Recent Movies
Showing posts with label salman. Show all posts
Showing posts with label salman. Show all posts

अवैध शिकार मामले में बयान देने जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान खान - Salman On The Way To Jodhpur


बॉलीवुड एक्टर  सलमान पर अवैध शिकार करने और हथियार  रखने के आरोप में केस दर्ज हुआ है । जिसके लिए  सलमान  जोधपुर गए है ।
 अवैध शिकार से जुड़े एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट पहुंचे। सलमान पर 1998 में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने का केस चल रहा है। इसमें लोअर कोर्ट उन्हें दोषी ठहरा चुकी है। उस दौरान उन पर ऐसा हथियार रखने का आरोप लगा, जिसका लाइसेंस खत्म हो चुका था।
 सलमान चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से जोधपुर आए। एयरपोर्ट से सीधे वे अपने वकील के साथ होटल चले गए। कुछ देर बाद वे कोर्ट पहुंचेंगे। जोधपुर पुलिस ने विश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान और दो लोगों के खिलाफ दो अक्टूबर 1998 को हिरण शिकार का केस दर्ज किया था। सलमान के खिलाफ शिकार और गैर-लाइसेंसी हथियार रखने के कुल तीन केस दर्ज हुए थे। उन्हें 12 अक्टूबर 1998 को अरेस्ट किया गया था। पांच दिन बाद वे बेल पर रिहा हुए थे।

Keywords :अवैध शिकार , सलमान खान ,जोधपुर कोर्ट, ‘हम साथ-साथ हैं’ , काले हिरण का शिकार , हथियार , लाइसेंस खत्म , चार्टर्ड प्लेन, जोधपुर ,  Salman ,On The Way , Jodhpur, Bollywood Actor, Bollywood New, Statement, Hum Sath Sath Hai,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

इनकम टैक्स भरने में सबसे आगे सलमान-Salman Khan Return Tax 20 Crore



 टैक्स भरने के मामले में सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स भरा है। खबर है कि सलमान ने इस साल 20 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में दिया है, जबकि अक्षय कुमार ने 16 करोड़ रुपए दिए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, इन दोनों के बाद रणबीर कपूर का नंबर आता है। फिर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम है। आपको बता दें कि फोर्ब्स की लिस्ट में कमाई के मामले में शाहरुख खान सबसे ऊपर थे, लेकिन इस लिस्ट में वो चौथे नंबर पर हैं।20 करोड़ रुपए भरने वाले सलमान की फिल्मों ने इस साल जमकर कमाई की। 'बजरंगी भाईजान' ने देश में लगभग 300 करोड़ रुपए और 'प्रेम रतन धन पायो' ने 200 करोड़ रुपए कमाए। वहीं अक्षय कुमार ने 16 करोड़ रुपए टैक्स भरे। उनकी 2015 में 'बेबी', 'ब्रदर्स', 'गब्बर इज बैक' और 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इन चारों फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया। रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' और 'बॉम्बे वेल्वेट' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं किया, फिर भी उन्होंने 2015 फाइनेंशियल ईयर में 15 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में दिया। जबकि शाहरुख ने सिर्फ 14 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है।

-Salman Khan Return Tax 20 Crore  

सलमान को इम्प्रेस करने में लगी हैं जैकलीन-Jacqueline Desperate To Romance Salman Khan


बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका आजकल दबंग स्टा सलमान खान को इम्प्रेस करने में लगी हैं। जैकलीन ने सलमान ने साथ सुपरहिट फिल्म 'किक' में काम किया है। जैकलीन इन दिनों सलमान से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान जैकलीन सलमान पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देती हुई नजर आई। मुंबई में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान जैकलीन को सलमान के साथ बेहद करीब आते हुए देखा गया। इवेंट में उन्होंने सलमान को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा और हर वक्त उनके पास ही रहने की कोशिश की। इतना ही नहीं सलमान और जैकलीन ने साथ में बैक-स्टेज अपनी पर्फामेंस के लिए रिहर्सल भी की।


Keywords: सलमान को इम्प्रेस करने में लगी हैं जैकलीन-Jacqueline Desperate To Romance Salman Khan

