Recent Movies
Showing posts with label sonakshi sinha. Show all posts
Showing posts with label sonakshi sinha. Show all posts

फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी सोनाक्षी - Sonakshi Sinha wanted to become a fashion designer

बॉलीवुड की दबंग गर्ल खूबसूरत सोनाक्षी सिन्हा के बारे में एक दिलचस्प बात ये है की एक्टिंग के साथ स्केचिंग में भी जबरदस्त है ,  और यही वजह है की  सोनाक्षी अभिनय में उतरने से पहले  एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी । इसके लिए उन्होंने पहले ही प्लेन कर लिए था , लेकिन अब एक्टिंग में अपना परचम लहरा रही है ।

वह कहती हैं: " भाग्य मेरे लिए अलग योजना थी और जो मेरा अभिनय है । लेकिन, निश्चित रूप से मैं अपने डिजाइन को ड्रा करती रहूंगी । मैं भविष्य में कुछ समय के लिए  डिजाइन में  वापस आ सकती हूँ ।"  आज कल सोनाक्षी अपनी फिल्म फ़ोर्स 2 की सूटिंग में ब्यस्त है  ।

Keywords :  Bollywood, , Sonakshi Sinha , fashion designer, sketch very well, acting happened , definitely ,designing , Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने क्यों लगा सोनाक्षी सिन्हा के परिवार को झटका , Sonakshi Sinha 's family felt shock! why ?

बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के परिवार को उस समय झटका लगा जब उन्हें पता चला की उनके किसी रिस्तेदार की दिल्ली में मौत हो गई है .
           शत्रुघ्न सिन्हा के भाई की पत्नी शीला सिन्हा जो दिल्ली में रहती थी उनकी डेड बॉडी सेल्लिंग फैन में लटकी ही मिली .  शत्रुघ्न सिन्हा के भाई  और शीला सिन्हा के पति विदेश में सेटल हो गए है , शीला सिन्हा के बच्चे अलग अलग सहरो में रहते है , शीला सिन्हा दिल्ली में अकेली रहती थी . असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के परमिशन से उनके घर के मैन गेट तो तोड़ कर घर के अंदर गए . सूत्रों के द्वारा पता चला की शीला सिन्हा को मरे लगभग 7 दिन हो गए . पोलिस इसकी इन्वेस्टीगेशन कर रही है . इस खबर से सिन्हा परिवार शोकाकुल है .


Keywords : सोनाक्षी सिन्हा , Sonakshi Sinha , Sinha 's family,  family, shock, Bollywood, Bollywood news, Shatrughan Sinha, Sheela Sinha, Delhi polish

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड -Indian women set world record on International Women's Day

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को भारतीय महिलाओं ने के लिए बहुत ही स्पेशल रहा क्योकि मुंबई में इस दिन भारतीय महिलाओं ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भारत का नाम दर्ज करा दिया और इसकी गवाह बनीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। मुंबई में 8 मार्च 2016 यानी इस महिला दिवस पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' के अधिकारी मौजूद थे।

यहां भारतीय महिलाओं को सबसे ज्यादा संख्या में एक साथ नेल पोलिश करके नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खासतौर से आई थीं। नेल पोलिश में नया रिकॉर्ड बनाने आई इन महिलाओं ने एक समय में एक साथ 1328 महिलाओं के नाखूनों को पोलिश कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज करा दिया।

इससे पहले 2011 में ताइवान नेल एसोसिएशन ने एक समय में 1156 महिलाओं के नेल पोलिश करके रिकॉर्ड बनाया था, मगर अब भारत ने 1328 महिलाओं के नेल पोलिश करके नया रिकॉर्ड बना दिया है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज करवा दिया है। भारत में ब्यूटी ब्रांड की एक कंपनी ने इस कम्पटीशन का अयोजन किया था।

Keywords :Indian women ,set world record , International Women's Day, महिला दिवस, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोनाक्षी सिन्हा, Women's Day, Guinness World Record, Sonakshi Sinha 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

दबंग लेडी ने ट्विटर पर महिला सम्मान के लिए शख्स को आड़े हाथों लिया - Sonakshi Sinha takes a stand on twitter for respect women


पटना से सांसद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मी दुनिया की दबंग लेडी कहा जाता है। उनकी दबंगीयत का एक नजारा कल ट्विटर पर भी देखने को मिला जब उन्होंने 'फूहड़' सवाल करने वाले एक शख्स को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने इस शख्स को तीखा जवाब दिया और इस बातचीत की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट कर दी। बाद में उन्होंने खुद इस बातचीत को हटा लिया।

