Recent Movies
Showing posts with label sharukh khan. Show all posts
Showing posts with label sharukh khan. Show all posts

पाक में 'जब तक है जान' पर बैन!


नई दिल्ली। पाकिस्तान के लोग यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म 'जब तक है जान' नहीं देख सकेंगे। पाकिस्तान में इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लग सकता है, क्योंकि इसमें शाहरुख खान को कश्मीर में सेना के एक ऑपरेशन में दिखाया गया है। 

पाकिस्तान में विभिन्न टीवी चैनल्स पर इसके ट्रेलर दिखाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फिल्म में एसआरके को कश्मीर में एक गंभीर कार्य पर सेना के बम निरोधक दस्ते के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है।
sharukh khan,katreena kaif,anushak-sharma

इस कारण इस फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लग सकता है। हालांकि इसे अभी पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के समक्ष रखा जाना है।

जब तक है जान यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म है। यश का रविवार को मुंबई में निधन हो गया था। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा।

शाहरुख खान और कैट्रीना कैफ की एक साथ पहली फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, कैट्रीना कैफ व अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं। ए. आर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है, जबकि इसके गीत गुलजार ने लिखे हैं। यह फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी।

दबंग 2 के ट्रेलर के लिए सलमान ने शाहरुख के बजाय चुनी अजय की फिल्म


दबंग 2 दिसम्बर में रिलीज होने वाली है और दिवाली पर सलमान खान के फैंस को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा। दिवाली पर लोग सिनेमाघरों पर टूट पड़ते हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए दबंग 2 का ‍ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया जा रहा है। 

Salman khan
दिवाली पर इस वर्ष दो फिल्में टकरा रही हैं। यशराज फिल्म्स की ‘जब तक है जान’ जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल निभाए हैं। इसके सामने हैं ‘सन ऑफ सरदार’ जिसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। 

दबंग 2 का ट्रेलर पहले की योजना के मुताबिक ‘जब तक है जान’ के साथ रिलीज होने वाला था। सलमान और यशराज फिल्म्स के बीच ‘एक था टाइगर’ के बाद अच्छे संबंध बन गए हैं, लेकिन अब इस निर्णय को बदल दिया गया है। 

अब सलमान अभिनीत ‘दबंग 2’ का ट्रेलर ‘सन ऑफ सरदार’ के साथ नजर आएगा, जिसमें एक आइटम नंबर सलमान खान ने भी किया है। यह फिल्म अजय देवगन ने बनाई है जो सलमान के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। 

इस निर्णय को बदलने के पीछे कोई कारण तो नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सलमान नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्म का ट्रेलर उस फिल्म के साथ रिलीज हो जिसके हीरो एसआरके यानी कि शाहरुख हों।

रोमांस में शाहरुख का कोई तोड़ नहीं


‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के साथ मिलकर जादू बिखेर चुके करण जौहर का मानना है कि रोमांस वाली भूमिकाओं में शाहरुख खान को कोई टक्कर नहीं दे सकता। करण ने बताया, ‘‘शाहरुख को रोमांस में कोई हरा नहीं सकता। यह उनका क्षेत्र है। जब मुझे लगेगा कि मैं एक प्रेम कहानी के साथ न्याय कर सकता हूं तो मैं उस फिल्म को जरूर बनाऊंगा। फिलहाल किसी दूसरी प्रेम कहानी पर काम करने की मैं नहीं सोच रहा हूं।’’ 
sharukh khan
sharukh khan
998 में आई ‘कुछ कुछ होता है’ में करण ने कॉलेज के तीन विद्यार्थियों के बीच प्रेम कहानी दिखाई थी। उसके बाद 2003 में सुपर हिट फिल्म ‘कल हो न हो’ में करण ने दोबारा प्रिटी जिंटा, सैफ अली खान और बीमारी से जूझ रहे शाहरूख खान के बीच एक प्रेम त्रिकोण दिखाया था।

इसके बाद ‘कभी अलविदा ना कहना’ में उन्होंने विवाहेत्तर संबंधों को दर्शकों के सामने रखा। अब करण एक अलग प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं और उम्मीद है कि इस फिल्म में भी शाहरुख ही होंगे।

