Recent Movies
Showing posts with label himesh reshammiya. Show all posts
Showing posts with label himesh reshammiya. Show all posts

बॉलीवुड में अब किसको लांच करने वाले है सलमान खान - Salman Khan To Launch Another Newcomer

बॉलीवुड में सलामन खान ने कई एक्टर और एक्ट्रेस को लांच किया है । सलामन एक बार फिर अपने दोस्त के बेटे जहीर को लांच करने जा रहे है । जहीर अपनी शुरूआंत पंजाबी फिल्म जट्ट और जूलियट के हिंदी वर्शन से करेंगे ।  दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा अभिनीत पंजाबी फिल्म जट्ट और जूलियट है ।  इस पंजाबी फिल्म  जट्ट और जूलियट के राइट  हिमेश रेशमिया के पास है ।
इस फिल्म के प्रोडूसर मुराद खेतङी और अश्विन वर्डे और डायरेक्टर अहमद खान है। सलमान आज कल फिल्म सुल्तान  की सूटिंग में बिजी है , फिल्म सुल्तान एक पेशेवर हरियाणवी पहलवान कई कहानी पर आधारित है ।


Keywords: Salman Khan, Jatt and Juliet, Punjabi film , Himesh Reshammiya, Bollywood, Newcomer


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ओह माय गॉड की कहानी ..



बैनर : एस. स्पाइस स्टुडियोज़, प्लेटाइम क्रिएशन्स, ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शन्स, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
निर्माता : अक्षय कुमार, अश्विनी यार्डी, परेश रावल 
निर्देशक : उमेश शुक्ला 
संगीत : हिमेश रेशमिया, अंजान-मीत ब्रदर्स, सचिन-जिगर 
कलाकार : अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, गोविंद नामदेव, सोनाक्षी सिन्हा-प्रभुदेवा (आइटम नंबर) 
रिलीज डेट : 28 सितंबर 2012


कांजी मेहता की एक दुकान है जिसमें वे भगवान की मूर्तियां, लॉकेट, फोटो आदि बेचते हैं। पुरानी मूर्ति सस्ते दामों में खरीदते हैं और उन्हें वर्षों पुरानी बताकर एक का माल दस गुना में बेचते हैं। भगवान के अंधभक्त झांसे में आ जाते हैं। मजेदार बात तो ये है कि कांजी मेहता नास्तिक हैं। भगवान को वे मानते ही नहीं।

akshay kumar
akshay kumar


sonakshi sinha
एक दिन भूकंप आता है और पूरे शहर में सिर्फ कांजी की दुकान तबाह होती है। इसको लेकर लोग काफी आश्चर्य व्यक्त करते हैं। कांजी भाई ने बीमा करवाया हुआ है, जब वे क्लेम लेने जाते हैं तो ‘एक्ट ऑफ गॉड’ के तहत बीमा कंपनी उनका दावा ठुकरा देती है। कंपनी के मुताबिक भूकंप मनुष्य द्वारा नहीं बल्कि भगवान द्वारा आया है।

गुस्साया कांजी भगवान के खिलाफ अदालत में जाता है और अपना हर्जाना मांगता है। कांजी विभिन्न धर्मों के प्रमुखों को कानूनी नोटिस भेजता है जिससे लोग उसके खिलाफ हो जाते हैं। अदालत कांजी की भगवान के खिलाफ मुकदमा चलाने की बात मान लेती है। कांजी अपनी पैरवी खुद करता है।

अदालत से जैसे ही कांजी बाहर निकलता है वैसे ही लोग उसे मारने के लिए दौड़ते हैं। कांजी भागता है, लेकिन भीड़ उसके नजदीक पहुंच जाती है। अचानक एक व्यक्ति चमत्कारी तरीके से बाइक पर आता है और कांजी को बैठाकर सुरक्षित जगह ले जाता है। वह अपने आपको भगवान बताते हुए अपना नाम कृष्णा वासुदेव यादव बताता है। कांजी को उसकी बात पर विश्वास नहीं होता।

दूसरी सुनवाई में कांजी शानदार जिरह करता है, लेकिन वह तब फंस जाता है जब उसे ये साबित करने के लिए कहा जाता है कि भगवान का अस्तित्व है। आखिर कोई ये कैसे साबित कर सकता है? कांजी केस जीतता है या उसकी हार होती है, जानने के लिए देखना होगी ‘ओह माय गॉड’।

‘बॉडीगार्ड’ के गीत के लिए हिमेश पर चोरी का आरोप


सलमान खान की हालिया प्रदर्शित हुई फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ के प्रेम गीत ‘दो लब्‍जों’ को एक पूर्वी यूरोपीय के लोक गीत से चुराने का आरोप लगा है।
आपको बता दें कि ‘बॉडीगार्ड’ का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। हिमेश के मुताबिक यह एक राग पर आधारित मूल गीत है जिसे एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। इससे पहले सलमान की फिल्‍म ‘रेडी’ के संगीतकार प्रीतम पर भी गाना चुराने का आरोप लग चुका है।