Recent Movies
Showing posts with label akshay. Show all posts
Showing posts with label akshay. Show all posts

FILM REVIEW- AIRLIFT 'एयरलिफ्ट' रिव्यू



एक्शन कुमार, खिलाड़ी कुमार आदि नामों से प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार की किसी फिल्म में एक्शन न हो तो शायद उनके प्रशंसकों को निराशा हो सकती है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं कि 'एयरलिफ्ट' अक्षय कुमार के करियर में एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें भले ही उनके चिर-परिचित अंदाज का एक्शन न हो, लेकिन रोमांच भरपूर है। एक सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा, जो हल्का-सा उनकी पिछली कुछ फिल्मों से मेल खाता दिखता है। इनमें 'स्पेशल 26', 'हॉलीडे' और पिछले साल ही आयी 'बेबी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल किये जा सकते हैं। अब तक आप जान चुके होंगे कि यहां अक्की बाबा के कौन से रूप की बात की जा रही है। इस फिल्म में अक्षय द्वारा निभाए गये रंजीत कटियाल के रोल में कॉमेडी या हंसोड़पंती की कोई गुंजाइश नहीं है और ये पूरी फिल्म एक नियंत्रण के साथ आगे बढ़ती है और अंत तक बांधे रखती है। फिल्म की कहानी है 1990 में कुवैत में रह रहे एक भारतीय बिजनेसमैन रंजीत कटियाल (अक्षय कुमार) की है, जिसकी आंखों के सामने उसके ड्राइवर नायर की हत्या कर दी जाती है। वो कुछ नहीं कर पाता। इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद वहां रह रहे भारतियों की जान खतरे में पड़ गयी है। कुवैत स्थित भारतीय उच्चायोग भी उनकी कुछ मदद नहीं कर पा रहा है और भारत में संपर्क कर मदद की गुहार की कोशिशें भी नाकाम हो गयी हैं। ऐसे में रंजीत को कुवैत छोड़ कर जाने का एक मौका मिलता है। वो अपनी पत्नी अमृता (निमरत कौर) और छह साल की बेटी सिमु को लेकर कुवैत छोड़ने के तैयार भी हो जाता है, लेकिन ऐन मौके पर उस मन बदल जाता है। उसे अहसास होता है कि वह कुवैत में फंसे डेढ़ लाख से ज्यादा भारतियों को यूं ही अकेला छोड़ कर नहीं जा सकता। रंजीत किसी भी तरह से इन सभी भारतियों को वहां से निकालना चाहता है। इसके लिए वह इराक के एक मेजर खलाफ बिन जाएद (इनामुकहक) से बात भी करता है, लेकिन वो इतनी बड़ी रकम की मांग करता है, जिसके जुगाड़ ऐसे हालात में करना नामुमकिन है। रंजीत के अलावा बाकी लोगों में से कुछेक के पास ही इतना पैसा है। इधर, भारत में उसका संपर्क एक अधिकारी संजीव कोहली (कुमुद मिश्रा) से होता है, जो उसकी मदद करना तो चाहता है, लेकिन मंत्रियों और बाबुओं के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते वो भी बेबस है। कहीं से भी मदद न मिलते देख वह एक अंतिम कोशिश के लिए बगदाद जाता है ताकि वह वहां उच्चाधिकारियों से बात कर कुवैत से निकलने का कुछ इंतजाम कर सके। बातचीत के बाद उसे एक आशा की किरण दिखती है। उसे भारत से रसद लेकर कुवैत आ रहा एक पानी के जहाज टीपू सुल्तान में भारतियों को ले
जाने की अनुमति मिल जाती है। लेकिन ये खुशी भी ज्यादा देर तक नहीं टिकती। कुवैत संकट के मद्देनजर जब संयुक्त राष्ट्र का हस्तक्षेप होता है तो टीपू सुल्तान को वापस जाने के लिए कह दिया जाता है। भारत लौटने के सारे रास्ते जब बंद हो जाते हैं तभी एक रात संजीव कोहली के प्रयास रंग लाते हैं। वो रंजीत को फोन पर कहता है कि वह सभी भारतियों को लेकर ओमान आ जाए, जहां से एयर इंडिया के विमान द्वारा उन्हें एयरलिफ्ट करा लिया जाएगा। ये जानते बूझते कि या सारा काम नामुमकिन है, रंजीत तमाम लोगों की मदद से एक बड़े काफिले के रूप में ओमान की ओर कूच कर जाता है। एक अभिनेता के रूप में अक्षय कुमार इन दिनों दो तरह की फिल्मों में काम कर रहे हैं। एक वो जो आम जनता के लिए सस्ते और फार्मूलों से लबरेज मनोरंजन परोसती हैं और दूसरी वो जो किसी खास विषय-मुद्दे या असल कहानी से प्रेरित होती हैं। ऐसी फिल्मों में उनका रूटीन से अलग मूड दिखाई देता है। 'एयरलिफ्ट' अक्षय के उसी दूसरे मूड की फिल्म है, जिसे निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने काफी अच्छे ढंग से बनाया है। यह फिल्म अपने विषय की वजह से ध्यानाकर्षण करती है। किसे पता था कि 1990 में कुवैत-इराक संकट के दौरान एक भारतीय के साहस से 1,70,000 भारतियों की जान इस तरह से बची थी। ऐसी कहानी जब परदे पर आती है तो रोमांच होना लाजिमी है। हालांकि फिल्म का कथानक और स्टाइल 1993 में आयी स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'शिंडलर्स लिस्ट' और 2012 में आयी 'आरगो' से काफी मिलती-जुलता है, लेकिन इसे देरी रंग देने में राजा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इंटरवल से पहले और बाद में कुछेक पलों के लिए ऐसा भी लगता है कि फिल्म आगे नहीं बढ़ रही है। लेकिन 2 घंटे की इस फिल्म में ये कमीं ज्यादा नहीं खलती। यह फिल्म केवल अक्षय की ही नहीं है। इसमें निमरत कौर ने भी अच्छा काम किया है। हालांकि उनके लिए केवल एक मौका आया है, जब उन्होंने अपना जौहर दिखाया है। मेजर खलाफ बिन जाएद के रोल में अभिनेता इनामुकहक ने आस जगाई है। ये किरदार फनी है, लेकिन हमेशा एक डर सा पैदा किये रहता है। अक्षय के दोस्त इब्राहिम के रोल में पूरब कोहली और कूरियन के रोल में निनाद कामत ने बेहद सधा हुआ अभिनय किया है। फिल्म में एक किरदार है जॉर्ज का, जिसे प्रकाश बेलावड़ी ने अदा किया है। ये किरदार झुंझलाहट पैदा करता है। ऐसा लगता है कि ऐसे किरदार हर दौर में होते होंगे। शायद आपका पाला भी ऐसे किरदारों से पड़ा हो, जो संकट के समय भी रूटीन जिंदगी और अपने अक्खड़ बर्ताव का दाम न नहीं छोड़ते। फिल्म में एक कमीं दिखती है और
वो इसका कथानक, जिसे कई जगह उलझा दिया गया है। बेशक, यह एक रोमांच से भरपूर कहानी है, लेकिन इसमें मानवीय पहलू और संकट के समय में अक्सर दिखने वाले भावनात्मक दर्शन को पूरी तरह से नहीं निभाया गया है। बावजूद इसके कि करीब एक महीने से कोई रोमांच से भरपूर फिल्म नहीं आयी है, जिसकी कमीं इस हफ्ते 'एयरलिप्ट' ने पूरी कर दी है। सितारे : अक्षय कुमार, निमरत कौर, पूरब कोहली, प्रकाश बेलावड़ी, निनाद कामत, कुमुद मिश्रा निर्देशक : राजा कृष्ण मेनन निर्माता : अरुणा भाटिया, भूषण कुमार, निखिल आडवाणी संगीत : अमाल मलिक, अंकित तिवारी गीत : कुमार लेखक : सुरेश नायर, राहुल नांगिया, रितेश शाह, राजा कृष्ण मेनन रेटिंग 3.5 स्टार