आखिर में उन्होंने एक ट्ववीट करके कहा- मैं ट्वीट डिलीट कर रही हूं क्योंकि उस शख्स ने माफी मांग ली है। मुझे आशा है कि वह और उसके जैसों को अच्छा सबक मिल गया होगा कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है, चाहे वे किसी भी प्रफेशन से क्यों न हों। 
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा से एक शख्स ने पूछा-  हम लोगों को तुम कब अपनी बॉडी दिखाओगी? तुम बिकीनी कब पहनने वाली हो?' इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया- वाहियात इंसान, यह सवाल अपनी बहन या मां से करो। और मुझे बताओ कि उन्होंने तुम्हें क्या जवाब दिया?

इस बातचीत का स्क्रीनशॉट उन्होंने ट्विपर पर पोस्ट भी किया। बाद में  Aditi Gupta ‏@aditi_ca नामक ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया जिसमें सोनाक्षी से कहा गया कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस जो पैसे के लिए अपनी चमड़ी बेच देती हैं को हमें बेशर्मी पर भाषण देने की कोई जरूरत नहीं है। इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया-  हम?? तो तुम कह रही हो कि तुम उसी शख्स की कैटिगरी में आती हो?? महिलाओं पर तुम किसी धब्बे की तरह हो जो उस बंदे जैसी मानसिकता रखती हो।

इस पूरी बातचीत में लोग सोनाक्षी के फेवर में भी आए और कुछ ने सोनाक्षी का ही विरोध किया। लेकिन बाद में सोनाक्षी ने एक ट्वीट करके कहा कि उस शख्स के माफी मांगने के बाद यह ट्वीट डिलीट कर रही हैं।

Keywords : Bollywood ,takes a stand , Respect women, Sonakshi Sinha, Twitter, Shatrughan Sinha, 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना नया टैटू बनाया






मुंबई। दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जो इन दिनों जॉन अब्राहम के अपोजिट अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग बुडापेस्ट में कर रही हैं उन्होंने अपना नया टैटू बनाया है। यह टैटू उन्होंने ऐसी जगह बनाया है, जिसे देख आप चौंक जाएंगे।
दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी ने भी अपने एंकल पर एक बहुत अच्छा टैटू बनवाया है। सोनाक्षी को बुडापेस्ट में शूटिंग करते हुए लगभग एक महीने गुजर चुका है। उन्होंने लिख, 'मैंने खुद को एक दर्द देने वाला आइडिया दिया है। बुडापेस्ट में काम करने के अनुभव को मैं कभी भुला नहीं पाऊंगी। इसलिए यादगार के तौर पर मैंने यहां एक टैटू बनाया है।'

‘बुलेट राजा’ में चलेगा सोनाक्षी का जादू



 ‘लुटेरा’ के बाद अपनी आने वाली ‘बुलेट राजा’ फिल्म में बंगाली लड़की की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उन्हें बंगाली परिधान और लोक नृत्य से प्यार है। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म में सोनाक्षी ने अपनी भूमिका में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
सोनाक्षी ने बताया ‘‘यह दूसरी बार है जब मैंने बंगाली लड़की की भूमिका निभायी है। ‘लुटेरा’ में मैंने बंगाली लड़की की भूमिका अदा की थी लेकिन वह बिल्कुल अलग थी। मैं 1950 की बंगाली लड़की बनी थी जो एक जमींदार की बेटी थी। ‘बुलेट राजा’ में मैंने आज की बंगाली लड़की की भूमिका अदा की है। बंगाली अवतार वाले अपने ‘लुक’ से मुझे प्यार है।’’
‘बुलेट राजा’ फिल्म में 26 वर्षीय अभिनेत्री बड़े आकार वाली लाल रंग की बिन्दी, गजरा, हाथों में अलता लगाये हुये लाल किनारे वाली उत्कृष्ट साड़ी में नजर आएंगी। फिल्म में उन्होंने बंगाली लोक नृत्य ‘झुमुर’ पर प्रस्तुति भी दी है।





बदले-बदले से फरहान-सोनाक्षी!



