Recent Movies
Showing posts with label bollywood actres. Show all posts
Showing posts with label bollywood actres. Show all posts

सलमान और कैटरीना को लेकर रिस्क लेंगे प्रभुदेवा!



salman-kat
सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा चुकी है और साथ ही इस जोड़ी ने खुद को उन बॉलीवुड जोड़ियों में शामिल कर लिया है जिनके नाम पर आज फिल्में हिट हो सकती हैं। लेकिन इतने सारे बवाल होने के बाद सलमान कैट के साथ फिल्म करेंगे इसे लेकर सभी सोच में हैं। क्योंकि सलमान खान का जिस भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप रहा है और उसके बाद विवाद हुआ है उस एक्ट्रेस के साथ दोबारा सलमान खान ने कभी काम नहीं किया। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ था और अब सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है। लेकिन इसके अलावा सलमान और कैट को एक साथ कास्ट करने में निर्देशक को भी काफी मुश्किलें होने वाली हैं। क्योंकि सलमान को संभालना वाकई कोई मजाक की बात नहीं है। सलमान खान के फैन्स का कहना है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ को एक साथ लाने का सपना तो देख रहे हैं लेकिन पहली बात तो ये है कि दोनों साथ आने वाले नहीं है और अगर आ भी गये तो निर्देशक की तो बैंड बजाने वाले हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं प्रभु देवा। प्रभु देवा कुमार तौरानी की अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इस फिल्म में सलमान खान तो हैं लेकिन साथ ही मेन लीड एक्ट्रेस के लिए कैटरीना कैफ को लेने का भी प्लान चल रहा है। लेकिन फैन्स का कहना है कि अगर सलमान संग कैटरीना ने फिल्म साइन की तो फिल्म तो हिट होगी लेकिन प्रभुदेवा की बैंड बज जाएगी। फिल्हाल तो जिन्हें भी ये खबर पता चली है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ में आ सकते हैं उनके रिएक्शन ही काफी मजेदार हैं। कुछ को लगता है कि सलमान और कैटरीना कैफ साथ में आएंगे तो फिल्म हिट होगी तो कुछ को लगता है कि सलमान अब कभी भी कैट के साथ काम नहीं करेंगे।




रणबीर से मिलने श्रीलंका जा पहुंचीं कैट




मुंबई. कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी बहन नताशा की शादी के लिए हो रही शॉपिंग में बिजी हैं. लेकिन जब बात रणबीर कपूर से मिलने की हो तो कैट समय निकाल ही लेती हैं, भले ही रणबीर देश में हो या विदेश में. यही वजह है कि कैटरीना अचानक श्रीलंका जा पहुँची. रणबीर इस समय वहां पर अनुष्का शर्मा के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक कैटरीना पिछले हफ्ते श्रीलंका गई थीं. वह उसी होटल में जाकर रुकी थीं जहां रणबीर रुके हुए थे. उनका यह दौरा इसलिए चर्चा में नहीं आया क्योंकि वे सार्वजनिक स्थानों पर एकसाथ नजर नहीं आए. कैटरीना ने अपना पूरा समय होटल में ही बिताया. न तो वह शूटिंग पर पहुंची और न ही कहीं और. कैटरीना इस समय किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं क्योंकि बैंग-बैंग के लिए उनके कोस्टार ऋतिक रोशन कृष- 3 की रिलीज के बाद ही फ्री हो सकेंगे. रणबीर-कैटरीना को इससे पहले स्पेन में और बॉम्बे वेलवेट की शूंटिग के दौरान भी एक साथ देखा गया था. नताशा की शादी इसी महीने के अंत में होनी है. कैटरीना के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे. इस खास दिन पर कैटरीना भी बॉलीवुड के अपने चुनिंदा दोस्तों को ही बुलाना चाहती हैं. मुंबई में कैटरीना के खास दोस्तों में उनके राखी भाई अर्जुन कपूर, फिल्म मेकर अयान मुखर्जी और अली अब्बास जफर और अलवीरा खान अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे. इस खास दिन के लिए कैटरीना भी तैयारियों में लगी हुई हैं. हालांकि उनके दोस्तों का कहना है कि कैटरीना की बहनें आत्मनिर्भर हैं और वे ज्यादातर चीजें अपनी ही पसंद से तय कर रही हैं. नताशा और उनकी मम्मी ने लगभग सारी खरीदारी भी पूरी कर ली है. इस खास शादी में कैटरीना के दोस्त रणबीर कपूर के भी आने की उम्मीद है.



