढ़ा मान लिया जाता है। इस बदलाव के लिए बिपाशा दर्शकों को धन्यवाद देती हैं जो थर्टी प्लस और शादीशुदा हीरोइनों को स्वीकारने लगे हैं। बिप्स का कहना है कि इसके लिए लुक महत्वपूर्ण होता है। यदि आप आकर्षक और सेक्सी नजर आती हैं तो उम्र महज आंकड़ा है। वे कहती हैं कि आजकल हीरोइन अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं जिसके कारण वे अपनी उम्र से बेहद कम नजर आती हैं। यही कारण है कि बिपाशा ने नील नितिन मुकेश और रणबीर कपूर जैसे युवा एक्टर्स के साथ ‍काम किया है जो उम्र में उनसे छोटे हैं। बिपाशा के पास इस समय रेस 2, शूटआउट एट वडाला और राज 3 जैसी महत्वपूर्ण फिल्में हैं जिनमें उनका ग्लैमरस रोल है।

Look who attended Karan Johar’s birthday party!

juhi

karishma and kareena

malaika

manish and karan

shahid

tanisha and kajol

kangna

kiran and aamir

parineeti

priyanka

thadani and ravina

manyata and sanjay

shamita

uday and parineeta

भट्ट कैंप में बिप्स की वापसी, राज़ 3 में करेंगी काम

 लंबे मन - मुटाव के बाद आखिरकार बिपाशा बसु ने भट्ट कैंप की अगली फिल्म  राज़ 3 में काम करने की हामी भर ही दी। वैसे  भट्ट ब्रदर्स महेश और मुकेश इसके लिए उन्हें काफी समय से मनाने में लगे थे। 

बहरहाल  अब इस फिल्म के लिए उनकी डील फाइनल हो चुकी है। मजेदार बात यह है कि फिल्म साइन करने के साथ ही बिपाशा ने यह बयान भी दे दिया है कि अब उन्हें ऐसा लग रहा है  जैसे उनके सिर से कोई पुराना कर्ज उतर गया हो। दरअसल  भट्ट कैंप ने बिप्स को कई बार फिल्मों के लिए अप्रोच किया लेकिन वह दमदार रोल ना होने या फिर डेट्स मैच ना करने की बात कहकर उन्हें टालती रहती थीं। 

bipasha basu, imran hashmi

हालांकि अब उनका कहना है कि उन्हें पहचान देने वाले कैंप की फिल्म के लिए ना कहना उन्हें हमेशा बुरा लगता था  इसलिए उन्होंने पिछले साल ही सोच लिया था कि वह उनकी ओर से आने वाला नेक्स्ट ऑफर अब वह जरूर एक्सेप्ट करेंगी। 

बिपाशा ने बताया ,  चांस की बात रही कि इस कैंप से उनके पास अगला ऑफर  राज 3 का आया। यही नहीं , मुझे रोल भी बहुत अच्छा लगा और स्क्रिप्ट सुनते ही मैंने इसके लिए हां कर दी। 

bipasha Basu

वैसे , भट्ट कैंप से पैचअप के साथ ही बिपाशा ने यह भी क्लियर का दिया कि इमरान हाशमी के साथ काम करने से उन्होंने कभी मना नहीं किया। बकौल बिपाशा ,  इमरान एक अच्छे एक्टर हैं और अपनी हर फिल्म में उन्होंने यह प्रूव भी किया है। वैसे , मुझे उनसे कोई प्रॉब्लम नहीं है और ना ही मैंने कभी महेश सर से अपने को - एक्टर्स के बारे में पूछा है।  

बढ़िया है बिपाशा , आज जब इमरान और भट्ट कैंप को लगातार सक्सेस मिल रही है , तो उनसे दूरी बनाकर आप घाटा क्यों उठाएं !