बोल्डनेस सब्जेक्टि मसला है। हर कोई इसकी व्याख्या अपने-अपने तरीके से करता है। आमतौर पर देह-प्रदर्शन व अंतरंग दृश्यों को इस श्रेणी में लाया जाता है। कल तक बोल्ड दृश्यों से दूर रहने वाले फरहान अख्तर और सोनाक्षी सिन्हा अब इस मसले पर अपनी राय बदलते नजर आ रहे हैं। फरहान पहले 'भाग मिल्खा भाग' तो सोनाक्षी ने 'लुटेरा' में बोल्ड दृश्य फिल्माए। सूत्रों की मानें तो इस मसले पर सोनाक्षी को अपने परिवार वालों की ओर से भी हरी झंडी मिल रही है। तभी पहले 'लुटेरा' में रणवीर सिंह के संग और अब 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दुबारा' में इमरान खान के साथ सोनाक्षी के अंतरंग दृश्य होने की खबरें हैं। फरहान की बात करें तो पहले वे जहां कहा करते थे कि वे ऐसा कोई सीन नहीं फिल्माएंगे, जिन्हें वे अपने परिवार के साथ न देख सकें। अब उनका कहना है कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे ज्यादा हिंसा पसंद नहीं। वह अगर मुझे देखना पसंद नहीं है तो उसे मैं अपनी फिल्मों में नहीं डालूंगा। अगर आप कहें तो किसी फिल्म में दो बालिग लोग आपसी सहमति से रिलेशनशिप कायम कर रहे हैं तो उसमें इंटीमेसी तो रहेगी ही। उसे करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं, जहां तक सेंसर हमें उसकी अनुमति दे। तभी फरहान ने अपने करियर में पहली बार 'भाग मिल्खा भाग' में अपनी को-स्टार रेबेका के संग कुछ इंटिमेट सीन फिल्माए हैं। दर्शक अब तक अपने दोनों पसंदीदा कलाकारों को साफ-सुथरी भूमिकाओं में देखते रहे हैं। उनके नए रूप को वे किस तरह देखने वाली बात होगी।

ओह माय गॉड की कहानी ..



बैनर : एस. स्पाइस स्टुडियोज़, प्लेटाइम क्रिएशन्स, ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शन्स, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
निर्माता : अक्षय कुमार, अश्विनी यार्डी, परेश रावल 
निर्देशक : उमेश शुक्ला 
संगीत : हिमेश रेशमिया, अंजान-मीत ब्रदर्स, सचिन-जिगर 
कलाकार : अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, गोविंद नामदेव, सोनाक्षी सिन्हा-प्रभुदेवा (आइटम नंबर) 
रिलीज डेट : 28 सितंबर 2012


कांजी मेहता की एक दुकान है जिसमें वे भगवान की मूर्तियां, लॉकेट, फोटो आदि बेचते हैं। पुरानी मूर्ति सस्ते दामों में खरीदते हैं और उन्हें वर्षों पुरानी बताकर एक का माल दस गुना में बेचते हैं। भगवान के अंधभक्त झांसे में आ जाते हैं। मजेदार बात तो ये है कि कांजी मेहता नास्तिक हैं। भगवान को वे मानते ही नहीं।

akshay kumar
akshay kumar


sonakshi sinha
एक दिन भूकंप आता है और पूरे शहर में सिर्फ कांजी की दुकान तबाह होती है। इसको लेकर लोग काफी आश्चर्य व्यक्त करते हैं। कांजी भाई ने बीमा करवाया हुआ है, जब वे क्लेम लेने जाते हैं तो ‘एक्ट ऑफ गॉड’ के तहत बीमा कंपनी उनका दावा ठुकरा देती है। कंपनी के मुताबिक भूकंप मनुष्य द्वारा नहीं बल्कि भगवान द्वारा आया है।

गुस्साया कांजी भगवान के खिलाफ अदालत में जाता है और अपना हर्जाना मांगता है। कांजी विभिन्न धर्मों के प्रमुखों को कानूनी नोटिस भेजता है जिससे लोग उसके खिलाफ हो जाते हैं। अदालत कांजी की भगवान के खिलाफ मुकदमा चलाने की बात मान लेती है। कांजी अपनी पैरवी खुद करता है।

अदालत से जैसे ही कांजी बाहर निकलता है वैसे ही लोग उसे मारने के लिए दौड़ते हैं। कांजी भागता है, लेकिन भीड़ उसके नजदीक पहुंच जाती है। अचानक एक व्यक्ति चमत्कारी तरीके से बाइक पर आता है और कांजी को बैठाकर सुरक्षित जगह ले जाता है। वह अपने आपको भगवान बताते हुए अपना नाम कृष्णा वासुदेव यादव बताता है। कांजी को उसकी बात पर विश्वास नहीं होता।

