Recent Movies
Showing posts with label ek tha tiger. Show all posts
Showing posts with label ek tha tiger. Show all posts

कबीर खान की अगली फिल्म में दीपिका और सलमान एक साथ - Salman comes with Deepika in' kabir khans film

बॉलीवुड भाईजान सलमान खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहता है । सलमान खान के साथ काम करने की चाहत रखने वालो की लिस्ट में मस्तानी दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं । दीपिका का ये सपना सच करने में उनकी मदद कबीर खान करने वाले है ।  कबीर खान की अगली फिल्म  में आप सलमान खान और दीपिका पादुकोण के साथ एक ही स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण

सलमान खान तीसरी बार  कबीर खान के साथ फिल्म करने वाले हैं| सूत्रों के मुताबिक “ सलमान ने कबीर खान के साथ अपनी तीसरी फिल्म साइन की हैं और इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण उनके अपोजिट कन्फर्म किया हैं। जब हमने अपने सोर्स से ये जानने की कोशी की हैं क्या सलमान और दीपिका की ये फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि जी हाँ कबीर खान की ये फिल्म लव स्टोरी तो होगी ही लेकिन ये एक एक्शन थ्रिलर भी होगा।

Keywords : Bollywood, Bajrangi Bhaijaan, Deepika Padukone, Ek Tha Tiger, Kabir Khan, Salman Khan, Sultan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पंजाबी अभिनेता ने सलमान को मारे 25 घूंसे


बॉलीवुड में नए अभिनेताओं को बहुत कम ऐसा करने को मिलता है, जो पंजाबी अभिनेता गैवी चहल को पहली ही फिल्म ‘एक था टाइगर’ में मिल गया। फिल्म के एक दृश्य के लिए उन्होंने सलमान खान को 25 बार घूंसे मारे। अब वह सलमान को अपनी मदद तथा शूटिंग के दौरान संयम बरतने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। चहल ने कहा कि फिल्म के एक दृश्य में मुझे उनकी पसलियों में घूंसे मारना था। मैं संकोच कर रहा था, लेकिन उन्होंने मुझे प्रेरित किया और अभ्यास करके बताया। टेक पूरा होने से पहले कम से कम 25 घूंसे मैंने उन्हें मारे। वह बहुत सहयोगात्मक हैं। उन्होंने मुझे भविष्य को लेकर कई सीख दी। उनके साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं। चहल पहले कई पंजाबी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। ‘एक था टाइगर’ से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

कटरीना हैं बेहद मेहनती: सलमान खान


Web developer and designer

यश चोपड़ा की आने वाले फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान और कटरीना कैफ साथ काम कर रहे हैं और सलमान कटरीना की कड़ी मेहनत के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थकते.

मुंबई में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट पर पहुंचे सलमान खान कहते हैं, "कटरीना बेहद मेहनती हैं. एक गाने के लिए पांच-छह दिनों तक रिहर्सल करती रहती हैं आज वो जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत की वजह से हैं." फिर हंसते हुए वो कहते हैं, "मुझे मेहनत की ज़रूरत नहीं है. मेरे पास तो टैलेंट है."

Salman khan and katrina kaif

यशराज बैनर के साथ काम करने के अनुभव पर सलमान कहते हैं, "ये बहुत अच्छी फीलिंग है. मेरे पिता सलीम ने यश जी के साथ बहुत काम किया. तो उनके साथ मेरा पुराना रिश्ता है." उल्लेखनीय है कि सलमान के पिता सलीम ने, जावेद अख्तर के साथ मिलकर यश चोपड़ा की कई फिल्मों का स्क्रीनप्ले और कहानी लिखी है. सलीम-जावेद की जोड़ी ने दीवार, काला पत्थर और त्रिशूल जैसी फिल्मों की कहानी लिखी.

मौके पर मौजूद कटरीना से जब सलमान की शादी पर सवाल किया गया तो कटरीना ने कहा, "अपनी शादी का फैसला सिर्फ और सिर्फ सलमान ही ले सकते हैं और कोई नहीं." सलमान ने कहा, "आमिर खान भी मेरी शादी के पीछे पड़े हुए हैं. पता नहीं क्यों लोगों को मेरी शादी की इतनी चिंता है."

यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के प्रोमो को पाकिस्तान में दिखाने पर रोक लगा दी गई थी. तर्क दिया गया था कि फिल्म पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की छवि ग़लत ढंग से पेश कर रही है. सलमान खान ने कहा कि एक था टाइगर पाकिस्तान विरोधी कतई नहीं है.

Tours and travels

सलमान खान जाएंगे पाकिस्तान!


सलमान खान की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘एक था टाइगर’ के प्रोमो दिखाने पर पाकिस्तान में रोक लगा दी गई है। वहां ये माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी रॉ और आईएसआई के इर्दगिर्द घूमती है और इससे उनके देश की इंटेलिजेंस एजेंसी की इमेज को धक्का पहुंच सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वहां रोक लगाई गई है। संभव है कि फिल्म को भी रिलीज नहीं होने दिया जाए, जिससे पाकिस्तान में मौजूद सलमान के फैंस बेहद निराश हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान का कहना है कि पाकिस्तान में यह माना जा रहा है कि ‘एक था टाइगर’ उनके देश के खिलाफ है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिल्म के रिलीज होते ही यह बात स्पष्ट हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान पाकिस्तान जाकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए तैयार हैं। लगे हाथ वे फिल्म का प्रचार भी वहां कर लेंगे। उनके साथ कबीर खान भी होंगे। फिलहाल इस प्रोग्राम को प्लान किया जा रहा है।

सलमान ने कैटरीना की छड़ी से की पिटाई!



salman khan

कैटरीना कैफ के नजदीकी लोग कह रहे हैं कि यह बात झूठ और कोरी गप्प है और किसी मैगजीन वाले ने घर बैठे इस तरह की खबर बना दी है। बात अविश्वसनीय भी लगती है। क्या है ये? आप भी जान लीजिए। एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने कैटरीना कैफ की ड्रेस देखी जो काफी छोटी थी। इस बात पर सल्लू गुस्सा हो गए और उन्होंने छड़ी से कैट की पिटाई कर दी। गालियां भी बकी। यह बात फिल्मसिटी में शूटिंग के दौरा घटी। सलमान को गुस्सा देख कैटरीना घबरा गईं। पास ही में करीना कपूर शूटिंग कर रही थीं। जब उन्हें पता चला तो वे वहां पहुंची और सल्लू को शांत कराया। कैटरीना के नजदीकी लोग इसे बकवास बता रहे हैं। उनके मुताबिक सलमान महिलाओं की इज्जत करते हैं और उनसे कभी दुर्व्यवहार नहीं कर सकते। कैटरीना की पिटाई करने वाली बात तो सरासर झूठ है। दोनों में अच्छी पटती है और वे ‘एक था टाइगर’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। कैटरीना के दोस्तों के मुताबिक वे इस मामले में सफाई देकर अपना समय व्यतीत नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें और भी बहुत सारे काम है।
katreena kaif

'एक था टाइगर' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखिए वीडियो



सलमान और कैट की जोड़ी वाली यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

'एक था टाइगर' में कैटरीना के लुक का रहस्य खुला

katrina kaif

katrina salman

katrina kaif

katrina kaif
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' की चर्चा बहुत दिनों से चल रही है, लेकिन इसमें एक्ट्रेस का लुक क्या होगा, इसके बारे में किसी को मालूम नहीं था। लेकिन, इस रहस्य पर से पर्दा यशराज फिल्म्स ने उठा दिया है और कैटरीना का फर्स्ट लुक उन्होंने जारी किया है। अब तक, इसके पोस्टर और ट्रेलर में सलमान को ही दिखाया जा रहा था। एक जमाना था जब सच में सलमान 'टाइगर' को कैट कंट्रोल करती थीं लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद ऐसा लग रहा था जैसे दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। दर्शकों के मन में दोनों की जोड़ी की यादें ताजा रहीं। वे एक साथ उनको सिल्वरस्क्रीन पर देखना चाहते थे। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज की जाएगी।