Recent Movies
Showing posts with label movie. Show all posts
Showing posts with label movie. Show all posts

माधुरी को अच्छे स्क्रिप्ट का इतजार - Maadhuri Waiting for good script

बॉलीवुड डांसिंग क्वीन माधुरी को फिल्मों में वापसी करने चाह रही है लेकिन उनका कहना है कि " बिना अच्छे स्क्रिप्ट  के वह कोई फिल्म नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि वह अभी उन्हें कोई सही स्क्रिप्ट नहीं मिल रही हैं वह किसी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं जिससे वह फिल्मों में वापसी कर सकें।

 2014 में माधुरी कि दो फिल्में रिलीज़ हुई थी , ‘डेढ़ इश्किया’ और अपराध पष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’। माधुरी अभी एक्टिंग  कि दुनिया में बने रहना चाहती है  फिल्म जगत को अलविदा नहीं कहा है और वह रियल्टी कार्यक्रम में जजों की भूमिका ज्यादा इसलिए कर रही हैं क्योंकि डांस उनका जुनून है।

आगे माधुरी बताती हैं, एक्टिंग मेरा पहला प्यार है। जैसा मैं चाहती हूं, वैसा काम मुझे जब भी मिलेगा तो मैं उस फिल्म के ऑफर को जरूर एक्सेप्ट करूंगी। अभी, मैं डांस प्रोग्राम में बिजी हूं क्योंकि डांस मेरा जुनून है।  धक धक गर्ल माधुरी ने परिवार को हमेशा पहले रखा है , उन्होंने बताया कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग करने की याद नहीं आती है क्योंकि उनका परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।

Keywords : Bollywood, Bollywood News, ACTING, DANCE, MADHURI DIXIT, MOVIE, OFFER, एक्टिंग, ऑफर, डांस, फिल्में, मनोरंजन, माधुरी दीक्षित

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'सरबजीत' का पहला ऑफिशि‍यल पोस्टर को जारी - First poster of 'sarbjit' unveil

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को फिल्म 'सरबजीत' के पहले ऑफिशि‍यल पोस्टर को जारी किया.

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है जिसकी पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों द्वारा किए गए हमले के बाद मृत्यु हो गई. बीजेपी अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता वासु भगनानी, भूषण कुमार और संदीप सिंह ने भी भाग लिया. इस दौरान अभिनेत्री रिचा चड्ढा भी मौजूद थीं.

ऐश्वर्या फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार अदा कर रहीं हैं. अमित शाह ने इस मौके पर फिल्म की टीम को बधाई दी.

Keywords : Aishwarya rai, amit shah, Daljeet Kaur, first poster, Movie, Sarabjit, sarabjit singh, upcoming film, ऐश्वर्या राय, अमित शाह, दलजीत कौर, बॉलीवुड, सरबजीत पोस्टर

फिल्म रिव्यु : लवशुदा - Film Review - Loveshuda

फिल्म का नाम: लवशुदा
डायरेक्टर: वैभव मिश्रा
स्टार कास्ट: गिरीश कुमार, नवनीत कौर ढिल्लन, टिस्का चोपड़ा, सचिन खेडेकर
अवधि: 2 घंटा 11 मिनट
सर्टिफिकेट: U/A
रेटिंग: 2 स्टार

यहां कहानी गौरव मेहरा (गिरीश कुमार) की है जिसकी लंदन में शादी होने वाली है. वह अपने जीजा, बहन और दोस्तों के साथ वहां लंदन में रहता है. शादी से पहले बैचलर पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात पूजा मिश्रा (नवनीत कौर ढिल्लन) से होती है और शराब के नशे में उनके प्यार की शुरुआत बेड से ही होती है. लेकिन इन दोनों का वन नाईट स्टैंड एक प्यार की कहानी में तब्दील होने लगता है. फिर कहानी में कई मोड़ आते हैं. लंदन, दिल्ली से होते हुए यह फिल्‍म शिमला में जाकर ख़त्म हो जाती है. फिल्म का निष्कर्ष जानने के लिए आपको यह देखनी पड़ेगी.

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले खुद डायरेक्टर वैभव मिश्रा ने ही लिखा है. इंटरवल से पहले तक तो सब कुछ ठीकठाक सा नजर आ रहा था लेकिन एक वक्त के बाद जबरदस्ती और कहानी खिंचती दिखाई देने लगती है. मिलना, बिछड़ना, फिर मिलना और फिर टिपिकल हिंदी फिल्मों के जैसे इश्क का पनपना. इतना लव ड्रामा पचा पाना काफी मुश्किल है. फिल्म की शुरुआत तो अच्छी थी लेकिन बाद में झेल पाना काफी मुश्किल हो जाता है.

