Recent Movies
Showing posts with label Sumona Chakravarti. Show all posts
Showing posts with label Sumona Chakravarti. Show all posts

सुमोना ने कहा सम्राट उनके फैमिली फ्रेंड हैं - Samrat is family friend of Sumona

बॉलीवुड में हर दिन एक नई अफवाह के साथ कोई न कोई चर्चे में जरूर होता है . आज कल पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर उनकी बीवी का रोल करने वाली सुमोना चक्रवर्ती चर्चे में है. सुमोना चक्रवर्ती सम्राट मुखर्जी के साथ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. इस खबर को लेकर सुमोना के तमाम फैन्स हैरान हैं लेकिन सच्चाई का खुलासा खुद सुमोना ने किया दुबई के रेडियो स्टेशन 'जोश 978 यूएई' के रेडियो जॉकीज के सामने.

अपनी शादी की अफवाह को सुमोना ने गलत बताया है. आरजे जग्गू और तराना ने सुमोना से हंसी मजाक करते हुए पूछा कि सम्राट मुखर्जी के साथ उनके रिश्ते की क्या सच्चाई है, और क्या वो उनसे उम्र में काफी बड़े हैं. इस पर सुमोना ने बताया कि सम्राट उनके फैमिली फ्रेंड हैं, लेकिन उन दोनों में शादी को लेकर कोई बात नहीं हुई है और न ही आने वाले समय में फिलहाल ऐसा कोई सीन है.


सुमोना ने बताया था कि सम्राट एक साल पहले भी किसी के साथ शादी की अफवाह को लेकर चर्चा में थे. सुमोना इन अफवाहों पर खुद हंसती हैं और बताती हैं कि उनकी तो सम्राट से मुलाकात साल में सिर्फ एक बार दुर्गा पूजा पर होती है. सम्राट बॉलीवुड और बांग्ला फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Keywords : सुमोना चक्रवर्ती, सम्राट मुखर्जी, बॉलीवुड, कपिल शर्मा , कपिल शर्मा शो, Sumona Chakravarti, marriage, Samrat Mukherjee, comedy nights with kapil, bollywood, kapil on screen wife, Family Friend

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शादी के बाद अभिनेत्री काजोल और रानी की भाभी बनेंगी सुमोना - Sumona become sister-in-law of Kajol and Rani after marriage

टीवी कॉमेडियन शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्‍नी का किरदार अदा करनेवाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवती जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. वे खुद से 11 साल बड़े ब्‍वॉयफ्रेंड सम्राट मुखर्जी से शादी करनेवाली है. इस शादी के बाद कई बॉलीवुड कलाकार उनके रिश्‍तेदार बन जायेंगे.

दरअसल सम्राट अभिनेत्री काजोल के कजिन भाई हैं. वे काजोल के ताऊ रोनो मुखर्जी के बेटे हैं. इस तरह से काजोल के पति अजय देवगन सम्राट के जीजा हुए. वहीं रानी मुखर्जी सम्राट की बहन और आदित्‍य चोपड़ा बहनोई होंगे. यानि सुमोना रानी की  भाभी होंगी.

फिलहाल इस शादी की पुष्टि न तो सिमोना ने और न ही उनके किसी रिश्‍तेदार ने नहीं की है. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार दोनों जल्‍द ही सात फेरे लेंगे. कुछ ही महीनों में दोनों एकदूसरे के बेहद करीब आ गये हैं. सम्राट एक अभिनेता भी हैं और उन्‍होंने 'खेलें हम जी जान से' और 'हम से बढ़कर कौन' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. फिलहाल वे बंगाली फिल्‍मों में काम कर रहे हैं.

आपको बता दें कि सुमोना का इससे पहले गौरव चोपड़ा और अभिनव शुक्‍ला के साथ भी नाम जुड़ चुका है. सुमोना 'कस्‍तूरी', 'कसम से' और 'बड़े अच्‍छे लगत हैं' जैसे सीरीयलों में भी नजर आ चुकी हैं. अब वे जल्‍द ही सोनी चैनल पर प्रसारित होनेवाले कपिल शर्मा के नये शो में दिखाई देंगी. वे कुछ फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी है.

Keywords : Comedy Nights with Kapil, Kapil Sharma, Sumona Chakravarti , Samrat Mukherjee , Kajol , Bollywood,  sister-in-law , Kajol , Rani ,marriage

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर