Recent Movies
Showing posts with label bihar. Show all posts
Showing posts with label bihar. Show all posts

इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज का खिताब भागलपुर की स्वस्ति नित्या के नाम - Swasti Nitya from bhagalpur wins india best dramebaaz


जी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज का खिताब  भागलपुर की 'अम्मा' स्वस्ति नित्या ने अपने नाम कर लिया.  हालही में स्वस्ति नित्या ने नृत्य से देश भर में पहचान बना चुकी है . स्वस्ति नित्या ने इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज से एक्टिंग के क्षेत्र में भी अपनी धाक जमायी है.  स्वस्ति की अदाकारी को कई एपीसोड में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था.

स्वस्ति ने इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के रविवार के एपीसोड में एक गुजराती लड़के का किरदार निभाया. इसमें उसका साथ पंजाबी लड़की के रूप में दिल्ली के जसकरण ने दिया. दोनों ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया. उसकी एक्टिंग को स्टैंडिंग ओवेशन मिला. इससे पहले शनिवार को भी स्वस्ति की अदाकारी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. स्वस्ति को पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये और एक यामाहा अल्फा गाड़ी भी मिली.

Keywords :Swasti nitya , bhagalpur,  wins ,india best dramebaaz, zee tv show, Bihar, india best dramebaaz Winner, Realty Show Winner

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिहारशरीफ में अजय देवगन की रैली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज




बिहार के बिहारशरीफ में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की रैली में जमकर हंगामा हुआ है. अजय देवगन बीजेपी के उम्मीदवार के प्रचार के लिए गए थे. अजय देवगन के रैली में पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई जिस कारण उन्हें उसी समय चॉपर से वापस भेज दिया गया.इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और कुर्सियां फेंकने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसके बाद भीड़ ने भी पुलिसवालों पर हमला बोलते हुए पथराव शुरू कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.



सोनाक्षी ने किया नजरअंदाज तो गुस्सा गए बिहारी!

sonakshi sinha
लगातार दो ब्लॉकबस्टर्स हिट देने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के पास खुश होने की हर वजह मौजूद है| इसी के साथ बिहार भी उनपर गर्व कर सकता है क्यूंकि सोनाक्षी मूलतः बिहार से ही हैं| सोनाक्षी को सफल होते देख बिहार के लोग खुश तो हैं मगर उनके मन में एक बात कुरेद रही है कि स्टारडम की ऊँचाईयाँ छू रहीं सोनाक्षी ने एक बार भी बिहार आना जरुरी नहीं समझा| उनकी इस नजर अंदाजी से बिहारी बेहद नाराज हैं| दबंग और राउडी राठौर की जबरदस्त सफलता के बाद बिहारियों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कहां हैं सोनाक्षी? सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में दिल्ली में नौकरशाहों और पुलिस अफसरों के साथ राउडी राठौर देखी और बेटी के काम को देखकर गर्व से फूले नहीं समाए| जब उनसे सोनाक्षी के अभी तक बिहार न जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि वो जानबूझकर वहां नहीं गई हैं| बिहार उसका घर है..और वो अपने घर न जाए ऐसा कैसे हो सकता है| सोनाक्षी का काफी बचपन पटना में हमारे घर पर ही बीता है|जब मेरी माँ वहां रहती थीं| उनके देहांत के बाद मैं पटना जाता हूं मगर घर की बजाए होटल में रुकता हूं...हम जल्द ही पटना जाएंगे और सोनाक्षी भी हमारे साथ होंगी| सोनाक्षी बेहद व्यस्त थीं इसलिए वो इतनी लम्बी यात्रा कर पटना नहीं जा पाईं...वो राउडी राठौर के प्रमोशन के लिए पटना जाना चाहती थीं मगर फिल्म के प्रमोशनल मैप में पटना को शामिल नहीं किया गया था| अपनी बेटी के लिए इस मामले में सफाई देते हुए शत्रु ने आगे कहा,दबंग के बाद सोनाक्षी की व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि वह घर में बमुश्किल वक्त बिता पाईं|मैं और मेरी पत्नी पूनम भी उसके साथ बहुत कम वक्त बिता पाते हैं|राउडी में सोनाक्षी ने पटना की लड़की का ही किरदार निभाया है|उन्हें जान बूझकर पटना गर्ल बनाया था|वरना उन्हें वाराणसी की लड़की की तरह भी दिखाया जा सकता था| मगर हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि हम बिहार से सोनाक्षी का मजबूत रिश्ता बताना चाहते थे| फिल्म में उनके डायलॉग्स भी खुदगर्ज मैं मेरे द्वारा निभाए गए बिहारी किरदार से प्रेरित थे| वैसे बेटी के प्यार में शत्रु वो कर गए जो उनसे आज तक कोई न करा पाया था| उन्होंने खुद इसके बारे में खुलासा किया और बताया, मैंने पिछले बीस सालों में केवा दो फिल्में देखी हैं..आप अंदाजा लगा सकते हैं? 'दबंग' और 'राउडी राठौर'! मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने इन दोनों फिल्मों में बिहार को गौरवान्वित किया है|वो बिजी रहती हैं इसका मतलब ये नहीं है कि वो बिहार को भूल गयीं| वो जल्द ही वहां जाएंगी|