दूसरी सुनवाई में कांजी शानदार जिरह करता है, लेकिन वह तब फंस जाता है जब उसे ये साबित करने के लिए कहा जाता है कि भगवान का अस्तित्व है। आखिर कोई ये कैसे साबित कर सकता है? कांजी केस जीतता है या उसकी हार होती है, जानने के लिए देखना होगी ‘ओह माय गॉड’।

दस मिर्च खा गई सोनाक्षी


मुंबई। अभिनेता अजय देवगन को शरारतें करना बहुत पसंद है और यही कारण है कि उन्होंने फिल्म सन ऑफ सरदार के सेट पर संजय दत्त के साथ मिलकर अपनी सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को मिर्च खाने की चुनौती दे डाली।

लेकिन सोनाक्षी ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर सबको हैरत में डाल दिया। सेट पर हर कोई यह देखकर हैरान हो गया कि सोनाक्षी एक झटके में 10 लाल मिर्च खा गईं।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, सोनाक्षी ने पटियाला में साथी कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि अजय ने उनके साथ शरारत करने का फैसला किया। इसके बाद संजय बाबा और अजय दोनों सोनाक्षी के पास गए और उन्हें एक बारी में कुछ लाल मिर्च खाने की चुनौती दी। यह सुनकर सोनाक्षी ने हंसना शुरू कर दिया और चुनौती स्वीकार कर ली।




भरी-पूरी हीरोइन भी होती हैं सेक्सी : सोनाक्षी सिन्हा



बॉलीवुड में मान्यता है कि हीरोइन को फेट-फ्री होना चाहिए। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कैटरीना जैसी हीरोइन अपने स्लिम फिगर के लिए जानी जाती हैं। दूसरी ओर विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा ने इस मान्यता को तोड़ा है कि केवल फेट-फ्री हीरोइनों को ही दर्शक पसंद करते हैं।इन दोनों हीरोइनों ने न केवल सफल फिल्में दी हैं बल्कि ये भी साबित किया है कि ‘भरी-पूरी’ हीरोइन भी सेक्सी होती हैं और दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं। सोनाक्षी ने साफ कहा है कि वे जैसी हैं खुश हैं। दर्शकों को जब वे इस रूप में पसंद हैं तो भला दुबला होने की कोशिश वे क्यों करें। सोनाक्षी के मुताबिक उनके पास सुंदर चेहरा और भरा-पूरा शरीर है। दर्शकों को भी सोनाक्षी सिन्हा मादक लगती हैं। फिगर की वजह से सोनाक्षी सिन्हा पर पाश्चात्य परिधान नहीं फबते हैं। उन्हें ज्यादातर फिल्मों में गांव की गोरी ही दिखाया जाता है। सोनाक्षी के मुताबिक वे नहीं मानती हैं कि वे टाइप्ड हो रही हैं। देसी रोल करने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

जोकर की कहानी ...


बैनर : हरी ओम एंटरटेनमेंट कं., थ्रीज़ कंपनी, यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : फराह खान, अक्षय कुमार, शिरीष कुंदर
निर्देशक : शिरीष कुंदर
संगीत : गौरव डगाँवकर
कलाकार : अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपदे, मिनिषा लांबा,             आर्य बब्बर, चित्रांगदा सिंह (आइटम नंबर)
रिलीज डेट : 31 अगस्त 2012

अगस्त्य (अक्षय कुमार) अपने गांव पागलपुर लौटता है और उसे यह जान बेहद दु:ख होता है कि उसका गांव इतना पिछड़ा हुआ है कि देश के नक्शे में उसका कोई स्थान नहीं है। पढ़ा-लिखा अगस्त्य एक रिसर्चर है। ब्रह्मांड में एलियंस के अस्तित्व की खोज में वह दिन-रात एक किए हुए है।

akshay-kumar-and-sonakshi-sinha
akshay-kumar-and-sonakshi-sinha-in-joker

akshay-kumar-and-sonakshi-sinha
akshay-kumar-and-sonakshi-sinha

अगस्त्य कुछ ऐसा करने की ठानता है कि उसका छोटा-सा गांव पूरी दुनिया में मशहूर हो जाए। एलियंस से कम्यूनिकेशन करने वाले यंत्र पर वह अपने गांव से ही काम करना शुरू कर देता है। आखिरकार उसके हाथ में एक ऐसा प्लान लगता है जिससे उसके गांव का नाम पूरी दुनिया जान सके।

क्या यह है प्लान? क्या अगस्त्य अपनी खोज में कामयाब होगा? क्यों पागलपुर के लोग दुनिया से कटे हुए हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब मिलेंगे ‘जोकर’ में। 

