Recent Movies
Showing posts with label SAHRUKH KHAN. Show all posts
Showing posts with label SAHRUKH KHAN. Show all posts

शाहरुख ने किया भोपाल में FASHION BLUNDER!



बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख ख़ान आज भोपाल में हैं। शाहरुख अपनी नई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग के प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंचे। तकरीबन दोपहर 1.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर शाहरुख का प्लेन लैंड हुआ। व्हाइट शर्ट और हाफ ब्लैक जैकेट पहने एयरपोर्ट पर उतरे शाहरुख खान को उनके प्रशंसकों ने घेर लिया। शाहरुख ने उन्हें निराश नहीं किया और कुछ फोटो भी खिंचवाए। शाहरुख ने अपने फैन्स का हाथ हिलाकर और एक लंबी मुस्कान के संग अभिवादन किया। यहां से वे सीधे डीबी सिटी के लिए रवाना हुए, जहां वे फिल्म प्रमोशन के लिए अपने फैन्स से रूबरू हुए। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो साल पहले शाहरुख फिल्म 'रा-वन' के प्रमोशन के लिए भोपाल आए थे। भले ही शाहरुख बॉलीवुड के किंग हों, लेकिन गलतियां उनसे भी होती हैं। तकरीबन दो साल बाद फिर से भोपाल पहुंचे शाहरुख ने फैशन ब्लंडर कर दिया है। वे दो साल पुराने ड्रेसिंग स्टाइल में ही अपने भोपाली फैन्स से मिलने पहुंचे। पिछली बार भोपाल विजिट के दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट पहना था और इस आज भी वह कुछ इसी स्टाइल में यहां पहुंचे।

पांच साल बाद सामने आते ही शाहरुख के गले लग गए सलमान



मुंबई। सलमान और शाहरूख के बीच लगभग पांच साल से चली आ रही तकरार आखिरकार मिट ही गई। दोनों एक-दूसरे से जैसे ही गले मिले वैसे ही मीडिया में उनके दोस्ती की खबरें जंगल में आग की तरह फ़ैल गईं। दरअसल दोनों स्टार रविवार को कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी के बुलावे पर इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। अन्य मेहमानों के अलावा सलमान और शाहरूख को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। मेहमानों से मिलते हुए सलमान, शाहरुख के नजदीक पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रख उनका अभिवादन किया. सलमान के इस व्यवहार पर शाहरुख ने भी गर्मजोशी दिखाई और तुरंत ही अपनी सीट से उठकर सलमान को गले लगा लिया। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पांच साल पहले कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर दोनों अभिनेताओं के बीच कहा-सुनी हुई थी और इसके बाद से ही दोनों में कोई बातचीत नहीं हो रही थी. दोनों के बीच का यह विवाद कई बार खुलकर मीडिया में भी आया।

सिर्फ 3 महीनों में ही शाहरुख ने कैसे बना ली थी सलमान जैसी बॉडी



जब बॉलीवुड में मसल्स और सिक्स बनाने की बात आती है तो शाहरुख खान हेड लाइन्स में बहुत कम ही आ पाते हैं। हां, 'ओम शांति ओम' के दौरान जरूर उन्होंने अपने सिक्स पैक्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन उसके बाद वो फिर कभी इस तरह की चर्चा में नहीं आए। हालांकि शाहरुख सिक्स पैक भले ही ना बना पाएं, लेकिन फिट कैसे रहना है, ये किंग खान को बखूबी आता है। 47 साल के शाहरुख इंडस्ट्री के हंक एक्टर्स में से एक नहीं हैं लेकिन साथ ही वो बिल्कुल दुबले-पतले एक्टर्स में से भी नहीं हैं। एक सुपरहीरो से लेकर एक माफिया डॉन तक का किरदार निभा चुके शाहरुख ने ये साबित कर दिया कि सफल होने के लिए सिक्स पैक होना जरूरी नहीं है। हालांकि जब शाहरुख ने 'ओम शांति ओम' के एक गाने 'दर्दे डिस्को' में अपने सिक्स पैक दिखाने की घोषणा की थी तो बॉलीवुड के साथ-साथ मीडिया में भी सनसनी फैल गई थी। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया था कि उन्होंने सिर्फ तीन महीनों में ही सिक्स पैक बना लिए थे। इसके लिए शाहरुख ने एक बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को फॉलो किया था। इस पैकेज के जरिए हम आपके सामने खोलेंगे शाहरुख खान के फिटचनेस सीक्रेट्स।