Recent Movies
Showing posts with label Gauri Khan. Show all posts
Showing posts with label Gauri Khan. Show all posts

किंग खान कि फैमिली के लाडले है अबराम - AbRam and King Khan family



हर एक घर को छोटे बच्चे को और दूसरे बड़े बच्चो की अपेक्षा ज्यादा प्यार मिलता है छोटे बच्चे सभी के लाडले होते है . कुछ ऐसे ही है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख के छोटे बेटे अबराम जो आपने परिवार में सबके चहेते है . इस बात को बखूबी गौरी खान ने भी माना की अबराम को सभी चाहते है 

आज गौरी की खुशहाल जिंदगी में तीन बच्चे भी हैं. लेकिन गौरी मानती हैं कि बड़े बच्चों आर्यन और सुहाना की तुलना में सबसे छोटे बेटे अबराम को उनके घर में सबसे ज्यादा पैम्पर किया जाता है. सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपनी निजी जिंदगी में एक सफल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने बताया कि अबराम अक्सर अपने डैड शाहरुख के साथ फिल्म सेट्स पर जाते हैं. एक तरफ जहां गौरी काम के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, और बड़े बच्चों को कुछ समय के लिए वो लंदन भेज रही हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटे बेटे अबराम अपने डैड शाहरुख के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गए हुए हैं. गौरी के मुताबि‍क अबराम कभी अकेले नहीं रहते. कभी शाहरुख, तो कभी गौरी की मां उन्हें अपने साथ रखते हैं.


ऐसी कई वजहों से गौरी मानती हैं कि जितना अबराम का लाड़-प्यार हुआ है या उन्हें सबने अपने सर पर चढ़ाकर रखा है, उतना आर्यन या सुहाना के लिए शायद न हुआ हो. इसके अलावा हाल ही में गौरी ने अबराम के कमरे में भी बदलाव करवाए हैं. लेकिन जो भी हो, किंग खान कि फैमिली के पांचों सदस्य मिल जुलकर प्यार से रहते हैं और फालतू की कंट्रोवर्सी से दूर रहते हैं.

Keywords : Gauri Khan, AbRam, Shah Rukh Khan, bollywood, shahrukh khan, Aryan, Suhana, गौरी ,अबराम, शाहरुख खान, बॉलीवुड, अबराम, सुहाना

अब सरोगेसी के जरिये किंग खान बनेंगे तीसरी बार पिता


किंग खान की कंधों की सर्जरी के बाद अब उनकी जिंदगी में खुशी के पल आने वाले हैं। किंग खान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अंग्रेजी अखबार मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी सरोगेसी के जरिये एक लड़के को जन्म देने वाले हैं। शाहरुख और गौरी की पहले से ही दो संतान है। दोनों को 15 साल का बेटा आर्यन और 13 साल की एक बेटी सुहाना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गौरी की ये दिल ई तमन्ना थी कि वे सरोगेसी के जरिये एक और बच्चे को जन्म दें। खबरें हैं कि दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि किरण राव और आमिर खान ने जिस डॉक्टर से सरोगेट बेबी को जन्म दिया था उसी डॉक्टर से किंग खान और गौरी ने संपर्क किया है।

22 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। बॉलीवुड में शाहरुख खान को शादीशुदा जिंदगी में एक सफल इंसान माना जाता है।

प्रियंका और गौरी ने दूर की गलतफहमी

gauri

priyanka
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख की पत्नी गौरी खान के संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा-सुना जा चुका है। गौरी की प्रियंका के प्रति नाराजगी के चलते न केवल किंग खान ने उनके साथ फिल्म करना बंद कर दी बल्कि मन्नत की पार्टियों में भी बुलाना बंद कर दिया। पहली बार बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल के रिश्ते में दरार नजर आई। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों गौरी को पता चला कि शाहरुख और प्रियंका को लेकर उन्होंने जो बातें सुनी वे सिर्फ अफवाह मात्र हैं और दोनों के बीच दोस्ती के सिवाय कुछ नहीं है । इसके बाद प्रियंका और गौरी ने अपनी सारी गलतफहमी दूर कर ली। फिलहाल शाहरुख लंदन में शूटिंग कर रहे हैं और वे भी इस खबर से खुश होंगे। शाहरुख के जुलाई में लौटने की संभावना है। वे आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जीतने की खुशी में एक शानदार पार्टी देने वाले हैं जिसमें प्रियंका फिर चहचहाती नजर आ सकती हैं।

Look who attended Karan Johar’s birthday party!

juhi

karishma and kareena

malaika

manish and karan

shahid

tanisha and kajol

kangna

kiran and aamir

parineeti

priyanka

thadani and ravina

manyata and sanjay

shamita

uday and parineeta