निर्देशक के बारे में : 
जोकर का निर्देशन किया है फराह खान के पति और कुछ माह पहले शाहरुख से मारपीट करने वाले शिरीष कुंदर ने। ‍बतौर फिल्म एडीटर शिरीष ने कई फिल्में की है और ‘जानेमन’ (2006) नामक एक फिल्म भी निर्देशित की है। शिरीष को उम्मीद है कि ‘जोकर’ के जरिये वे एक निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे।


सोनाक्षी सिन्हा को प्रभुदेवा ने पिलाई भांग



sonakshi sinha
राउडी राठौर की शूटिंग के दौरान ही फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक प्रभुदेवा में बेहतरीन ट्यूनिंग हो गई और सोनाक्षी पर प्रभु अपना इतना हक समझने लगे हैं कि उन्होंने सोनाक्षी को बिना बताए ही भांग पिला दी। प्रभुदेवा ने ऐसा इसलिए किया ताकि ‘ओह माय गॉड’ के एक गाने में सोनाक्षी स्वाभाविक लगे। ओह माय गॉड का निर्माण अक्षय कुमार कर रहे हैं। राउडी राठौर से बने अच्छे संबंधों का लाभ उठाते हुए खिलाड़ी कुमार ने अपना दांव चला और सोनाक्षी को एक गाने के लिए राजी कर लिया। प्रभु देवा से कहा कि न केवल उन्हें इस गाने में डांस बल्कि कोरियोग्राफी भी करना है। प्रभुदेवा और सोनाक्षी दोनों राजी हो गए। इस गाने के बोल हैं ‘गो गो गोविंदा’ और यह गोकुल अष्टमी का गाना है। प्रभुदेवा चाहते थे कि इस गाने में थोड़ा पागलपन, थोड़ी मस्ती आए। सोनाक्षी बिंदास होकर नाचे। प्रभु जानते हैं कि सोनाक्षी किसी भी किस्म के नशे से दूर हैं। उन्होंने गाने की खातिर ठंडाई बनवाई और पूरी यूनिट वालों को पिलवाई। सोनाक्षी की ठंडाई में थोड़ी सी भांग मिला दी गई। उसके बाद सोनाक्षी जमकर नाची और जैसे एक्सप्रेशन और डांस प्रभुदेवा चाहते थे वे उन्हें मिल गए।
sonakshi sinha

सोनाक्षी का तलाकशुदा के साथ रोमांस!


sonakshi
पता नहीं हीरोइनों पर तलाकशुदा या शादीशुदा पुरुषों का क्या जादू चलता है कि वे उनसे अफेयर चलाने या शादी करने में जरा भी नहीं हिचकती हैं। लिस्ट बनाने बैठे तो कई हीरोइनें ऐसी मिल जाएंगी जिन्होंने कुआरों को छोड़ इन मर्दों में दिलचस्पी ली है। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के बारे में भी ऐसी ही कुछ बातें सुनने को मिल रही हैं और विश्वास नहीं होता कि दबंग गर्ल भी ऐसा कर सकती हैं। बॉलीवुड के खबरची बताते हैं कि सोना का दिल बंटी सचदेवा नामक शख्स पर आया हुआ है। अब आप जानना चाहेंगे कि यह बंटी कौन है जिसने सोनाक्षी के दिल की घंटी बजा दी है। तो बता दें कि ये स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। सोनाक्षी का काम देखते हैं। शादी कर चुके हैं और तलाक हो चुका है। उसके बाद सुष्मिता सेन और नेहा धूपिया के साथ डेटिंग कर चुके हैं। इतनी सारी हीरोइनें यदि बंटी पर फिदा हो चुकी हैं तो इस बंदे में जरूर कोई खास बात होगी। खैर, बात हो रही थी सोनाक्षी की, तो बताने वाले बता रहे हैं कि दोनों में खूब पट रही है। हाल ही में जब शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा तो उन्हें हॉस्पिटल ले जाने वाले पहले शख्स बंटी ही थे। सोनाक्षी के बारे में सूत्रों का कहना है कि वे इस रिश्ते को छिपाने में लगी हुई हैं। बात में कितनी सच्चाई है, आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा क्योंकि खुशबू की तरह प्यार को छिपाना भी बेहद मुश्किल है।