लूलिया से सगाई पर बोलीं सलमान खान की बहन अर्पिता




मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने उन खबरों को अफवाह बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि उनके भाई ने रोमानिया की टीवी पर्सनालिटी लूलिया वंतूर से गुपचुप सगाई कर ली है। बॉलीवुड एक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला इन दिनों लूलिया रोम से लेकर हिंदुस्तान की मीडिया में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया से सगाई कर ली है। अगले साल की शुरुआत में सलमान, लूलिया से शादी करने जा रहे हैं। बुखारेस्ट (रोमानिया) में लूलिया वंतूर के पीआर ने सलमान और लूलिया के सगाई का दावा किया है। लेकिन सलमान की बहन अर्पिता ने इन खबरों को बकवास और अफवाह बताया है। विद्या बालन के फैंस के लिए खुशखबरी, उनका ट्विटर अकाउंट हुआ ऑफिशियल अर्पिता ने ट्वीट कर कहा, 'न्यूजपेपर्स और वेबसाइट्स में आ रही इन खबरों पर विश्वास ना करें। ये लोग बकवास कर रहे हैं।' सच्चाई कुछ भी हो, लेकिन इन खबरों की वजह से एक बार फिर सलमान की शादी का टॉपिक सुर्खियों में है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक रेसलर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं सलमान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' को भी होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।



पैसा मांगना अच्छा नहीं लगता: सलमान खान


मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को अपने चैरीटेबल ट्रस्ट बीइंग ह्यूमन के लिए लोगों से पैसा मांगना पसंद नहीं है। सलमान खान समाज के वंचित लोगों की मदद के लिए बीइंग ह्यूमन नामक एक ट्रस्ट चला रहे हैं।
सलमान खान ने कहा मुझे इस संस्था के लिए लोगों से डोनेशन देने के लिए कहना अच्छा नहीं लगता है। जब आप किसी से पैसा मांगते हैं तो आप से लोग दूर भागने लगते हैं और आप अपने दोस्त खो देते हैं।
सलमान खान ने कहा कि बीइंग ह्यूमन के तहत मैं कुछ हॉस्पिटल और रेस्टोरेंट्स खोलने जा रहा हूं। लेकिन यह मेरे बिजनेस का हिस्सा नहीं है। ऐसी कई कंपनियां है जो सामाजिक कार्य करती हैं उनसे मैं अपनी संस्था के साथ जुड़ने की अपील करूंगा ताकि उनका काम दुनिया के सामने आ सके।







सलमान और कैटरीना को लेकर रिस्क लेंगे प्रभुदेवा!



salman-kat
सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा चुकी है और साथ ही इस जोड़ी ने खुद को उन बॉलीवुड जोड़ियों में शामिल कर लिया है जिनके नाम पर आज फिल्में हिट हो सकती हैं। लेकिन इतने सारे बवाल होने के बाद सलमान कैट के साथ फिल्म करेंगे इसे लेकर सभी सोच में हैं। क्योंकि सलमान खान का जिस भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप रहा है और उसके बाद विवाद हुआ है उस एक्ट्रेस के साथ दोबारा सलमान खान ने कभी काम नहीं किया। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ था और अब सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है। लेकिन इसके अलावा सलमान और कैट को एक साथ कास्ट करने में निर्देशक को भी काफी मुश्किलें होने वाली हैं। क्योंकि सलमान को संभालना वाकई कोई मजाक की बात नहीं है। सलमान खान के फैन्स का कहना है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ को एक साथ लाने का सपना तो देख रहे हैं लेकिन पहली बात तो ये है कि दोनों साथ आने वाले नहीं है और अगर आ भी गये तो निर्देशक की तो बैंड बजाने वाले हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं प्रभु देवा। प्रभु देवा कुमार तौरानी की अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इस फिल्म में सलमान खान तो हैं लेकिन साथ ही मेन लीड एक्ट्रेस के लिए कैटरीना कैफ को लेने का भी प्लान चल रहा है। लेकिन फैन्स का कहना है कि अगर सलमान संग कैटरीना ने फिल्म साइन की तो फिल्म तो हिट होगी लेकिन प्रभुदेवा की बैंड बज जाएगी। फिल्हाल तो जिन्हें भी ये खबर पता चली है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ में आ सकते हैं उनके रिएक्शन ही काफी मजेदार हैं। कुछ को लगता है कि सलमान और कैटरीना कैफ साथ में आएंगे तो फिल्म हिट होगी तो कुछ को लगता है कि सलमान अब कभी भी कैट के साथ काम नहीं करेंगे।