कैंसर की सर्जरी के बाद मनीषा कोइराला का क्या हो गया हाल



एक जमाने में बहुत ही पॉपुलर हीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की हालत अब सुधर रही है। कुछ महीने पहले उन्होंने कैंसर की सर्जरी करवाई थी। उसके काफी दिनों बाद तक वो मीडिया से पूरी तरह दूर रही थीं। अभी पिछले दिनों ही मनीषा ने अपने घर पर कैंसर से उबरने के लिए महापूजा का आयोजन करवाया था। इस पूजा में उनके घर के सारे सदस्य मौजूद थे और कई बड़े पंडित आदि मौजूद थे। हालांकि इस मौके पर वो काफी ठीक और फ्रेश नजर आ रही थीं। सिगरेट औऱ शराब की लत के मशहूर रही ये एक्ट्रेस अब हेल्थ कॉन्शियस हो गई है। मनीषा को लगता है कि ये उनकी दूसरी जिंदगी है और उन्हें इसे खराब नहीं करना चाहिए।

सिर्फ 3 महीनों में ही शाहरुख ने कैसे बना ली थी सलमान जैसी बॉडी



जब बॉलीवुड में मसल्स और सिक्स बनाने की बात आती है तो शाहरुख खान हेड लाइन्स में बहुत कम ही आ पाते हैं। हां, 'ओम शांति ओम' के दौरान जरूर उन्होंने अपने सिक्स पैक्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन उसके बाद वो फिर कभी इस तरह की चर्चा में नहीं आए। हालांकि शाहरुख सिक्स पैक भले ही ना बना पाएं, लेकिन फिट कैसे रहना है, ये किंग खान को बखूबी आता है। 47 साल के शाहरुख इंडस्ट्री के हंक एक्टर्स में से एक नहीं हैं लेकिन साथ ही वो बिल्कुल दुबले-पतले एक्टर्स में से भी नहीं हैं। एक सुपरहीरो से लेकर एक माफिया डॉन तक का किरदार निभा चुके शाहरुख ने ये साबित कर दिया कि सफल होने के लिए सिक्स पैक होना जरूरी नहीं है। हालांकि जब शाहरुख ने 'ओम शांति ओम' के एक गाने 'दर्दे डिस्को' में अपने सिक्स पैक दिखाने की घोषणा की थी तो बॉलीवुड के साथ-साथ मीडिया में भी सनसनी फैल गई थी। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया था कि उन्होंने सिर्फ तीन महीनों में ही सिक्स पैक बना लिए थे। इसके लिए शाहरुख ने एक बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को फॉलो किया था। इस पैकेज के जरिए हम आपके सामने खोलेंगे शाहरुख खान के फिटचनेस सीक्रेट्स।

एक्‍टिंग में नाकाम सोनम बनेगी फिल्‍म निर्देशक


फिल्‍म सांवरिया से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर अभी तक कोई बड़ा धमाल नहीं कर पाई हैं इसीलिए उन्‍होंने निर्देशक बनने का फैसला किया है।

हालांकि बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि सोनम 2005 में संजय लीला भंसाली ही फिल्‍म ब्‍लैक में सह निर्देश‍क के तौर पर काम कर चुकी हैं। सोनम बॉलीवुड ने उन सितारों में से है जिन्‍हें लंबे समय बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन हाल ही में वह धनुष के साथ फिल्‍म 'रांझना' को लेकर काफी चर्चा में है।

फिल्‍म रांझना का पहला प्रोमो भी लांच हो चुका है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रही है। लेकिन रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा कि सोनम का कैरियर कितना लंबा चल पाता है।

फिल्‍म की कहानी बनारस में ऐसे दो परिवारों के ऊपर है जिसमे धनुष एक हिंदु लड़का है और वह सोनम (मुस्लिम लड़की) से प्‍यार करने करने लगता है।

जिया खान की मौत की खबर से सदमे में अमिताभ


मुंबई : हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री जिया खान के बारे में कहा कि मैं इस खबर से दुखी और सदमे में हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अवसाद में ऐसा कदम न उठाएं। दुनिया में कई लोग दुखी, चिंतित और जीवन से निराश हैं क्योंकि उनके सपने साकार नहीं हो पाए। मैं उनसे जीवन में हार न मानने का निवेदन करता हूं।

