Recent Movies
Showing posts with label marriage. Show all posts
Showing posts with label marriage. Show all posts

बिपाशा से शादी के किया तो मां से रिस्ता खत्म - Karan Singh Grover has received a warning from his mother

हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के सगाई की खबर आई थी जिसे बिपाशा ने अफवाह बताया था । लेकिन ये सच है दोनों लगातार एक दूसरे को डेट कर रहे है जिससे  करण  - बिपाशा के रिश्ते मजबूत हो रहा जा रहा है।  सुनने में ये भी आ रहा था की करण के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नही है वे नही चाहते की करण बिपाशा से शादी करे । लेकिन इस रिश्ते को लेकर माँ बेटे के रिश्ते में भी एक नया मोड़ आ गया है ।

हमने सुना है कि करण सिंह ग्रोवर की  मां ने उनको चेतावनी दिया  है ; या तो वह उसके साथ सभी संबंधों को खत्म कर दे या बिपाशा से शादी का विचार छोड़ दे।

Keywords : Karan Singh Grover, Bipasha Basu,  relationship , parents , marriage, Bollywood


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सुमोना ने कहा सम्राट उनके फैमिली फ्रेंड हैं - Samrat is family friend of Sumona

बॉलीवुड में हर दिन एक नई अफवाह के साथ कोई न कोई चर्चे में जरूर होता है . आज कल पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर उनकी बीवी का रोल करने वाली सुमोना चक्रवर्ती चर्चे में है. सुमोना चक्रवर्ती सम्राट मुखर्जी के साथ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. इस खबर को लेकर सुमोना के तमाम फैन्स हैरान हैं लेकिन सच्चाई का खुलासा खुद सुमोना ने किया दुबई के रेडियो स्टेशन 'जोश 978 यूएई' के रेडियो जॉकीज के सामने.

अपनी शादी की अफवाह को सुमोना ने गलत बताया है. आरजे जग्गू और तराना ने सुमोना से हंसी मजाक करते हुए पूछा कि सम्राट मुखर्जी के साथ उनके रिश्ते की क्या सच्चाई है, और क्या वो उनसे उम्र में काफी बड़े हैं. इस पर सुमोना ने बताया कि सम्राट उनके फैमिली फ्रेंड हैं, लेकिन उन दोनों में शादी को लेकर कोई बात नहीं हुई है और न ही आने वाले समय में फिलहाल ऐसा कोई सीन है.


सुमोना ने बताया था कि सम्राट एक साल पहले भी किसी के साथ शादी की अफवाह को लेकर चर्चा में थे. सुमोना इन अफवाहों पर खुद हंसती हैं और बताती हैं कि उनकी तो सम्राट से मुलाकात साल में सिर्फ एक बार दुर्गा पूजा पर होती है. सम्राट बॉलीवुड और बांग्ला फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Keywords : सुमोना चक्रवर्ती, सम्राट मुखर्जी, बॉलीवुड, कपिल शर्मा , कपिल शर्मा शो, Sumona Chakravarti, marriage, Samrat Mukherjee, comedy nights with kapil, bollywood, kapil on screen wife, Family Friend

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शादी के बाद अभिनेत्री काजोल और रानी की भाभी बनेंगी सुमोना - Sumona become sister-in-law of Kajol and Rani after marriage

टीवी कॉमेडियन शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्‍नी का किरदार अदा करनेवाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवती जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. वे खुद से 11 साल बड़े ब्‍वॉयफ्रेंड सम्राट मुखर्जी से शादी करनेवाली है. इस शादी के बाद कई बॉलीवुड कलाकार उनके रिश्‍तेदार बन जायेंगे.

दरअसल सम्राट अभिनेत्री काजोल के कजिन भाई हैं. वे काजोल के ताऊ रोनो मुखर्जी के बेटे हैं. इस तरह से काजोल के पति अजय देवगन सम्राट के जीजा हुए. वहीं रानी मुखर्जी सम्राट की बहन और आदित्‍य चोपड़ा बहनोई होंगे. यानि सुमोना रानी की  भाभी होंगी.

फिलहाल इस शादी की पुष्टि न तो सिमोना ने और न ही उनके किसी रिश्‍तेदार ने नहीं की है. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार दोनों जल्‍द ही सात फेरे लेंगे. कुछ ही महीनों में दोनों एकदूसरे के बेहद करीब आ गये हैं. सम्राट एक अभिनेता भी हैं और उन्‍होंने 'खेलें हम जी जान से' और 'हम से बढ़कर कौन' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. फिलहाल वे बंगाली फिल्‍मों में काम कर रहे हैं.