पांच साल बाद सामने आते ही शाहरुख के गले लग गए सलमान



मुंबई। सलमान और शाहरूख के बीच लगभग पांच साल से चली आ रही तकरार आखिरकार मिट ही गई। दोनों एक-दूसरे से जैसे ही गले मिले वैसे ही मीडिया में उनके दोस्ती की खबरें जंगल में आग की तरह फ़ैल गईं। दरअसल दोनों स्टार रविवार को कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी के बुलावे पर इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। अन्य मेहमानों के अलावा सलमान और शाहरूख को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। मेहमानों से मिलते हुए सलमान, शाहरुख के नजदीक पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रख उनका अभिवादन किया. सलमान के इस व्यवहार पर शाहरुख ने भी गर्मजोशी दिखाई और तुरंत ही अपनी सीट से उठकर सलमान को गले लगा लिया। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पांच साल पहले कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर दोनों अभिनेताओं के बीच कहा-सुनी हुई थी और इसके बाद से ही दोनों में कोई बातचीत नहीं हो रही थी. दोनों के बीच का यह विवाद कई बार खुलकर मीडिया में भी आया।

एक था टाइगर: पांच दिन, 125 करोड़


 सलमान खान की 'एक था टाइगर' ने पांच दिनों में 125 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्‍म 15 अगस्‍त को रिलीज हुई थी। पांच दिनों में फिल्‍म ने भारत में 100 करोड़ की कमाई कर ली है जबकि 25 करोड़ रुपये विदेशों में कमाए हैं। इसमें सोमवार को ईद के मौके पर होने वाली कमाई शामिल नहीं है। फिल्‍म ने बुधवार को 33 करोड़, गुरुवार को 14.52 करोड़, शुक्रवार को 12.90 करोड़, शनिवार को 16.75 करोड़ की कमाई की। कमाई के मामले में ‘एक था टाइगर’ सारे रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है। ट्रेड अनालिस्‍ट तरण आदर्श ने सोमवार सवेरे ट्वीट किया, 'सोमवार से बुधवार तक एक था टाइगर लाजवाब कारोबार करेगी।' फिल्‍म ने पहले दिन (15 अगस्‍त) ही 32 करोड़ रुपये की कमाई कर खलबली मचा दी थी। जानकार मान रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी छू सकती है। शाहरुख और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली यश चोपड़ा की नई फिल्म (इसका नाम अभी रखा जाना है) इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म्स ने इसके लिए देश भर के मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल को अभी से बुक कर लिया है। 'रा वन' दिवाली पर रिलीज होनेवाली शाहरुख खान की नौवीं फिल्म थी। 'दिल वाले दुल्हनियाले जाएंगे' (1995) से लेकर 'ओमशांति ओम' (2007) तक दिवाली पर रिलीज होने वाली शाहरुख की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है।इसी तरह क्रिसमस आमिर खान का प्रिय है। यशराज फिल्म्स की ही आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली 'धूम 3' की रिलीज के लिए क्रिसमस का समय तय किया गया है। वैसे खबरें हैं कि इस फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'तारे जमीन पर' और 'गजनी' के क्रिसमस पर ही रिलीज हुई 'थ्री ईडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। अब खबर यह है कि डायरेक्टर राजकुमार हीरानी अपनी अगली फिल्म, जिसमें आमिर 'पीके' का रोल कर रहे हैं, को 25 दिसंबर 2013 को ही रिलीज करेंगे। हीरानी की 'थ्री ईडियट्स' भी 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। ईद, दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इन स्टारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब की झंडे गाड़ती रही हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में अघोषित-सा नियम बन गया है कि अगर फिल्म बड़ी हो तो फिर इसे इन्हीं त्योहारों पर रिलीज होनी चाहिए।

