अजय देवगन की ‘शिवाय' की शूटिंग मसूरी में होगी शुरु
बिहारशरीफ में अजय देवगन की रैली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
फिल्म ‘सत्याग्रह’ का फर्स्ट लुक जारी
प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म सत्याग्रह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और करीना कपूर मुख्य किरदार में है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल भोपाल में चल रही है। प्रकाश झा ने इस फिल्म के जरिए सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई है।
'हिम्मतवाला' के सेटेलाइट्स राइट्स बिके 40 करोड़ में
दबंग 2 के ट्रेलर के लिए सलमान ने शाहरुख के बजाय चुनी अजय की फिल्म
![]() |
| Salman khan |
साईंबाबा की शरण में अजय देवगन
सन ऑफ सरदार में अजय की दो घोड़ों पर सवारी
![]() |
| ajay davgain |
![]() |
| ajay davgain |
ये दिवाली होगी शाहरुख और अजय के नाम
'आप हैं, तो स्टार हैं':आसमां की बुलंदियों पर कुछ यूं पहुंचे अजय!
'आप हैं, तो स्टार हैं'। अजय देवगन.....सही मायनों में लोगों ने औसत से दिखने वाले हीरो को सिर आंखों पर बैठाकर सुपरस्टार बना दिया। उनकी असफलता की ढेरों भविष्यवाणियां हुईं...उन्हें खारिज किए जाने के कई प्रयास हुए लेकिन इस देसी धरतीपकड़ ने जमीन नहीं छोड़ी। हाल ही में उनकी दो फिल्में 'गोलमाल-2' और 'बोल बच्चन' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। अजय से बेहतर दिखने वाले कई सितारों का आज नामोनिशान नहीं है। फिल्मी परिवार, सुविधाओं के बावजूद उदय चोपड़ा साधारण हीरो तक नहीं बन पाए। कुमार गौरव का कोई नामलेवा नही है।
विरोधाभासी बात यह है कि अजय देवगन देखने में जितने गंभीर और भोले दिखाई देते हैं उनकी शरारतें उतनी ही खतरनाक हैं। एक बार तो भोपाल में उन्होंने कैटरीना कैफ को ऐसा उलझाया कि जब राज खुला कैटरीना मुंहबाए देखती रही गईं। किस्सा भोपाल में फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के दौरान का है। अजय ने रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर कैट को उल्लू बना दिया। चारों ने मिलकर कैटरीना को कन्विस करवा दिया कि आज नाना पाटेकर का जन्मदिन है। हमें उन्हें कोई गिफ्ट देना चाहिए। अजय ने कहा मेरे पास नाना को देने के लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट है।
कैटरीना ने रिक्वेस्ट करके अजय से वो गिफ्ट का पैकेट ले लिया। बाद में नाना पाटेकर के कमरे में पहुंचकर सबसे पहले नाना उन्होंने नाना का मुबाकरबाद देकर पैकेट पकड़ा दिया। नाना भौचक्के से कैट को देखते रहे। बाद में जब उन्होंने कैट को बताया कि उनका जन्मदिन नहीं है तो कैट अवाक रह गईं।
इसके बाद जो हुआ उससे तो कैट के होश ही उड़ गए। जब अजय तीनों के साथ नाना के कमरे में पहुंचे और चारों भोले बनने की एक्टिंग करने लगे। जिद करके उन्होंने नाना से गिफ्ट खुलवाया उसके बाद जो सामने आया उसे देखकर कैट शर्म से पानी पानी हो गईं। उसमें से अंडरवियर, जूते और मोजे निकले। पांचों ने जोरदार ठहाका लगाया।
उनके एक दीवाने यतीश ने बार उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' देखने के लिए सारी रात टिकट खिड़की के सामने जागते हुए गुजारी थी। इतना ही नहीं वह अजय के स्टाइल और अंदाज को भी कॉपी किया करता है और उनकी हर फिल्म रिलीज़ होने पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखता है। यतीश का कहना है कि अजय की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं। वह किसी भी किरदार को इतना बखूबी निभाते हैं कि स्क्रीन से मेरी नजरें उनपर से हटती ही नहीं हैं।
उन्हें जनता ने सुपरस्टार बनाया है और वह जनता के मनोरंजन के लिए ही फिल्में बनाते हैं। शुरूआत में सबने मेरे काम में खोट निकालने की कोशिश की। मैंने लोगों पर भरोसा किया। आज खोट निकालने वाले कहीं नहीं हैं मैं आज भी काम कर रहा हूं।
अजय देवगन के साथ बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में पीछे हटे रजनीकांत!