करण ने कहा, ‘‘बहुत सी प्रेम कहानियां बनाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि मुझे फिल्म के लिए कोई अलग किस्म की प्रेम कहानी चाहिए। शाहरुख के साथ काम करना हमेशा से ही बढ़िया रहा है। मैं आशा करता हूं कि ऐसी फिल्म लेकर आऊं जो इस स्टार अभिनेता की मौजूदगी के साथ न्याय कर सके।’’

फिलहाल करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है, जिसमें उन्होंने नए कलाकारों को मौका दिया है।


कश्मीर की वादियों में शाहरुख खान


निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने तीन दशक बाद एक बार फिर कश्मीर की वादियों का रूख किया है और वे शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग यहां कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यश चोपड़ा ने 1976 में अमिताभ बच्चन और राखी के साथ ‘‘कभी कभी’’ फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की थी। उसके बाद कश्मीर में आतंकवाद के कारण उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए विदेशी स्थानों का चयन किया।शाहरुख खान श्रीनगर के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के लिए रवाना हो गए। वह लद्दाख में अपना शूटिंग कार्यक्रम समाप्त करके यहां आए हैं। चोपड़ा के एक निकटवर्ती सूत्र ने बताया कि शाहरूख आठ से दस दिन तक घाटी में शूटिंग करेंगे। सूत्र ने बताया कि चोपड़ा, उनकी पत्नी पामेला और पुत्र आदित्य कश्मीर पहुंच चुके हैं और करीब 100 लोगों के शूटिंग दल के साथ पहलगाम में डेरा जमाए हुए हैं। चोपड़ा उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पर्यटन स्थल के अलावा डल झील पर भी शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख ने सेना के बम निष्क्रिय विशेषज्ञ की भूमिका निभाई है। उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से यश चोपड़ा ने आठ वर्ष के बाद एक बार फिर निर्देशन का काम हाथ में लिया है । उन्होंने ए आर रहमान और गुलजार की अवॉर्ड विजेता जोड़ी को भी फिल्म के लिए साइन किया है। फिल्म को 13 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

शाहरुख-रोहित 105 करोड़ रुपये में बिके!


रोहित शेट्टी एकमात्र ऐसे निर्देशक हैं जिनकी तीन फिल्में गोलमाल 3, सिंघम और बोल बच्चन सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं। अब वे सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनाने जा रहे हैं और इसको लेकर बॉलीवुड में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और इस फिल्म के बिकने की खबर आ गई है। 

सूत्रों के मुताबिक फिल्म को 105 करोड़ रुपये में बेच दिया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इसमें सैटेलाइट के अधिकार भी बेचे गये है या नहीं। इतनी बड़ी रकम में फिल्म के बेचे जाने को लेकर कोई खास आश्चर्य व्यक्त नहीं किया गया है। कहा जा रहा है‍ कि रोहित और शाहरुख को तो इससे ज्यादा रकम भी मिल सकती थी। 

sharukh khan

फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी और वर्ष 2013 के मध्य में इसे रिलीज किए जाने की योजना है। फिलहाल हीरोइन का चयन नहीं हुआ है, लेकिन दीपिका पादुकोण को लिए जाने की खबर है।

ख्वाजा की दरगाह से दूर रहें फिल्मी हस्तियां


अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर फिल्मी सितारों और प्रोड्यूसरों-डाइरेक्टरों के आने पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों और उलमा में छाई चुप्पी पर दरगाह प्रमुख ने हैरानी जताते हुए इस पर रोक लगाने के उपायों पर विचार करने का आह्वान किया है। इस्लाम में नृत्य और फिल्मों पर पाबंदी है। ऐसे पेशे से जुड़े लोगों के अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए दरगाह पर आने पर उन्होंने आपत्ति जाहिर की है।

Priyanka chopra and sharukh khan, 
सज्जादा-नशीन दीवान जैनुल आबदीन अली खान को इस बात का कष्ट है सितारे यहां अपनी फिल्मों की सीडी चढ़ाते हैं। ये फिल्में अश्लीलता फैला रही हैं। युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। दूसरी बात यह है कि वे लोग दरगाह का इस्तेमाल खालिस मुनाफे के लिए कर रहे हैं। करोड़ों लोगों की आस्था की इस पाक जगह को इस्लाम में वर्जित चीजों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल हो रहा है।

इस पर रोक लगाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम ही नहीं, किसी भी धर्म के खिलाफ हो रही गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। पिछले दिनों दरगाह पर एक हीरो बुर्का पहन कर पहुंचा था जबकि एक हीरोइन स्कर्ट में हाजिर हुई थी। यह सब ध्यान आकृष्ट करने के लिए है। आम जायरीन की तरह उनके आने पर कोई एतराज नहीं है।

शाहरुख़ के साथ चोरी-छुपे कोने में ये क्या कर रही हैं कैट!