पंजाबी अभिनेता ने सलमान को मारे 25 घूंसे


बॉलीवुड में नए अभिनेताओं को बहुत कम ऐसा करने को मिलता है, जो पंजाबी अभिनेता गैवी चहल को पहली ही फिल्म ‘एक था टाइगर’ में मिल गया। फिल्म के एक दृश्य के लिए उन्होंने सलमान खान को 25 बार घूंसे मारे। अब वह सलमान को अपनी मदद तथा शूटिंग के दौरान संयम बरतने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। चहल ने कहा कि फिल्म के एक दृश्य में मुझे उनकी पसलियों में घूंसे मारना था। मैं संकोच कर रहा था, लेकिन उन्होंने मुझे प्रेरित किया और अभ्यास करके बताया। टेक पूरा होने से पहले कम से कम 25 घूंसे मैंने उन्हें मारे। वह बहुत सहयोगात्मक हैं। उन्होंने मुझे भविष्य को लेकर कई सीख दी। उनके साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं। चहल पहले कई पंजाबी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। ‘एक था टाइगर’ से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

सलमान खान को देखना पड़ेगा महंगा


सलमान खान की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 15 अगस्त को उनकी एक था टाइगर रिलीज होने वाली है और अभी से यह माना जा रहा है कि फिल्म सुपरहिट होगी। सलमान और फिल्म के प्रति क्रेज को देखते हुए मल्टीप्लेक्स वालों ने टिकट दर बढ़ाने का फैसला किया है। ये टिकट दर 12 से 16 प्रतिशत तक बढ़ेगी।आमतौर पर त्योहार पर मल्टीप्लेक्स वाले अपनी टिकट दरों को महंगा कर देते हैं क्योंकि त्योहार के अवसर पर लोग पैसे खर्च करने के मूड में रहते हैं। एक था टाइगर स्वतंत्रता दिवस और ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है और ये भी टिकट दर बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कारण है। टिकट दर अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दर से बढ़ेगी। कुछ जगह सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

सलमान खान जाएंगे पाकिस्तान!


सलमान खान की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘एक था टाइगर’ के प्रोमो दिखाने पर पाकिस्तान में रोक लगा दी गई है। वहां ये माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी रॉ और आईएसआई के इर्दगिर्द घूमती है और इससे उनके देश की इंटेलिजेंस एजेंसी की इमेज को धक्का पहुंच सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वहां रोक लगाई गई है। संभव है कि फिल्म को भी रिलीज नहीं होने दिया जाए, जिससे पाकिस्तान में मौजूद सलमान के फैंस बेहद निराश हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान का कहना है कि पाकिस्तान में यह माना जा रहा है कि ‘एक था टाइगर’ उनके देश के खिलाफ है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिल्म के रिलीज होते ही यह बात स्पष्ट हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान पाकिस्तान जाकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए तैयार हैं। लगे हाथ वे फिल्म का प्रचार भी वहां कर लेंगे। उनके साथ कबीर खान भी होंगे। फिलहाल इस प्रोग्राम को प्लान किया जा रहा है।

प्रणब मुखर्जी के समर्थन में सलमान खान

salman khan

सलमान खान भले ही ट्विटर पर हैं, लेकिन बहुत कम ट्वीट करते हैं, लेकिन 18 जून को उनके द्वारा की गई ट्वीट चौंकाने वाली है। बजाय फिल्म या फिल्म से जुड़ी बातों के उन्होंने सीधे राजनीति पर ट्वीट कर अपनी दिलचस्पी भारतीय राजनीति में जताई है। सलमान ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के समर्थन में ट्वीट किया है- प्रणब दा का का बनना तो बनता है बॉस। यानी कि सल्लू चाहते हैं कि प्रणब मुखर्जी ही भारत के अगले राष्ट्रपति बनें। सलमान की राजनीति में रूचि देख हो सकता है कि राजनीतिक दल इस सुपरस्टार को अपनी ओर खींचने का प्रयास 


salman
---------- --

शेर खान में सलमान होंगे सुपरहीरो

salman
रितिक रोशन और शाहरुख खान के बाद सुपरहीरो बनने की बारी अब सलमान खान की है। फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि वे फिल्म में ऐसे इंसान का रोल निभाएंगे जिसके बालों में चमत्कारिक शक्ति है।हालांकि सलमान पहले कई बार कह चुके हैं कि उनकी सुपरहीरो बनने में कोई रूचि नहीं है। उनकी इस बात का समर्थन करते हुए कहा जा रहा है कि यह सुपरहीरो आसमान में उड़ने वाला नहीं होगा, बल्कि यह एक आम इंसान जैसा ही होगा। फर्क इतना होगा कि उसके पास कुछ शक्तियां है। यह फिल्म बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन सलमान के भाई सोहेल खान करेंगे। फिल्म के लिए नायिका का चुनाव अब तक नहीं किया गया है। अक्टोबर से फिल्म की शूटिंग आरंभ होगी।