प्रियंका चोपड़ा से सुपरस्टार्स ने बनाई दूरी

priyanka
प्रियंका चोपड़ा जिस प्रकार से बॉलीवुड के टॉप हीरो से पंगा ले रही हैं उस वजह से उनके साथ काम करने वाले स्टार्स की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रणबीर, शाहिद, रितिक रोशन, इमरान खान जैसे कुछ विकल्प ही उनके सामने मौजूद हैं। प्रियंका को इस बारे में जल्दी कुछ करना होगा वरना टॉप बैनर्स उनके हाथ से निकल जाएंगे। आइए चर्चा करते हैं उन हीरो की जिनकी आजकल प्रियंका से अनबन है : 

सलमान खान
salman khan

सलमान खान ने प्रियंका के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्में की हैं। समस्या तब खड़ी हो गई जब प्रियंका ने सलमान के साथ मैं और मिसेस खन्ना में काम करने से इंकार कर दिया। सलमान का गुस्सा प्रियंका ने तब और बढ़ा दिया जब उनकी एक फिल्म में प्रियंका ने छोटा-सा रोल निभाने से मना कर दिया। सलमान के पास अपनी डायरी में से प्रियंका का नाम काटने के लिए इतने कारण काफी थे। इसके बाद प्रियंका, शाहरुख कैम्प की खास सदस्य हो गईं। बाद में प्रियंका ने सलमान से दोस्ती करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब तक सलमान की किसी भी फिल्म में वे फिट नहीं हो पाई हैं।