फिल्म में गिरीश कुमार का काम पिछली फिल्म से बेहतर है. वहीं नवनीत कौर ढिल्लन और टिस्का चोपड़ा की एक्टिंग भी काबिल ए तारीफ है. सचिन खेडेकर ने पिता के रूप में अच्छा काम किया है.

फिल्म में आतिफ असलम का रोमांटिक गाना और साथ ही 'पीने की तमन्ना' रिलीज से पहले ही हिट हो चुके हैं. संगीत अच्छा है और बैकग्राउंड स्कोर भी काफी उम्दा है.

कहानी ही इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी है जो आपको एक वक्त के बाद बोर करने लगती है. इसे और भी ज्यादा यूथफुल बनाया जा सकता था. फिल्‍म की कहानी में थोड़ा क्रिस्प कहानी होती, तो ये फिल्म और भी ज्यादा अच्छी लगती. गिरीश कुमार के दीवाने हैं तो यह फिल्म देखिए.

Keywords : लव शुदा, गिराश कुमार, नवनीत कौर ढिल्लन, टिस्‍का चोपड़ा, Bollywood, loveshuda, Movie, Film review, Girish Kumar, Tisca Chopra

फिल्म रिव्यु : सनम तेरी कसम Film Review "Sanam Teri kasam"


डायरेक्टर: विनय सप्रू और राधिका राव
स्टार कास्ट: मावरा होकेन , हर्षवर्धन राणे , मुरली शर्मा, विजय राज
अवधि: 2 घंटा 35 मिनट 
सर्टिफिकेट: U
रेटिंग: 2.5 स्टार
राधिका राव और विनय सप्रू ने मिलकर कई सारे म्यूजिक एलबम और फिल्मों के स्पेशल गीत डायरेक्ट किये हैं. इन दोनों डायरेक्टर्स ने सलमान खान की फिल्म लकी- नो टाइम फॉर लव और आई लव न्यूयॉर्क को भी डायरेक्ट किया था जो बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रहीं. इस बार इन डायरेक्टर्स की इस जोड़ी ने दो नए एक्टर्स के साथ रोमांटिक फिल्म बनाई है.जानें कैसी है फिल्म.

यह कहानी है इन्दर (हर्षवर्धन राणे) और सरस्वती पार्थसारथी उर्फ सारू (मावरा होकेन) की. इन्दर को प्यार से नफरत है तो वही सारू को कोई प्यार ही नहीं करता. दोनों एक ही बिल्डिंग के अलग अलग घरों में रहते हैं. जहां एक तरफ सारू का परिवार साउथ इंडियन है और संस्कारों में यकीन रखता है वहीँ इन्दर अपने पिता का आलिशान बंगलो छोड़कर यहां रहता है. सारू के परिवार को उसकी शादी की चिंता है जिससे की उसकी छोटी बहन कावेरी की शादी हो सके. कहानी आगे बढ़ती है और इन्दर और सारू के बीच कई सारे सीक्वेंस आते हैं, कभी लाईब्रेरी में काम करने वाली सारू से इन्दर वहाँ मिलता है तो कभी उसकी तलाश में दर दर भटकता है, आखिरकार इस लव स्टोरी को अलग अंजाम मिलता है जिसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.

इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रहे दोनों एक्टर्स मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे ने उम्दा अभिनय किया है. कई ऐसे सीक्वेंस आते हैं जब इमोशंस के साथ साथ करेक्ट शॉट की डिमांड थी, जिसे इन दोनों एक्टर्स ने मौके की नजाकत को ध्यान में रखते हुए दिया है. हर्षवर्धन का माचो लुक, और मावरा का मासूम चेहरा , उनके अभिनय की सहजता में चार चाँद लगाता है. वहीँ फिल्म में मुरली शर्मा, विजय राज ने भी अच्छा काम किया है. 

फिल्म के गाने बहुत ही अच्छे हैं और रिलीज से पहले ही हिट हो चुके हैं. हिमेश रेशमियां ने अच्छा संगीत दिया है. बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी के संग बखूबी जाता है. फिल्म की साज सज्जा, सिनेमेटोग्राफी, लोकेशंस और सींस की डिटेलिंग तारीफ के काबिल है. लेकिन पटकथा कमजोर और धीमी है. साथ ही कई सीक्वेंस ऐसे भी आते हैं जो वास्तविकता से परे हैं.