20 करोड़ का फ्लैट खरीद सलमान ने किया ब्‍लैक मनी को व्हाइट!

salman,
salman,


salman,

अभिनेता सलमान खान बाजार भाव से करीब 6 गुने अधिक कीमत पर बांद्रा इलाके में फ्लैट खरीद कर विवाद में फंस गये हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी वाय.पी. सिंह ने सलमान पर बिल्डर के साथ मिलकर नॉन एफएसआई घोटाला करने का आरोप लगाया है। सिंह ने गुरुवार को मराठी पत्रकार संघ में प्रेस कांफ्रेंस लेकर आरोप लगाया कि सलमान खान ने बांद्रा (प.) स्थित बुलोक कार्ट रोड पर ‘दी एड्रेस’ इमारत में 1079 वर्ग फुट का जो फ्लैट खरीदा है। उसके लेन-देन में मनी लॉन्ड्रींग हुई है। उन्होंने बताया कि सलमान ने ‘दी एड्रेस’ इमारत में 1,80,000 रुपये वर्गफुट के हिसाब से 1079 वर्ग फुट का फ्लैट ख्ररीदा है। इस फ्लैट के लिए उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि अदा की है जबकि ‘दी एड्रेस’ इमारत में फ्लैट 20 से 30 हजार रुपये वर्गफुट से हिसाब से बिक रहे हैं। सिंह ने आरोप लगाया है कि बहुत संभव है कि सलमान ने किसी के ब्लैक मनी को वाइट करने के मकसद से करीब 4 करोड़ रुपये के फ्लैट के लिए 6 गुना अधिक यानी 20 करोड़ रुपये चुकाये हैं। लिहाजा पुलिस को इस पूरे लेन-देन की बारीकी से जांच करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सलमान और बिल्डर ने सांठगांठ करके गार्डन, स्विमिंग पूल आदि नॉन एफएसआई एरिया की खरीद-फरोख्त करने के घोटाले को अंजाम दिया है। सीआरजेड कानून का हुआ उल्लंघन पूर्व आईपीएस अधिकारी वाय.पी. सिंह ने अभिनेता सलमान खान पर आरोप लगाने के साथ साथ ‘दी एड्रेस’ इमारत का निर्माण करने वाले समुद्रा डेवलपर भी तोहमत मढी है। उन्होंने बताया कि ‘दी एड्रेस’ इमारत का निर्माण 9 हजार वर्गफुट जमीन पर हो रहा है। कोस्टल रेग्युलेटरी जोन (सीआरजेड) के नियमानुसार इस इमारत की ऊंचाई सिर्फ चार या पांच मंजिला होनी चाहिए, परंतु नियमों का उल्लंघन करते हुए इसे 80 मीटर ऊंचा यानी करीब 28 मंजिला बनाई जा रही है। लगे हाथ सिंह ने ‘दी एड्रेस’ इमारत के निर्माण के लिए दी गई जीआरजेड की अनुमति में भी गड़बड़झाला होने की बात कही है।

प्रियंका चोपड़ा से सुपरस्टार्स ने बनाई दूरी

priyanka
प्रियंका चोपड़ा जिस प्रकार से बॉलीवुड के टॉप हीरो से पंगा ले रही हैं उस वजह से उनके साथ काम करने वाले स्टार्स की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रणबीर, शाहिद, रितिक रोशन, इमरान खान जैसे कुछ विकल्प ही उनके सामने मौजूद हैं। प्रियंका को इस बारे में जल्दी कुछ करना होगा वरना टॉप बैनर्स उनके हाथ से निकल जाएंगे। आइए चर्चा करते हैं उन हीरो की जिनकी आजकल प्रियंका से अनबन है : 