 शाहरुख खान

shahruk khan
 शाहरुख और प्रियंका ने पिछले दो वर्ष साथ बिताए। डॉन की शूटिंग, अवॉर्ड शो की एंकरिंग और पिछले आईपीएल के मैचेस भी दोनों ने साथ बैठकर देखे। लगातार साथ रहने से बॉलीवुड में अफवाहों का दौर शुरू हो गया और कहा जाने लगा कि जंगली बिल्ली ने डॉन के दिल में खास जगह बना ली है। कहते हैं कि जब ये बातें शाहरुख के बंगले मन्नत तक पहुंची तो गौरी खान नाराज हो गईं। बीच में करण जौहर भी कूद पड़े। उन्होंने गौरी खान का पक्ष लिया और धर्मा प्रोडक्शन के दरवाजे प्रियंका के लिए बंद कर दिए। इन बातों से किंग खान भी विचलित हो गए। हालांकि उनसे जुड़े लोग कहते हैं कि झूठ को बार-बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है। इसलिए शाहरुख ने भी‍ प्रियंका से दूर रहने में ही भलाई समझी और फिलहाल वे प्रियंका के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं




आमिर खान
aamir khan

 प्रियंका को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है, लेकिन आमिर खान के साथ उन्होंने अब तक कोई फिल्म नहीं की है। वैसे भी आमिर बहुत कम फिल्में करते हैं और उनकी नायिका बनने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। लेकिन आमिर भी प्रियंका से अज्ञात कारणों से नाराज हैं। एक-दो फिल्मों में आमिर के निर्माताओं ने प्रियंका का नाम उन्हें सुझाया था, लेकिन खान तिकड़ी के इस तीसरे खान ने प्रियंका का नाम खारिज कर दिया। यानी बॉलीवुड के तीन सुपर खानों में से कोई भी प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहता।

अक्षय कुमार 

akshay kumar
सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा प्रियंका से दूरी बनाने को लंबा समय हो गया। प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी। दोनों ने मिलकर कई सफल फिल्में दीं, लेकिन इसी बीच दोनों के रोमांस की खबरों ने मामले को बिगाड़ दिया। ट्विंकल खन्ना अपने पति की दिलफेंक आदतों से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने अक्षय को कड़े शब्दों में समझा दिया कि वे प्रियंका के साथ तुरंत फिल्म करना बंद करें और अक्की ने ऐसा ही किया और प्रियंका के हाथ से बॉलीवुड का एक और सुपरस्टार निकल गया। प्रियंका को चाहिए कि वे करीना से कुछ सबक सीखें। बेबो का जादू ऐसा है कि बॉलीवुड का हर सितारा उनसे सम्मोहित है, चाहे वो सलमान हो या आमिर। शाहरुख हो या अक्षय। सभी उनके साथ काम करना चाहता है। यदि प्रियंका का यही हाल रहा तो अपनी समकालीन हीरोइनों से वे पिछड़ सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की मंदाकिनी बनने की तैयारी


लगातार दो सफल फिल्म ‘दबंग’ और ‘राउडी राठौर’ देने के बाद सोनाक्षी सिन्हा फूले नहीं समा रही हैं। इन दिनों जहां वे सफलता का जश्न मनाने में मशगूल हैं वही दूसरी ओर 80 के दशक की फिल्में देख रही हैं।दरअसल वे वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2 करने जा रही हैं जिसमें 80 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी, इसलिए वे मम्मी पूनम से भी सलाह ले रही हैं और उस दौर की फिल्में देख अपने रोल की भी तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वे दाउद की प्रेमिका का रोल निभाएंगी और कहा जा रहा है कि उनका यह रोल फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी से प्रेरित है। फिल्म में उनके हीरो अक्षय कुमार हैं और लगता है कि अक्की-सोनाक्षी की जोड़ी दर्शकों को जम गई है। राउडी राठौर में दोनों को पसंद किया गया है और उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। 14 सितंबर को रिलीज होने वाली जोकर में भी दोनों साथ दिखाई देंगे और उसके बाद वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई पार्ट टू में। सोनाक्षी को अहसास हो गया है कि सफलता के साथ-साथ उनकी प्रशंसकों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई है, इसलिए वे अब पहले से और ज्यादा मेहनत करने लगी हैं।

Rowdy Rathore's shoot creates problems in Hampi

Rowdy Rathore Team
The upcoming Akshay Kumar, Sonakshi Sinha starrer Rowdy Rathore directed by Prabhu Deva has run into trouble while shooting in Hampi. Apparently, due to the presence of the actors and the entire unit on location; tourists were prevented from entering and taking in the delights of the Vijaynagar-era structures.

The shooting locations included different places at the heritage site including the Vijaya Vittala temple, Lotus Mahal, Maha Navami Dibba and several other historic places. Hampi which is a UNESCO world heritage site was invaded with the production house vehicles, including generator and equipment vehicles, the vanity vans of actors and cars carrying crewmembers that drove into the Vijaya Vittala temple area despite a prohibition.

Apparently, vehicles have been banned near protected monuments since November 15, 2010. If the prohibitions weren't enough, the unit also ran into trouble with an argument that stirred with the locals who claimed that the makers had violated the law by not employing 30% of the workforce from the state. However, when the local Karnataka Film Artistes Association insisted on the inclusion of the local work force, the unit packed the ongoing shoot with actors Akshay Kumar, Sonakshi Sinha and 50 other dancers and left.