लम्बे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे निर्देशक यश चोपड़ा इस बार कुछ अलग करने जा रहे हैं| वह इस बार ऐसी जोड़ी को दर्शकों के सामने ला रहे है, जिससे फर्क आम जनता को तो नहीं पर बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को पड़ सकता है|
sharukh khan and katrina kaif,
सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले शाहरुख़ खान पहली बार इस फिल्म में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे| इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से लंदन में चल रही है|
हाल ही में सेट पर ली गयी शाहरुख़-कैट की तस्वीर देख सबके होश उड़ गए हैं| तस्वीर में शाहरुख़-कैट इंटिमेट होते दिखाए दे रहे हैं। इसे देख लग रहा है कि कैट शाहरुख़ के साथ इंटिमेट होने की कोशिश में हैं और उन्हें रिझाने की कोशिश में लगी हैं।

तस्वीर को देख आप फिल्म में इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री का अंदाजा लगा सकते हैं|
अब देखना यह है कि कैट के लिए अभी तक पजेसिव सल्लू इस तस्वीर पर कैसे रिएक्ट करते हैं|

Health tips

प्रियंका और गौरी ने दूर की गलतफहमी

gauri

priyanka
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख की पत्नी गौरी खान के संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा-सुना जा चुका है। गौरी की प्रियंका के प्रति नाराजगी के चलते न केवल किंग खान ने उनके साथ फिल्म करना बंद कर दी बल्कि मन्नत की पार्टियों में भी बुलाना बंद कर दिया। पहली बार बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल के रिश्ते में दरार नजर आई। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों गौरी को पता चला कि शाहरुख और प्रियंका को लेकर उन्होंने जो बातें सुनी वे सिर्फ अफवाह मात्र हैं और दोनों के बीच दोस्ती के सिवाय कुछ नहीं है । इसके बाद प्रियंका और गौरी ने अपनी सारी गलतफहमी दूर कर ली। फिलहाल शाहरुख लंदन में शूटिंग कर रहे हैं और वे भी इस खबर से खुश होंगे। शाहरुख के जुलाई में लौटने की संभावना है। वे आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जीतने की खुशी में एक शानदार पार्टी देने वाले हैं जिसमें प्रियंका फिर चहचहाती नजर आ सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा से सुपरस्टार्स ने बनाई दूरी

priyanka
प्रियंका चोपड़ा जिस प्रकार से बॉलीवुड के टॉप हीरो से पंगा ले रही हैं उस वजह से उनके साथ काम करने वाले स्टार्स की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रणबीर, शाहिद, रितिक रोशन, इमरान खान जैसे कुछ विकल्प ही उनके सामने मौजूद हैं। प्रियंका को इस बारे में जल्दी कुछ करना होगा वरना टॉप बैनर्स उनके हाथ से निकल जाएंगे। आइए चर्चा करते हैं उन हीरो की जिनकी आजकल प्रियंका से अनबन है : 

सलमान खान
salman khan

सलमान खान ने प्रियंका के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्में की हैं। समस्या तब खड़ी हो गई जब प्रियंका ने सलमान के साथ मैं और मिसेस खन्ना में काम करने से इंकार कर दिया। सलमान का गुस्सा प्रियंका ने तब और बढ़ा दिया जब उनकी एक फिल्म में प्रियंका ने छोटा-सा रोल निभाने से मना कर दिया। सलमान के पास अपनी डायरी में से प्रियंका का नाम काटने के लिए इतने कारण काफी थे। इसके बाद प्रियंका, शाहरुख कैम्प की खास सदस्य हो गईं। बाद में प्रियंका ने सलमान से दोस्ती करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब तक सलमान की किसी भी फिल्म में वे फिट नहीं हो पाई हैं।