अमिताभ के साथ ही जिया ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी इसलिए अमिताभ जिया को कुछ हद तक जान-समझ पाए थे। जिया की खुदकुशी की खबर सुनकर अमिताभ सन्न रह गए। जिया की मौत की खबर जब आम हुई तो बिग बी तक भी पहुंची। रामगोपाल वर्मा की फिल्म नि:शब्द में जिया के हीरो रहे अमिताभ इस खबर की उम्मीद तो कतई नहीं कर रहे थे। इस खबर से अमिताभ को जबरदस्त धक्का लगा। अमिताभ ने ट्वीट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। अमिताभ ने लिखा ट्विटर पर लिखा क्या! जिया खान? क्या हो गया है? क्या ये सच है? यकीन नहीं होता! अमिताभ ने जिया के साथ काम किया था इसलिए अमिताभ का हैरान होना लाजिमी है। 

गौर हो कि जिया खान की मौत की खबर से बॉलीवुड सन्न है। महज 25 साल की उम्र में किसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री का इस तरह अचानक खुदकुशी कर लेना, जिसने भी सुना सन्न रह गया। बॉलीवुड की रंगीन और चमकीली दुनिया का स्याह सच एक बार फिर सरेआम हो चुका है। गौर हो कि जिया ने अमिताभ के साथ ‘नि:शब्द’ फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। 

अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जिया खान ने की खुदकुशी




















मुंबई : फिल्म ‘निशब्द’ से अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जिया खान ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि इस 25 वर्षीय अभिनेत्री ने जुहू स्थित अपने घर में बीती देर रात कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस उनकी नौकरानी, वाचमैन और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लग सके जिया ने खुदकुशी क्यों की। जिया के कॉल डिटेल की जांच जारी है। जिया के मां ने पुलिस को बताया, जिया एक दिन पहले हैदराबाद से लौटी थी, इंटीरियर डिजाइनर के लिए ऑडिशन में सेलेक्शन न होने से डिप्रेशन में थी। जिया को उसे आखिरी बार चचेरे भाई देखा था। 

जिया खान जुहू में सागर संगीत नाम की इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं। जिया की मां भी उनके साथ इसी फ्लैट में रहती थीं। सोमवार की रात यहां सन्नाटा पसरा था। जिया की मौत की खबर फैलने के बाद भी यहां ज्यादा हलचल नहीं थी। मुंबई पुलिस ने मुताबिक रात के करीब 10.45 बजे थे। जिया की मां घर में नहीं थीं। जिया फ्लैट में अकेली थीं। कुछ देर में जब जिया की मां लौटकर आईं। कमरे के अंदर पंखे से जिया की लाश झूल रही थी। जिया ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने टि्वटर पर जिया खान की मौत की खबर को ब्रेक किया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सोमवार रात 11 बजे की है। जिया के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव कूपर अस्पताल भेजा गया है। जिया की मां ने पुलिस को 11.45 बजे घटना के बारे में जानकारी दी। जिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक निजी कारणों से वह पिछले काफी समय से टेंशन में थी। एक्टिंग में वापसी के लिए वह कोशिश कर रही थी। अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर वह फिल्म निर्माताओं से मुलाकात भी कर रही थी।

जिया ने 23 मई को आखिरी टि्वट था। इसमें लिखा था कि माफ करना,कुछ समय के लिए टि्वटर पर नहीं दिखूंगी। थोड़ा सा ब्रेक ले रही हूं। अपनी जिंदगी में वापस आने के लिए इस तरह के ब्रेक लेना जरूरी होता है।

जिया को नफीसा खान के रूप में जाना जाता था। उनकी परवरिश इंग्लैण्ड में हुई थी। जिया ने रामगोपाल वर्मा की विवादास्पद फिल्म ‘निशब्द’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। मार्च 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन जिया को उनके विश्वास, शैली और सेक्स अपील के लिए पहचान मिली थी। उन्हें फिल्मफेयर के लिए भी नामांकित किया गया था।

इसके बाद वह आमिर खान के साथ ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘गजनी’ में नजर आईं। यह निर्देशक की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक था। बाद में वह साजिद खान की 2010 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में सह अभिनेत्री के रूप में नजर आईं। यह उनकी अंतिम फिल्म थी।

हां, मैं और दीपिका बहुत नजदीक आ गए थेः रणबीर कपूर


रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोन के साथ नजर आ रहे हैं। दीपिका के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद उनके साथ फिल्म करने का अनुभव कैसा रहा है इसे रणबीर कपूर शेयर कर रहे हैं,

रणबीर आप इस फिल्म में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वजह फिल्म की कहानी है या दीपिका?