सोनाक्षी सिन्हा की उलझन




sonakshi sinha
राउडी राठौर और दबंग जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली सोनाक्षी सिन्हा अब प्रशंसकों के प्रति अपनी जवाबदारी महसूस करने लगी हैं, इसलिए वे अब अपने रोल पर और ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। फिल्म ओह माय गॉड के लिए उन पर गो ‍गोविंद गाना फिल्माया जाना है, जिसकी कोरियोग्राफी न केवल प्रभुदेवा करेंगे बल्कि वे राउडी एक्ट्रेस के साथ डांस भी करेंगे। सोनाक्षी इस गाने के लिए अपने लुक के लिए परेशान हैं। फैशन डिजाइनिंग की डिग्री उन्हें हासिल है और उन्होंने अपने लुक का स्केच बनाकर फिल्म के प्रोड्यूसर को दिया। प्रोड्यूसर ने सोनाक्षी का काम आसान करने के सलमान के पर्सन डिजाइनर एश्ले रिबेलो से सोनाक्षी के लुक का डिजाइन तैयार करवाया। इससे सोनाक्षी की परेशानी और बढ़ गई। वे यह तय नहीं कर पा रही हैं कि वे अपनी किस लुक को फाइनल करें। उन्होंने लोगों के सामने दोनों लुक पेश कर पूछा है कि वे किसे चुने।

बहन हो तो सोनाक्षी जैसी


Advertise here
sonakshi sinha

sonakshi sinha

बॉलिवुड में यह ट्रेंड नया नहीं है, जब कोई बॉलिवुड फैमिली अपने बेटे या बेटी को इंडस्ट्री में सेटल करने के लिए फिल्म बना रही हो। ऐसे सिलेब्रिटीज की भी कमी नहीं है, जिन्होंने अपने होम प्रॉडक्शन में अपने बेटे, बेटी या फिर भाई को लॉन्च किया हो। बहरहाल, इस लिस्ट में जल्द ही एक और नाम जुड़ने वाला है। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई लव और कुश के लिए एक फिल्म प्रॉड्यूस करने वाली हैं। यही नहीं इस फिल्म में वह खुद भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि लव इससे पहले फिल्म 'सदियां' में नजर आ चुके हैं, जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं, कुश संजय लीला भंसाली को 'सांवरिया' और अभिनव कश्यप को 'दबंग' में असिस्ट कर चुके हैं। एक सोर्स ने बताया, 'अब कुश अपनी बहन की फिल्म डायरेक्ट करेंगे। इसमें सोनाक्षी मेन लीड रोल में होंगी और लव भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। फिलहाल सोनाक्षी के अपोजिट मेन लीड की तलाश की जा रही है।' हालांकि अभी फिल्म को फ्लोर पर जाने में टाइम लगेगा। दरअसल, अभी सोनाक्षी 'सन ऑफ सरदार' और 'लुटेरा' की शूटिंग में बिजी हैं। उनके होम प्रॉडक्शन की शूटिंग इन फिल्मों के पूरे हो जाने के बाद ही शुरू होगी। सोनाक्षी के एक करीबी ने बताया कि जहां तक उनके होम प्रॉडक्शन की फिल्म की बात है, तो वह नेक्स्ट ईयर तक ही शुरू होगी। फिलहाल वह फिल्म के लिए ए-लिस्ट एक्टर सर्च कर रही हैं। वहीं, फिल्म के प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट भी जल्द ही होगी। वाकई बहन हो तो सोनाक्षी जैसी, जो अपने भाईयों को सेटल करने के लिए फिल्म बना रही हैं!

Health tips

सोनाक्षी ‍पर शाहरुख भी फिदा





sonokshi









सोनाक्षी सिन्हा ने न केवल दो लगातार सुपरहिट फिल्में (दबंग और राउडी राठौर) दी है बल्कि दर्शकों के बीच भी उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस प्रसिद्धी के कारण कैटरीना, करीना, प्रियंका जैसी हीरोइनें भी उन्हें अपने लिए खतरा महसूस करने लगी हैं। बॉलीवुड के हीरो भी पटना की फुलझड़ी पर लट्टू हो गए हैं और इनमें किंग खान शाहरुख भी हैं। शाहरुख खान एक्टर कम और बिज़नेसमैन ज्यादा है। उन्होंने सोनाक्षी की स्टार वैल्यू को सूंघ लिया है और कहा जा रहा है कि वे भी सोनाक्षी के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं। इस समय वे यश चोपड़ा के साथ फिल्म कर रहे हैं और उसके बाद रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग शुरू करेंगे। शाहरुख को लेकर कई निर्माता-निर्देशक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। शाहरुख कोशिश कर रहे हैं कि सोनाक्षी को एक-दो फिल्म में फिट किया जाए ताकि सोनाक्षी की लोकप्रियता का लाभ उन्हें भी मिले। सोनाक्षी भले ही सलमान कैम्प की हिस्सा हों, लेकिन शाहरुख के साथ फिल्म करने में उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। वे भी कह चुकी हैं कि स्क्रीन पर रोमांस करने में शाहरुख का कोई जवाब नहीं है और वे शाहरुख के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं। चर्चा है कि संजय लीला भंसाली भी किंग खान और सोनाक्षी को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं।
shahruk