 शाहरुख खान

shahruk khan
 शाहरुख और प्रियंका ने पिछले दो वर्ष साथ बिताए। डॉन की शूटिंग, अवॉर्ड शो की एंकरिंग और पिछले आईपीएल के मैचेस भी दोनों ने साथ बैठकर देखे। लगातार साथ रहने से बॉलीवुड में अफवाहों का दौर शुरू हो गया और कहा जाने लगा कि जंगली बिल्ली ने डॉन के दिल में खास जगह बना ली है। कहते हैं कि जब ये बातें शाहरुख के बंगले मन्नत तक पहुंची तो गौरी खान नाराज हो गईं। बीच में करण जौहर भी कूद पड़े। उन्होंने गौरी खान का पक्ष लिया और धर्मा प्रोडक्शन के दरवाजे प्रियंका के लिए बंद कर दिए। इन बातों से किंग खान भी विचलित हो गए। हालांकि उनसे जुड़े लोग कहते हैं कि झूठ को बार-बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है। इसलिए शाहरुख ने भी‍ प्रियंका से दूर रहने में ही भलाई समझी और फिलहाल वे प्रियंका के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं




आमिर खान
aamir khan

 प्रियंका को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है, लेकिन आमिर खान के साथ उन्होंने अब तक कोई फिल्म नहीं की है। वैसे भी आमिर बहुत कम फिल्में करते हैं और उनकी नायिका बनने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। लेकिन आमिर भी प्रियंका से अज्ञात कारणों से नाराज हैं। एक-दो फिल्मों में आमिर के निर्माताओं ने प्रियंका का नाम उन्हें सुझाया था, लेकिन खान तिकड़ी के इस तीसरे खान ने प्रियंका का नाम खारिज कर दिया। यानी बॉलीवुड के तीन सुपर खानों में से कोई भी प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहता।

अक्षय कुमार 

akshay kumar
सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा प्रियंका से दूरी बनाने को लंबा समय हो गया। प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी। दोनों ने मिलकर कई सफल फिल्में दीं, लेकिन इसी बीच दोनों के रोमांस की खबरों ने मामले को बिगाड़ दिया। ट्विंकल खन्ना अपने पति की दिलफेंक आदतों से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने अक्षय को कड़े शब्दों में समझा दिया कि वे प्रियंका के साथ तुरंत फिल्म करना बंद करें और अक्की ने ऐसा ही किया और प्रियंका के हाथ से बॉलीवुड का एक और सुपरस्टार निकल गया। प्रियंका को चाहिए कि वे करीना से कुछ सबक सीखें। बेबो का जादू ऐसा है कि बॉलीवुड का हर सितारा उनसे सम्मोहित है, चाहे वो सलमान हो या आमिर। शाहरुख हो या अक्षय। सभी उनके साथ काम करना चाहता है। यदि प्रियंका का यही हाल रहा तो अपनी समकालीन हीरोइनों से वे पिछड़ सकती हैं।

शाहरुख ने प्रचार के साथ किया धमाल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रा वन’ के प्रचार के लिए शनिवार को अलग-अलग कार्यक्रमों में धमाकेदार प्रस्तुती दी। शाहरुख ने तीन रिएलिटी शो के कार्यक्रमों में अपनी आने वाली फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया। 45 वर्षीय शाहरुख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में टेलीविजन शो ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ के माध्यम से की थी।

शाहरुख शनिवार को स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘जस्ट डांस’, कलर्स चैनल के ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 3’ और जी टीवी के रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस’ के फाइनल मुकाबले के दौरान नजर आए। स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘जस्ट डांस’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 3’ कार्यक्रमों को पहले ही रिकॉर्ड करवा चुके थे लेकिन सूरत में उन्होंने ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस’ के फाइनल मुकाबले के दौरान धमाकेदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।

शाहरुख ने सभी रिएलिटी कार्यक्रमों में नृत्य किया गाने गाए और दर्शकों को लकच्‍छेदार चुटकुले सुनाकर खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली के अवसर पर 26 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही मेगा बजट फिल्म ‘रा वन’ के प्रोमो से भी दर्शकों को रुबरु करवाया। शाहरुख ने फिल्म ‘रा वन’ में एक सुपर हीरो की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के एक गाने ‘छम्मकछल्लो’ के संगीत को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में करीना कपूर भी अभिनय करती दिखेंगी। इस गाने पर रिएलिटी शो के प्रतिभागियों ने भी नृत्य किया। शाहरुख ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।