दोनों ही। जी हां, मुझे दोनों से ही प्रेम है। दीपिका मेरी बेहद अच्छी दोस्त है। कभी हम साथ थे। एक कपल की तरह। आज साथ हैं दोस्त की तरह। मैं दीपिका के साथ काम करके बेहद खुश हूं। मुझे लगता है कि वह दुनिया की सबसे फेवरिट को-स्टार होगी मेरी। क्योंकि मैं उसे छह सालों से जानता हूं और उसके साथ कंफर्ट लेवल है मेरा।

दूसरी बात जहां तक इस फिल्म की कहानी की है तो मुझे अयान मुखर्जी के कहानी कहने का अंदाज पसंद आता है। वह मेरा हमउम्र है और वह जिस उम्र का है वह उसी उम्र की कहानी कहता है। वह इंटलैक्चुअल बनने की कोशिश नहीं करता। इसलिए मुझे पसंद है। 

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बारे में बताएं?

'ये जवानी है दीवानी' उस हर व्यक्ति की कहानी है जो सेलिब्रेशन में विश्वास रखते हैं। जिनके लिए जिंदगी का मतलब केवल अफसोस करना नहीं। एडवेंचर करना है। फिल्म में मेरा एक संवाद है कि जब तक बुढ़ापा न आये चलो बदतमीजी ही कर लेते हैं। यहां मेरे कहने का मतलब ये नहीं कि चलो यार किसी लड़की को छेड़ आते हैं। 

इसका मतलब यह है कि जिंदगी को डिस्पीलिन के साथ नहीं जीना है। रुल फॉलो नहीं करना। और प्लानिंग नहीं करना मेरे लिए बदतमीजी है। मैं खुद 28 साल का हूं और मुझे लगता है कि 30 से पहले का जो वक्त होता है। वह अलग होता है। इसके बाद हर कोई नयी जिम्मेदारियों में बंध जाता है। तो इससे पहले अपनी जिंदगी को खूब जीना चाहिए।

आप फिल्‍म में बनी के किरदार से खुद को कितना रिलेट कर पाते हैं?

बहुत हद तक। रियल लाइफ में मुझे पार्टी में सांग सुनने भर की देरी है। इसके बाद तो मैं जब शुरू होता हूं तो डांस करता ही जाता हूं। अयान से मैंने स्पेशली कहा था कि इस फिल्म में गाने वैसे हों जिसमें खूब मस्ती कर सकें हम। दरअसल, मेरे लिए फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' एक पिकनिक टूर की तरह रहा। मैंने इस फिल्म में वे सारी चीजें हरकतें, बदमाशियां की है जो शायद ही मैंने किसी और फिल्म में की हो।

मैं ऊंचाई से डरता हूं। ऊंचाई से नीचे तो बिल्कुल नहीं जा सकता। लेकिन अयान ने मुझसे जबरन एक सीन करवाया है। मैंने डर डर कर उसे किया। तो कहूंगा कि एक नया अनुभव इस फिल्म के साथ। 

हमने कश्मीर, हिमाचल सारे जगहों पर शूटिंग की है। बहुत बहुत मजा आया है। आप फिल्म देखेंगे तो आप खुश हो जायेंगे। फील गुड फिल्म है। इसलिए मुझे पसंद है। मैं बनी की तरह ही हूं रियल लाइफ में भी। हां, मगर अपने काम को लेकर काफी सीरियस हूं और मुझे लगता है कि सीरियस काम को लेकर होनी चाहिए। 

रणबीर कपूर अब ब्रांड बन चुके हैं। उन्हें कपूर खानदान के टैग की जरूरत है या नहीं?

बहुत। मुझे लगता है कि मैं मेहनत कर रहा हूं। लेकिन लोग अब भी मेरे खानदान की ही बात करते हैं। मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे ऐसा परिवार मिला। लेकिन मैं अपने दम पर ब्रांड रणबीर कपूर बनना चाहता हूं। अपनी पहचान। लोग मुझसे मेरे खानदान को जाने। मेरी ऐसी फिल्में हैं जो लोग मुझे याद रखें।

आप खुद को डायरेर्क्ट्स एक्टर मानते हैं, इसकी कोई खास वजह?

