Recent Movies
Showing posts with label Prabhu Deva. Show all posts
Showing posts with label Prabhu Deva. Show all posts

प्रभु के साथ आएंगी श्री?


मुंबई।। अभिनेत्री श्रीदेवी इन दिनों एक फिल्म की कहानी पढ़ने में व्यस्त हैं। यदि उन्हें फिल्म पसंद आती है, तो वह निर्देशक-कोरियॉग्रफर प्रभु देवा के साथ काम करेंगी।

एक प्रोग्राम के दौरान श्रीदेवी से यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रभुदेवा के साथ फिल्म में काम कर रही हैं, उन्होंने कहा, 'इस समय मैं कई सारी फिल्मों की कहानियां सुन रही हूं। प्रभु देवा हमेशा से मेरे पसंदीदा नर्तक, अभिनेता और कोरियॉग्रफर रहे हैं। यदि मौका मिला तो मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी।'

श्रीदेवी ने 15 सालों के लंबे अंतराल के बाद पिछले साल फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से फिल्मों में वापसी की। लेकिन अब तक उनकी अगली किसी फिल्म में काम करने की खबर नहीं आई है।

प्रभुदेवा और श्रीदेवी को इस साल इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकैडमी (आइफा) अवार्ड्स में साथ नृत्य करते देखा गया था।




असीन के पड़ोसी बने प्रभु देवा


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री असीन को दक्षिण भारत से एक नया पड़ोसी मिल गया है। सूत्रों के अनुसार नृत्य निर्देशक एवं फिल्म निर्देशक प्रभु देवा लोखंडवाला की उस इमारत में आ गए हैं जिसमें असीन पहले से हैं।
Asin 

Prabhu Deva 
प्रभु देवा इस समय अपनी तमिल हिट फिल्म नुवोस्तंते नेनोद्दांतना की हिंदी रिमेक बना रहे हैं। वह कुछ समय से मुंबई के उपनगरीय इलाके में अपने लिए फ्लैट ढूंढ़ रहे थे। एक सूत्र ने बताया, प्रभु सर हाल ही में अपने नए घर में प्रवेश किया है। वह इसे लेकर बेहद प्रसन्न हैं।


सोनाक्षी सिन्हा को प्रभुदेवा ने पिलाई भांग



sonakshi sinha
राउडी राठौर की शूटिंग के दौरान ही फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक प्रभुदेवा में बेहतरीन ट्यूनिंग हो गई और सोनाक्षी पर प्रभु अपना इतना हक समझने लगे हैं कि उन्होंने सोनाक्षी को बिना बताए ही भांग पिला दी। प्रभुदेवा ने ऐसा इसलिए किया ताकि ‘ओह माय गॉड’ के एक गाने में सोनाक्षी स्वाभाविक लगे। ओह माय गॉड का निर्माण अक्षय कुमार कर रहे हैं। राउडी राठौर से बने अच्छे संबंधों का लाभ उठाते हुए खिलाड़ी कुमार ने अपना दांव चला और सोनाक्षी को एक गाने के लिए राजी कर लिया। प्रभु देवा से कहा कि न केवल उन्हें इस गाने में डांस बल्कि कोरियोग्राफी भी करना है। प्रभुदेवा और सोनाक्षी दोनों राजी हो गए। इस गाने के बोल हैं ‘गो गो गोविंदा’ और यह गोकुल अष्टमी का गाना है। प्रभुदेवा चाहते थे कि इस गाने में थोड़ा पागलपन, थोड़ी मस्ती आए। सोनाक्षी बिंदास होकर नाचे। प्रभु जानते हैं कि सोनाक्षी किसी भी किस्म के नशे से दूर हैं। उन्होंने गाने की खातिर ठंडाई बनवाई और पूरी यूनिट वालों को पिलवाई। सोनाक्षी की ठंडाई में थोड़ी सी भांग मिला दी गई। उसके बाद सोनाक्षी जमकर नाची और जैसे एक्सप्रेशन और डांस प्रभुदेवा चाहते थे वे उन्हें मिल गए।
sonakshi sinha

दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'राउडी राठौर', कमाए 29 करोड़!


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राउडी राठौर' की सफलता के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है। यह अक्षय के करियर की ऐसी पहली फिल्म है जिसका सबसे ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुआ है।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरे करियर की पहले ही दिन सबसे ज्यादा पर्दों पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म है और इसकी वजह आप लोग हैं।"

फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। 'राउडी राठौर' का 2,800 पर्दो पर प्रदर्शन हुआ। 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म शुक्रवार को ही प्रदर्शित हुई है और इसने पहले दो दिनों में 29.8 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।

फिल्मकार संजय लीला भंसाली और रॉनी स्क्रूवाला ने इसका सह-निर्माण किया है। इसे सात साल बाद अक्षय की एक्शन भूमिकाओं में वापसी की फिल्म माना जा रहा है।
Sonakshi Sinha, Akshay Kumar, Prabhu Deva

Akshay Kumar