शाहरूख को मुसीबत से निकालेंगे रजनीकांत

शाहरूख खान कि फिल्म 'रा. वन' में एक दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नज़र आएगा। यह और कोई नहीं बल्कि रजनीकांत हैं। किंग खान और रजनी के फैंस के लिए यह पहला मौका होगा जब वे दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजनीकांत को अपनी फिल्म में काम करने के लिए मनाने में शाहरूख को पसीने आ गए। रजनीकांत वाले सीन की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियो में होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजनीकांत पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे लेकिन अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। वे नवंबर से अपनी लटकी हुई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।
फिल्म 'रा. वन' की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "रजनीकांत अगले महीने हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियो में फिल्म के एक सीन के लिए शूटिंग करेंगे। इसमें वह अपने कुछ सुपरहिट डायलॉग भी बोलेंगे। इस सीन में शाहरूख खान खतरनाक हथियारों से लैस गुंडों के एक गैंग से लड़ाई कर रहे होते हैं।

इस सीन में गुंडे शाहरुख पर भारी पड़ने लगते हैं तभी टिपिकल स्टाइल में रजनीकांत की वहां इंट्री होती है। इस सीन में यह दिखाया जाएगा कि रजनी की कार सारे गुंडों के हथियार खींच लेती है। उसके बाद रजनी कार से बाहर निकलते हैं और अपने सुपरहिट डायलॉग्स बोलते हैं।"

मैं ही हूं बॉलीवुड का बादशाह : शाहरुख

शाहरुख खान केवल नाम के बॉलीवुड के बादशाह नहीं हैं बल्कि उन्हें यकीन है कि वह सर्वश्रेष्ठ हैं। सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त कर चुके शाहरुख इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हिंदी फिल्म जगत में प्रतिस्पर्धा के मामले में उनके सामने कोई टिक नहीं सकता क्योंकि उनके पास एक भावनात्मक लक्ष्य है और उनका काम करने का अंदाज भी औरों से हटकर है। प्रबंधन गुरु और फिल्म निर्माता अरिंदम चौधरी तथा उनकी पत्नी रजिता ने शाहरुख खान शीर्षक से एक किताब लिखी है।
इसी किताब के विमोचन के अवसर पर शाहरुख ने अपनी सफलता के बारे में बेहिचक बातें करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म उद्योग में लोगों को कांटे का टक्कर कैसे दिया? शाहरुख ने कहा, ‘‘लोगों को लग सकता है कि मैं खुद को कुछ ज्यादा महत्व देता हूं लेकिन मुझे लगता है कि कोई मुझे टक्कर नहीं दे सकता है क्योंकि मेरे पास एक वास्तविक भावनात्मक लक्ष्य है।’’ ‘‘मैं खेल न खेलने का निर्णय लेकर अपनी प्रतियोगिता को कड़ी चुनौती के रूप में लेता हूं। मैं खेल को बदलने में विश्वास करता हूं। मैं औरों से हटकर फिल्मों का चयन करता हूं इसलिए ऐसे लोग
मेरे प्रतियोगी बन ही नहीं पाते। उनकी दौड़ बिल्कुल अलग है।’’
‘‘प्रतिस्पर्धा में जीतने का मतलब किसी की सफलता को नजरअंदाज करना नहीं है। इस खेल में आपको अपनी अलग समानान्तर रेखा बनाने की जरुरत है। यह फैसला आपको करना पड़ेगा कि कैसे खेल को ही बदल देना है। मैंने अपने जीवन में हमेशा खेल को बदलने का निर्णय किया है।’’ ‘‘मैं सपने बेचने में बहुत अधिक विश्वास करता हूं। यहां हर एक चीज कीमत चुका कर पाई जाती है। यहां तक कि यह जीवन भी मौत की कीमत पर मिलता है।

मां-बाप और उनके बच्चों के बीच भावनात्मक सम्बंध के आलावा यहां हर चीज बिकाऊ है। मैं भी यहां मुफ्त में नहीं आया हूं।’’ ‘‘आप मुझसे किसी फिल्म में आइटम नम्बर या शादी के अवसर पर नृत्य करवा सकते हैं। अगर यह लोगों के चेहरे पर मुस्कान दे सके तो मैं यही काम गली के थिएटर में भी काम कर सकता हूं। अगर मेरा सपना लोगों को मुस्कान देता है तो मुझे अपने सपनों के सौदागर होने पर गर्व है।’’