मुझे लगता है कि मैं डायरेक्टर्स के माइंड को समझ पाता हूं। उन्हें जो चाहिए मैं दे पाता हूं। इसके लिए एक बात याद रखता हूं कि पहली फिल्म में क्या था। वह भूलना होगा मुझे। 'रॉकस्टार' के बाद मैं जॉर्डन को भूल गया। बर्फी याद रखी। बनी करते वक्त 'बर्फी' का किरदार भूलना होगा। वरना सब मिक्सड मैच हो जायेगा।

आप फिल्मों का चुनाव बेहद सोच समझ कर कर रहे हैं। अब तक आपने बेहद कम फिल्में की हैं।

मुझे लगता है कि अब वह दौर जा चुका है। जब दर्शकों को अपने किसी स्टार के बारे में कई बातें जानने की इच्छा होती होगी। मिस्ट्री हीरो का दौर जा चुका है। आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से सभी एक दूसरों को पूरी तरह से जानने लगे हैं। 

मैं ऐसा नहीं चाहता। मैं ज्यादा दिखना नहीं चाहता। मेरा मानना है कि दर्शक बोर हो जायेंगे। मैं खुद को सिर्फ फिल्मों में दिखाना चाहता हूं। सो, ज्यादा पीआर भी नहीं करता। न ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हूं। दर्शकों को बार बार नया देना चाहता हूं। इसलिए नहीं दिखता। 

इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब अपने को कहां ‌देखते हैं?

मैं जब छोटा था। मैं देखता था कि मेरे पापा से लोग आटोग्राफ लेने के लिए किस तरह तरसते थे। मिलने पर वह खुश्‍ा हो जाते थे। कभी कभी पापा की इच्छा न हुई और वह मना करते तो वह फैन कैसे दुखी होता था। उस दिन मैंने तय किया था कि मैं कभी अपने फैन को नाराज नहीं करूंगा। 

मेरे लिए एक आटोग्राफ देने में दो सेकेंड का भी वक्त नहीं लगेगा। लेकिन उनके लिए वह बड़ी चीज होती है। दूसरी बात है कि मैं अपने बड़ों का सम्मान करना पसंद करता हूं। अभी मैं कोई महान काम नहीं कर रहा है। 

दीपिका के साथ आप दोबारा काम कर रहे हैं। कितना कंफर्ट लेवल था। पुरानी यादें ताजा हुईं?

दीपिका जैसी लड़कियां रियल लाइफ में बहुत कम मिलती हैं। वह काफी मैच्योर है। हर व्यक्ति की एक अपब्रिगिंग होती है। थॉट पर्सनैलिटी होती है। मेरा मानना है कि दीपिका काफी मैच्योर हैं और उन्हें दुनियादारी की समझ मुझसे ज्यादा है।हम आज भी अच्छे दोस्त हैं। 

वे मुझसे अधिक रिश्तों की अहमियत को समझती हैं। इस फिल्म में हम ब्रेकअप के बाद भी कैसे साथ साथ काम कर पाये तो मैं कहना चाहूंगा कि वहां हम एक्टिंग कर रहे होते हैं। अयान हम दोनों के कॉमन फ्रेंड हैं और वे जानते हैं कि उन्हें किस तरह से हमारी कहानी को दिखाना है। 

रणबीर आप बतौर एक्टर तो काफी पसंद किये जाते हैं। लेकिन आपकी छवि कैसनोवा की हो गयी है? 

मैं क्या आपसे कभी यह पूछता हूं कि आपने आज कितनी रोटी खायी। फिर मीडिया हद से अधिक हमारे पर्सनल लाइफ में क्यों झांकता है। यार हमारे काम के बारे में बात करो न। हमारी गलत छवि प्रस्तुत कर मीडिया क्या साबित कर लेता है। मुझे इस बात से खीझ होती है।

आपके पापा ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्हें आपके फिल्मों के चयन से डर लगता है। आप जिस किस्म की फिल्में चुन रहे हैं उन्हें लगता है कि आप गलती कर रहे हैं?

