Home » , , , » कुछ यूं बच्चन खानदान की बहू बनी थीं ऐश

कुछ यूं बच्चन खानदान की बहू बनी थीं ऐश

Abhishek Bachchan

फिल्मी सितारों की लव स्टोरीज को अपनी पसर्नल लाइफ कहकर सितारें हमेशा छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐश्वर्या-अभिषेक की लव स्टोरी शुरूआत से ही लाइम-लाइट में रही। दोनों ही स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री के हॉट और बिग स्टार थे। ऐश्वर्या अपनी सफलता और अभिनय तो अभिषेक अपने सरनेम के कारण चर्चा में बनें ही रहते थे। इन दोनों का पहले कई सारे लोगों से अफेयर चला। ऐश्वर्या का सलमान और विवेक ओबेरॉय के साथ तो अभिषेक का रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर के साथ नाम जुड़ा और काफी चर्चाओं में भी रहा। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि बॉलीवुड की इस स्टार जोड़ी का अफेयर होगा और शादी भी होगी। सस्पेंस, रोमांस, ड्रामा सबकुछ मौजूद था अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी में। कई लोगों का कहना है कि इन दोनों की नजरें कजरारी होने पर मिली यानी बंटी और बबली के सांग कजरारे कजरारे.. की शूटिंग के दौरान दोनों के नैन कुछ ऐसे मिले कि फिर बस प्यार हो गया। गुरू फिल्म की शूटिंग के बाद हर सार्वजनिक जगहों पर इस लव कपल का साथ नजर आना आम बात हो गई। टोरंटो में गुरू के प्रीमियर के बाद हमारे छोटे बच्चन ने बकायदा खूबसूरती की मलिका ऐश्वर्या को प्रोपोज किया और ब्यूटीफुल ऐश्वर्या ना नहीं कर पाई। प्रीमियर से मुंबई लौटने पर दोनों ने अमिताभ बच्चन के निवास पर 14 जनवरी को सगाई कर ली। दोनों की हाईप्रोफाइनल रिलेशनशिप पर फिर भी सभी की नजरें टिकी रही। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत ऐश-अभि की शादी के लिए परफेक्ट है। बच्चन फैमिली ने इस शादी को काफी पसर्नल रखा तो लोगों की उत्सुक्ता खूबसूरत दुल्हन और राजकुमार दुल्हे को देखने के लिए इस कदर बेताब हुई की भारी पुलिस तैनात करना पड़ी।20 अप्रैल 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए|आज उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं उनकी शादी की कुछ खास तस्वीरें--

abhishek-aishwarya marriage

abhishek aishwarya 

hindu marriage

hindu marriage


Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.