अच्छे एक्टर्स की पहली फिल्म और अच्छे संगीत से सजी हुई फिल्म देखना पसंद है, तो 'सनम तेरी कसम' जरूर देखें. फिल्म की कमजोर कड़ी ,इसकी स्क्रिप्ट है, जिसे और भी सटीक रखा जा सकता था, धीमी कहानी की वजह से अच्छा अभिनय भी आपको बोर होने पर विवश कर देता है.

Keywords :  Bollywood , Bollywood Movie, सनम तेरी कसम, फिल्म, समीक्षा,राधिका राव, विनय सप्रू, Sanam Teri Kasam, Movie, Radhika Rao, Vinay Sapru

FILM REVIEW- AIRLIFT 'एयरलिफ्ट' रिव्यू



एक्शन कुमार, खिलाड़ी कुमार आदि नामों से प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार की किसी फिल्म में एक्शन न हो तो शायद उनके प्रशंसकों को निराशा हो सकती है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं कि 'एयरलिफ्ट' अक्षय कुमार के करियर में एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें भले ही उनके चिर-परिचित अंदाज का एक्शन न हो, लेकिन रोमांच भरपूर है। एक सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा, जो हल्का-सा उनकी पिछली कुछ फिल्मों से मेल खाता दिखता है। इनमें 'स्पेशल 26', 'हॉलीडे' और पिछले साल ही आयी 'बेबी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल किये जा सकते हैं। अब तक आप जान चुके होंगे कि यहां अक्की बाबा के कौन से रूप की बात की जा रही है। इस फिल्म में अक्षय द्वारा निभाए गये रंजीत कटियाल के रोल में कॉमेडी या हंसोड़पंती की कोई गुंजाइश नहीं है और ये पूरी फिल्म एक नियंत्रण के साथ आगे बढ़ती है और अंत तक बांधे रखती है। फिल्म की कहानी है 1990 में कुवैत में रह रहे एक भारतीय बिजनेसमैन रंजीत कटियाल (अक्षय कुमार) की है, जिसकी आंखों के सामने उसके ड्राइवर नायर की हत्या कर दी जाती है। वो कुछ नहीं कर पाता। इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद वहां रह रहे भारतियों की जान खतरे में पड़ गयी है। कुवैत स्थित भारतीय उच्चायोग भी उनकी कुछ मदद नहीं कर पा रहा है और भारत में संपर्क कर मदद की गुहार की कोशिशें भी नाकाम हो गयी हैं। ऐसे में रंजीत को कुवैत छोड़ कर जाने का एक मौका मिलता है। वो अपनी पत्नी अमृता (निमरत कौर) और छह साल की बेटी सिमु को लेकर कुवैत छोड़ने के तैयार भी हो जाता है, लेकिन ऐन मौके पर उस मन बदल जाता है। उसे अहसास होता है कि वह कुवैत में फंसे डेढ़ लाख से ज्यादा भारतियों को यूं ही अकेला छोड़ कर नहीं जा सकता। रंजीत किसी भी तरह से इन सभी भारतियों को वहां से निकालना चाहता है। इसके लिए वह इराक के एक मेजर खलाफ बिन जाएद (इनामुकहक) से बात भी करता है, लेकिन वो इतनी बड़ी रकम की मांग करता है, जिसके जुगाड़ ऐसे हालात में करना नामुमकिन है। रंजीत के अलावा बाकी लोगों में से कुछेक के पास ही इतना पैसा है। इधर, भारत में उसका संपर्क एक अधिकारी संजीव कोहली (कुमुद मिश्रा) से होता है, जो उसकी मदद करना तो चाहता है, लेकिन मंत्रियों और बाबुओं के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते वो भी बेबस है। कहीं से भी मदद न मिलते देख वह एक अंतिम कोशिश के लिए बगदाद जाता है ताकि वह वहां उच्चाधिकारियों से बात कर कुवैत से निकलने का कुछ इंतजाम कर सके। बातचीत के बाद उसे एक आशा की किरण दिखती है। उसे भारत से रसद लेकर कुवैत आ रहा एक पानी के जहाज टीपू सुल्तान में भारतियों को ले