बिपाशा बोलीं, इतना पैसा हो पति से न मांगना पड़े

बॉलीवुड में बंगाल का काला जादू नाम से ख्यात बिपाशा बसु का कहना है कि वह चाहती हैं कि जब वह फिल्मों से जाएं तो उनके पास इतना पैसा होना चाहिए जिससे वह अपने खर्चे पूरे कर सकें और उन्हें अपने पति के सामने हाथ न फैलाना पड़े। अपने अब तक के करियर में ग्लैमरस और नॉन-ग्लैमरस दोनों तरह के किरदारों को जीवंतता के साथ निभाने वाली बिपाशा का कहना है कि बॉलीवुड में नए-नए आए हीरो के साथ बहुत काम कर चुकी हूँ लेकिन अब मैं अपने कुछ साल बॉलीवुड के स्थापित हीरो और डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हूं। बिपाशा अपनी फिल्मों में बोल्ड कैरेक्टर निभाकर खुश हैं। महेश भट्ट के साथ जिस्म जैसी फिल्म करने वाली बिपाशा कहती हैं कि यदि मेरी जगह कोई और होता तो शायद इस तरह के रोल करने से पहले सौ बार सोचता। बिपाशा बसु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्लेयर्स को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में बिपाशा का रेड बिकनी पोस्टर पहले ही हिट हो चुका है और इसके लिए उन्हें ढेरों बधाई संदेश भी मिल रहे हैं। प्लेयर्स एक मल्टीस्टारर फिल्म है।
बिपाशा के अलावा इसमें अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, बॉबी देओल और नील नितिन मुकेश भी लीड रोल में हैं। इसके अतिरिक्त अब तक अजनबी, राज, जिस्म, नो एंट्रीए फिर हेराफेरी, कॉर्पोरेट, धूम 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा बसु ने हाल ही में इंग्लिश फिल्म सिंग्युलेरिटी की शूटिंग खत्म की है। वे बताती हैं कि यह एक पीरियड फिल्म है और इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के ग्वालियर और ओरछा में की गई है। इस फिल्म में अमेरिकन एक्टर जोश हार्टनेट के साथ काम करने का बिपाशा का अनुभव शानदार रहा। वे कहती हैं कि जोश बहुत टैलेंटेड हैं और उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया।

भड़क कर बिपाशा ने दी सफाई, 'शादी की ख़बरें बिलकुल बकवास हैं'

बॉलीवुड की सबसे कनसिस्टेंट मानी जाने वाली बिपाशा और जॉन की जोड़ी को अलग हुए अरसा हो गया है। दोनों ही कलाकार अब इसे एक्सेप्ट भी कर चुके हैं। अपनी-अपनी लाइफ में व्यस्त हो चुके इन दोनों ही की तरफ से अब तक कई बयानबाजियां हो चुकी हैं। अब बिपाशा कह रही हैं कि उन्हें ‘सिंगल’शब्द से ही चिढ़ है।
उनके मुताबिक ‘सिंगल का मतलब लोग कुछ और ही निकालते हैं। लोगों को लगता है कि अब मैं दिन-रात मिंगल करने के बारे में ही सोच रही हूं।’ इसीलिए वे सिंगल कहलाने के बजाए ‘नॉट इन रिलेशनशिप’ कहलाना पसंद करती हैं। वे कहती हैं ‘मैं डेस्टिनी में विश्वास रखती हूं। जब जो होना होगा खुद-ब-खुद हो जाएगा। मेरी जिंदगी में यदि किसी और को आना है तो वो आकर ही रहेगा।’

फिलहाल तो बिपाशा अपने चर्चित लिंकअप्स के बारे में सफाई दे रही हैं। जॉन से अलगाव के बाद हर को-स्टार से उनके रिश्ते जोड़े जा रहे हैं। राणा से लेकर रनबीर तक से नाम जुड़ रहा है। हॉलीवुड के जोश हार्नेट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

ताज़ा खबर यह आई कि बिपाशा राणा डग्गुबत्ती से शादी करने जा रही हैं|मगर बिप्स इस बात से भड़क गई हैं,उन्होंने शादी की अफवाहों को थामने के लिए सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर का सहारा लिया है|बिप्स ने अपनी ट्विटर पर लिखा है, मेरी शादी की ख़बरें बिलकुल बकवास हैं,ऐसी कोई बात नहीं है यह ख़बरें बिलकुल बकवास हैं|