सलमान खान
salman khan

सलमान खान ने प्रियंका के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्में की हैं। समस्या तब खड़ी हो गई जब प्रियंका ने सलमान के साथ मैं और मिसेस खन्ना में काम करने से इंकार कर दिया। सलमान का गुस्सा प्रियंका ने तब और बढ़ा दिया जब उनकी एक फिल्म में प्रियंका ने छोटा-सा रोल निभाने से मना कर दिया। सलमान के पास अपनी डायरी में से प्रियंका का नाम काटने के लिए इतने कारण काफी थे। इसके बाद प्रियंका, शाहरुख कैम्प की खास सदस्य हो गईं। बाद में प्रियंका ने सलमान से दोस्ती करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब तक सलमान की किसी भी फिल्म में वे फिट नहीं हो पाई हैं।

 शाहरुख खान

shahruk khan
 शाहरुख और प्रियंका ने पिछले दो वर्ष साथ बिताए। डॉन की शूटिंग, अवॉर्ड शो की एंकरिंग और पिछले आईपीएल के मैचेस भी दोनों ने साथ बैठकर देखे। लगातार साथ रहने से बॉलीवुड में अफवाहों का दौर शुरू हो गया और कहा जाने लगा कि जंगली बिल्ली ने डॉन के दिल में खास जगह बना ली है। कहते हैं कि जब ये बातें शाहरुख के बंगले मन्नत तक पहुंची तो गौरी खान नाराज हो गईं। बीच में करण जौहर भी कूद पड़े। उन्होंने गौरी खान का पक्ष लिया और धर्मा प्रोडक्शन के दरवाजे प्रियंका के लिए बंद कर दिए। इन बातों से किंग खान भी विचलित हो गए। हालांकि उनसे जुड़े लोग कहते हैं कि झूठ को बार-बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है। इसलिए शाहरुख ने भी‍ प्रियंका से दूर रहने में ही भलाई समझी और फिलहाल वे प्रियंका के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं




आमिर खान
aamir khan

 प्रियंका को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है, लेकिन आमिर खान के साथ उन्होंने अब तक कोई फिल्म नहीं की है। वैसे भी आमिर बहुत कम फिल्में करते हैं और उनकी नायिका बनने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। लेकिन आमिर भी प्रियंका से अज्ञात कारणों से नाराज हैं। एक-दो फिल्मों में आमिर के निर्माताओं ने प्रियंका का नाम उन्हें सुझाया था, लेकिन खान तिकड़ी के इस तीसरे खान ने प्रियंका का नाम खारिज कर दिया। यानी बॉलीवुड के तीन सुपर खानों में से कोई भी प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहता।

अक्षय कुमार 

akshay kumar
सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा प्रियंका से दूरी बनाने को लंबा समय हो गया। प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी। दोनों ने मिलकर कई सफल फिल्में दीं, लेकिन इसी बीच दोनों के रोमांस की खबरों ने मामले को बिगाड़ दिया। ट्विंकल खन्ना अपने पति की दिलफेंक आदतों से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने अक्षय को कड़े शब्दों में समझा दिया कि वे प्रियंका के साथ तुरंत फिल्म करना बंद करें और अक्की ने ऐसा ही किया और प्रियंका के हाथ से बॉलीवुड का एक और सुपरस्टार निकल गया। प्रियंका को चाहिए कि वे करीना से कुछ सबक सीखें। बेबो का जादू ऐसा है कि बॉलीवुड का हर सितारा उनसे सम्मोहित है, चाहे वो सलमान हो या आमिर। शाहरुख हो या अक्षय। सभी उनके साथ काम करना चाहता है। यदि प्रियंका का यही हाल रहा तो अपनी समकालीन हीरोइनों से वे पिछड़ सकती हैं।