कपूर खानदान में यह परंपरा रही है कि यहां कभी किसी को किसी काम के लिए ऑर्डर नहीं दिया जाता। आजादी है आपको अपने काम को चुनने की। तो मुझे लगता है कि पापा मेरे पिता हैं और हर माता पिता को बच्चों के करियर की चिंता होती है। 

उनकी चिंता वाजिब हैं। लेकिन वे भी जानते हैं कि मैं जो भी करूंगा गलती या सही अपने दम पर करूंगा। तो उससे सीखूंगा ही। वैसे पापा मेरी फिल्मों से काफी खुश हैं। उन्होंने कभी मुझे कुछ सिखाने की कोशिश नहीं की है।

आपकी आनेवाली फिल्में कौन-कौन सी हैं?

'बेशरम', 'बांबे वेल्वेट'। दोनों फिल्मों को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अनुराग बासु के साथ एक और फिल्म पर बात चल रही है। 

रोमानिया की टीवी एंकर से शादी रचाएंगे सलमान !


नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ उनकी फिल्मों के अलावा एक और चर्चा हर बार चलती है और वह है उनकी शादी की। उनके फैंस भी चाहते हैं कि सलमान जल्द-से-जल्द शादी कर लें। लेकिन सलमान इन बातों को हवा में उड़ा देते हैं। 

इस बार बॉलीवुड में यह खबर और चर्चा जोरों पर है कि सलमान ने शादी करने का मन बना लिया है। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि सलमान शादी करने के लिए तैयार हो गये हैं।

चलिए अगर यह खबर सही है तो उस लड़की का नाम भी जान लीजिए जिससे सलमान शादी रचानेवाले हैं। यह लड़की रोमानिया की टीवी एंकर है जिसका नाम लूलिया वेंटर है। 

रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया से सलमान की नजदीकियों की चर्चा लंबे समय से चल रही है। माना जा रहा है कि लगभग दो साल से दोनों साथ हैं, लेकिन सलमान ने कभी इस बात की भनक नहीं लगने दी कि लूलिया के लिए उनका दिल धड़कता है। इन दिनों सलमान गोवा में शूटिंग कर रहे हैं और लूलिया उनके साथ हैं। 

सलमान से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि दोनों की मुलाकात विदेश में हुई और तभी से दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद वे लगातार साथ देखे गए। सलमान शादी के मूड में हैं, लेकिन वह कब शादी करेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों में इश्क का परवान तब चढ़ा जब सलमान गोवा में अपनी अगली फिल्म मेंटल की शूटिंग कर रहे थे। 

सलमान के जीवन में इससे पहले भी संगीत बिजलानी, कैटरीना कैफ, सोमी अली, ऐश्वर्या राय से प्यार की खबरें आई, इश्क भी परवान चढ़ा लेकिन शादी नहीं हो पाई। 

'हिम्मतवाला' के सेटेलाइट्स राइट्स बिके 40 करोड़ में



साजिद खान की अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'हिम्मतवाला' के सेटेलाइट्स राइट्स रिलीज के पहले ही 40 करोड़ में बिक चुके हैं। 

अजय देवगन की अब तक की यह पहली फिल्म है, जिसके राइट्स 40 करोड़ में बिके हों। 

खबर है कि इस फिल्म के लिए लगभग पांच सेटलाइट चैनलों में जंग चल रही थी। अंतत: जीटीवी को इसके राइट्स मिले। 

इससे पहले अजय देवघन की फिल्म 'बोल बच्चन' 28 करोड़ में बिकी थी। सिंघम को 30 करोड़ मिले थे और 'सन आफ सरदार' के राइट्स केवल 33 करोड़ में बिके थे। 

मगर हिम्मतवाला ने सबको पछाड़ते हुए 40 करोड़ रुपये में अपने सेटेलाइट्स राइट्स बेचे हैं। 

धीरे धीरे अजय देवगन की फिल्मों की डिमांड बढ़ती जा रही है और इससे स्पष्ट है कि अजय की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। 

फिल्म इसी हफ्ते 29 मार्च को रिलीज हो रही है और अभी से इस बात को लेकर चर्चा है कि फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस को जरूर करेगी। 

चूंकि अजय की पिछली सारी फिल्में लगातार हिट हो रही हैं। तो माना जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता इस फिल्म से और बढ़ जायेगी। 

फिल्म के निर्देशक साजिद खान इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी फिल्म के राइट्स इतनी अधिक रकम में बिकी है।