जाने की अनुमति मिल जाती है। लेकिन ये खुशी भी ज्यादा देर तक नहीं टिकती। कुवैत संकट के मद्देनजर जब संयुक्त राष्ट्र का हस्तक्षेप होता है तो टीपू सुल्तान को वापस जाने के लिए कह दिया जाता है। भारत लौटने के सारे रास्ते जब बंद हो जाते हैं तभी एक रात संजीव कोहली के प्रयास रंग लाते हैं। वो रंजीत को फोन पर कहता है कि वह सभी भारतियों को लेकर ओमान आ जाए, जहां से एयर इंडिया के विमान द्वारा उन्हें एयरलिफ्ट करा लिया जाएगा। ये जानते बूझते कि या सारा काम नामुमकिन है, रंजीत तमाम लोगों की मदद से एक बड़े काफिले के रूप में ओमान की ओर कूच कर जाता है। एक अभिनेता के रूप में अक्षय कुमार इन दिनों दो तरह की फिल्मों में काम कर रहे हैं। एक वो जो आम जनता के लिए सस्ते और फार्मूलों से लबरेज मनोरंजन परोसती हैं और दूसरी वो जो किसी खास विषय-मुद्दे या असल कहानी से प्रेरित होती हैं। ऐसी फिल्मों में उनका रूटीन से अलग मूड दिखाई देता है। 'एयरलिफ्ट' अक्षय के उसी दूसरे मूड की फिल्म है, जिसे निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने काफी अच्छे ढंग से बनाया है। यह फिल्म अपने विषय की वजह से ध्यानाकर्षण करती है। किसे पता था कि 1990 में कुवैत-इराक संकट के दौरान एक भारतीय के साहस से 1,70,000 भारतियों की जान इस तरह से बची थी। ऐसी कहानी जब परदे पर आती है तो रोमांच होना लाजिमी है। हालांकि फिल्म का कथानक और स्टाइल 1993 में आयी स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'शिंडलर्स लिस्ट' और 2012 में आयी 'आरगो' से काफी मिलती-जुलता है, लेकिन इसे देरी रंग देने में राजा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इंटरवल से पहले और बाद में कुछेक पलों के लिए ऐसा भी लगता है कि फिल्म आगे नहीं बढ़ रही है। लेकिन 2 घंटे की इस फिल्म में ये कमीं ज्यादा नहीं खलती। यह फिल्म केवल अक्षय की ही नहीं है। इसमें निमरत कौर ने भी अच्छा काम किया है। हालांकि उनके लिए केवल एक मौका आया है, जब उन्होंने अपना जौहर दिखाया है। मेजर खलाफ बिन जाएद के रोल में अभिनेता इनामुकहक ने आस जगाई है। ये किरदार फनी है, लेकिन हमेशा एक डर सा पैदा किये रहता है। अक्षय के दोस्त इब्राहिम के रोल में पूरब कोहली और कूरियन के रोल में निनाद कामत ने बेहद सधा हुआ अभिनय किया है। फिल्म में एक किरदार है जॉर्ज का, जिसे प्रकाश बेलावड़ी ने अदा किया है। ये किरदार झुंझलाहट पैदा करता है। ऐसा लगता है कि ऐसे किरदार हर दौर में होते होंगे। शायद आपका पाला भी ऐसे किरदारों से पड़ा हो, जो संकट के समय भी रूटीन जिंदगी और अपने अक्खड़ बर्ताव का दाम न नहीं छोड़ते। फिल्म में एक कमीं दिखती है और
वो इसका कथानक, जिसे कई जगह उलझा दिया गया है। बेशक, यह एक रोमांच से भरपूर कहानी है, लेकिन इसमें मानवीय पहलू और संकट के समय में अक्सर दिखने वाले भावनात्मक दर्शन को पूरी तरह से नहीं निभाया गया है। बावजूद इसके कि करीब एक महीने से कोई रोमांच से भरपूर फिल्म नहीं आयी है, जिसकी कमीं इस हफ्ते 'एयरलिप्ट' ने पूरी कर दी है। सितारे : अक्षय कुमार, निमरत कौर, पूरब कोहली, प्रकाश बेलावड़ी, निनाद कामत, कुमुद मिश्रा निर्देशक : राजा कृष्ण मेनन निर्माता : अरुणा भाटिया, भूषण कुमार, निखिल आडवाणी संगीत : अमाल मलिक, अंकित तिवारी गीत : कुमार लेखक : सुरेश नायर, राहुल नांगिया, रितेश शाह, राजा कृष्ण मेनन रेटिंग 3.5 स्टार