मिथिलेश के लेख | "समाचार" | न्यूज वेबसाइट बनवाएं. | Domain | सूक्तियाँ | छपे लेख | गैजेट्स | प्रोफाइल-कैलेण्डर
हिन्दी फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेक अप की खबरों से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दिए और कहा कि एक पेशेवर के तौर पर वह अपने काम पर ध्यान दे रही हैं.उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन में होने के कारण आपके बारे में मीडिया में लिखा जाएगा. ऐसा मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत से हुआ है.’’कैटरीना ने कहा, ‘‘हमें (मीडिया और फिल्म जगत) को एक दूसरे की जरूरत है, हम साथ काम करते हैं. मीडिया दर्शकों तक संदेश पहुंचाने में भी हमारी मदद करता है. यह हमारे काम का हिस्सा है. अच्छी बुरी दोनों चीजें हैं.’’रणबीर के साथ ब्रेक अप की खबरों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां एक पेशेवर के तौर पर आयी हूं...मैं अपने काम के सिलसिले में यहां हूं और एक महिला के तौर पर लोगों को इस बात का सम्मान करना चाहिए. मुझे यकीन है कि आप मेरे साथ सहमत होंगे.’’
Katrina Didnt Answer The Questions Related To Break Up With Ranbir Kapoor




