घई और भट्ट नहीं, सभी को चाहिए सलमान खान

salman
सलमान के साथ सोनाक्षी हिट क्या हुईं, अब हर कोई बॉलीवुड में हिट होने के लिए सलमान का साथ ढूंढ़ रहा है। बॉलीवुड में सुभाष घई, महेश भट्ट जैसे डायरेक्टर्स नए चेहरों को फिल्म इंडस्ट्री में लाने और चमकाने के लिए मशहूर रहे हैं। लेकिन आज के दौर में इस काम के लिए मशहूर हैं सलमान खान। सलमान खान की मेंटर वैल्यू इतनी ज्यादा है कि ऐक्टर्स सलमान से अपने बच्चों की लांचिंग की मिन्नतें करते हैं। - गोविंदा अपनी बेटी नर्मदा को सलमान की हीरोइन के तौर पर लांच करना चाहते थे। पर सलमान की कृपा न हुई, सो नर्मदा अभी भी परदे पर चमकने के लिए संघर्ष कर रही हैं। दरअसल सलमान ने जिसे अपने साथ लांच कर लिया, उसकी लाइफ बन जाती है। - कहते हैं कि फिल्म पार्टनर में गोविंदा को लिए जाने की राय सलमान ने ही डायरेक्टर डेविड धवन को दी थी। गोविंदा का कैरियर लगभग डूब चुका था। लेकिन सलमान की नजर उन पर पड़ी और वे फिर से चर्चा में आ गए। - मोटी-ताजी सोनाक्षी को फिल्म में बतौर हीरोइन लेने की राय उन्होंने अरबाज को दी और सोनाक्षी भी हिट हो गईं। जरीन खान पर उनकी नजर पड़ी और एक एक्स्ट्रा से सुपरहिट हाउसफुल-2 तक का सफर जरीन खान ने बहुत कम समय में ही कर लिया। - कैटरीना को तो उन्होंने अपना दिल और वरद हस्त प्रदान किए। कैटरीना इस समय बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। अब सलमान की नजर में आए हैं आदित्य पंचोली के बेटे। अब उनकी चमक सब देखेंगे।

अब सुधरेंगे सलमान-जॉन के बीच रिश्ते!


सलमान खान और जॉन अब्राहम का रिश्ता बॉलीवुड में अच्छ नहीं रहा। शायद यही कारण है कि बिपाशा ने कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया और कैटरीना कैफ ने जॉन के साथ न्यूयॉर्क फिल्म में काम करने के लिए सलमान की परमिशन ली थी। लगता है कि अब उनके इस रिश्ते में थोड़ा सुधार आने वाला है।

दोनों हाल ही में बिग बॉस के शो पर अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे जिससे यह लग रहा है कि इन दोनों के संबंध अब जल्द ही सुधरने वाले हैं। जहां ये अपनी आने वाली फिल्म देसी ब्वॉयज को प्रमोट करने पहुंचे थे। जब देसी ब्वॉयज की यह जोड़ी बिग बॉस में जाने वाली थी, तब तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं कि क्या जॉन और सलमान एक-दूसरे को फेस कर पाएंगे।

ऐसा कुछ नहीं हुआ लगता है कि बॉलीवुड के ये कलाकार दुश्मनी भुलाना चाहते हैं, तभी तो दोनों एक साथ एक ही सीट पर बैठे नजर आए। आपको याद होगा कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रा.वन का एड हर एक प्लेटफॉर्म पर किया लेकिन वो कलर्स के इस शो बिग बॉस पर नहीं आए। खैर, इस बात का श्रेय दोनों को ही जाता है दोनों ने दोस्ती के लिए अच्छी पहल की। जॉन अक्षय कुमार के साथ बिग बॉस के शो में पहुंचे। अब इनका रिश्ता भी कुछ हद तक दोस्ती में बदल चुका है।

सलमान से सोनाक्षी की दूरी का फायदा उठाने के चक्कर में हैं अनुष्का!

करीबी सूत्र बताते हैं कि अनुष्का इस समय वन टाइम एजेंडा पर काम कर रही हैं। सलमान खान इस समय उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और वे अपनी बात सलमान तक पहुंचाने का एक भी मौका नहीं गंवा रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का खुद आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन हाउस का ही प्रोडक्ट हैं और इस फिल्ममेकर के साथ सलमान की तीन फिल्में जल्द फ्लोर पर आने वाली हैं।

अपनी इस विश को पूरी करने के लिए अनुष्का जी-जान से जुटी हैं। वे मौका बे-मौका सलमान की तारीफ करने में भी पीछे नहीं हट रही हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के लिए भी वे उनकी शान में कसीदे पढ़ चुकी हैं। फिलहाल दो अनाम फिल्मों के लिए अनुबंधित अनुष्का अपने सपने को पूरा करने के लिए डेट्स भी कैंसिल करने को तैयार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के पास इस समय कुल पांच फिल्में हैं। इन फिल्मों में उनके मेंटर के बजाय अन्य नायक हैं। ‘दबंग’ के सीक्वेल में उनका किरदार बहुत सीमित सा दिखाया जाएगा। दोस्त के रूप में तो वे सलमान के परिवार से जुड़ी हैं लेकिन अब कोई फिल्मी नाता नहीं बचा है। अनुष्का इसी बात का फायदा उठाकर खान कैंप में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में हैं।