![]() |
| rajanikantha-ajay devgain |
अजय देवगन बनेंगे 'हिम्मतवाला'
![]() |
| Market registration .com |
![]() |
| ajay devgan |
| Advertise here |
अजय-काजोल !कन्या भ्रूण हत्या पर फिल्म बना रहे हैं...
![]() |
| ajay kajal |
बुलंदी पर हैं अजय देवगन के सितारे...
समीकरण बदल चुके हैं। खान तिकड़ी के बाद अगर बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर विश्वसनीय कोई स्टार है, तो वे अजय देवगन हैं। गोलमाल सिरीज की फिल्मों के अलावा सिंघम को मिली अपार सफलता से साबित हो गया है कि अजय देवगन की लोकप्रियता में गजब का इजाफा हुआ है। वे शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की तरह ही बॉक्स ऑफिस में अपने बूते बड़ी भीड़ खींच सकते हैं।तेज पर ध्यान दे रहे हैं अजय देवगन
सिंघम के बाद अजय देवगन की फिल्म तेज रिलीज होने जा रही है, जो कि उनकी पिछली फिल्म की तरह ही एक्शन से लबालब है। अज्जू के इस फिल्म से उत्साहित होने की सबसे बड़ी वजह यही है। विभिन्न स्त्रोंतों से उन्हें जानकारी मिली है कि उनके प्रशंसक फिलहाल उन्हें एक्शन फिल्मों में ही देखना चाहते हैं।सिंघम की सफलता ने यह सिद्ध भी कर दिया है। खुद अजय का भी मानना है कि इधर एक्शन फिल्में ही ज्यादा देखी जा रही हैं। हाल ही में बॉडीगार्ड के हिट होने से एक्शन फिल्मों का मार्केट गरम हुआ है। अजय की इस नई फिल्म तेज में सिंघम से भी ज्यादा एक्शन है।
इस फिल्म की रिलीज 26 जनवरी तय हुई है। इसी दिन दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म शंघाई भी रिलीज होने वाली है, जिसमें कि इमरान हाश्मी और अभय देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। अजय को इन स्टारों से मुकाबले करने में कोई दिक्कत नहीं है।
Reel life Singham honours real life Singhams

At an award ceremony, the reel life Singham Ajay Devgn honoured real life Singhams for their lion hearted acts for bravery as they risked their lives to save or protect another person. Friday when Singham hit the screens all over the country, Ajay along with the director Rohit Shetty chose the day to honour ordinary people who committed an extra-ordinary act of courage.
While congratulating the winners, Ajay said, "You are the real life Singhams." The awards are particularly fitting on the day of the release of Singham in the theatres to motivate ordinary people to overcome their fear. Ajay and Rohit referred to the winners as 'Real Life Heroes for their outstanding bravery and exceptional acts of service.'
They awarded Squadron Leader Ravi Wankhede, a 62 years old medical doctor from Nagpur donated a kidney to save his friends life, at a time when even his immediate family did not come forward. Mandeep Kumar works for the Bhakra Nangal Fire Department and rescued a mentally unstable boy dangerously close to the flowing water about 20 feet below the Dam. Shailender Singh of Palam abandoned his car to save passengers trapped inside a burning bus. It also included late Chintan Vijay Joshi who sacrificed his life, while successfully saving his 2 Friends from the under currents of Tungarli Dam in Lonavala.
इस वीडियो को देख अंदाजा लगा लीजिए कितना दमदार होगा 'सिंघम'

एक बार फिर से अजय देवगन एक्शन से भरपूर फिल्म सिंघम के साथ वापस आ रहे हैं। हाल के वर्षों में अजय ने एक्शन फिल्मों से किनारा किया हुआ था। अजय को आठ साल पहले एक्शन फिल्म क़यामत में देखा गया था। अजय देवगन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में खलनायकों की बैंड बजाने वाले एक निडर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। दक्षिण की नायिका काजल अग्रवाल उनके अपॉजिट हैं। फिल्म में प्रकाश राज, अशोक सर्राफ, सचिन खेडेकर और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म वर्ष 2010 में तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' की रीमेक है जिसमें मुख्य भूमिका सूर्या ने निभाई थी। चूंकि हीरो के लिए एक मजबूत कदकाठी वाले अभिनेता की जरूरत थी। देवगन ने फिल्म की शूटिंग से पहले अपने फिजिक बनाने में काफी मेहनत की है।फिल्म 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है|ऐसे में देखिए फिल्म का ट्रेलर और खुद अंदाजा लगाइए कि आखिर कितना दमदार होगा यह 'सिंघम'|















