Recent Movies
Showing posts with label kamal hasan. Show all posts
Showing posts with label kamal hasan. Show all posts

सोनाक्षी सिन्हा और दीपिका पादुकोण ने लिया कमल हासन से पंगा!

kamal hasan
ऐसा लगता है कि कमल हासन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके बातों का लोग बुरा मान सकते हैं या नहीं। तभी तो उन्होंने बॉलीवुड की दो हिरोइनों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जो उन लोगों को निराश कर सकता है। ये दोनों अभिनेत्रियां कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा और दीपिका पादुकोण हैं। अभिनय की मिसाल बन चुके कमल हासन स्पष्ट रूप से निंदा करने के लिए मशहूर हैं। कमल ने सोनाक्षी और दीपिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, उन दोनों को मेरी फिल्म 'विश्वरूपम' में काम करने से मना करने से पहले स्क्रिप्ट पढ़नी चाहिए थी। आपको बता दें कि 'विश्वरूपम' में पहले सोनाक्षी को लिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। कुछ दिनों बाद खबर आई कि अब फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया है, लेकिन उन्होंने भी काम करने से मना कर दिया। अपने एक हालिया इंटरव्यू में कमल ने कहा, "अभिनेत्रियों को इंकार करने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह उनको अपनी पोजिशन की समझ पैदा करने में भी मदद करता है। यह उनका विशेषाधिकार है और यह उनको बेहतर विकल्प भी देता है। मैं आपको बता दूं कि शुरुआत में हमें कुछ नाम सुझाए गए थे, लेकिन डेट्स के चलते उनके साथ काम करना संभव ना हो पाया। एक अभिनेता के रूप में, मैंने भी कई सारी अच्छी फिल्मों में काम करने से इंकार किया है। क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि फिल्म काफी अच्छी थी। इसीलिए मैं कहता हूं कि किसी फिल्म में काम करने से मना करने के पहले एक्टर्स को एक बार फिल्म की स्क्रिप्ट जरूर पढ़नी चाहिए।" यह बात साफ है कि कमल ने यह बात क्यों कही, और कमल ये सारी नसीहत किसे दे रहे हैं, किसी का नाम लेने की जरुरत नहीं है। लेकिन क्या वे इस टिप्पणी पर ध्यान देंगी? कमल हम समझ सकते हैं कि आप किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं पर क्या ऐसी प्रतिक्रियाएं आपकी मदद कर पाएंगी?