रैंप पर अपनी मां के साथ नजर आईं बिपाशा बसु


मॉडलिंग की दुनिया से बॉलिवुड की दुनिया का सफर तय करने वाली मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु अपनी मां के साथ इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) में रैंप पर चलेंगी। यह ज्वेलरी वीक रविवार से आरम्भ हुआ। बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा है कि 'बेटी' के साथ मिलकर काम करने वाली संस्था 'गीतांजलि' के लिए कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ पहली बार मां के साथ रैंप पर चलना बहुत रोमांचित करने वाला है।

आईआईजेडब्ल्यू के इस उद्घाटन समारोह में फिल्म, टेलीविजन, व्यापार, फैशन और संगीत जगत से करीब 40 हस्तियां 'बेटी' की सहायता के लिए अपनी बेटियों के साथ रैंप पर चलेंगी। 'बेटी' संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध चलाया जाने वाला अभियान है।

मिली खबर के मुताबिक प्रसिद्ध अभिनेता कबीर बेदी अपनी पौत्री आलिया के साथ रैंप पर कदमताल करेंगे। 'बालिका बधू' की अभिनेत्री अविका गोर भी अपने पिता के साथ रैंप पर चलेंगी। वहीं फैशन डिजाइनर नीता लुला अपनी बेटी निश्का के साथ रैंप पर चलेंगी।

बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा है कि आईआईजेडब्ल्यू में शिरकत करना शानदार, रचनात्मक और सुंदर आभूषणों से भरा होगा।

वहीं एक सूत्र ने बताया कि जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा ने किसी भी इवेंट में शिरकत करने में कोताही बरतना शुरू कर दिया था जहां उनसे उनके पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल हो सकते थे। लेकिन जल्द ही वह समझ गईं कि वे ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं कर सकतीं हैं। इसलिए बिप्स ने इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में शान्ल होने को अपनी मंजूरी दे दी। यह समारोह 'जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी)' द्वारा पांच दिनों के लिए आयोजित किया गया है।

Bollywoods mean girls


Hema Malini: She may be Bollywood's Dream Girl, but she proved to be a terrific villain in Lal Patthar.In the movie, Hema played Rajkumar's first wife, who displays her revengeful streak when he brings home another bride (Raakhee).

Simi Garewal: The movie Karz , which also featured Rishi Kapoor, got a stylish twist whenSimi Garewal killed her on-screen husband within the first 15 minutes. The actress looked super glam in the various avatars that she donned through the movie.

Madhuri Dixit: Madhuri Dixit, who was always looked upon as the sweet, girl-next-door, bared her claws when she found her the object of her affection falling for another woman in Pukar. The actress sure enjoyed her mean act in the movie.

Kajol: Who could've guessed that the much-loved Simran from Dilwale Dulhania Le Jayenge could kill people without batting an eyelid. Kajol went on a killing spree in Gupt. Shewon a lot of appreciation and awards for her villainous act.

Urmila Matondkar: Be it Pyaar Tune Kya Kiya or the remake of Karz , Urmila Matondkar has always relished playing the bad girl. Of course, Pyaar Tune Kya Kiya was a far more interesting role. It had the glam gal falling for a charming photographer. However, all hell breaks loose when she gets to know that he is already married.

Priyanka Chopra: Bollywood couldn't ignore Priyanka Chopra when she sang 'I want to make love to you' to a much-married Akshay Kumar in Aitraaz . It was all about pure lust. Priyanka played a gold digger who was seen marrying an old man, but is keen to have a physical relationship with her ex-lover.

Bipasha Basu: Bipasha Basu began her career on a hatke note. Her first movie Ajnabee had her conspiring with Akshay Kumar to get Bobby Deol into trouble. She followed it up with her seductress act in Jism , where she seduced John Abraham and convinced him to murder her husband. Her sultry act in the movie was definitely worth dying for.