Fresh naukri .com

सोनाक्षी ने किया नजरअंदाज तो गुस्सा गए बिहारी!

sonakshi sinha
लगातार दो ब्लॉकबस्टर्स हिट देने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के पास खुश होने की हर वजह मौजूद है| इसी के साथ बिहार भी उनपर गर्व कर सकता है क्यूंकि सोनाक्षी मूलतः बिहार से ही हैं| सोनाक्षी को सफल होते देख बिहार के लोग खुश तो हैं मगर उनके मन में एक बात कुरेद रही है कि स्टारडम की ऊँचाईयाँ छू रहीं सोनाक्षी ने एक बार भी बिहार आना जरुरी नहीं समझा| उनकी इस नजर अंदाजी से बिहारी बेहद नाराज हैं| दबंग और राउडी राठौर की जबरदस्त सफलता के बाद बिहारियों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कहां हैं सोनाक्षी? सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में दिल्ली में नौकरशाहों और पुलिस अफसरों के साथ राउडी राठौर देखी और बेटी के काम को देखकर गर्व से फूले नहीं समाए| जब उनसे सोनाक्षी के अभी तक बिहार न जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि वो जानबूझकर वहां नहीं गई हैं| बिहार उसका घर है..और वो अपने घर न जाए ऐसा कैसे हो सकता है| सोनाक्षी का काफी बचपन पटना में हमारे घर पर ही बीता है|जब मेरी माँ वहां रहती थीं| उनके देहांत के बाद मैं पटना जाता हूं मगर घर की बजाए होटल में रुकता हूं...हम जल्द ही पटना जाएंगे और सोनाक्षी भी हमारे साथ होंगी| सोनाक्षी बेहद व्यस्त थीं इसलिए वो इतनी लम्बी यात्रा कर पटना नहीं जा पाईं...वो राउडी राठौर के प्रमोशन के लिए पटना जाना चाहती थीं मगर फिल्म के प्रमोशनल मैप में पटना को शामिल नहीं किया गया था| अपनी बेटी के लिए इस मामले में सफाई देते हुए शत्रु ने आगे कहा,दबंग के बाद सोनाक्षी की व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि वह घर में बमुश्किल वक्त बिता पाईं|मैं और मेरी पत्नी पूनम भी उसके साथ बहुत कम वक्त बिता पाते हैं|राउडी में सोनाक्षी ने पटना की लड़की का ही किरदार निभाया है|उन्हें जान बूझकर पटना गर्ल बनाया था|वरना उन्हें वाराणसी की लड़की की तरह भी दिखाया जा सकता था| मगर हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि हम बिहार से सोनाक्षी का मजबूत रिश्ता बताना चाहते थे| फिल्म में उनके डायलॉग्स भी खुदगर्ज मैं मेरे द्वारा निभाए गए बिहारी किरदार से प्रेरित थे| वैसे बेटी के प्यार में शत्रु वो कर गए जो उनसे आज तक कोई न करा पाया था| उन्होंने खुद इसके बारे में खुलासा किया और बताया, मैंने पिछले बीस सालों में केवा दो फिल्में देखी हैं..आप अंदाजा लगा सकते हैं? 'दबंग' और 'राउडी राठौर'! मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने इन दोनों फिल्मों में बिहार को गौरवान्वित किया है|वो बिजी रहती हैं इसका मतलब ये नहीं है कि वो बिहार को भूल गयीं| वो जल्द ही वहां जाएंगी|

सोनाक्षी सिन्हा और दीपिका पादुकोण ने लिया कमल हासन से पंगा!