सलमान की लगातार चौथी हिट फिल्‍म है ‘बॉडीगार्ड’

ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ ने प्रदर्शन के पहले ही दिन 22 करोड़ का व्‍यवसाय किया है। साथ ही अब इसे सफलतम फिल्म घोषित कर दिया गया था। ‘बॉडीगार्ड’ देश के छोटे शहरों के एकल थियेटरों और महानगरों के मॉल्स में स्थित मल्टीप्लेक्सों में सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। सलमान संग अभिनेत्री करीना कपूर ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि सलमान की 2009 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘वांटेड’ को भी ढेरों दर्शक मिले थे लेकिन 2010 में प्रदर्शित ‘दबंग’ तो साल की सबसे ज्यादा व्यवसाय करने वाली फिल्म रही। उनकी इस साल प्रदर्शित हुई पहली फिल्म ‘रेडी’ ने टिकट खिड़की पर ठीकठाक व्यवसाय किया था लेकिन ईद के अवसर पर प्रदर्शित ‘बॉडीगार्ड’ ने तो पहले ही दिन ‘दबंग’ और ‘3 इडियट्स’ के बॉक्सऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए। ‘बॉडीगार्ड’ एक मलयालम फिल्म का हिंदी संस्करण है। रिलायंस एंटरटेनमेंट व सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने इसका निर्माण किया है।
यही नहीं वितरकों व प्रदर्शकों दोनों को फिल्म से कम समय में अधिक कमाई होने का अनुमान है। वैसे फिल्म की समीक्षाएं बहुत अच्छी नहीं हैं लेकिन फिर भी इसके 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यवसाय करने की कयास लगाई जा रही है। गौरतलब है कि ‘वांटेड’, ‘दबंग’ और ‘रेडी’ के बाद सलमान की यह चौथी हिट फिल्‍म है।

सल्लू ने की ब्रेसलेट पहनने की जिद

बॉलीवुड में हर कोई सलमान की सनक को अच्छी तरह से जानते हैं। सलमान जब किसी बात के लिए जिद पर अड़ जाते हैं तो फिर उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता और इस बार इनकी सनक है कि वो अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में अपना ब्रेसलेट पहनें। सलमान के फैन्स ये अच्छी तरह जानते है कि उनकी हर फिल्म में उनके हाथ में हमेशा एक ब्रेसलेट नजर आता है। सलमान रियल जिंदगी में भी इस ब्रेसलेट को अपने से अलग नहीं रखते।
उनकी मानें तो यह उनका लकी चार्म है और भला वो अपने लकी चार्म से कैसे दूर रह सकते हैं? फिल्म तेरे नाम में वे सबसे पहले इस ब्रेसलेट को पहने नजर आए थे और फिल्म ने धमाल मचा दिया था। उसके बाद कई फिल्मों में सलमान ने इस ब्रेसलेट को पहनना नहीं भूला। जिस किसी फिल्म में सलमान ने यह ब्रेसलेट पहना उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल निकली। सूत्रों की मानें तो सलमान ने अपनी फिल्म दबंग में भी ब्रेसलेट पहनने की जिद की थी, लेकिन फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने काफी समझाया कि इस फिल्म में वो एक पुलिस वाले हैं।
अगर वो ब्रेसलेट पहनते हैं तो वो उनके कैरेक्टर को सूट नहीं करेगा। लेकिन एक बार फिर से सलमान का ब्रेसलेट लव बॉडीगार्ड में भी दिखाई दे सकता है। बता दें कि इस फिल्म के पहले जो पोस्टर जारी हुए उनमें सलमान बिना ब्रेसलेट के दिखाई दे रहे थे। लेकिन दोबारा इस फिल्म के पोस्टर जारी हुए हैं जिसमें दबंग सलमान ब्रेसलेट पहने नजर आ रहे हैं। दरअसल वाकया ये है कि सलमान ने जिद करके अपनी इस फिल्म में दो चार सीन ऐसे रखवाएं हैं कि उनमें सलमान के हाथ में ब्रेसलेट नजर आए। हो सकता है सलमान इस लकी चार्म के जरिये ही बॉडीगार्ड के सक्सेस की उम्मीद कर रहे हों।