आपको बता दें कि सुमोना का इससे पहले गौरव चोपड़ा और अभिनव शुक्‍ला के साथ भी नाम जुड़ चुका है. सुमोना 'कस्‍तूरी', 'कसम से' और 'बड़े अच्‍छे लगत हैं' जैसे सीरीयलों में भी नजर आ चुकी हैं. अब वे जल्‍द ही सोनी चैनल पर प्रसारित होनेवाले कपिल शर्मा के नये शो में दिखाई देंगी. वे कुछ फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी है.

Keywords : Comedy Nights with Kapil, Kapil Sharma, Sumona Chakravarti , Samrat Mukherjee , Kajol , Bollywood,  sister-in-law , Kajol , Rani ,marriage

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ईशा देओल पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधी


esha -bharat
अभिनेता धर्मेन्द्र व अभिनेत्री हेमामालिनी की बेटी ईशा देओल 29 जून को पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से व्यवसायी भरत तख्तानी के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। पवित्र अग्नि के गिर्द फेरे लेने से पहले बांद्रा के व्यवसायी भरत एक सफेद घोड़े पर सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंचे। कांजीवरम साड़ी पहने हेमा व सूट में गजब ढा रहे धर्मेन्द्र ने मंदिर में दूल्हे का स्वागत किया। जूहू के इस्कॉन मंदिर में ईशा व भरत ने दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी की। ईशा अपनी मां द्वारा खुद की शादी में पहनी गई लाल व सुनहरे रंग की साड़ी पहने हुई थीं, जिसमें डिजाइनर नीता लुल्ला ने कुछ बदलाव किए थे। ये दोनों पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे व इसी साल 12 फरवरी को इनकी सगाई हुई थी। तीन दिन तक धूमधाम से चला ईशा का विवाह समारोह ‘संगीत’, ‘हल्दी’ व ‘मेंहदी’ की रस्मों के बाद आज शादी के साथ संपन्न हो गया। परिवार के लोगों के अलावा अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन, मनोज कुमार, विनोद खन्ना, वैजयंती माला, रमेश सिप्पी आदि बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। बांद्रा के एक पंचसितारा होटल में कल होने वाले रिसेप्शन समारोह के लिए कई फिल्मी व राजनीतिक हस्तियों को न्यौता भेजा गया है।

कुछ यूं बच्चन खानदान की बहू बनी थीं ऐश

Abhishek Bachchan

फिल्मी सितारों की लव स्टोरीज को अपनी पसर्नल लाइफ कहकर सितारें हमेशा छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐश्वर्या-अभिषेक की लव स्टोरी शुरूआत से ही लाइम-लाइट में रही। दोनों ही स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री के हॉट और बिग स्टार थे। ऐश्वर्या अपनी सफलता और अभिनय तो अभिषेक अपने सरनेम के कारण चर्चा में बनें ही रहते थे। इन दोनों का पहले कई सारे लोगों से अफेयर चला। ऐश्वर्या का सलमान और विवेक ओबेरॉय के साथ तो अभिषेक का रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर के साथ नाम जुड़ा और काफी चर्चाओं में भी रहा। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि बॉलीवुड की इस स्टार जोड़ी का अफेयर होगा और शादी भी होगी। सस्पेंस, रोमांस, ड्रामा सबकुछ मौजूद था अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी में। कई लोगों का कहना है कि इन दोनों की नजरें कजरारी होने पर मिली यानी बंटी और बबली के सांग कजरारे कजरारे.. की शूटिंग के दौरान दोनों के नैन कुछ ऐसे मिले कि फिर बस प्यार हो गया। गुरू फिल्म की शूटिंग के बाद हर सार्वजनिक जगहों पर इस लव कपल का साथ नजर आना आम बात हो गई। टोरंटो में गुरू के प्रीमियर के बाद हमारे छोटे बच्चन ने बकायदा खूबसूरती की मलिका ऐश्वर्या को प्रोपोज किया और ब्यूटीफुल ऐश्वर्या ना नहीं कर पाई। प्रीमियर से मुंबई लौटने पर दोनों ने अमिताभ बच्चन के निवास पर 14 जनवरी को सगाई कर ली। दोनों की हाईप्रोफाइनल रिलेशनशिप पर फिर भी सभी की नजरें टिकी रही। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत ऐश-अभि की शादी के लिए परफेक्ट है। बच्चन फैमिली ने इस शादी को काफी पसर्नल रखा तो लोगों की उत्सुक्ता खूबसूरत दुल्हन और राजकुमार दुल्हे को देखने के लिए इस कदर बेताब हुई की भारी पुलिस तैनात करना पड़ी।20 अप्रैल 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए|आज उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं उनकी शादी की कुछ खास तस्वीरें--

abhishek-aishwarya marriage

abhishek aishwarya 

hindu marriage

hindu marriage