kamal hasan
ऐसा लगता है कि कमल हासन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके बातों का लोग बुरा मान सकते हैं या नहीं। तभी तो उन्होंने बॉलीवुड की दो हिरोइनों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जो उन लोगों को निराश कर सकता है। ये दोनों अभिनेत्रियां कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा और दीपिका पादुकोण हैं। अभिनय की मिसाल बन चुके कमल हासन स्पष्ट रूप से निंदा करने के लिए मशहूर हैं। कमल ने सोनाक्षी और दीपिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, उन दोनों को मेरी फिल्म 'विश्वरूपम' में काम करने से मना करने से पहले स्क्रिप्ट पढ़नी चाहिए थी। आपको बता दें कि 'विश्वरूपम' में पहले सोनाक्षी को लिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। कुछ दिनों बाद खबर आई कि अब फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया है, लेकिन उन्होंने भी काम करने से मना कर दिया। अपने एक हालिया इंटरव्यू में कमल ने कहा, "अभिनेत्रियों को इंकार करने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह उनको अपनी पोजिशन की समझ पैदा करने में भी मदद करता है। यह उनका विशेषाधिकार है और यह उनको बेहतर विकल्प भी देता है। मैं आपको बता दूं कि शुरुआत में हमें कुछ नाम सुझाए गए थे, लेकिन डेट्स के चलते उनके साथ काम करना संभव ना हो पाया। एक अभिनेता के रूप में, मैंने भी कई सारी अच्छी फिल्मों में काम करने से इंकार किया है। क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि फिल्म काफी अच्छी थी। इसीलिए मैं कहता हूं कि किसी फिल्म में काम करने से मना करने के पहले एक्टर्स को एक बार फिल्म की स्क्रिप्ट जरूर पढ़नी चाहिए।" यह बात साफ है कि कमल ने यह बात क्यों कही, और कमल ये सारी नसीहत किसे दे रहे हैं, किसी का नाम लेने की जरुरत नहीं है। लेकिन क्या वे इस टिप्पणी पर ध्यान देंगी? कमल हम समझ सकते हैं कि आप किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं पर क्या ऐसी प्रतिक्रियाएं आपकी मदद कर पाएंगी?

हॉलीवुड सितारों से प्रेरित नहीं हूं : सोनाक्षी

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, हाल ही में अक्षय के साथ राउडी राठौर आई और अभी भी सोनाक्षी के पास बड़े सितारों के साथ फिल्में हैं। सोनाक्षी कहती है मै हॉलीवुड सितारों को नहीं देखती, वही पहनती हूं जो मुझपर जंचता है।

sonakshi sinha
सोनाक्षी कहती हैं वरिष्ठ सितारों के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा और उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है, बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सोनाक्षी अपने भारतीय परिधान के साथ भी खुश हैं, वह कहती है ये परिधान भारत और हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हीरोइन आइटम डांस के लिए छोटे, तंग कपड़े पहनती हैं लेकिन मेरे डांस लंबी साड़ी के साथ भी अच्छे लगते हैं। मै वही पहनती हूं जो मुझपर फबता है और हॉलीवुड सितारों की नकल नहीं करती। शत्रुघन सिन्हा की बेटी होने से मिलने वाले फायदे को सोनाक्षी स्वीकारती है, वह कहती है मुझे छोटे कपड़े नहीं पहनने पड़ते और इंटीमेट सीन नहीं देने पड़ते। अभी तक निर्देशक मेरी बात मान रहे हैं और यह सब शत्रुघन सिन्हा की बेटी होने के कारण हुआ।

सोनाक्षी सिन्हा की मंदाकिनी बनने की तैयारी


लगातार दो सफल फिल्म ‘दबंग’ और ‘राउडी राठौर’ देने के बाद सोनाक्षी सिन्हा फूले नहीं समा रही हैं। इन दिनों जहां वे सफलता का जश्न मनाने में मशगूल हैं वही दूसरी ओर 80 के दशक की फिल्में देख रही हैं।दरअसल वे वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2 करने जा रही हैं जिसमें 80 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी, इसलिए वे मम्मी पूनम से भी सलाह ले रही हैं और उस दौर की फिल्में देख अपने रोल की भी तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वे दाउद की प्रेमिका का रोल निभाएंगी और कहा जा रहा है कि उनका यह रोल फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी से प्रेरित है। फिल्म में उनके हीरो अक्षय कुमार हैं और लगता है कि अक्की-सोनाक्षी की जोड़ी दर्शकों को जम गई है। राउडी राठौर में दोनों को पसंद किया गया है और उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। 14 सितंबर को रिलीज होने वाली जोकर में भी दोनों साथ दिखाई देंगे और उसके बाद वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई पार्ट टू में। सोनाक्षी को अहसास हो गया है कि सफलता के साथ-साथ उनकी प्रशंसकों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई है, इसलिए वे अब पहले से और ज्यादा मेहनत करने लगी हैं।